Samsung tri fold phone | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 04 Jul 2025 05:21:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन का डिजाइन आया सामने, इस साइट पर हुआ स्पॉट https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-tri-fold-phone-design-one-ui-8-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-tri-fold-phone-design-one-ui-8-leaked/#respond Fri, 04 Jul 2025 05:19:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=177410 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Flip 7 FE के अलावा Samsung 9 जुलाई 2025 को होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में एक प्रीमियम ट्राई-फोल्ड फोन की घोषणा भी कर सकता है, जिसे शायद ‘Galaxy G Fold’ कहा जाएगा। Android Authority की रिपोर्ट के मुताबिक, इस ट्राई-फोल्ड फोन का डिजाइन […]

The post Samsung ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन का डिजाइन आया सामने, इस साइट पर हुआ स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • आप पहले बाएं खाली पैनल को अंदर मोड़ते हैं, फिर दाहिनी तरफ का हिस्सा उसके ऊपर मोड़ते हैं।
  • पीछे चार कैमरे हैं, जिनमें से एक मिडिल स्क्रीन पर पंच-होल कैमरा है।
  • सैमसंग इसे “मल्टीफोल्ड” कह सकता है, क्योंकि यह दो बार फोल्ड होता है, न कि ट्राई-फोल्ड।

Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Flip 7 FE के अलावा Samsung 9 जुलाई 2025 को होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में एक प्रीमियम ट्राई-फोल्ड फोन की घोषणा भी कर सकता है, जिसे शायद ‘Galaxy G Fold’ कहा जाएगा। Android Authority की रिपोर्ट के मुताबिक, इस ट्राई-फोल्ड फोन का डिजाइन One UI 8 के एक बिल्ड में देखा गया है। इसलिए अगर आप नए फोल्डिंग डिजाइन में रुचि रखते हैं, तो आपको इस डिवाइस के लुक का एक आइडिया मिल सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

जैसा कि आप ऊपर दिए गए वीडियो में देख सकते हैं, इस ट्राई-फोल्ड फोन में दो हिंज हैं। Samsung के पुराने प्रोटोटाइप्स (जैसे Flex G) के आधार पर लगता है कि यह डिवाइस सबसे बाएं और सबसे दाएं स्क्रीन को अंदर की तरफ फोल्ड करता है।

इस डिजाइन में Galaxy Z Fold 6 या 7 जैसे बुक-फॉर्म फोल्डिंग फोन की तुलना में बड़ा इनर डिस्प्ले मिलता है। दाईं तरफ की स्क्रीन में पंच-होल कैमरा है।

पीछे का मिडिल हिस्सा भी एक स्क्रीन है, जिसमें पंच-होल कैमरा दिया गया है। ऐसा लगता है कि इस फोन में Samsung ने अंडर-डिस्प्ले कैमरा को हटा दिया है।

बाएं हिस्से में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिससे पीछे की तरफ कुल चार कैमरे मिलते हैं।

फ्रंट साइड का बायां हिस्सा एक खाली पैनल है, स्क्रीन नहीं है। पहले आप बाएं हिस्से को मोड़ते हैं, फिर दायां हिस्सा उस खाली पैनल के ऊपर मोड़ता है।

हम यह भी देख सकते हैं कि हिंज का साइज अलग-अलग है, शायद सुरक्षित फोल्डिंग मैकेनिज्म के लिए।

इस क्लिप से हमें इतनी ही जानकारी मिलती है। बाकी, पुराने लीक्स और अफवाहों के आधार पर माना जा रहा है कि Galaxy G Fold में 9.96 इंच का डिस्प्ले हो सकता है और इसका वजन करीब 298 ग्राम होगा। जब यह पूरी तरह फोल्ड होता है, तब इसकी ऊंचाई करीब 6.54 इंच बताई गई है। मल्टी-फोल्ड मैकेनिज्म की वजह से यह डिवाइस मौजूदा Galaxy फोल्डेबल फोंस की तुलना में थोड़ा मोटा भी हो सकता है।

Samsung के पास एक S-आकार में फोल्ड होने वाला फोन कॉन्सेप्ट भी है, जिसे Flex S कहा जाता है। इसमें भी दो हिंज और तीन हिस्से होते हैं। बायां हिस्सा (स्क्रीन) सेंटर हिस्से (बैक पैनल) के ऊपर बाहर की तरफ फोल्ड होता है, और दायां हिस्सा (स्क्रीन) सेंटर हिस्से (स्क्रीन) के ऊपर अंदर की तरफ फोल्ड होता है। यह Huawei Mate XT जैसे फंक्शन कर सकता है।

चूंकि इन सभी फोल्डिंग फोंस में दो हिंज होते हैं और ये तकनीकी रूप से तीन बार फोल्ड नहीं होते, इसलिए संभव है कि Samsung इन नए फॉर्मेट्स को “ट्राई-फोल्ड” न कहे। Android Authority को जो एनिमेशन फाइल्स मिली हैं, उनमें “Multifold 7” नाम दिखाई देता है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह सिर्फ एक इंटरनल कोडनेम है या फिर यही इसका मार्केटिंग नाम होगा।

इन सभी जानकारियों की पुष्टि हम तभी कर पाएंगे जब Samsung आधिकारिक तौर पर घोषणा करेगा।

The post Samsung ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन का डिजाइन आया सामने, इस साइट पर हुआ स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-tri-fold-phone-design-one-ui-8-leaked/feed/ 0
Samsung ने कराया एस पेन सपोर्ट वाले नए ट्राई-फोल्डिंग फ्लिप फोन/टैबलेट का पेटेंट https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-patent-tri-folding-flip-phone-tablet/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-patent-tri-folding-flip-phone-tablet/#respond Wed, 26 Feb 2025 11:03:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=167920 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Samsung कथित तौर पर अपने पहले ट्राइ-फोल्डिंग फोन Galaxy G Fold पर काम कर रहा है, जो हाल ही में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए गए Huawei Mate XT को टक्कर देगा। कहा जा रहा है कि यह नया ट्राइ-फोल्डेबल डिवाइस इस साल के अंत में Galaxy Z Fold 7 और Flip 7 के साथ […]

The post Samsung ने कराया एस पेन सपोर्ट वाले नए ट्राई-फोल्डिंग फ्लिप फोन/टैबलेट का पेटेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Samsung के ट्राइ-फोल्डिंग डिवाइस में दो हिंज होंगे जो पूरे डिवाइस को एक साथ जोड़कर रखेंगे।
  • फोल्ड होने पर, यह फ्लिप-स्टाइल मैकेनिज्म वाले फोल्डेबल फोन जैसा दिखता है।
  • फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह डिजाइन किसी कमर्शियल प्रोडक्ट के लिए इस्तेमाल किया जाएगा या नहीं।

Samsung कथित तौर पर अपने पहले ट्राइ-फोल्डिंग फोन Galaxy G Fold पर काम कर रहा है, जो हाल ही में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए गए Huawei Mate XT को टक्कर देगा। कहा जा रहा है कि यह नया ट्राइ-फोल्डेबल डिवाइस इस साल के अंत में Galaxy Z Fold 7 और Flip 7 के साथ डेब्यू कर सकता है। इसी बीच, Samsung का एक नया पेटेंट ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें एक ट्राइ-फोल्डिंग फ्लिप-स्टाइल डिवाइस दिखाया गया है। इस बारे में पूरी जानकारी आप आगे देख सकते हैं।

सैमसंग ट्राई-फोल्डिंग फ्लिप डिवाइस

  • Samsung को 25 फरवरी को WIPO (World Intellectual Property Organisation) में एक नए ट्राइ-फोल्डिंग डिवाइस के लिए पेटेंट मिला है। जिसे 91मोबाइल्स ने स्पॉट किया।
  • फिलहाल Samsung सिंगल-फोल्ड फ्लिप-स्टाइल फोन पेश करता है, यानी Galaxy Z Flip सीरीज।
  • पेटेंट इमेज से पता चलता है कि यह डिवाइस दो बार फोल्ड हो सकता है, जिसका मतलब है कि इसमें दो हिंज होंगे जो इसे एक साथ जोड़कर रखेंगे। यह डिजाइन बड़ा स्क्रीन एरिया भी प्रदान कर सकता है।
  • वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन डिवाइस के ऊपरी हिस्से में मौजूद हैं, जबकि टाइप-C पोर्ट निचले किनारे पर दिया गया है।
  • दिलचस्प बात यह है कि इसमें S Pen का सपोर्ट भी है, क्योंकि पेटेंट इमेज में इसके लिए स्लॉट/हाउसिंग दिखाई दे रही है।
  • S Pen की मौजूदगी से संकेत मिलता है कि यह डिवाइस टैबलेट हो सकता है, लेकिन यह S-सीरीज Ultra जैसे स्मार्टफोन की तरह भी हो सकता है, जिसमें S Pen सपोर्ट मिलता है।
  • इसके अलावा पीछे की तरफ एक ओवल-आकार का मॉड्यूल देखा जा सकता है, जो कैमरा सेंसर के लिए हो सकता है।

चूंकि यह डिजाइन फिलहाल पेटेंट स्टेज में है, इसलिए इसके हार्डवेयर के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। हमें यह भी नहीं पता कि कंपनी इस डिजाइन को भविष्य में कमर्शियल प्रोडक्ट के रूप में लाएगी या नहीं। हालांकि, इससे यह संकेत मिलता है कि ब्रांड ट्राइ-फोल्डेबल डिजाइन पर काम कर रहा है।

जहां तक ट्राइ-फोल्डिंग फोन की बात है, जो पहले से डेवलपमेंट में है उसकी रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 9.96-इंच का डिस्प्ले हो सकता है, जो कि Samsung Galaxy Z Fold 6 के 7.6-इंच के इंटरनल डिस्प्ले की तुलना में काफी बड़ा है। Huawei Mate XT की बात करें तो यह 10.2-इंच का अनफोल्डेड स्क्रीन प्रदान करता है। जब Galaxy G Fold फोल्ड होगा तो यह 6.54-इंच की स्क्रीन ऑफर कर सकता है। इनवर्ड फोल्डिंग मैकेनिज्म डिवाइस को थोड़ा मोटा बना सकता है।

The post Samsung ने कराया एस पेन सपोर्ट वाले नए ट्राई-फोल्डिंग फ्लिप फोन/टैबलेट का पेटेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-patent-tri-folding-flip-phone-tablet/feed/ 0
Samsung ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 के साथ हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-tri-fold-smartphone-launch-timeline-galaxy-z-fold-7-z-flip-7/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-tri-fold-smartphone-launch-timeline-galaxy-z-fold-7-z-flip-7/#respond Wed, 26 Feb 2025 04:37:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=167866 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

सैमसंग ने पिछले महीने अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान आधिकारिक तौर पर अपने ट्रिपल फोल्डिंग स्मार्टफोन को टीज किया था। हालांकि, इस डिवाइस से जुड़ी कुछ जानकारियां पहले ही 2024 में लीक हो चुकी थीं। हाल ही में हुआवे ने भी ग्लोबल लेवल पर Mate XT लॉन्च किया है जो दुनिया का पहला ट्रिपल […]

The post Samsung ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 के साथ हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • सैमसंग कथित तौर पर अप्रैल में अपने ट्राई-फोल्ड फोन के लिए पार्ट्स खरीदने की योजना बना रहा है।
  • ब्रांड अगली पीढ़ी की गैलेक्सी जेड सीरीज के साथ अपने ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन का प्रोडक्शन शुरू कर सकता है।
  • इस डिवाइस को इसके अनोखे अंदर की ओर डबल-फोल्डिंग मेकैनिज्म के कारण गैलेक्सी जी फोल्ड नाम दिया जा सकता है।

सैमसंग ने पिछले महीने अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान आधिकारिक तौर पर अपने ट्रिपल फोल्डिंग स्मार्टफोन को टीज किया था। हालांकि, इस डिवाइस से जुड़ी कुछ जानकारियां पहले ही 2024 में लीक हो चुकी थीं। हाल ही में हुआवे ने भी ग्लोबल लेवल पर Mate XT लॉन्च किया है जो दुनिया का पहला ट्रिपल फोल्डिंग स्मार्टफोन है। वहीं, अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग जल्द ही अपने Galaxy Tri-Fold का प्रोडक्शन शुरू कर सकता है और इसे आगामी गैलेक्सी जेड सीरीज के फोल्डेबल डिवाइसेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy tri-fold लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)

  • दक्षिण कोरियाई पब्लिकेशन ETNEWS की एक रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग अप्रैल में अपने ट्रिपल फोल्डिंग स्मार्टफोन के लिए पार्ट्स की खरीद शुरू करने और अगली पीढ़ी की गैलेक्सी जेड सीरीज फोल्डेबल्स के साथ प्रोडक्शन शुरू करने की योजना बना रहा है।
  • इसी रिपोर्ट में यह भी सुझाव दिया गया है कि सैमसंग अपने ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन को Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Fold 7 के साथ लॉन्च कर सकता है, जो 2025 की तीसरी तिमाही में डेब्यू कर सकते हैं।
  • एक अन्य रिपोर्ट में डिवाइस के संभावित नाम का खुलासा किया गया है, जिसे Galaxy G Fold कहा जा सकता है। यह नाम मौजूदा Z लाइनअप से अलग है और रिपोर्ट के अनुसार, यह ट्राई-फोल्ड डिजाइन और फोल्डिंग मैकेनिज्म के कारण रखा जा सकता है। जिसके दो बार अंदर की ओर फोल्ड होने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy tri-fold की डिटेल्स (संभावित)

  • पहले की रिपोर्ट्स के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ट्राई-फोल्ड या गैलेक्सी G फोल्ड में 9.96-इंच का डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जो सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 6 के 7.6-इंच के इंटरनल डिस्प्ले की तुलना में काफी बड़ा होगा। हालांकि, यह हुआवे Mate XT के करीब होगा। जो पूरी तरह खुलने पर 10.2-इंच का डिस्प्ले प्रदान करता है।Samsung trifold (1)
  • इसका वजन भी हुवावे के मेट एक्सटी के समान ही होने की उम्मीद है जिसका वजन 298 ग्राम है, लेकिन इसके अंदर की ओर मुड़ने वाले मैकेनिज्म के कारण यह ज्यादा मोटा हो सकता है। जबकि पूरी तरह से फोल्ड होने पर डिवाइस की लंबाई 6.54 इंच होने की उम्मीद है।

पहले यह रिपोर्ट किया गया था कि सैमसंग इस साल चार फोल्डेबल स्मार्टफोन गैलेक्सी Z फ्लिप 7, गैलेक्सी Z फोल्ड 7, गैलेक्सी Z फ्लिप FE और गैलेक्सी ट्राई-फोल्ड लॉन्च कर सकता है। अगर यह सच है, तो Z फ्लिप FE सैमसंग का एक किफायती फोल्डेबल डिवाइस हो सकता है। हालांकि, गैलेक्सी ट्राई-फोल्ड की कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन यह निश्चित रूप से Z फोल्ड सीरीज से महंगा होने की उम्मीद है और इसे लिमिटेड मात्रा में उपलब्ध कराया जा सकता है।

The post Samsung ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 के साथ हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-tri-fold-smartphone-launch-timeline-galaxy-z-fold-7-z-flip-7/feed/ 0
Samsung tri-fold फोन इस साल की तीसरी तिमाही में Fold 7, Flip 7, Flip FE के साथ हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-tri-fold-phone-launch-fold-flip-7-fe-q3-report/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-tri-fold-phone-launch-fold-flip-7-fe-q3-report/#respond Tue, 21 Jan 2025 12:14:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=164993 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Samsung ने 2019 में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन और 2020 में अपना पहला फ्लिप फोन लॉन्च किया था। तब से यह इन दोनों डिवाइसों के सक्सेसर लॉन्च करता आ रहा है। हालांकि, इन स्मार्टफोंस में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है। लेकिन इस साल सैमसंग अपनी फोल्डेबल रेंज का विस्तार करते हुए एक […]

The post Samsung tri-fold फोन इस साल की तीसरी तिमाही में Fold 7, Flip 7, Flip FE के साथ हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • सैमसंग 2025 की तीसरी तिमाही में अपना बहुचर्चित ट्रिपल-फोल्डिंग स्मार्टफोन लॉन्च करेगा।
  • इसका निर्माण सीमित संख्या (2 लाख यूनिट) में किया जाएगा।
  • सैमसंग के 2025 लाइनअप में चार फोल्डेबल हो सकते हैं।  

Samsung ने 2019 में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन और 2020 में अपना पहला फ्लिप फोन लॉन्च किया था। तब से यह इन दोनों डिवाइसों के सक्सेसर लॉन्च करता आ रहा है। हालांकि, इन स्मार्टफोंस में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है। लेकिन इस साल सैमसंग अपनी फोल्डेबल रेंज का विस्तार करते हुए एक tri-fold (तीन बार फोल्ड होने वाला) फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके अलावा, Z Fold और Z Flip डिवाइस की सातवीं जनरेशन और Z Flip का फैन एडिशन भी लॉन्च किया जाएगा। आइए, आगे आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

सैमसंग फोल्डेबल्स 2025: ट्राई-फोल्ड और Z Flip FE

  • द इलेक के एक वीडियो के अनुसार, सैमसंग इस साल चार फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करेगा, जबकि पिछले सालों में इसके नियमित दो फोल्डेबल थे। इसमें गैलेक्सी जेड फोल्ड 7, गैलेक्सी जेड फ्लिप 7, जेड फ्लिप एफई और ट्रिपल-फोल्डिंग फोन शामिल होने की संभावना है।
  • इस लॉट में सबसे दिलचस्प निश्चित रूप से ट्रिपल-फोल्डिंग है क्योंकि यह अपने सामान्य फोल्डेबल फोन की तुलना में थोड़ा अलग होगा
  • सूत्रों का दावा है कि सैमसंग इस डिवाइस की केवल 2,00,000 यूनिट का उत्पादन करेगा। अगर यह सच है, तो इस डिवाइस की उपलब्धता बहुत सीमित होगी।
  • फोन का निर्माण 2025 की दूसरी तिमाही (अप्रैल से जून के बीच) में शुरू होने वाला है और डिवाइस के 2025 की तीसरी तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है।
  • फोन का प्राइमरी डिस्प्ले के खुलने पर लगभग 9.9 से 10 इंच होने की उम्मीद है और यह फोल्ड होने पर 15 मिमी तक मोटा हो सकता है।
  • अब तक, केवल हुआवेई के पास ही ट्राई-फोल्ड फोन है जिसे हुआवेई मेट एक्सटी कहा जाता है, जो पिछले साल सितंबर में लॉन्च होने के बाद चीन में आरएमबी 19,999 (लगभग 2,35,900 रुपये) में सेल होता है।
  • सैमसंग गैलेक्सी FE लाइनअप आमतौर पर फ्लैगशिप गैलेक्सी डिवाइस का थोड़ा कट डाउन (स्पेसिफिकेशन) वर्जन होता है जो कीमत को कम करने और डिवाइस को और अधिक किफायती बनाने में मदद करता है। अगर सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप FE जारी करता है, तो यह फोल्डेबल को मेन स्ट्रीम में लाने में मदद कर सकता है क्योंकि कम कीमतों के कारण ये डिवाइस आम लोगों के लिए भी विकल्प बन जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 7 स्पेक्स (संभावित)

सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 7 अपने पिछले मॉडल से पतला होने की उम्मीद है और यहां तक कि सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 6 स्पेशल एडिशन से भी पतला होने की उम्मीद है जो सिर्फ 10.6 मिमी मोटा है। कंपनी एस-पेन डिजिटाइजर को छोड़कर ऐसा कर सकती है जैसा कि उन्होंने उपरोक्त स्पेशल एडिशन के साथ किया था।

The post Samsung tri-fold फोन इस साल की तीसरी तिमाही में Fold 7, Flip 7, Flip FE के साथ हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-tri-fold-phone-launch-fold-flip-7-fe-q3-report/feed/ 0
तीन बार मुड़ने वाला Samsung फोन हो सकता है लॉन्च, इसकी ये डिटेल्स आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-tri-fold-phone-launch-2025-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-tri-fold-phone-launch-2025-leaked/#respond Wed, 08 Jan 2025 11:11:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=163869 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

सैमसंग द्वारा ट्राई-फोल्ड फोन लाने की कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं। इससे पहले ब्रांड ने CES और MWC जैसी प्रदर्शनियों में ट्राई-फोल्ड फोन के प्रोटोटाइप पहले ही जारी कर दिए हैं। वहीं, कोरिया से आज की रिपोर्ट में कंपनी के ट्रिपल फोल्डिंग फोन (Samsung tri-fold phone) के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है जिसमें […]

The post तीन बार मुड़ने वाला Samsung फोन हो सकता है लॉन्च, इसकी ये डिटेल्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • सैमसंग के ट्राई-फोल्ड फोन में अंदर की ओर मुड़ने वाला डिजाइन हो सकता है।
  • डिवाइस में इंटरनल स्क्रीन के लिए अंडर डिस्प्ले कैमरा नहीं होगा।

सैमसंग द्वारा ट्राई-फोल्ड फोन लाने की कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं। इससे पहले ब्रांड ने CES और MWC जैसी प्रदर्शनियों में ट्राई-फोल्ड फोन के प्रोटोटाइप पहले ही जारी कर दिए हैं। वहीं, कोरिया से आज की रिपोर्ट में कंपनी के ट्रिपल फोल्डिंग फोन (Samsung tri-fold phone) के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है जिसमें इसकी रिलीज टाइमलाइन, निर्माण योजनाएं और फोल्डिंग मैकेनिज्म शामिल है।

सैमसंग के ट्राई-फोल्ड फोन की लॉन्च टाइमलाइन (लीक)

  • सिसा जर्नल के अनुसार, सैमसंग का पहला ट्राई-फोल्ड फोन इस साल की दूसरी छमाही में आने की बात कही जा रही है।
  • इसका मतलब है कि इसे नियमित गैलेक्सी जेड फोल्ड और फ्लिप फोन के साथ दूसरे गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में पेश किया जा सकता है, जो आमतौर पर जुलाई या अगस्त में होता है।
  • दुर्भाग्य से, दक्षिण कोरियाई ब्रैड कथित तौर पर ट्राई-फोल्डिंग डिवाइस की केवल 300,000 इकाइयों का उत्पादन करने का लक्ष्य बना रहा है। इसका कारण उत्पादन प्रक्रिया में चुनौतियाँ और जटिलताएं हैं।
  • यह संभवतः कंपनी के घरेलू बाजार और कुछ एशियाई देशों तक ही सीमित रहेगा। फोन की व्यापक उपलब्धता इस बात पर निर्भर करती है कि यह शुरुआत में कितना सफल होता है।
  • रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि सैमसंग अपने ट्राई-फोल्ड फोन के लिए जी-आकार का डिजाइन अपना सकता है। इसका मतलब है कि स्क्रीन के अंदर का हिस्सा दो बार फोल्ड होगा।
  • कहा जाता है कि डिजाइन बेहतर टिकाऊपन प्रदान कर सकता है। जिससे डिवाइस के उपयोग में न होने पर आकस्मिक क्षति का जोखिम कम हो सकता है।
  • सैमसंग का ट्राई-फोल्ड फोन का तरीका हुवावे मेट एक्सटी से अलग है जिसमें एस या जेड आकार का डिजाइन है जो अंदर और बाहर की तरफ फोल्ड होता है।
  • डिवाइस अंडर डिस्प्ले कैमरा तकनीक से लैस नहीं होगा जो जेड फोल्ड 3 और बाद के मॉडल में है।

डिस्प्ले इंडस्ट्री के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि सैमसंग ट्राई-फोल्ड फोन में कथित तौर पर दो इंटरनल और दो एक्सटर्नल हिंज के साथ तीन डिस्प्ले पैनल होंगे। पारंपरिक फोल्डेबल फोन की तुलना में इसकी कीमत थोड़ी महंगी होने की उम्मीद है। चीन में Huawei Mate XT की कीमत CNY 20,000 (~Rs 2,34,162) है।

The post तीन बार मुड़ने वाला Samsung फोन हो सकता है लॉन्च, इसकी ये डिटेल्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-tri-fold-phone-launch-2025-leaked/feed/ 0