Samsung Galaxy Z Flip3 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 30 Sep 2021 05:16:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung Galaxy Z Series के Foldable Phones ने तोड़े सेल के सभी रिकॉर्ड, स्टोर्स पर लगी लाईनें, स्टॉक हुआ खत्म! https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold3-and-z-flip-3-5g-foldable-smartphone-galaxy-z-series-stocked-out-in-india-after-record-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold3-and-z-flip-3-5g-foldable-smartphone-galaxy-z-series-stocked-out-in-india-after-record-sale/#respond Thu, 30 Sep 2021 05:16:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=67914 Galaxy Z Series को स्मार्टफोन यूजर्स द्वारा इतना पसंद किया गया है कि यह सीरीज़ स्टोर्स पर स्टॉक आउट हो गई है।

The post Samsung Galaxy Z Series के Foldable Phones ने तोड़े सेल के सभी रिकॉर्ड, स्टोर्स पर लगी लाईनें, स्टॉक हुआ खत्म! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने पिछले महीने ही मोबाइल बाजार में अपनी इनोवेशन का लोहा मनवाते हुए नई गैलेक्सी ज़ेड सीरीज़ पेश की थी। इस सीरीज़ के तहत दो premium foldable smartphones लॉन्च किए गए थे जिन्होंने Samsung Galaxy Z Fold3 5G और Samsung Galaxy Z Flip 3 5G नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली थी। पिछले महीने ही इंडिया में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हुई यह स्मार्टफोन सीरीज़ भारत में सफल साबित हुई है। तकनीक और ताकत से भरी Galaxy Z Series को स्मार्टफोन यूजर्स द्वारा इतना पसंद किया गया है कि यह सीरीज़ स्टोर्स पर स्टॉक आउट हो गई है।

Samsung Galaxy Z Series की इस सफलता की जानकारी स्वयं सैमसंग इंडिया की ओर से दी गई है। तथ्य व आंकड़े शेयर करते हुए सैमसंग ने बताया है कि सीरीज़ के दोनों ही स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold3 और Z Flip 3 महंगी कीमत होने के बावजूद यूजर्स द्वारा काफी पसंद किए गए हैं और इन फोल्डेबल स्मार्टफोंस ने सेल के मामले में कंपनी द्वारा पहले लॉन्च की गई Samsung Galaxy Note Series को भी पछाड़ दिया है। यानी एक महीने के भीतर Galaxy Z Series को खरीदने वालों की गिनती Galaxy Note Series बायर्स से अधिक हो गई है।

Samsung Galaxy Z Fold3 and Z Flip 3 5g foldable smartphone Galaxy Z Series stocked out in india after record sale

स्टॉक पड़ रहा है कम

याद दिला दें कि गैलेक्सी जेड3 स्मार्टफोंस ने इंडिया में गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ की तुलना में 2.7 गुणा अधिक प्री-बुकिंग दर्ज की गई थी। वहीं अब सैमसंग के मुताबिक इस सीरीज़ के स्मार्टफोंस की डिमांड भी बेहद अधिक है। मोबाइल यूजर्स फोंस की कीमत अधिक होने के बावजूद इसे खरीदना पसंद कर रहे हैं और ऐसे लोग जो अभी तक सिर्फ Apple iPhone ही चलाना पसंद करते थे उन्हें भी Galaxy Z Fold3 और Z Flip 3 भा रहा है। कंपनी के अनुसार देश के कई हिस्सों में सैमसंग स्टोर्स पर इन स्मार्टफोंस का स्टॉक खत्म हो गया है और ग्राहक व रिटेलर दोनों नई स्टॉक सप्लाई का इंतजार कर रहे हैं।

Samsung Galaxy Z Fold3 and Z Flip 3 5g foldable smartphone Galaxy Z Series stocked out in india after record sale

Samsung Galaxy Z Flip 3 5G India Price

सैमसंग का यह फ्लिप फोन भी दो वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च हुआ है। फोन का बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा Samsung Galaxy Flip 3 5G के बड़े वेरिएंट में 8 जीबी की ही रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। कीमत की बात करें तो गैलेक्सी फ्लिप3 5जी फोन का 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट 84,999 रुपये में तथा 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट 88,999 रुपये में लॉन्च हुआ है।

Samsung Galaxy Z Fold3 and Z Flip 3 5g foldable smartphone Galaxy Z Series stocked out in india after record sale

Samsung Galaxy Z Fold3 5G India Price

सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 3 5जी फोन को इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा बड़े वेरिएंट में 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। सैमसंग ने अपने फोन के 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 1,49,999 रुपये में लॉन्च किया है तथा 12GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट को 1,57,999 रुपये में बाजार में उतारा है।

The post Samsung Galaxy Z Series के Foldable Phones ने तोड़े सेल के सभी रिकॉर्ड, स्टोर्स पर लगी लाईनें, स्टॉक हुआ खत्म! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold3-and-z-flip-3-5g-foldable-smartphone-galaxy-z-series-stocked-out-in-india-after-record-sale/feed/ 0
Samsung Galaxy Z Fold3 और Flip3 ख़रीदने का है प्लान, तो डिस्प्ले रिप्लेसमेंट का खर्च भी जान लीजिए https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold3-and-galaxy-z-flip3-display-replacement-cost/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold3-and-galaxy-z-flip3-display-replacement-cost/#respond Sun, 22 Aug 2021 04:30:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65530 सैमसंग के लेटेस्ट Galaxy Z Flip3 और Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन की मेन फ्लैक्सीबल डिस्प्ले रिप्लेसमेंट की कीमत क्रमश: 369 डॉलर (करीब 27,500 रुपये) और 469 डॉलर (करीब 35,000 रुपये) है।

The post Samsung Galaxy Z Fold3 और Flip3 ख़रीदने का है प्लान, तो डिस्प्ले रिप्लेसमेंट का खर्च भी जान लीजिए first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने कुछ दिनों पहले ही नेक्स्ट जेनेरेशन फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन Galaxy Z Flip3 और Galaxy Z Fold3 को लॉन्च किया है। सैमसंग के इन स्मार्टफ़ोन के प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। सैमसंग के ये स्मार्टफ़ोन पिछले साल लॉन्च किए स्मार्टफ़ोन के मुक़ाबले काफ़ी अपग्रेड हैं। फ़िलहाल सैमसंग के इन फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन की सेल शुरू नहीं हुए हैं। सैमसंग के फ़ोन फ़िलहाल प्री-ऑर्डर पर उपलब्ध हैं। सैमसंग ने अपने फोल्डेबल फ़ोन Galaxy Z Flip3 और Galaxy Z Fold3 की डिस्प्ले रिपेयरिंग की क़ीमत का भी खुलासा कर दिया है।

नई डिस्प्ले में कितना आएगा खर्च

द वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग के लेटेस्ट Galaxy Z Flip3 और Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन की मेन फ्लैक्सीबल डिस्प्ले रिप्लेसमेंट की कीमत क्रमश: 369 डॉलर (करीब 27,500 रुपये) और 469 डॉलर (करीब 35,000 रुपये) है। दूसरे शब्दों में कहें तो Galaxy Z Fold3 की डिस्प्ले टूट जाने पर इसे रिपेयर करने का खर्च लेटेस्ट Pixel 5a की क़ीमत से ज़्यादा है। गूगल ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफ़ोन Pixel 5a को 449 डॉलर (करीब 33,500 रुपये) की क़ीमत में पेश किया है।

Samsung Galaxy Z Fold 3 Galaxy Z Flip 3 5G phone launched in india price sale offer

सैमसंग ने फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन कस्टमर्स के लिए सैमसंग केयर प्लस प्लान भी पेश किया है जिसकी मदद से यूज़र्स रिपेयर में क़रीब 12.99 डॉलर (क़रीब 970 रुपये) की बचत होती है। इस प्लान में सैमसंग यूज़र्स को दो साल की वॉरंटी के साथ हर साल तीन स्क्रीन रिपेयर भी मिलते हैं। बता दें कि सैमसंग Galaxy Z Flip और Galaxy Z Fold2 स्मार्टफोन की रिपेयरिंग क़ीमत 499 डॉलर (करीब 37,000 रुपये) और 549 डॉलर (करीब 40,800 रुपये) है। यानी सैमसंग ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन की रिपेयरिंग कीमत को फ़ोन की क़ीमत की तरह कम की है।

Samsung Galaxy Z Fold 3 Galaxy Z Flip 3 5G phone launched in india price sale offer

Galaxy Z Fold3 और Flip3 : स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन में 6.2-inch HD+ Dynamic AMOLED 120Hz आटर डिस्प्ले दिया है। इसके साथ ही फोन में अंदर 7.6-inch AMOLED 120Hz Infinity फ्लैक्स डिस्प्ले है। यह सैमसंग का पहला फोल्डेबल फ़ोन है जिसमें S Pen का सपोर्ट दिया जा रहा है। Samsung Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन Snapdragon 888 चिपसेट के साथ 2GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित OneUI और 4,400mAh बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन 12MP ट्रिपल रियर कैमरा, 10MP फ्रंट डिस्प्ले और 4MP अंडर डिस्प्ले कैमरा सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : eBikeGo भारत में 25 अगस्त को लॉन्च करेगा देश का सबसे मजबूत इलेट्रिक स्कूटर Rugged EV

galaxy-z-fold-3-5g-sale

Samsung Galaxy Z Flip3 स्मार्टफोन में 6.7-इंच का FHD+ Dynamic AMOLED Infinity Flex डिस्प्ले दी है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में 1.9-इंच का सेकेंडरी स्क्रीन दी गई है। सैमसंग का यह फोन भी Snapdragon 888 चिपसेट के साथ 8GB RAM और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोन में 12MP का डुअल रियर कैमरा और 10MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Galaxy Z Flip3 में 3,300mAh की बैटरी और 15W फ़ास्ट चार्जिंग दी गई है। यह भी पढ़ें : Tata भारत में 31 अगस्त को लॉन्च करेगा किफायती और दमदार Tigor EV, जानें क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : Samsung Galaxy Z Flip 3 और Galaxy Z Fold 3 लॉन्च

The post Samsung Galaxy Z Fold3 और Flip3 ख़रीदने का है प्लान, तो डिस्प्ले रिप्लेसमेंट का खर्च भी जान लीजिए first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold3-and-galaxy-z-flip3-display-replacement-cost/feed/ 0
Foldable 5G फोंस Samsung Galaxy Z Fold3 और Z Flip3 समेत 4 दमदार प्रोडक्ट हुए हैं लॉन्च, यहां देखें फुल डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-unpacked-event-launch-announcement-foldable-device-z-fold3-flip3-5g-bud2-and-watch-specs-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-unpacked-event-launch-announcement-foldable-device-z-fold3-flip3-5g-bud2-and-watch-specs-price-sale/#respond Wed, 11 Aug 2021 15:04:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=64758 Samsung ने दिखाई शक्ति, पावरफुल Foldable 5G फोन Z Fold3 और Z Flip3 के साथ लॉन्च किए Galaxy Bud2 और Galaxy Watch 4

The post Foldable 5G फोंस Samsung Galaxy Z Fold3 और Z Flip3 समेत 4 दमदार प्रोडक्ट हुए हैं लॉन्च, यहां देखें फुल डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Mobile Phone के बाजार में इस वक्त Samsung उन चुनिंदा ब्रांड्स में शुमार होता है, जिनका नाम न सिर्फ बड़ा है बल्कि पुराना और भरोसेमंद भी है। आज सैमसंग लो बजट स्मार्टफोन से लेकर फ्लैगशिप डिवाईस लॉन्च कर रहा है। मार्केट की डिमांड और यूजर्स के शौक के चलते सैमसंग कंपनी सिर्फ SmartPhone तक ही सीमित नहीं है बल्कि प्रीमियम क्वॉलिटी के Smart Products भी लेकर आ रही है। अपनी इसी पहचान और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए सैमसंग ने टेक मंच पर धमाकेदार प्रोडक्ट्स पेश किए हैं। आज आयोजित हुए Galaxy Unpacked Event में कंपनी की ओर से Samsung Galaxy Z Fold3 5G और Samsung Galaxy Z Flip3 5G के साथ ही Samsung Galaxy Bud2 और Samsung Galaxy Watch 4 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए गए हैं। ये चारों सैमसंग प्रोडक्ट कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट कर दिए गए हैं जो आने वाले दिनों भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। आगे हमने इनके जिनके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स, कीमत व सेल उपलब्धता का ब्यौरा आगे दिया है।

Samsung Galaxy Z Fold 3 5G

सैमसंग का यह फोल्डेबल डिवाईस डुअल डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ है। फोन में 2208 × 1768 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 7.6 इंच की QXGA+ AMOLED प्राइमरी स्क्रीन दी गई है तथा 832 × 2268 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2 इंच की एचडी+ AMOLED सेकेंडरी स्क्रीन मौजूद है। यह सैमसंग फोन क्वॉलकॉम के 5जी सपोर्ट करने वाले पावरफुल स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट पर रन करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में डुअल 4,400एमएएच बैटरी दी गई है जो 25वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Samsung Galaxy Z Fold3 5G फोन को नोट डिवाईस में दिए जाने वाले S-Pen के साथ लॉन्च किया गया है।

samsung-galaxy-unpacked-event-launch-announcement-foldable-device-z-fold3-flip3-5g-bud2-and-watch-specs-price-sale

फोटोग्राफी के लिए यह फोल्डेबल फोन 5 कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर, एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का ही टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल का कवर कैमरा और एफ/1.8 अपर्चर वाला 4 मेगापिक्सल का अंडर-डिसप्ले कैमरा सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy Z Flip3 5G

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप3 भी दो डिसप्ले सपोर्ट करता है जिसमें एक स्क्रीन फोन के पूरी खुलने पर नज़र आती है तथा दूसरी स्क्रीन फोन के बंद होने पर दिखाई देती है। प्राइमरी डिसप्ले का साईज़ 6.7 इंच है जो फुलएचडी+ रेज्ल्यूशन वाले एमोलेड पैनल पर बनी है। वहीं फोन की सेकेंडरी का साईज़ 1.9 इंच और इसे भी एमोलेड पैनल पर बनाया गया है। Samsung Galaxy Z Flip3 में भी क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट दिया गया है जो 5जी सपोर्ट करता है।

 <img src="https://img.hi.91mobiles.com/uploads/2021/08/Galaxy-Z-Fold-3-5G-price.jpeg" alt="samsung-galaxy-unpacked-event-launch-announcement-foldable-device-z-fold3-flip3-5g-bud2-and-watch-specs-price-sale

Samsung Galaxy Z Flip 3 5G स्मार्टफ़ोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए फोन में एफ/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का फ़्रंट कैमरा दिया गया है।पावर बैकअप के लिए यह फोन 25वॉट फास्ट चार्जिेंग तकनीक वाली 3300एमएएच डुअल बैटरी सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy Watch4

सैमसंग ने अपनी इस स्मार्टफोन को दो मॉडल्स में पेश किया है। एक Samsung Galaxy Watch4 और दूसरी Watch4 Classic. ये घड़ियां दो साईज में लाई गई हैं जिनमें 40mm और 44mm डॉयल शामिल है। 40एमएम स्मार्टवॉच में जहां 1.2 इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले दी गई है वहीं 44एमएम स्मार्टवॉच 1.4 इंच की डिसप्ले सपोर्ट करती है। दोनों ही मॉडल कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड हैं।

samsung-galaxy-unpacked-event-launch-announcement-foldable-device-z-fold3-flip3-5g-bud2-and-watch-specs-price-sale

यें Samsung smartwatche वनयूाअई पर पेश की गई हैं जो सैमसंग के ही Exynos W920 प्रोसेसर पर काम करती हैं। Samsung Galaxy Watch4 मॉडल 1.5जीबी की रैम मैमोरी के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। इनमें गूगल ऐप्स के साथ ही थर्ड पार्टी ऐप्स को भी एक्सेस किया जा सकता है। सैमसंग का दावा है कि कंपनी की स्मार्टवॉच 40 घंटे का बैटरी बैकअप देने में सक्षम हैं।

Samsung Galaxy Buds2

म्यूजिक का शानदार अनुभव लेकर आए हैं सैमसंग गैलेक्सी बड्स2. ये ट्रूली वायरलेस इयरबड्स हैं जो कर्व्ड डिजाईन के साथ पेश किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि Galaxy Buds2 अभी तक मार्केट में आए ईयरबड्स की तुलना में सबसे अधिक हल्क और साईज़ में छोटे हैं। सैमसंग ने अपने नए प्रोडक्ट को IPX2 रेटिंग के साथ लॉन्च किया है जो इन्हें पानी और पसीने से सुरक्षित रखता है।

samsung-galaxy-unpacked-event-launch-announcement-foldable-device-z-fold3-flip3-5g-bud2-and-watch-specs-price-sale

Samsung Galaxy Buds2 को two-way speakers के साथ पेश किया गया है जो शानदा साउंड क्वॉलिटी प्रदान करते हैं। लंबे समय तक संगीत पर फिल्म का लुफ्त उठाने के लिए सैमसंग ने गैलेक्सी बड्स2 को लान्ग लास्टिंग बैटरी के साथ पेश किया है। कंपनी के अनुसार नाइस कैंसलेशन फीचर के साथ जहां ये इयरबड्स 5 घंटे का प्लेबैक देने में सक्षम हैं वहीं नाइस कैंसलेशन (ANC) बंद करने पर 7.5 घंटे तक काम कर सकते हैं।

The post Foldable 5G फोंस Samsung Galaxy Z Fold3 और Z Flip3 समेत 4 दमदार प्रोडक्ट हुए हैं लॉन्च, यहां देखें फुल डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-unpacked-event-launch-announcement-foldable-device-z-fold3-flip3-5g-bud2-and-watch-specs-price-sale/feed/ 0