Samsung Galaxy Z Fold 5 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 20 Oct 2023 07:08:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 OnePlus Foldable Phone vs Samsung Galaxy Z Fold 5 फोन कंपैरिजन : देखें कौन किस्से आगे https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-foldable-phone-vs-samsung-galaxy-z-fold-5-price-specs-comparison/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-foldable-phone-vs-samsung-galaxy-z-fold-5-price-specs-comparison/#respond Sat, 21 Oct 2023 04:30:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=120869 वनप्लस ने अपना पहला फोल्डेबल फोन OnePlus Open लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी 10वीं सालगिरह पर वनप्लस ओपेन फोल्डेबल फोन को लॉन्च कर अपने चाहने वालों को एक बड़ा तोहफा दिया है। इस फोन की बॉडी को स्टेनलेस स्टील, टाइटेनियम फ्रेम और कार्बन फाइबर से बनाया गया है। लेकिन, डिजाइन, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स […]

The post OnePlus Foldable Phone vs Samsung Galaxy Z Fold 5 फोन कंपैरिजन : देखें कौन किस्से आगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वनप्लस ने अपना पहला फोल्डेबल फोन OnePlus Open लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी 10वीं सालगिरह पर वनप्लस ओपेन फोल्डेबल फोन को लॉन्च कर अपने चाहने वालों को एक बड़ा तोहफा दिया है। इस फोन की बॉडी को स्टेनलेस स्टील, टाइटेनियम फ्रेम और कार्बन फाइबर से बनाया गया है। लेकिन, डिजाइन, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में इस फोन को इंडिया में पहले से मौजूद Galaxy Z Fold 5 से चुनौती मिलनी तय मानी जा रही है। इसी को देखते हुए हम आज दोनों फोन्स का कंपैरिजन करने वाले हैं, जिससे आप खुद भी यह तय कर पाएंगे कि कौन किस्से ज्यादा ताकतवर है।

OnePlus Foldable Phone vs Samsung Galaxy Z Fold 5: कीमत का कंपैरिजन

OnePlus Open प्राइस Samsung Galaxy Z Fold 5 प्राइस
 16GB रैम +512GB Storage ₹1,39,000 12GB RAM + 256GB Storage ₹1,54,999
12GB RAM + 512GB Storage ₹1,64,999
12GB RAM + 1TB Storage  ₹1,84,999

 

वनप्लस के इस फोन को 1,39,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं, OnePlus फोल्डेबल फोन की फर्स्ट सेल 27 अक्टूबर से शुरू होगी। इस फोन के साथ गूगल वन पर आपको 6 महीने के लिए 100GB स्पेस, यूट्यूब प्रीमियम का 6 महीने का सब्सक्रिप्शन, Microsoft 365 का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड5 5जी फोन भारत में 12जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ था, जिसे तीन स्टोरेज ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। इनमें 256जीबी स्टोरेज, 512जीबी स्टोरेज और 1टीबी स्टोरेज शामिल रहेगी। कलर की बात करें तो नया सैमसंग फोल्ड फोन Icy Blue, Cream और Phantom Black में सेल के लिए उपलब्ध है।

OnePlus Foldable Phone vs Samsung Galaxy Z Fold 5: स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स OnePlus Open Samsung Galaxy Z Fold 5
डिसप्ले 7.82 इंच 2k प्राइमरी और 6.3 इंच 2K डिस्प्ले सेकेंडरी स्क्रीन 7.6 इंच का QXGA+ प्रामरी और 6.2 इंच एचडी प्लस सेकेंडरी डिस्पले
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट
रैम व स्टोरेज 16GB रैम +512जीबी स्टोरेज 12 जीबी तक रैम +512जीबी तक स्टोरेज
रियर कैमरा 48MP+64MP+48MP रियर कैमरा 50+10+12 MP रियर कैमरा
फ्रंट कैमरा 20MP +32MP फ्रंट कैमरा 10MP+4MP फ्रंट कैमरा
बैटरी 4805mAh डुअल सेल बैटरी 4400एमएएच डुअल बैटरी
ओएस एंड्रॉयड 13 ओएस एंड्रॉयड 13 ओएस

OnePlus स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस के मुड़ने वाले वाले स्मार्टफोन में 7.82 इंच का प्राइमरी डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का पैनल फ्लेक्सी फ्लूइड एमोलेड LTPO 3.0 तकनीक से लैस है। अगर सेकेंडरी डिस्प्ले की बात करें तो वनप्लस ओपन 6.3 इंच 2K डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इस पर 2484 x 1116 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 431पीपीआई डेंसिटी, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है।

डिवाइस के प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इसमें धांसू परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट है। डाटा स्टोर करने के लिए वनप्लस ओपन में ब्रांड ने 16GB तक LPDDR5X रैम और 512जीबी तक UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज की पेशकश है।

वनप्लस के नए फोल्ड स्मार्टफोन में शानदार कैमरा है। मोबाइल में 48 मेगापिक्सल का ƒ/1.7 अपर्चर वाला सोनी LYT-T808 कैमरा लेंस लगाया गया है। इसके साथ OmniVision OV64B 3X ऑप्टिकल जूम के साथ 64 मेगापिक्सल का ƒ/2.6 अपर्चर वाला टेलिफोटो लेंस है। इसके अलावा 48 मेगापिक्सेल का Sony IMX581 अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। कैमरा में यूजर्स को एलईडी फ्लैश के साथ OIS, EIS का सपोर्ट भी मिल जाता है। इससे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, अल्ट्रा स्टडी वीडियो, स्लो मोशन, डिजिटल जूम, ड्यूल व्यू वीडियो की सुविधा भी दी गई है।

फोन के फ्रंट कैमरा की बात करें तो डिवाइस में एक प्राइमरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का ƒ/2.2 अपर्चर कैमरा है। इसके साथ ही 32 मेगापिक्सल का ƒ/2.4 अपर्चर वाला सेकेंडरी कैमरा लेंस मिलता है। यह दोनों कैमरा मिलकर सेल्फी के लिए बढ़िया एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं।

बैटरी के मामले में वनप्लस ओपन 4805mAh डुअल सेल बैटरी के साथ आता है। इसमें 3295+1510mAh की नॉन रिमूवल बैटरी लगी हुई है। इसके साथ 67वाट सुपरवूक चार्जिंग का सपोर्ट मिल जाता है। कंपनी का दावा है कि डिवाइस केवल 42 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है।

कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो डिवाइस में ड्यूल सिम 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस जैसा कई फीचर्स दिए गए हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, एक्सीलरोमीटर, नॉइस कैंसिलेशन सपोर्ट, अलर्ट स्लाइडर, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट जैसे कई विकल्प प्रदान करता है। अंत में अगर वनप्लस ओपन के ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉयड 13 आधारित ऑक्सीजन ओएस 13.2 पर बेस्ड रखा गया है।

Galaxy Z Fold5 के स्पेसिफिकेशंस

सैमसंग के नए फोल्डेबल फोन में 7.6 इंच का QXGA+ डायनेमिक एमोलेड 2X इंफिनिटी फ्लेक्स प्राइमरी डिस्पले दिया गया है। इस पर 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट, 2176 x 1812 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और 374 पीपीआई सपोर्ट मिल जाता है वहीं, फोन के कवर डिस्प्ले की बात करें तो यह 6.2 इंच एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड डिस्पले है। इसमें 2316 x 904 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 402 पीपीआई सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।

फोन के प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन दमदार क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्लेटफार्म पर बेस्ड है। स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 12 जीबी तक रैम +512जीबी तक इंटरनल स्टोरेज मौजूद है।

डिवाइस के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 10 मेगापिक्सल का 3X ऑप्टिकल जूम टेलिफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा लगा हुआ है। इसके साथ सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल का कवर कैमरा और 4 मेगापिक्सल का अंडर डिस्पले कैमरा मिलता है।

बैटरी के मामले में डिवाइस 4400एमएएच की डुअल बैटरी से लैस है। जिसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। डिवाइस में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

सुरक्षा के लिए डिवाइस में IPX8 रेटिंग दी गई है। जिसकी मदद से यह वाटर रजिस्टेंस बन जाता है। इसके साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिहाज से मोबाइल में डुअल नैनो सिम 5G, वाईफाई 6, ब्लूटूथवी 5.3 जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।

निष्कर्ष: स्पेसिफिकेशन्स के मामले में दोनों फोन लगभग एक जैसे ही दिखाई दे रही हैं। हालांकि, कीमत में देखा जाए तो वनप्लस का फोल्ड फोन सस्ता है। हालांकि, रिव्यू के बाद ही हम यह बता पाएंगे कि दोनों फोन्स में परफॉर्मेंस के मामले में भी कौन बेहतर है।

The post OnePlus Foldable Phone vs Samsung Galaxy Z Fold 5 फोन कंपैरिजन : देखें कौन किस्से आगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-foldable-phone-vs-samsung-galaxy-z-fold-5-price-specs-comparison/feed/ 0
कितने रुपये में बिकेंगे Samsung Galaxy Fold5 और Flip5 फोन, देखें इंडिया प्राइस और सभी ऑफर्स https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold-5-price-in-india-and-galaxy-z-flip-5-price-in-india-know-pre-booking-offers-and-deals/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold-5-price-in-india-and-galaxy-z-flip-5-price-in-india-know-pre-booking-offers-and-deals/#respond Thu, 27 Jul 2023 03:42:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=112648 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Samsung Galaxy Z Fold5 5G फोन और Samsung Galaxy Z Flip5 5G स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च हो गए हैं। ये सैमसंग द्वारा लाए गए अभी तक के सबसे एडवांस, स्टाईलिश और पावरफुल मोबाइल फोंस में से एक है। बेहद ही ताकतवर स्पे​सिफिकेशन्स और फीचर्स से लैस इस फोल्डेबल सैमसंग फोन के इंडिया प्राइस और इनपर […]

The post कितने रुपये में बिकेंगे Samsung Galaxy Fold5 और Flip5 फोन, देखें इंडिया प्राइस और सभी ऑफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • नए सैमसंग फोल्डेबल फोंस की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है।
  • पहले बुक करने पर 23,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिलेंगे।
  • ये सबसे एडवांस मुड़ने वाले मोबाइल फोंस हैं।

Samsung Galaxy Z Fold5 5G फोन और Samsung Galaxy Z Flip5 5G स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च हो गए हैं। ये सैमसंग द्वारा लाए गए अभी तक के सबसे एडवांस, स्टाईलिश और पावरफुल मोबाइल फोंस में से एक है। बेहद ही ताकतवर स्पे​सिफिकेशन्स और फीचर्स से लैस इस फोल्डेबल सैमसंग फोन के इंडिया प्राइस और इनपर मिलने वाली स्कीम व ऑफर्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 5 इंडिया प्राइस

  • 12GB RAM + 256GB Storage = 1,54,999
  • 12GB RAM + 512GB Storage = 1,64,999
  • 12GB RAM + 1TB Storage = 1,84,999

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड5 5जी फोन भारत में 12जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जिसे तीन स्टोरेज ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। इनमें 256जीबी स्टोरेज, 512जीबी स्टोरेज और 1टीबी स्टोरेज शामिल रहेगी। कलर की बात करें तो नया सैमसंग फोल्ड फोन Icy Blue, Cream और Phantom Black में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए यहां क्लिक करें

Samsung Galaxy Z Flip 5 इंडिया प्राइस

  • 8GB RAM + 256GB Storage = 99,999
  • 8GB RAM + 512GB Storage = 1,09,999

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप5 5जी स्मार्टफोन इंडिया में दो मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इनमें 8जीबी रैम के साथ 256जीबी इंटरनल स्टोरेज तथा 8जीबी रैम के साथ 512जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। लेटेस्ट गैलेक्सी फ्लिप फोन को तीन मॉडल्स में खरीदा जा सकेगा जिनमें Mint, Cream, Graphite और Lavender शामिल होंगे।
इस फोल्डेबल फोन की स्पेसिफिकेशन्स डिटेल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सैमसंग ऑफर्स

दोनों सैमसंग फोल्डेबल स्मार्टफोंस को इंडिया में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। Samsung Galaxy Z Flip5 की प्री-बुकिंग करने जहां कस्टमर्स को 20,000 रुपये के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं वहीं Galaxy Z Fold5 को प्री-बुक करने वाले यूजर्स 23,000 रुपये का फायदा उठा सकेंगे।

सिर्फ इतना ही नहीं जो लोग 27 जुलाई दोपहर 12 बजे शुरू हो रहे “Samsung Live” ईवेंट में इन मोबाइल्स की प्री-बुकिंग करेंगे उन्हें Galaxy Z Fold5 के लिए 6,299 रुपये वाला Standing Case + Strap तथा Flip5 के लिए 4,199 रुपये की कीमत वाली Silicone Case + Ring मुफ्त मिलेगी। इन ऑफर्स की विस्तृ​त जानकारी के लिए (यहां क्लिक करें)

Samsung Galaxy Tab S9 Series इंडिया प्राइस

 

टैबलेट मॉडल मैमोरी वेरिएंट WiFi / 5G मॉडल प्राइस
Galaxy Tab S9
128GB
WiFi ₹72,999
5G ₹85,999
256GB
WiFi ₹83,999
5G ₹96,999
Galaxy Tab S9+
256 GB
WiFi ₹90,999
5G ₹1,04,999
Galaxy Tab S9 Ultra
256GB
WiFi ₹1,08,999
5G ₹1,22,999
512GB
WiFi ₹1,19,999
5G ₹1,33,999

 

जैसा कि उपर लगी टेबल में देखा जा सकता है गैलेक्सी टैब एस9 सीरीज़ के तहत इंडिया में तीन टैबलेट मॉडल लॉन्च हुए हैं जो वाईफाई तथा 5जी कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। नए सैमसंग टैबलेट की खरीद पर भी कंपनी 20,000 रुपये तक के बेनिफिट दे रही है जिन्हें यहां क्लिक कर जाना जा सकता है। वहीं इस तीनों टैबलेट के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

Samsung Galaxy Watch6 Series इंडिया प्राइस

स्मार्टवॉच मॉडल डायल साईज़ कनेक्टिविटी ऑप्शन प्राइस
Galaxy Watch6
40mm
BT ₹29,999
LTE ₹33,999
44mm
BT ₹32,999
LTE ₹36,999
Galaxy Watch6 Classic
43mm
BT ₹36,999
LTE ₹40,999
47mm
BT ₹39,999
LTE ₹43,999

सैमसंग की नई स्मार्टवॉच सीरीज़ में Galaxy Watch6 और Galaxy Watch6 Classic लॉन्च हुए हैं जो दो डायल साईज़ में खरीदे जा सकेंगे। इनका प्राइस आप उपर लगी टेबलेट में देख सकते है। तथा दोनों सैमसंग वॉच के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post कितने रुपये में बिकेंगे Samsung Galaxy Fold5 और Flip5 फोन, देखें इंडिया प्राइस और सभी ऑफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold-5-price-in-india-and-galaxy-z-flip-5-price-in-india-know-pre-booking-offers-and-deals/feed/ 0
सैमसंग Galaxy Z Fold5 हुआ लॉन्च, जानें इस मुड़ने वाले फ्लैगशिप फोन की ताकत और कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold5-launched-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold5-launched-price-specifications/#respond Wed, 26 Jul 2023 11:07:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=112494 सैमसंग ने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में अपने बहुचर्चित फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold5 को लॉन्च कर दिया है। यह इवेंट साउथ कोरिया के सियोल में रखा गया है।

The post सैमसंग Galaxy Z Fold5 हुआ लॉन्च, जानें इस मुड़ने वाले फ्लैगशिप फोन की ताकत और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • अनपैक्ड इवेंट में Galaxy Z Fold5 लॉन्च हो गया है। 
  • यह फोन पूरी तरह खुल जाने पर एक टैबलेट का फील देता है।
  • इसमें दमदार क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर लगा है।

सैमसंग ने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में अपने बहुचर्चित फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold5 को लॉन्च कर दिया है। यह इवेंट साउथ कोरिया के सियोल में रखा गया है। इसमें Galaxy Z Flip 5, टैबलेट सहित अन्य स्मार्ट गैजेट ने भी एंट्री ली है। इस पोस्ट में आप गैलेक्सी Z फोल्ड5 की कीमत, फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन से जुड़ी डिटेल देखे सकते हैं।

Galaxy Z Fold5 की कीमत

सैमसंग के गैलेक्सी Z फोल्ड 5 की कीमत 256GB वैरिएंट के लिए $1,799 यानी करीब 1,47,000 रुपये है। जबकि 512GB स्टोरेज ऑप्शन $1,919 यानी लगभग 1,57,000 रुपये का है वहीं, टॉप मॉडल 1TB स्टोरेज $2,159 यानी करीब 1,77,000 रुपये का है। बता दें कि कंपनी कल गुरुवार 27 जुलाई को भारतीय कीमत की डिटेल दे सकती है।

Galaxy Z Fold5 डिजाइन

फोन के डिजाइन की बात करें तो Z Fold5 किसी टैब से कम नहीं है। यह पूरी तरह खुल जाने पर एक टैबलेट का फील देता है। फोन के बैक पैनल पर एक छोटा एलईडी फ्लैश और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। जबकि डिस्प्ले पर एक अंडर डिस्पले कैमरा और एक सेल्फी कैमरा लगाया गया है। कलर ऑप्शन की बात करें तो डिवाइस आईसी ब्लू, फैंटम ब्लैक, क्रीम, ग्रे और ब्लू जैसे कलर ऑप्शन में आया है।

Galaxy Z Fold5 के स्पेसिफिकेशंस

  • प्राइमरी डिस्प्ले: सैमसंग के नए फोल्डेबल फोन में 7.6 इंच का QXGA+ डायनेमिक एमोलेड 2X इंफिनिटी फ्लेक्स प्राइमरी डिस्पले दिया गया है। इस पर 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट, 2176 x 1812 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और 374 पीपीआई सपोर्ट मिल जाता है।
  • कवर डिस्प्ले: फोन के कवर डिस्प्ले की बात करें तो यह 6.2 इंच एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड डिस्पले है। इसमें 2316 x 904 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 402 पीपीआई सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • प्रोसेसर: फोन के प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन दमदार क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्लेटफार्म पर बेस्ड है।
  • मेमोरी: स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 12 जीबी तक रैम +512जीबी तक इंटरनल स्टोरेज मौजूद है।
  • कैमरा: डिवाइस के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 10 मेगापिक्सल का 3X ऑप्टिकल जूम टेलिफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा लगा हुआ है। इसके साथ सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल का कवर कैमरा और 4 मेगापिक्सल का अंडर डिस्पले कैमरा मिलता है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस 4400एमएएच की डुअल बैटरी से लैस है। जिसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। डिवाइस में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
  • सुरक्षा: सुरक्षा के लिए डिवाइस में IPX8 रेटिंग दी गई है। जिसकी मदद से यह वाटर रजिस्टेंस बन जाता है। इसके साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
  • कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी के लिहाज से मोबाइल में डुअल नैनो सिम 5G, वाईफाई 6, ब्लूटूथवी 5.3 जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।
  • वजन और डायमेंशन: Galaxy Z Fold5 अनफोल्ड होने पर 129.9x 154.9 x 6.1एमएम का है। जबकि फोल्ड होने पर इसका डायमेंशन 67.1 x 154.9 x 13.4एमएम है। वहीं, वजन 253 ग्राम का है।

The post सैमसंग Galaxy Z Fold5 हुआ लॉन्च, जानें इस मुड़ने वाले फ्लैगशिप फोन की ताकत और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold5-launched-price-specifications/feed/ 0
Galaxy Unpacked 2023 इवेंट: यहां देखें सैमसंग फोल्डेबल फोन लॉन्च सीधे अपने फोन पर https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-unpacked-event-2023-how-to-watch-live-launch-of-fold5-and-flip5/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-unpacked-event-2023-how-to-watch-live-launch-of-fold5-and-flip5/#respond Wed, 26 Jul 2023 06:18:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=112322 दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग कल यानी 26 जुलाई को साल 2023 का सबसे बड़ा सैमसंग अनपैक्ड इवेंट आयोजित करने जा रही है। अगर आप भी इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो इस पोस्ट में लिंक और अन्य डिटेल दी गई है।

The post Galaxy Unpacked 2023 इवेंट: यहां देखें सैमसंग फोल्डेबल फोन लॉन्च सीधे अपने फोन पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • यह इवेंट साउथ कोरिया के सियोल में होने वाला है।
  • इसमें दो फोल्डेबल फोन सहित अन्य डिवाइस पेश होंगे।
  • इस पोस्ट में आप लाइव लिंक और अन्य डिटेल देख सकते हैं।

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग आज यानी 26 जुलाई को साल 2023 का सबसे बड़ा गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट आयोजित करने जा रही है। यह इवेंट साउथ कोरिया के सियोल में होने वाला है। खास बात यह है कि इसमें दो फोल्डेबल डिवाइस Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5, टैबलेट और नई स्मार्टवॉच बाजार में आने वाली है। अगर आप भी इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो इस पोस्ट में लिंक और अन्य डिटेल दी गई है।

सैमसंग अनपैक्ड इवेंट लाइव लिंक

सैमसंग का गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट (Galaxy Unpacked event) ऑफिशल वेबसाइट और वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर लाइव किया जाएगा। इवेंट का समय भारतीय समय अनुसार शाम 4:30 बजे रखा गया है। अगर आप इसको लाइव देखना चाहते हैं तो नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके भी देख सकते हैं। वहीं, कंपनी ने पहले ही अपनी वेबसाइट पर काउंट डाउन शुरू कर दिया है। जिसमें प्री रिजर्व बेनिफिट की डिटेल भी दी गई है। लिस्टिंग में दो फोल्डेबल फोन, एक टेबलेट और एक स्मार्टवॉच भी देखी जा सकती है।

क्या है सैमसंग प्री रिजर्व बेनिफिट

गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट को पहले से प्री रिजर्व करने के लिए वेबसाइट पर डिटेल दी गई है। अगर आप इसकी प्री बुकिंग करते हैं तो आपको कई बेनिफिट्स मिल सकते हैं। यह प्री बुकिंग मात्र 1,999 रुपये में की जा सकती है। इसमें यूजर्स को एक्सक्लूसिव लॉन्च बेनिफिट, स्पेशल कलर और जल्दी डिलीवरी मिलने की बात सामने आई है। यही नहीं 5,000 रुपये के एडिशनल बेनिफिट की सुविधा भी दी जाएगी।

इन प्रोडक्ट्स की होगी लॉचिंग

जहां दो फोल्डेबल डिवाइस Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 की चर्चा जोरों पर है। गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में गैलेक्सी टैब S9 सीरीज, गैलेक्सी वॉच 6 सीरीज और गैलेक्सी बड्स भी लॉन्च हो सकते हैं। यह भी बताया जा रहा है कि कंपनी और भी अन्य छोटे स्मार्ट गैजेट्स की पेशकश कर सकती है।

Samsung Galaxy Z Fold 5 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • डिस्प्ले: फोन में 7.6 इंच का एमोलेड फोल्डेबल डिस्प्ले दिया जा सकता है। सेकेंडरी स्क्रीन की बात करें तो यह 6.2 इंच एमोलेड हो सकती है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
  • प्रोसेसर: इस फोन को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ लाया जा सकता है। यह 3.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करता है।
  • बैटरी: बैटरी की बात करें तो फोन 4,700एमएएच बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हो सकता है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा से लैस होने की उम्मीद है। इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा लेंस, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल कैमरा दिया जा सकता है।
  • OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो मोबाइल एंड्राइड 13 पर बेस्ड हो सकता है।

Samsung Galaxy Z Flip 5 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • डिस्प्ले: सैमसंग के इस फोन में 6.2 इंच का एमोलेड प्राइमरी डिस्प्ले मिल सकता है। जबकि फोल्ड होने के बाद एक छोटा 3.4 इंच एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है। दोनों पर यूजर्स को 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
  • प्रोसेसर: फोल्ड 5 के मुकाबले इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट मिलने की उम्मीद है।
  • बैटरी: डिवाइस में 3,700एमएएच की बैटरी और 27W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकता है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो यह फोन डुअल कैमरा से लैस हो सकता है। इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा लेंस दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है।
  • OS: यह फोन भी एंड्राइड 13 पर बेस्ड हो सकता है।

The post Galaxy Unpacked 2023 इवेंट: यहां देखें सैमसंग फोल्डेबल फोन लॉन्च सीधे अपने फोन पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-unpacked-event-2023-how-to-watch-live-launch-of-fold5-and-flip5/feed/ 0
Samsung Galaxy Z Fold 5 और Flip 5 26 जुलाई को हो रहे हैं लॉन्च, देखें इस बार क्या-क्या मिल सकता है खास https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold-5-and-galaxy-z-flip-5-price-in-india-and-specification-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold-5-and-galaxy-z-flip-5-price-in-india-and-specification-leak/#respond Mon, 24 Jul 2023 05:24:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=111975 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Samsung Foldable phone की नई जेनरेशन मार्केट में आने के लिए तैयार है। आने वाली 26 जुलाई के कंपनी के नए मुड़ने वाले मोबाइल फोन Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 लॉन्च हो जाएंगे। गैलेक्सी ज़ेड सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पहले से अधिक अटरेक्टिव और एडवांस होने वाले है। इन दोनों […]

The post Samsung Galaxy Z Fold 5 और Flip 5 26 जुलाई को हो रहे हैं लॉन्च, देखें इस बार क्या-क्या मिल सकता है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung Foldable phone की नई जेनरेशन मार्केट में आने के लिए तैयार है। आने वाली 26 जुलाई के कंपनी के नए मुड़ने वाले मोबाइल फोन Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 लॉन्च हो जाएंगे। गैलेक्सी ज़ेड सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पहले से अधिक अटरेक्टिव और एडवांस होने वाले है। इन दोनों फोल्डेबल फोंस में क्या-क्या खास मिल सकता है तथा इनका प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स कैसे हो सकते हैं, ये सभी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

सैमसंग फोल्ड लॉन्च ईवेंट

नया Samsung ‘Unpacked event’ आने वाली 26 जुलाई को आयोजित होने जा रहा है। कंपनी का 27वां सैमसंग अनपैक्ड ईवेंट जिसका समारोह साउथ कोरिया में होना है। यह लॉन्च ईवेंट भारतीय समयानुसार 26 जुलाई की शाम 4 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जिसके कंपनी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ ही यूट्यूब चैनल पर भी लाईव देखा जा सकेगा। सैमसंग इस ईवेंट को ‘Join the Flip Side’ टैगलाईन के साथ प्रोमोट कर रही है जहां Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 लॉन्च होंगे।

Samsung Galaxy Z Flip 5 and Z Fold 5 European price leaked see details

Samsung Galaxy Z Fold 5 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 6.2″ + 7.6″ Screen
  • Snapdragon 8 Gen 2
  • 50MP Triple camera
  • 25W 4,700mAh Battery

प्राइमरी स्क्रीन : सामने आई जानकारी के अनुसार इस मोबाइल फोन में 7.6 इंच की फोल्डेबल स्क्रीन दी जा सकती है। यह फोन की इंटरनल डिस्प्ले होगी जो फोन को अलफोल्ड करने के बाद सामने आएगी। इसमें एमोलेड पैनल पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

सेकेंडरी स्क्रीन : फोन में 6.2 इंच की सेकेंडरी स्क्रीन दी जा सकती है। यह डिस्प्ले तब सामने होगी जब फोन डायरी की तरह मुड़ा हुआ होगा। इसमें भी एमोलेड पैनल पर देखने को मिल सकता है।

प्रोसेसर : Samsung Galaxy Z Fold5 को 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 आक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जो 3.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 740 जीपीयू देखने को मिल सकता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर​ के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस देखने को मिल सकता है। इसी तरह फ्रंट पैनल पर 12 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 5 स्मार्टफोन में 4,700एमएएच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इस फोन में 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक और वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी देखने को मिल सकती है।

Samsung Galaxy Z Fold 5 NBTC and geekbench listing details

Samsung Galaxy Z Flip 5 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 3.4″ + 6.2″ Screen
  • Snapdragon 8 Gen 2
  • 12MP dual camera
  • 27W 3,700mAh Battery

स्क्रीन : सैमसंग के नए फ्लिप फोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें भी 6.2 इंच की प्राइमरी डिस्प्ले देखने को मिलेगी जो फोन के अंदर दी जाएगी। फोन के फोल्ड होने के बाद जो स्क्रीन बाहरी ओर दिखेगी उसका साईज़ 3.4 इंच हो सकता है। इसे कवर डिस्प्ले भी कहा जा सकता है।

प्रोसेसर : प्रोसेसिंग के लिए इस सैमसंग फोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट दिया जा सकता है जो 3.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करेगा। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 730 जीपीयू दिए जाने की बात सामने आई है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड एंगल लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का ही अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन को एफ/2.4 अपर्चर वाले 10 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया जा सकता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy Z Flip 5 में 3,700एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। लीक्स के अनुसार यह फोन भी 27वॉट फास्ट चार्जिंग तथा वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स से लैस होगा।

samsung-galaxy-z-flip-5-video-leaked-ahead-of-launch

सैमसंग फोल्डेबल प्राइस (लीक)

जैसा कि आप जानते ही हैं Samsung Foldable फोन कंपनी के फ्लैगशिप प्रोडक्ट होते हैं जिनकी कीमत भी अधिक ही होती है। इस बार आ रही फोल्डेबल फोंस की नई जेनरेशन को लेकर कहा जा रहा है कि नए फ्लिप5 व फोल्ड5 का दाम पहले वाले मॉडल्स की तुलना में अधिक रखा जा सकता है। लीक्स की मानें तो Samsung Galaxy Z Flip5 का दाम इस बार 95 हजार से करीब हो सकता है वहीं Samsung Galaxy Z Fold5 का दाम 1,45,000 रुपये के करीब हो सकता है।

The post Samsung Galaxy Z Fold 5 और Flip 5 26 जुलाई को हो रहे हैं लॉन्च, देखें इस बार क्या-क्या मिल सकता है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold-5-and-galaxy-z-flip-5-price-in-india-and-specification-leak/feed/ 0
Samsung Galaxy Z Flip 5 और Z Fold 5 ग्लोबल प्राइस हुआ लीक, 26 जुलाई को होंगे लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-flip-5-and-z-fold-5-europe-price-leaked-see-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-flip-5-and-z-fold-5-europe-price-leaked-see-details/#respond Wed, 12 Jul 2023 13:29:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=110718 Samsung Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Z Fold 5 फोन की यूरोपीय कीमत सामने आई है। जिसकी डिटेल आप इस पोस्ट में पढ़ सकते हैं।

The post Samsung Galaxy Z Flip 5 और Z Fold 5 ग्लोबल प्राइस हुआ लीक, 26 जुलाई को होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • 26 जुलाई को अनपैक्ड इवेंट तय हो चुका है।
  • इसमें 2 मुड़ने वाले फोन बाजार में आ सकते हैं।
  • इनकी यूरोपीय कीमत सामने आई है।

आने वाले 26 जुलाई को सैमसंग द्वारा आयोजित अनपैक्ड इवेंट तय हो चुका है। इस इवेंट के दौरान सैमसंग के 2 मुड़ने वाले फोन Samsung Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Z Fold 5 बाजार में आ सकते हैं। बता दें कि लॉन्च से पहले ही डिवाइस की कई डिटेल सामने आ चुकी हैं। वहीं, अब दोनों फोन की यूरोपीय कीमत सामने आई है। जिसकी डिटेल आप इस पोस्ट में पढ़ सकते हैं।

Galaxy Z Flip 5 और Z Fold 5 कीमत (लीक)

बता दें कि सैमसंग के दोनों मुड़ने वाले फोन की यूरोपीय कीमत का लीक Dealabs द्वारा सामने आया है। नीचे पॉइंट्स में दोनों मोबाइल की कीमत देखें …

Samsung Galaxy Z Flip 5 कीमत

  • सैमसंग का फ्लिप 5 फोन दो स्टोरेज वैरियंट में आने की उम्मीद है।
  • इसमें 256 जीबी स्टोरेज ऑप्शन की कीमत €1,199 यानी करीब 1,08,990 रुपये हो सकती है।
  • जबकि 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज वैरियंट €1,339 यानी करीब 1,21,699 रुपये का हो सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold 5 कीमत

  • अगर Z Fold 5 की बात करें तो इसे तीन स्टोरेज वैरियंट में लाया जा सकता है।
  • फोन के 256 जीबी स्टोरेज ऑप्शन की कीमत €1,899 यानी करीब 1,72,507 रुपये हो सकती है।
  • डिवाइस का 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन €2,039 यानी लगभग 1,85,098
    रुपये का होने की बात सामने आई है।
  • अगर डिवाइस के सबसे बड़े वैरियंट 1TB की बात करें तो यह €2279 यानी करीब 2,07,108 रुपये में लॉन्च हो सकता है।

सैमसंग फोल्ड फोन लॉन्च टाइमलाइन

सैमसंग 26 जुलाई को अनपैक्ड इवेंट में फोल्डेबल फोन लॉन्च करेगा। इसे लेकर फ्लिप द फोन टीजर भी वेबसाइट और सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया है। इस इवेंट में Galaxy Z Fold 5, Galaxy Z Flip 5, Galaxy Tab S9 Ultra, Galaxy Watch 6 Classic, Galaxy Watch 6 और Galaxy Buds 3 जैसे कई प्रोडक्ट्स सामने आने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy Z Fold 5 स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: इस फोन में 7.6 इंच का डायनामिक AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जो 2,176 x 1,812 पिक्सल का रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला होने की उम्मीद है। इसके साथ 6.2 इंच का कवर डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,316 x 904 का पिक्सल रिज़ॉल्यूशन दिया जा सकता है।
  • प्रोसेसर: यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में 12GB रैम + 1TB तक स्टोरेज दिया जा सकता है।
  • कैमरा: फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस हो सकता है। इसके साथ फ्रंट पर 5-मेगापिक्सल का अंडर-डिस्प्ले कैमरा और सेकेंडरी पैनल पर 10-मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।
  • कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी के लिहाज से डिवाइस एनएफसी, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.2, यूएसबी-सी 3.2 पोर्ट, नैनोसिम और ईएसआईएम सपोर्ट के साथ आ सकता है।

Samsung Galaxy Z Flip 5 स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: Galaxy Z Flip 5 में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन होने की उम्मीद है। डिस्प्ले पर पंच होल कटआउट डिजाइन दिया जा सकता है। फोन का कवर डिस्प्ले 3.4 इंच का हो सकता है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
  • प्रोसेसर: मोबाइल में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर मिल सकता है। जो 3.36GHz की क्लॉक स्पीड वाला होगा।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले यह फोन 8GB रैम + 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है।
  • बैटरी: इसमें 3700mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इसके साथ 10W वॉयरलैस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
  • कैमरा: फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा लेंस वाला होने की उम्मीद है। वहीं, सेल्फी के लिए भी 12MP कैमरा दिया जा सकता है।
  • ओएस: यह दोनों मोबाइल एंड्रॉयड 13 आधारित One UI 5.1 पर रन करने वाला हो सकते हैं।

The post Samsung Galaxy Z Flip 5 और Z Fold 5 ग्लोबल प्राइस हुआ लीक, 26 जुलाई को होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-flip-5-and-z-fold-5-europe-price-leaked-see-details/feed/ 0
[Exclusive] 14 अगस्त से भारत में सेल के लिए उपलब्ध होंगे मुड़ने वाले स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 5 और Flip 5 https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold-5-flip-5-india-sale-date-exclusive/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold-5-flip-5-india-sale-date-exclusive/#respond Tue, 11 Jul 2023 12:37:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=110449 26 जुलाई को Samsung Galaxy Z Fold 5 और Flip 5 के लॉन्च के साथ ही फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो जाएगी, जबकि बाजार में सेल पर आने में इसे लगभग दो सप्ताह का समय लगेगा

The post [Exclusive] 14 अगस्त से भारत में सेल के लिए उपलब्ध होंगे मुड़ने वाले स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 5 और Flip 5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग ने आगामी 26 जुलाई को दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में आयोजित एक इवेंट के दौरान अपने नए स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 5 और Z Flip 5 को लॉन्च करने की घोषणा की है। बता दें कि यह ग्लोबल इवेंट है। उम्मीद है कि इसी दिन कंपनी भारत में इन फोंस की उपलब्धता और सेल के बारे में जानकारी दे सकती है। मगर उससे पहले ही 91मोबाइल्स को इन फोंस के सेल डेट को लेकर एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है।

Samsung Galaxy Z Fold 5 और Flip 5 इंडिया सेल डेट

हमें जो खबर मिली है उसके अनुसार ये दोनों फोन भारत में 14 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध होंगे। यह खबर हमें सैमसंग के ही एक प्रमुख रिटेलर से मिली है, जो कंपनी के साथ लंबे अर्से से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को Samsung Galaxy Z Fold 5 और Flip 5 के लॉन्च के साथ ही फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो जाएगी, जबकि बाजार में सेल पर आने में इसे लगभग दो सप्ताह का समय लगेगा। कंपनी 14 अगस्त से इन फोंस को सेल पर लाने की तैयारी कर रही है।

https://community.oneplus.com/thread/1311878789566824453

Samsung Galaxy Z Fold 5 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

डिस्प्ले: गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 में 7.6 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलने वाली है।
सेकेंडरी डिस्प्ले: इसमें 6.2 इंच का कवर डिस्प्ले हो सकता है। दोनों डिस्प्ले 120hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश होने की उम्मीद।

प्रोसेसर: यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर पर आ सकता है।

स्टोरेज: डिवाइस में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।

कैमरा: गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है।

Samsung Galaxy Z Flip 4 review in hindi

Samsung Galaxy Z Flip 5 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

डिस्प्ले: अब तक आए लीक के अनुसार, Galaxy Z Flip 5 में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। फोन का कवर डिस्प्ले 3.4 इंच का हो सकता है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है।

प्रोसेसर: परफॉर्मेंस की बात करें, तो डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

स्टोरेज: 8GB रैम के साथ फोन में 256GB का इंटरनल स्टोरेज हो सकता है।

बैटरी: कंपनी इसे 3700mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग से लैस कर सकती है। साथ ही, इसमें 10W वॉयरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

कैमरा: फोन के रियर पैनल पर 12 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ 12 मेगापिक्सल का ही अल्ट्रा वाइड लेंस हो सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए भी 12MP लेंस दिया जा सकता है।

The post [Exclusive] 14 अगस्त से भारत में सेल के लिए उपलब्ध होंगे मुड़ने वाले स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 5 और Flip 5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold-5-flip-5-india-sale-date-exclusive/feed/ 0
26 जुलाई को लॉन्च होंगे सैमसंग ने नए मुड़ने वाले फोन, Galaxy Z Flip 5 और Fold 5 की होगी एंट्री ! https://www.91mobiles.com/hindi/26-july-samsung-unpacked-event-in-seoul-galaxy-z-flip-5-and-fold-5-might-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/26-july-samsung-unpacked-event-in-seoul-galaxy-z-flip-5-and-fold-5-might-launch/#respond Thu, 06 Jul 2023 02:49:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=109596 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

सैमसंग ने जब से घोषणा की है कि कंपनी साउथ कोरिया के सियोल में ‘Unpacked event’ करने जा रही है तब ही टेक जगत की निगाह इसकी ओर मुड़ी हुई है। वहीं आज कंपनी ने ईवेंट डेट से पर्दा उठाते हुए बता दिया है कि यह 27वां सैमसंग अनपैक्ड ईवेंट 26 जुलाई को आयोजित होगा। […]

The post 26 जुलाई को लॉन्च होंगे सैमसंग ने नए मुड़ने वाले फोन, Galaxy Z Flip 5 और Fold 5 की होगी एंट्री ! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग ने जब से घोषणा की है कि कंपनी साउथ कोरिया के सियोल में ‘Unpacked event’ करने जा रही है तब ही टेक जगत की निगाह इसकी ओर मुड़ी हुई है। वहीं आज कंपनी ने ईवेंट डेट से पर्दा उठाते हुए बता दिया है कि यह 27वां सैमसंग अनपैक्ड ईवेंट 26 जुलाई को आयोजित होगा। साथ ही खुलासा कर दिया गया है कि इस दिन नए फोल्डेबल सैमसंग फोन भी लॉन्च किए जाएंगे।

सैमसंग अनपैक्ड ईवेंट डेट

सैमसंग ने ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है कि इस महीने 26 जुलाई को कंपनी सियोल में अपना ‘अनपैक्ड ईवेंट’ आयोजित करने जा रही है जिसके मंच से कंपनी का नया मुड़ने वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसे ‘Join the Flip Side’ टैगलाईन के साथ प्रोमोट कर रही है। यह लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार शाम के 4 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जिसके सैमसंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ ही यूट्यूब चैनल पर भी लाईव देखा जा सकेगा।

नया फोल्डेबल सैमसंग फोन

लॉन्च डेट की घोषणा करने के साथ ही कंपनी ने मीडिया इन्वाईट में फोल्डबेल फोन की फोटो भी शेयर की है। यह फोटो कंपनी के ‘फ्लिप’ फोन जैसी है। इन्वाईट और टैगलाईन देखने हुए संदेह हो रहा है कि शायद 26 जुलाई को कंपनी सिर्फ Samsung Galaxy Z Flip 5 ही लॉन्च करेगी तथा Samsung Galaxy Z Fold 5 के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन अगली अपडेट आने तक इसे सिर्फ अंदाजा ही माना जा रहा है।

samsung galaxy unpacked in july south korea fold z 5 and flip z 5 to launch

ये सैमसंग प्रोडक्ट हो सकते हैं लॉन्च

26 जुलाई को Samsung Galaxy Z Flip 5 और Samsung Galaxy Z Fold 5 स्मार्टफोन लॉन्च होने के तो प्रबल आसार नज़र ही आ रहे हैं। लेकिन इनके साथ साथ​ सियोल में आयोजित होने जा रहे गैलेक्सी अनपैक्ड ईवेंट के मंच से कंपनी अपना टैबलेट डिवाईस Samsung Galaxy Tab S9 Ultra भी लॉन्च कर सकती है।

सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स तथा लीक्स की बात करें तो 26 जुलाई के सैमसंग स्मार्टवॉच की नई जेनरेशन Samsung Galaxy Watch 6 Classic और Samsung Galaxy Watch 6 भी मार्केट में एंट्री ले सकती है। वहीं इन प्रोडक्ट्स के अलावा कंपनी के नए टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स Samsung Galaxy Buds 3 भी 26 जुलाई को लॉन्च हो सकते हैं।

The post 26 जुलाई को लॉन्च होंगे सैमसंग ने नए मुड़ने वाले फोन, Galaxy Z Flip 5 और Fold 5 की होगी एंट्री ! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/26-july-samsung-unpacked-event-in-seoul-galaxy-z-flip-5-and-fold-5-might-launch/feed/ 0
Samsung Galaxy Z Fold 5 सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट, जानें डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold-5-nbtc-and-geekbench-listing-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold-5-nbtc-and-geekbench-listing-details/#respond Fri, 30 Jun 2023 11:17:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=108971 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

सैमसंग अपनी फोल्डेबल मोबाइल की रेंज को आगे बढ़ाते हुए Samsung Galaxy Z Fold 5 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। बता दें कि इस डिवाइस को एनबीटीसी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। वहीं, यह बेंचमार्किग साइट गीकबेंच पर भी नजर आया है। आप फोन की लिस्टिंग डिटेल और लीक स्पेसिफिकेशन आगे पढ़ […]

The post Samsung Galaxy Z Fold 5 सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • फोन का लॉन्च जुलाई में किया जा सकता है।
  • इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट मिल सकता है।
  • 12 जीबी तक रैम की पावर दी जा सकती है।

सैमसंग अपनी फोल्डेबल मोबाइल की रेंज को आगे बढ़ाते हुए Samsung Galaxy Z Fold 5 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। बता दें कि इस डिवाइस को एनबीटीसी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। वहीं, यह बेंचमार्किग साइट गीकबेंच पर भी नजर आया है। आप फोन की लिस्टिंग डिटेल और लीक स्पेसिफिकेशन आगे पढ़ सकते हैं।

Galaxy Z Fold 5 एनबीटीसी लिस्टिंग

सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 5 को NBTC सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड पाया गया है। लिस्टिंग में फोन मॉडल नंबर SM-F946B/DS के साथ स्पॉट हुआ है। यह भी सामने आया है कि इसका नाम गैलेक्सी Z फोल्ड 5 नाम ही होगा। इसके अलावा इस लिस्टिंग में स्पेसिफिकेशंस की डिटेल नहीं मिली है। लेकिन यह जानकारी संकेत देती है कि फोन का लॉन्च जुलाई में किया जा सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold 5 गीकबेंच लिस्टिंग

इस लिस्टिंग में यूरोपीय Samsung Galaxy Z Fold 5 मॉडल नंबर Samsung SM-F946B के साथ देखा गया है।

  • स्मार्टफोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1845 और मल्टी-कोर टेस्ट में 5083 अन्य हासिल किए हैं।
  • गीकबेंच लिस्टिंग में यह भी पता चला है कि यह दमदार फोल्ड फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस होगा।
  • स्टोरेज के मामले में डिवाइस 12 जीबी रैम के साथ आने की बात कही गई है।
  • इसके अलावा लिस्टिंग में डिटेल मिली है कि फोन लेटेस्ट एंड्रॉइड 13 पर रन करेगा।

Samsung Galaxy Z Fold 5 Geekbench listing

सैमसंग फोल्ड फोन संभावित लॉन्च टाइम

सैमसंग पहले ही बता चुका है कि आने वाले अनपैक्ड इवेंट में फोल्डेबल फोन लॉन्च होंगे। हालांकि नाम का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन Galaxy Z Fold 5 भी जुलाई के इवेंट में एंट्री ले सकता है। इस फोल्ड फोन के साथ Galaxy Z Flip 5, Galaxy Tab S9 Ultra, Galaxy Watch 6 Classic, Galaxy Watch 6, और Galaxy Buds 3 भी पेश होने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy Z Fold 5 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: सैमसंग के नए फोल्डेबल डिवाइस में 7.6 इंच का बड़ा प्राइमरी डिस्प्ले मिलने की बात सामने आई है।
  • दूसरा डिस्प्ले: फोन में 6.2 इंच का कवर डिस्प्ले हो सकता है। दोनों डिस्प्ले 120hz रिफ्रेश रेट और हाई रेजोल्यूशन पर आधारित होंगे।
  • प्रोसेसर: फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर लगा सकती है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 12 जीबी तक रैम +256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला बेस मॉडल आ सकता है। हालांकि लॉन्च के वक्त और भी अन्य मॉडल देखने को मिल सकते हैं।
  • कैमरा: स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है।
  • बैटरी: बैटरी की बात करें तो डिवाइस इस बारे जानकारी नहीं मिली है। आगे देखना होगा कि कंपनी इस में कोई बदलाव करती है या नहीं है।
  • अन्य: डिवाइस में वाईफाई, ब्लूटूथ, डुअल सिम 5G सपोर्ट जैसे बेसिक फीचर्स मिलेंगे।
  • OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिवाइस एंड्रॉयड 13 आधारित लेटेस्ट सैमसंग यूआई पर रन कर सकता है।

The post Samsung Galaxy Z Fold 5 सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold-5-nbtc-and-geekbench-listing-details/feed/ 0
जुलाई में लॉन्च होंगे नए Samsung foldable फोन, देखें क्या-क्या मिल सकता है खास https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-unpacked-in-july-south-korea-fold-z-5-and-flip-z-5-to-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-unpacked-in-july-south-korea-fold-z-5-and-flip-z-5-to-launch/#respond Wed, 07 Jun 2023 06:15:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=106397 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Samsung ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बता दिया है कि कंपनी अगले महीने यानी जुलाई में ‘Unpacked event’ आयोजित करने जा रही है। इसी ईवेंट के मंच से कंपनी के नए फोल्डेबल डिवाईस टेक मार्केट में उतारे जाएंगे जिनमें Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 शामिल हो सकते हैं। ईवेंट डिटेल और […]

The post जुलाई में लॉन्च होंगे नए Samsung foldable फोन, देखें क्या-क्या मिल सकता है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बता दिया है कि कंपनी अगले महीने यानी जुलाई में ‘Unpacked event’ आयोजित करने जा रही है। इसी ईवेंट के मंच से कंपनी के नए फोल्डेबल डिवाईस टेक मार्केट में उतारे जाएंगे जिनमें Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 शामिल हो सकते हैं। ईवेंट डिटेल और फोंस की अनुमानित स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 5 और ज़ेड फ्लिप 5 रिलीज टाइम (ग्लोबल)

सैमसंग ने फिलहाल कोई तय लॉन्च डेट तो नहीं बताई है लेकिन यह साफ कर दिया है कि कंपनी का नेक्स्ट ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ ईवेंट जुलाई के अंत में आयोजित होगा। यह सैमसंग का 27वां अनपैक्ड समारोह है जिसे साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि यह पहली बार है जब सैमसंग अपनी होम कंट्री दक्षिण कोरिया में ऐसे बड़े ग्लोबल ईवेंट को आयोजित कर रही है।

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 5 और ज़ेड फ्लिप 5 मॉडल

सैमसंग की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि जुलाई में होने वाले अनपैक्ड ईवेंट में कंपनी अपने नए फोल्डेबल डिवाईस पेश करेगी। कंपनी ने हालांकि इन नए मोबाइल फोंस के नाम की जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद है कि ये Samsung Galaxy Z Fold 5 और Samsung Galaxy Z Flip 5 होंगे।

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 5 और ज़ेड फ्लिप 5 इंडिया रिलीज डेट

27वां गैलेक्सी अनपैक्ड एक ग्लोबल ईवेंट होगा जो सियोल के जरिये पूरी दुनिया में दिखाया जाएगा। कुछ समय से सैमसंग अपने फ्लैगशिप Galaxy Z और Galaxy S स्मार्टफोंस को ग्लोबल लॉन्च के साथ ही भारतीय बाजार उतार देती है। इस बार भी ऐसा ही होने की उम्मीद है। जुलाई में ग्लोबल लॉन्च होने के साथ ही गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 5 और गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 5 इंडिया में भी ऑफिशियल हो सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 5 स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)

स्क्रीन : लीक्स की मानें तो इस फोन में 6.2 इंच की प्राइमरी डिस्प्ले दी जा सकती है। यह कवर स्क्रीन होगी जो फोल्ड फोन में बाहर से दिखेगी। वहीं फोन में 7.6 इंच की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है जो फोन को डायरी की तरह खोलने के बाद सामने आएगी। दोनों डायनॉमिक एमोलेड पैनल पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

प्रोसेसर : Galaxy Z Fold 5 को 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जो 3.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 740 जीपीयू देखने को मिल सकता है।

कैमरा : फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर​ के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। इसी तरह फ्रंट पैनल पर 12 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 5 स्मार्टफोन में 4,700एमएएच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इस फोन में 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक और वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी देखने को मिल सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 5 स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)

स्क्रीन : Galaxy Z Flip 5 स्मार्टफोन को लेकर बताया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में भी 6.2 इंच की प्राइमरी डिस्प्ले देखने को मिलेगी जो फोन के अंदर दी जाएगी। फोन के फोल्ड होने के बाद जो स्क्रीन बाहरी ओर दिखेगी उसका साईज़ 3.4 इंच हो सकता है। इसे कवर डिस्प्ले भी कहा जा सकता है।

प्रोसेसर : प्रोसेसिंग के लिए इस सैमसंग फोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट दिया जा सकता है जो 3.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करेगा। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 730 जीपीयू दिए जाने की बात सामने आई है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड एंगल लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का ही अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन को एफ/2.4 अपर्चर वाले 10 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया जा सकता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy Z Flip 5 में 3,700एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। लीक्स के अनुसार यह फोन भी 27वॉट फास्ट चार्जिंग तथा वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स से लैस होगा।

The post जुलाई में लॉन्च होंगे नए Samsung foldable फोन, देखें क्या-क्या मिल सकता है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-unpacked-in-july-south-korea-fold-z-5-and-flip-z-5-to-launch/feed/ 0