The post Samsung ला रही सस्ता फोल्डेबल स्मार्टफोन, Galaxy Z Flip Lite नाम से कर सकता है एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
साउथ कोरिया की स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग के फोल्डेबल फोन्स को मिलने वाले अच्छे रिस्पॉन्स के कारण अब कंपनी कम कीमत में फोल्डेबल फोन लाने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट सामने आई है कि Samsung Galaxy Z Flip Lite नाम के स्मार्टफोन को अगले साल फोल्डेबल डिसप्ले के साथ किफायती कीमत के अंदर लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि Samsung एक नए फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसका नाम Galaxy Z Flip Lit हो सकता है। जैसे कि मोनिकर से समझ आता है कि यह Galaxy Z Flip जैसे ही फोर्म फैक्टर के साथ आ सकता है। हालांकि, सैमसंग ने गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप लाइट स्मार्टफोन के बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।
दरअसल, एनालिस्ट Ross Young के ट्वीट के अनुसार, Samsung Galaxy Z Flip Lite स्मार्टफोन अल्ट्रा-थीन ग्लास (UTG) के साथ पेश किया जा सकता है जो कि फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Flip की तुलना में अधिक सस्ता होगा। वहीं, SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग कम यूटीजी प्रोडक्शन लागत के साथ सस्ते फोल्डेबल ग्लास पर काम कर रही है। यह कथित गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप लाइट अगले साल दस्तक दे सकता है। इसे भी पढ़ें: Samsung से पहले इस कंपनी ने लॉन्च किया M12 स्मार्टफोन, 6GB RAM के साथ है 5,100mAh बैटरी और 48MP कैमरा

Samsung Galaxy Z Flip के स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें Samsung Galanxy Z Flip की स्पेसिफिकेशन्स की इसमें प्राइमरी फोल्डेबल डिसप्ले 6.7-इंच है। इसके अलावा इस फोन में इनफिनिटी फ्लेक्स डिसप्ले दिया गया है। जो कि बाहर की ओर 1.1-इंच सुपर एमोलेड डिसप्ले है। डिवाइस में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो कि क्लॉक स्पीड 2.95 गीगाहर्ट्ज़ के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है।
वहीं, फोन में 8 जीबी रैम दी गई है। इसके अलावा ज़ेड फ्लिप की इंटरनल स्टोरेज 256 जीबी की है। इसके अलावा फोटोग्राफी की बात करें सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। हैंडसेट में 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है। इसके अलावा फ्रंट पैनल पर Samsung Galaxy Z Flip में 10 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मौजूद है। इसे भी पढ़ें: Samsung का पावरफुल Galaxy S21 Plus वेबसाइट पर लिस्ट, स्नैपड्रैगन 875 चिपसेट और 8 जीबी रैम का हुआ खुलासा

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए फोन 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और जीपीएस (ए-जीपीएस) शामिल हैं। डिवाइस में पावर बैकअप के लिए 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
The post Samsung ला रही सस्ता फोल्डेबल स्मार्टफोन, Galaxy Z Flip Lite नाम से कर सकता है एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 40MP कैमरा और कागज की तरह मुड़ने वाला Huawei Mate Xs फोल्डेबल फोन जल्द होगा भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Huawei Mate Xs फोल्डेबल फोन को ऑफिशियल तौक पर इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। यह डिवाइस कंपनी द्वारा साल 2019 में लॉन्च किए गए Mate X का रिफ्रेश वर्जन था। वहीं, अब ऑफिशियल तौर पर हुआवई ने अपने इंडियन आधिरकारक ट्विटर हैंडल पर ट्विट कर Huawei Mate Xs को टीज किया है।
इस ट्विट के बाद माना जा रहा है कि कंपनी इंडिया में इस फोल्डेबल फोन को जल्द ही इंडियन मार्केट में पेश कर सकती है। हालांकि, ट्विट में लॉन्चिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी ने अपने ट्विट में फोन के क्वाड कैमरा डिटेल और 5G क्षमता का जिक्र किया गया है। इस ट्विट को कंपनी ने फिलहाल रिमूव कर दिया है। लेकिन, हम इस ट्विट का स्क्रीन शॉट लेने में कामयाब रहे थे। हो सकता है कि कंपनी से गलती से यह ट्विट हो गया हो।

इंडिया में इस स्मार्टफोन को पहले से मौजूद Samsung Galaxy Z Flip और Motorola Razr (2019) से टक्कर मिलेगी। हालांकि, डिवाइस को लॉन्च होने में अभी समय लग सकता है क्योंकि फिलहाल पूरे विश्व के साथ इंडिया भी कोरोना वायरस संक्रमण से झूज रहा है।
जानकारी के अनुसार Huawei Mate Xs के क्वाड कैमरा सेटअप में 40-मेगापिक्सल का प्रमुख सेंसर होगा, जो एफ/1.8 अपर्चर के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें एक एफ/2.4 अपर्चर और OIS सपोर्ट वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और एक टाइम ऑफ फ्लाइट सेंसर होगा। फिलहाल कंपनी ने हुआवे मेट एक्सएस किसी भी ओर स्पेसिफिकेशन की जानकारी शेयर नहीं की है। हालंकि, हम इसके ग्लोबल वेरिएंट की कीमत और स्पेसिफिकेशन जानकारी पहले से है।
Huawei Mate Xs की स्पेसिफिकेशन्स
हुवावे मेट XS में 8.0 इंच का डिसप्ले दिया गया है जिसका रिजॉलूशन 2480 x 2200p है। फोल्ड होने के बाद फोन का डिसप्ले 6.6 इंच का हो जाता है। फोन में 4,500mAh बैटरी दी गई है जो 55W फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है। यह फोन एंडरॉयड 10 पर आधारित है। फोन में गूगल सर्विसेज की जगह हुवावे मोबाइल सर्विस (HMS) दी गई हैं।
गौरतलब है कि Huawei Mate Xs फोल्डेबल स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में 2,499 यूरो (लगभग 1,93,000 रुपए) कीमत में लॉन्च किया गया है। भारत में भी यह फोन समान कीमत के आसपास लॉन्च हो सकता है।
The post 40MP कैमरा और कागज की तरह मुड़ने वाला Huawei Mate Xs फोल्डेबल फोन जल्द होगा भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Galaxy Fold से 55 हजार रुपए सस्ते में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy Z Flip first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Samsung 11 फरवरी को कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में गैलेक्सी अनपैक्ड 2020 इवेंट के दौरान अपनी Galaxy S20 सीरीज के साथ ही नए फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Flip को भी पेश किया था। वहीं, कंपनी ने आज सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप को इंडिया में ऑफिशियल तौर पर पेश कर दिया है। आइए आगे ‘फ्लेक्स मोड’ से लैस सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और सेल की के बारे में आपको जानकारी देते हैं।
कीमत और सेल
अगर बात करें सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप की कीमत की तो इसे इंडियन मार्केट में 1,09,999 रुपए की कीमत में पेश किया गया है। कंपनी ने घोषणा की है कि डिवाइस की प्री-बुकिंग 21 फवरी से शुरू होगी। हैंडसेट को मिरर ब्लैक, मिरर पर्पल कलर ऑप्शन में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि इसे बनाने के लिए कंपनी ने Google के साथ काम किया है। इसकी मदद से यूजर्स चुनिंदा ऐप्स स्पिल्ट स्क्रीन मोड में चला सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें Samsung Galanxy Z Flip की स्पेसिफिकेशन्स की इसमें प्राइमरी फोल्डेबल डिसप्ले 6.7-इंच है। इसके अलावा इस फोन में इनफिनिटी फ्लेक्स डिसप्ले दिया गया है। जो कि बाहर की ओर 1.1-इंच सुपर एमोलेड डिसप्ले है। डिवाइस में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो कि क्लॉक स्पीड 2.95 गीगाहर्ट्ज़ के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है।
वहीं, फोन में 8 जीबी रैम दी गई है। इसके अलावा ज़ेड फ्लिप की इंटरनल स्टोरेज 256 जीबी की है। इसके अलावा फोटोग्राफी की बात करें सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। हैंडसेट में 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है। इसके अलावा फ्रंट पैनल पर Samsung Galaxy Z Flip में 10 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मौजूद है।
सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए फोन 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और जीपीएस (ए-जीपीएस) शामिल हैं। डिवाइस में पावर बैकअप के लिए 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
The post Galaxy Fold से 55 हजार रुपए सस्ते में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy Z Flip first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post कागज की तरह मुड़ने वाली स्क्रीन के साथ आया Samsung Galaxy Z Flip, दमदार फीचर्स हैं इसकी जान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung ने मंगलवार को कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में गैलेक्सी अनपैक्ड 2020 इवेंट के दौरान अपनी Galaxy S20 सीरीज को पेश किया है। इस दौरान कंपनी ने अपने नए फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Flip को भी पेश कर दिया है। कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए इस नए फोल्डेबल फोन को लेकर काफी समय से लीक व खबरें सामने आ रहीं थीं, जिनपर अब विराम लग गया है। सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप में ‘फ्लेक्स मोड’ से लैस है।
बता दें कि इसे बनाने के लिए कंपनी ने Google के साथ काम किया है। इसकी मदद से यूजर्स चुनिंदा ऐप्स स्पिल्ट स्क्रीन मोड में चला सकते हैं। वहीं, कंपनी के अनुसार फोन को कुछ ही संख्या में चुनिंदा मार्केट में ही उपलब्ध कराया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी जे़ड फ्लिप की कीमत और उपलब्धता
अगर बात करें सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप की कीमत की तो इसे 1,380 डॉलर (लगभग 98,400 रुपए) है। कंपनी ने घोषणा की है कि डिवाइस की बिक्री मार्केट में 14 फरवरी से शुरू की जाएगी। हैंडसेट को मिरर ब्लैक, मिरर पर्पल कलर ऑप्शन में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, कुछ समय बाद इस डिवाइस को मिरर गोल्ड वेरिएंट में पेश किया जाएगा।
सैमसंग गैलेक्सी की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें Samsung Galanxy Z Flip की स्पेसिफिकेशन्स की इसमें प्राइमरी फोल्डेबल डिसप्ले 6.7-इंच है। इसके अलावा इस फोन में इनफिनिटी फ्लेक्स डिसप्ले दिया गया है। जो कि बाहर की ओर 1.1-इंच सुपर एमोलेड डिसप्ले है। डिवाइस में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो कि क्लॉक स्पीड 2.95 गीगाहर्ट्ज़ के साथ आता है।

वहीं, फोन में 8 जीबी तक की रैम दी गई है। इसके अलावा ज़ेड फ्लिप की इंटरनल स्टोरेज 256 जीबी की है और फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए का सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा फोटोग्राफी की बात करें सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। यहां एक 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा से लैस है और इसके साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा के साथ भी आता है। इसके अलावा फ्रंट पैनल पर Samsung Galaxy Z Flip में 10 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मौजूद है।
सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए फोन 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और जीपीएस (ए-जीपीएस) शामिल हैं। डिवाइस में पावर बैकअप के लिए 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
The post कागज की तरह मुड़ने वाली स्क्रीन के साथ आया Samsung Galaxy Z Flip, दमदार फीचर्स हैं इसकी जान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post गीकबेंच पर स्पॉट हुआ Galaxy Z Flip, इस शानदार डिजाइन के साथ 11 फरवरी को हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung अपने नए और अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip इस महीने पेश कर सकती है। दरअसल, कंपनी 11 फरवरी को सैन फ्रैंसिस्को में Galaxy Unpacked इवेंट का आयोजन कर रही है, जहां इस हैंडसेट तो शोकेस किया जा सकता है। फोन के डिजाइन को लेकर हाल ही में एक हैंड्स ऑन विडियो ट्विटर लीक हुआ था। वहीं, अब गीकबेंच लिस्टिंग में यह फोन स्पॉट हुआ है।
बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच की लिस्टिंग के अनुसार Galaxy Z Flip में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम SoC होगा जो कि स्नैपड्रैगन 855 प्लस होगा। इसके साथ ही इसमें 8GB रैम दी जा सकती है। वहीं, फोन में एडंरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम भी होगा जो कि कस्टम वन यूआई 2.0 स्किन पर कार्य करेगा।
Galaxy Z Flip की गीकबेंच लिस्टिंग में इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन को मॉडल नंबर SM-F700N के साथ स्पॉट किया गया है। वहीं, डिवाइस को सिंगल-कोर टेस्ट में 725 और मल्टी-कोर टेस्ट में 2610 नंबर मिले हैं। इसके अलावा डिवाइस में 6.7-इंच (1080×2636 पिक्सल) HDR10+ इनफिनिटी फ्लैक्स स्क्रीन होगी। इसके अलावा हैंडसेट में कवर डिसप्ले 1.06-inch (116×300 पिक्सल) सुपर ऐमोलेड गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन के साथ रियर पैनल होगा। फोन में पावर बैकअप के लिए 3,300mAh की बैटरी दी जा सकती है जो कि 15W वायर चार्जिंग और 9W वायरलैस चार्जिंग के साथ काम करेगी।
फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी जे़ड फ्लिप में 12-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और दूसरा कैमरा 12-मेगापिकस्ल के साथ 123-डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू के साथ आएगा। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 10-मेगापिक्सल का f/2.0 लेंस होगा। उम्मीद की जा रही है कि. Samsung’s के इस फोल्डेबल फोन को EUR 1,500 (लगभग 1,17,600 रुपए) में यूरोप में सेल किया जा सकता है।
Samsung Galaxy Z Flip – First Hands On Video pic.twitter.com/4b8Uzt5kRB
— Ben Geskin (@BenGeskin) February 2, 2020
डिजाइन
हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप के डिजाइन की जानकारी देता हुआ एक वीडियो सामने आया है। इस विडियो को जाने-माने टिप्स्टर बेन जेस्किन ने पोस्ट किया था। लीक्ड विडियो में यह फोन वैसा ही दिख रहा है जैसा कि कुछ दिन पहले रेंडर फोटो में नजर आया था। फोन फोल्ड होने के बाद काफी कॉम्पैक्ट हो जाता है। छोटे साइज के कारण इसे आराम से जेब या छोटे बैग में भी रखा जा सकता है।
The post गीकबेंच पर स्पॉट हुआ Galaxy Z Flip, इस शानदार डिजाइन के साथ 11 फरवरी को हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Samsung Galaxy Z Flip के ऑफिशियल रेंडर्स आए सामने, Moto Razr को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Samsung ने हाल ही में इंडियन मार्केट में गैलेक्सी नोट 10 लाइट और गैलेक्सी एस10 लाइट को लॉन्च किया था। वहीं, कंपनी अगले महीने अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S20 लॉन्च करने जा रहा है। इसके अलावा कंपनी 14 फरवरी को बीच से मुड़ने वाला Galaxy Z Flip भी लॉन्च करेगी। Galaxy Z Flip को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। वहीं, अब इस डिवाइस के ऑफिशियल रेंडर सामने आ गए हैं।
WinFuture ने इस स्मार्टफोन के ऑफिशियल रेंडर्स को लीक किया है। वहीं, डिवाइस की ओर कई जानकारी भी शेयर की हैं। हैंडसेट को बाजार में कई कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि सैमसंग अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन से मोटोरोला के Moto Razr को टक्कर देगा।
दोनों ही स्मार्टफोन क्लैमशेल स्टाइल में फोल्ड होते हैं। इसेक अलावा सैमसंग अपने नए फोल्डेबल डिवाइस को चार कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च कर सकता है। Galaxy Z Flip के कलर ऑप्शंस सिल्वर, पर्पल, गोल्ड और ब्लैक होने की आशंका है।

Galaxy Z Flip की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें Galaxy Z Flip की तो अब तक सामने आई कुछ रिपोर्ट्स में डिवाइस में दी जाने वाले फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि स्मार्टफोन को 5G सपॉर्ट के साथ बाजार में उतारा जाएगा। इसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर मिलेगा।
अगर बात करें Galaxy Z Flip की तो इस फोन में फुल HD+ (2636 x 1080 पिक्स) एमोलेड 6.7-इंच इनफिनिटी-ओ डिसप्ले होगी। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर के साथ 8जीबी रैम और 256जीबी की स्टोरेज दी जाएगी।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 12 MP डुअल पिक्सल f/1.8 + 12 MP होगा। वहीं, डिवाइस में फ्रंट पर 10 MP डुअल पिक्सल कैमरा होगा। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 3300 mAh की बैटरी होगी।
इसके अलावा Samsung Galaxy Z Flip की कीमत को लेकर भी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार फोन को 1500 euro (लगभग 1,17,500 रुपए) में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, दूसरी रिपोर्ट में कहा गया है कि Galaxy S20 Ultra की कीमत 1300 डॉलर ( 92,720 रुपए) हो सकती है।
इसके अलावा अगर बात करें Galaxy S20 सीरीज की तो कुछ समय पहले टिप्सटर Max Weinbach ने जानकारी दी थी कि इस सीरीज के अंदर आने वाले Galaxy S20, Galaxy S20+ और Galaxy S20 Ultra की सेल 6 मार्च से शुरू हो सकती है। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि Galaxy S20 सीरीज को सैमसंग IP68 रेटिंग के साथ लॉन्च कर सकता है, यानी कि नए स्मार्टफोन वॉटरप्रूफ होंगे।
The post Samsung Galaxy Z Flip के ऑफिशियल रेंडर्स आए सामने, Moto Razr को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>