Samsung SM-M015G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 16 Mar 2020 13:20:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 3 जीबी रैम और एंडरॉयड 10 के साथ Samsung का नया फोन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-sm-m015g-listed-on-geekbench-3gb-ram-android-10-specs-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-sm-m015g-listed-on-geekbench-3gb-ram-android-10-specs-leaked/#respond Mon, 16 Mar 2020 13:20:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41779 इस नए डिवाईस को SM-M015G मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है।

The post 3 जीबी रैम और एंडरॉयड 10 के साथ Samsung का नया फोन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung पिछले हफ्ते ही बताया था कि कंपनी 16 मार्च को भारतीय बाजार में अपनी ‘गैलेक्सी एम’ सीरीज़ के तहत Galaxy M21 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। लेकिन किसी कारणवश सैमसंग को फोन की लॉन्च डेट टालनी पड़ी जो अब बढ़कर 18 मार्च हो गर्ई है। Samsung Galaxy M21 के बाजार में एंट्री लेने से पहले ‘गैलेक्सी एम’ सीरीज़ का ही एक अन्य स्मार्टफोन सामने आया है। सैमसंग के इस आगामी स्मार्टफोन को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है जहां फोन से जुड़ी कई अहम डिटेल्स का खुलासा हुआ है।

सैमसंग के इस नए डिवाईस को SM-M015G मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। गीकबेंच की यह लिस्टिंग आज यानि 16 मार्च की है। बेंचमार्किंग साइट पर हालांकि फोन के नाम का खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन टेक जगत में चर्चा है कि यह फोन Samsung Galaxy M01 नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। गीकबेंच पर इस फोन को एंडरॉयड 10 से लैस दिखाया है जो 2.02गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है।

Samsung SM-M015G listed on geekbench 3gb ram android 10 specs leaked

Samsung SM-M015G को गीकबेंच पर 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट किया गया है। बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो सिंगल कोर में इस फोन को 850 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी कोर में गीकबेंच पर इस सैमसंग फोन को 3319 स्कोर दिया गया है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स देखकर यह माना जा सकता है कि यह डिवाईस सैमसंग का लो बजट फोन होगा जो एंट्री सेग्मेंट में लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy M21

गैलेक्सी एम21 को लेकर कहा जा रहा है कि इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स सैमसंग के गैलेक्सी एम30एस स्मार्टफोन जैसी होगी। गैलेक्सी एम30एस की बात करें तो इसमें 6.4-इंच सुपर ऐमोलेड फुल एचडी+ डिसप्ले वॉटरड्रॉप नॉच के साथ फोन में सैमसंग Exynos 9611 चिसेट है। इसके अलावा फोन में 6GB रैम और 128GB की स्टोरेज दी गई है। स्टोेरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 9.0 पाई के साथ कस्टम वन UI 2.0 स्किन पर कार्य करता है।

Samsung Galaxy M21 india launch date extend changed to 18 march specs price revealed 6000mah battery

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy M30s में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 5MP डेप्थ सेंसर है। इसके अलावा फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा वीडियो कॉलिंग के लिए भी है। कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर फोन में डुअल 4G VoLTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, GPS + GLONASS, और यूएसबी टाइप-सी के साथ Galaxy M21 स्मार्टफोन में 6,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दिए जाने की बात भी सामने आई है। बहरहाल फोन की कीमत और पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी 18 मार्च का इंतजार करना होगा।

The post 3 जीबी रैम और एंडरॉयड 10 के साथ Samsung का नया फोन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-sm-m015g-listed-on-geekbench-3gb-ram-android-10-specs-leaked/feed/ 0