Samsung Galaxy Z Fold3 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 30 Sep 2021 05:16:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung Galaxy Z Series के Foldable Phones ने तोड़े सेल के सभी रिकॉर्ड, स्टोर्स पर लगी लाईनें, स्टॉक हुआ खत्म! https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold3-and-z-flip-3-5g-foldable-smartphone-galaxy-z-series-stocked-out-in-india-after-record-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold3-and-z-flip-3-5g-foldable-smartphone-galaxy-z-series-stocked-out-in-india-after-record-sale/#respond Thu, 30 Sep 2021 05:16:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=67914 Galaxy Z Series को स्मार्टफोन यूजर्स द्वारा इतना पसंद किया गया है कि यह सीरीज़ स्टोर्स पर स्टॉक आउट हो गई है।

The post Samsung Galaxy Z Series के Foldable Phones ने तोड़े सेल के सभी रिकॉर्ड, स्टोर्स पर लगी लाईनें, स्टॉक हुआ खत्म! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने पिछले महीने ही मोबाइल बाजार में अपनी इनोवेशन का लोहा मनवाते हुए नई गैलेक्सी ज़ेड सीरीज़ पेश की थी। इस सीरीज़ के तहत दो premium foldable smartphones लॉन्च किए गए थे जिन्होंने Samsung Galaxy Z Fold3 5G और Samsung Galaxy Z Flip 3 5G नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली थी। पिछले महीने ही इंडिया में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हुई यह स्मार्टफोन सीरीज़ भारत में सफल साबित हुई है। तकनीक और ताकत से भरी Galaxy Z Series को स्मार्टफोन यूजर्स द्वारा इतना पसंद किया गया है कि यह सीरीज़ स्टोर्स पर स्टॉक आउट हो गई है।

Samsung Galaxy Z Series की इस सफलता की जानकारी स्वयं सैमसंग इंडिया की ओर से दी गई है। तथ्य व आंकड़े शेयर करते हुए सैमसंग ने बताया है कि सीरीज़ के दोनों ही स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold3 और Z Flip 3 महंगी कीमत होने के बावजूद यूजर्स द्वारा काफी पसंद किए गए हैं और इन फोल्डेबल स्मार्टफोंस ने सेल के मामले में कंपनी द्वारा पहले लॉन्च की गई Samsung Galaxy Note Series को भी पछाड़ दिया है। यानी एक महीने के भीतर Galaxy Z Series को खरीदने वालों की गिनती Galaxy Note Series बायर्स से अधिक हो गई है।

Samsung Galaxy Z Fold3 and Z Flip 3 5g foldable smartphone Galaxy Z Series stocked out in india after record sale

स्टॉक पड़ रहा है कम

याद दिला दें कि गैलेक्सी जेड3 स्मार्टफोंस ने इंडिया में गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ की तुलना में 2.7 गुणा अधिक प्री-बुकिंग दर्ज की गई थी। वहीं अब सैमसंग के मुताबिक इस सीरीज़ के स्मार्टफोंस की डिमांड भी बेहद अधिक है। मोबाइल यूजर्स फोंस की कीमत अधिक होने के बावजूद इसे खरीदना पसंद कर रहे हैं और ऐसे लोग जो अभी तक सिर्फ Apple iPhone ही चलाना पसंद करते थे उन्हें भी Galaxy Z Fold3 और Z Flip 3 भा रहा है। कंपनी के अनुसार देश के कई हिस्सों में सैमसंग स्टोर्स पर इन स्मार्टफोंस का स्टॉक खत्म हो गया है और ग्राहक व रिटेलर दोनों नई स्टॉक सप्लाई का इंतजार कर रहे हैं।

Samsung Galaxy Z Fold3 and Z Flip 3 5g foldable smartphone Galaxy Z Series stocked out in india after record sale

Samsung Galaxy Z Flip 3 5G India Price

सैमसंग का यह फ्लिप फोन भी दो वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च हुआ है। फोन का बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा Samsung Galaxy Flip 3 5G के बड़े वेरिएंट में 8 जीबी की ही रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। कीमत की बात करें तो गैलेक्सी फ्लिप3 5जी फोन का 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट 84,999 रुपये में तथा 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट 88,999 रुपये में लॉन्च हुआ है।

Samsung Galaxy Z Fold3 and Z Flip 3 5g foldable smartphone Galaxy Z Series stocked out in india after record sale

Samsung Galaxy Z Fold3 5G India Price

सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 3 5जी फोन को इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा बड़े वेरिएंट में 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। सैमसंग ने अपने फोन के 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 1,49,999 रुपये में लॉन्च किया है तथा 12GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट को 1,57,999 रुपये में बाजार में उतारा है।

The post Samsung Galaxy Z Series के Foldable Phones ने तोड़े सेल के सभी रिकॉर्ड, स्टोर्स पर लगी लाईनें, स्टॉक हुआ खत्म! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold3-and-z-flip-3-5g-foldable-smartphone-galaxy-z-series-stocked-out-in-india-after-record-sale/feed/ 0
Samsung Galaxy Z3 की प्री-बुकिंग ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, Galaxy Note 20 की तुलना में 2.7 गुणा ज्यादा हुई बुकिंग https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-foldable-smartphones-galaxy-z-fold3-flip3-record-pre-bookings-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-foldable-smartphones-galaxy-z-fold3-flip3-record-pre-bookings-in-india/#respond Wed, 25 Aug 2021 11:47:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65740 प्री-बुकिंग Galaxy Note 20 Series की तुलना में 2.7 गुणा अधिक है।

The post Samsung Galaxy Z3 की प्री-बुकिंग ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, Galaxy Note 20 की तुलना में 2.7 गुणा ज्यादा हुई बुकिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने इसी महीने की 11 तारीख को टेक मार्केट में अपनी तकनीक और ताकत का प्रदर्शन करते हुए premium foldable smartphones Samsung Galaxy Z Fold3 5G और Samsung Galaxy Z Flip 3 5G लॉन्च किए थे। ग्लोबल लॉन्च के एक हफ्ते के भीतर ही ये मोबाइल फोन भारतीय बाजार में भी उतार दिए गए थे। महंगी कीमत वाले इस फोंस को लेकर कई लोगों ने तंज कसा था कि ये स्मार्टफोन देश में फ्लॉप साबित होंगे। लेकिन सैमसंग ने अपनी बादशाहत का परिचय देते हुए करारा जवाब दिया है। गैलेक्सी जेड3 स्मार्टफोंस की इंडिया में रिकॉर्ड प्री-बुकिंग दर्ज की गई है जो पिछले साल लॉन्च हुई Galaxy Note 20 Series की तुलना में 2.7 गुणा अधिक है।

Samsung India के हवाले से खबर आई है कि कंपनी द्वारा लॉन्च किए लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोंस को भारत में तगड़ा रिस्पांस मिला है। कंपनी द्वारा कल यानि 24 अगस्त से गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड3 और गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 3 की प्री-बुकिंग भारत में शुरू की गई थी और सैमसंग फैंस ने पहले ही दिन अपने डिवाईस बुक करा लिए है। नई सीरीज़ में शामिल Samsung Galaxy Z Flip 3 5G फोन को अधिक पसंद किया जा रहा है। सैमसंग ने बुक हुई यूनिट्स के आकंड़ें तो शेयर नहीं किए है लेकिन यह दावा जरूर किया गया है कि यह प्री-बुकिंग पिछले साल लॉन्च हुई गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ की तुलना में 2.7 गुणा अधिक दर्ज हुई है।

Samsung foldable smartphones Galaxy Z Fold3 Flip3 record pre-bookings in India

ऐसे करें प्री-बुकिंग

Samsung Galaxy Z Fold3 और Samsung Galaxy Z Flip 3 फोंस को सैमसंग इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्री-बुक किया जा सकता है। इन दोनों डिवाईसेज़ को प्री-बुकिंग करने के लिए 2,000 रुपये की रकम चुकानी होगी जो फोन की सेल शुरू होने पर उसके प्राइस में से काट ली जाएगी। सिर्फ इतना ही नहीं इन स्मार्टफोंस को प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को कंपनी की ओर से 2,699 रुपये के Galaxy Smart Tag मुफ्त दिए जा रहे हैं। लगे हाथ बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड3 5जी फोन को Phantom Black और Phantom Green कलर में सैमसंग गैलेक्सी फ्लिप 3 5जी फोन को Phantom Black और Cream कलर में बुक किया जा सकता है जो 10 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

Samsung Galaxy Z Flip 3 5G India Price

सैमसंग का यह फ्लिप फोन भी दो वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च हुआ है। फोन का बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा Samsung Galaxy Flip 3 5G के बड़े वेरिएंट में 8 जीबी की ही रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। कीमत की बात करें तो गैलेक्सी फ्लिप3 5जी फोन का 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट 84,999 रुपये में तथा 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट 88,999 रुपये में लॉन्च हुआ है।

Samsung foldable smartphones Galaxy Z Fold3 Flip3 record pre-bookings in India

Samsung Galaxy Z Fold3 5G इंडिया प्राइस

सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 3 5जी फोन को इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा बड़े वेरिएंट में 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। सैमसंग ने अपने फोन के 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 1,49,999 रुपये में लॉन्च किया है तथा 12GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट को 1,57,999 रुपये में बाजार में उतारा है।

The post Samsung Galaxy Z3 की प्री-बुकिंग ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, Galaxy Note 20 की तुलना में 2.7 गुणा ज्यादा हुई बुकिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-foldable-smartphones-galaxy-z-fold3-flip3-record-pre-bookings-in-india/feed/ 0
डेढ़ लाख वाला Samsung Galaxy Z Fold3 इंडिया में लॉन्च, Galaxy Z Flip 3 5G फोन ने भी ली एंट्री, देखें सभी का प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold-3-galaxy-z-flip-3-5g-phone-launched-in-india-price-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold-3-galaxy-z-flip-3-5g-phone-launched-in-india-price-sale-offer/#respond Mon, 16 Aug 2021 10:34:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65017 Samsung Galaxy Z Fold3 5G और Galaxy Z Flip 3 5G के Price, Offer, Sale और availability दी गई है।

The post डेढ़ लाख वाला Samsung Galaxy Z Fold3 इंडिया में लॉन्च, Galaxy Z Flip 3 5G फोन ने भी ली एंट्री, देखें सभी का प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने पिछले हफ्ते ही टेक मार्केट में अपने premium foldable smartphones पेश करते हुए दो नए डिवाईस लॉन्च किए थे जिन्होंने Samsung Galaxy Z Fold3 5G और Samsung Galaxy Z Flip 3 5G नाम के साथ एंट्री ली थी। वहीं आज सैमसंग इंडिया की ओर से ये दोनों पावरफुल स्मार्टफोन भारतीय बाजार में भी अनाउंस कर दिए गए हैं। कंपनी की ओर से फोल्ड और फ्लिप दोनों फोंस की कीमत पर से पर्दा उठा दिया गया है और इनकी सेल, ऑफर व उपलब्धता की जानकारी दे दी गई है।

Samsung Galaxy Z Fold3 5G वेरिएंट व प्राइस

सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 3 5जी फोन को इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा बड़े वेरिएंट में 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। सैमसंग ने अपने फोन के 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 1,49,999 रुपये में लॉन्च किया है तथा 12GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट को 1,57,999 रुपये में बाजार में उतारा है।

Samsung Galaxy Z Flip 3 5G वेरिएंट व प्राइस

सैमसंग का यह फ्लिप फोन भी दो वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च हुआ है। फोन का बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा Samsung Galaxy Flip 3 5G के बड़े वेरिएंट में 8 जीबी की ही रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। कीमत की बात करें तो गैलेक्सी फ्लिप3 5जी फोन का 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट 84,999 रुपये में तथा 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट 88,999 रुपये में लॉन्च हुआ है।

उपलब्धता और सेल

सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड3 5जी फोन को भारतीय बाजार में Phantom Black और Phantom Green कलर में खरीदा जा सकेगा वहीं सैमसंग गैलेक्सी फ्लिप 3 5जी इंडियन मार्केट में Phantom Black और Cream कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा। सैमसंग के ये दोनों स्टाईलिश स्मार्टफोंस आने वाली 24 अगस्त से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे जिन्हें 10 सितंबर से मार्केट में खरीदा जा सकेगा।

मिलेंगे ये ऑफर्स

Samsung Galaxy Z Fold3 5G को प्री-बुक कराने पर कंपनी की ओर से 7,999 रुपये का सैमसंग केयर+ एक्सिडेंटल एंड लिक्विड डैमेज प्रोटेक्शन प्रदान किया जा रहा है। इसी तरह Samsung Galaxy Z Flip3 5G फोन की प्री-बुकिंग पर 4,799 रुपये की प्रोटेक्टशन मिलेगी। खरीद के दौरान एचडीएफसी कार्ड यूज़ करने पर अतिरिक्त 7,000 रुपये का कैशबैक भी कंपनी की ओर से दिया जा रहा है। इसके साथ ही सैमसंग कंपनी की ओर से यूजर्स को Galaxy SmartTag भी मुफ्त में दिए जाएंगे।

Samsung Galaxy Z Fold3 5G की फुल डिटेल्स के लिए (यहां क्लिक करें)

Samsung Galaxy Z Flip 3 5G की फुल डिटेल्स के लिए (यहां क्लिक करें)

The post डेढ़ लाख वाला Samsung Galaxy Z Fold3 इंडिया में लॉन्च, Galaxy Z Flip 3 5G फोन ने भी ली एंट्री, देखें सभी का प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold-3-galaxy-z-flip-3-5g-phone-launched-in-india-price-sale-offer/feed/ 0
Foldable 5G फोंस Samsung Galaxy Z Fold3 और Z Flip3 समेत 4 दमदार प्रोडक्ट हुए हैं लॉन्च, यहां देखें फुल डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-unpacked-event-launch-announcement-foldable-device-z-fold3-flip3-5g-bud2-and-watch-specs-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-unpacked-event-launch-announcement-foldable-device-z-fold3-flip3-5g-bud2-and-watch-specs-price-sale/#respond Wed, 11 Aug 2021 15:04:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=64758 Samsung ने दिखाई शक्ति, पावरफुल Foldable 5G फोन Z Fold3 और Z Flip3 के साथ लॉन्च किए Galaxy Bud2 और Galaxy Watch 4

The post Foldable 5G फोंस Samsung Galaxy Z Fold3 और Z Flip3 समेत 4 दमदार प्रोडक्ट हुए हैं लॉन्च, यहां देखें फुल डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Mobile Phone के बाजार में इस वक्त Samsung उन चुनिंदा ब्रांड्स में शुमार होता है, जिनका नाम न सिर्फ बड़ा है बल्कि पुराना और भरोसेमंद भी है। आज सैमसंग लो बजट स्मार्टफोन से लेकर फ्लैगशिप डिवाईस लॉन्च कर रहा है। मार्केट की डिमांड और यूजर्स के शौक के चलते सैमसंग कंपनी सिर्फ SmartPhone तक ही सीमित नहीं है बल्कि प्रीमियम क्वॉलिटी के Smart Products भी लेकर आ रही है। अपनी इसी पहचान और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए सैमसंग ने टेक मंच पर धमाकेदार प्रोडक्ट्स पेश किए हैं। आज आयोजित हुए Galaxy Unpacked Event में कंपनी की ओर से Samsung Galaxy Z Fold3 5G और Samsung Galaxy Z Flip3 5G के साथ ही Samsung Galaxy Bud2 और Samsung Galaxy Watch 4 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए गए हैं। ये चारों सैमसंग प्रोडक्ट कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट कर दिए गए हैं जो आने वाले दिनों भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। आगे हमने इनके जिनके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स, कीमत व सेल उपलब्धता का ब्यौरा आगे दिया है।

Samsung Galaxy Z Fold 3 5G

सैमसंग का यह फोल्डेबल डिवाईस डुअल डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ है। फोन में 2208 × 1768 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 7.6 इंच की QXGA+ AMOLED प्राइमरी स्क्रीन दी गई है तथा 832 × 2268 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2 इंच की एचडी+ AMOLED सेकेंडरी स्क्रीन मौजूद है। यह सैमसंग फोन क्वॉलकॉम के 5जी सपोर्ट करने वाले पावरफुल स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट पर रन करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में डुअल 4,400एमएएच बैटरी दी गई है जो 25वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Samsung Galaxy Z Fold3 5G फोन को नोट डिवाईस में दिए जाने वाले S-Pen के साथ लॉन्च किया गया है।

samsung-galaxy-unpacked-event-launch-announcement-foldable-device-z-fold3-flip3-5g-bud2-and-watch-specs-price-sale

फोटोग्राफी के लिए यह फोल्डेबल फोन 5 कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर, एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का ही टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल का कवर कैमरा और एफ/1.8 अपर्चर वाला 4 मेगापिक्सल का अंडर-डिसप्ले कैमरा सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy Z Flip3 5G

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप3 भी दो डिसप्ले सपोर्ट करता है जिसमें एक स्क्रीन फोन के पूरी खुलने पर नज़र आती है तथा दूसरी स्क्रीन फोन के बंद होने पर दिखाई देती है। प्राइमरी डिसप्ले का साईज़ 6.7 इंच है जो फुलएचडी+ रेज्ल्यूशन वाले एमोलेड पैनल पर बनी है। वहीं फोन की सेकेंडरी का साईज़ 1.9 इंच और इसे भी एमोलेड पैनल पर बनाया गया है। Samsung Galaxy Z Flip3 में भी क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट दिया गया है जो 5जी सपोर्ट करता है।

 <img src="https://img.hi.91mobiles.com/uploads/2021/08/Galaxy-Z-Fold-3-5G-price.jpeg" alt="samsung-galaxy-unpacked-event-launch-announcement-foldable-device-z-fold3-flip3-5g-bud2-and-watch-specs-price-sale

Samsung Galaxy Z Flip 3 5G स्मार्टफ़ोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए फोन में एफ/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का फ़्रंट कैमरा दिया गया है।पावर बैकअप के लिए यह फोन 25वॉट फास्ट चार्जिेंग तकनीक वाली 3300एमएएच डुअल बैटरी सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy Watch4

सैमसंग ने अपनी इस स्मार्टफोन को दो मॉडल्स में पेश किया है। एक Samsung Galaxy Watch4 और दूसरी Watch4 Classic. ये घड़ियां दो साईज में लाई गई हैं जिनमें 40mm और 44mm डॉयल शामिल है। 40एमएम स्मार्टवॉच में जहां 1.2 इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले दी गई है वहीं 44एमएम स्मार्टवॉच 1.4 इंच की डिसप्ले सपोर्ट करती है। दोनों ही मॉडल कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड हैं।

samsung-galaxy-unpacked-event-launch-announcement-foldable-device-z-fold3-flip3-5g-bud2-and-watch-specs-price-sale

यें Samsung smartwatche वनयूाअई पर पेश की गई हैं जो सैमसंग के ही Exynos W920 प्रोसेसर पर काम करती हैं। Samsung Galaxy Watch4 मॉडल 1.5जीबी की रैम मैमोरी के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। इनमें गूगल ऐप्स के साथ ही थर्ड पार्टी ऐप्स को भी एक्सेस किया जा सकता है। सैमसंग का दावा है कि कंपनी की स्मार्टवॉच 40 घंटे का बैटरी बैकअप देने में सक्षम हैं।

Samsung Galaxy Buds2

म्यूजिक का शानदार अनुभव लेकर आए हैं सैमसंग गैलेक्सी बड्स2. ये ट्रूली वायरलेस इयरबड्स हैं जो कर्व्ड डिजाईन के साथ पेश किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि Galaxy Buds2 अभी तक मार्केट में आए ईयरबड्स की तुलना में सबसे अधिक हल्क और साईज़ में छोटे हैं। सैमसंग ने अपने नए प्रोडक्ट को IPX2 रेटिंग के साथ लॉन्च किया है जो इन्हें पानी और पसीने से सुरक्षित रखता है।

samsung-galaxy-unpacked-event-launch-announcement-foldable-device-z-fold3-flip3-5g-bud2-and-watch-specs-price-sale

Samsung Galaxy Buds2 को two-way speakers के साथ पेश किया गया है जो शानदा साउंड क्वॉलिटी प्रदान करते हैं। लंबे समय तक संगीत पर फिल्म का लुफ्त उठाने के लिए सैमसंग ने गैलेक्सी बड्स2 को लान्ग लास्टिंग बैटरी के साथ पेश किया है। कंपनी के अनुसार नाइस कैंसलेशन फीचर के साथ जहां ये इयरबड्स 5 घंटे का प्लेबैक देने में सक्षम हैं वहीं नाइस कैंसलेशन (ANC) बंद करने पर 7.5 घंटे तक काम कर सकते हैं।

The post Foldable 5G फोंस Samsung Galaxy Z Fold3 और Z Flip3 समेत 4 दमदार प्रोडक्ट हुए हैं लॉन्च, यहां देखें फुल डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-unpacked-event-launch-announcement-foldable-device-z-fold3-flip3-5g-bud2-and-watch-specs-price-sale/feed/ 0