Samsung W2019 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 12 Nov 2018 08:45:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सैमसंग ने कर दिया पेश, दो डिसप्ले वाला यह अनोखा फ्लिप फोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-w2019-dual-display-camera-flip-phone-specifications-feature-in-hindi/ Mon, 12 Nov 2018 08:45:58 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24229 सैमसंग डब्ल्यू2019 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है।

The post सैमसंग ने कर दिया पेश, दो डिसप्ले वाला यह अनोखा फ्लिप फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ दिनों पहले ही सैमसंग के फ्लिप फोन को W2019 (डब्ल्यू2019) का मीडिया इन्वाईट सामने आया था जिसमें फोन के लॉन्च से जुड़ी जानकारी मिली थी। वहीं अब सैमसंग ने अपने इस शानदार स्मार्टफोन को टेक मंच पर पेश कर दिया है। यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए फ्लिप फोन डब्ल्यू2018 का नया वर्ज़न है। बेहद ही शानदार लुक और बेहतरीन डिजाईन वाला यह फ्लिप एंडरॉयड सैमसंग द्वारा लॉन्च किया जा चुका है। डुअल डिसप्ले के साथ ही सैमसंग का यह फ्लिप फोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है।

सैमसंग डब्ल्यू2019 दोनों फोल्डेबल पैनल पर डिसप्ले दी गई है यानि यह फोन दो ​स्क्रीन सपोर्ट करता है। ​फोन के दोनों पैनल्स पर 4.2-इंच की फुलएचडी सुपर एमोलेड डिसप्ले दी गई है। डब्ल्यू2019 एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित है जो क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 6जीबी की पावरफुल रैम मैमोरी दी गई है। सैमसंग ने इस फोन को 128जीबी तथा 256जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले दो वेरिएंट्स में पेश किया है। दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

samsung-w2019

कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो सैमसंग डब्ल्यू2019 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर मौजूद दोनों कैमरा सेंसर 12-मेगापिक्सल के हैं। एक कैमरा सेंसर जहां एफ/1.5 अपर्चर सपोर्ट करता है वहीं दूसरा कैमरा सेंसर एफ/2.4 अपर्चर क्षमता वाला है। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिजीटल असिस्टेंस के लिए फोन में बिक्सबे बटन भी मौजूद है।

सैमसंग का नया एंडरॉयड गो फोन गैलेक्सी जे4 कोर लॉन्च

सैमसंग डब्ल्यू2019 डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। फोन में एनएफसी, ब्लूटथ व एएनटी+ जैसे कनेक्टिविटी आॅप्शन्स मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 3070एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। यह फोन बेहद ही मंहगे एल्युमीनियम धातु पर बना है जो ग्लास पैनल के साथ डायमंड कट डिजाईन सपोर्ट करता है। सैमसंग ने डब्ल्यू2019 को चीन की आॅफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट तो कर दिया है लेकिन फोन की कीमत से अभी पर्दा उठना बाकी है। आपको बता दें कि यह फोन लाखों के प्राइस टैग के साथ सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post सैमसंग ने कर दिया पेश, दो डिसप्ले वाला यह अनोखा फ्लिप फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
1,82,000 रुपये वाला सैमसंग फ्लिप फोन, 9 नवंबर को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-flip-phone-w2019-to-launch-on-9-november-specifications-price-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-flip-phone-w2019-to-launch-on-9-november-specifications-price-in-hindi/#comments Fri, 02 Nov 2018 10:49:04 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24130 सैमसंग फ्लिप फोन को लक्जरी प्रोडक्ट की कैटेगरी में लॉन्च किया जाएगा।

The post 1,82,000 रुपये वाला सैमसंग फ्लिप फोन, 9 नवंबर को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग ने पिछले साल एंडरॉयड स्मार्टफोंस को नई लुक देते हुए बेहद ही शानदार फ्लिप फोन डब्ल्यू2018 लॉन्च किया था। बेहतरीन डिजाईन और स्पेसिफिकेशन्स से लैस यह फोन काफी पसंद किया गया था। वहीं अब सैमसंग अपनी इस सफलता को दोहराने वाली है। सैमसंग ने आॅफिशयली अनाउंस कर दिया है कि कपंनी आने वाली 9 नवंबर को नया फ्लिप एंडरॉयड फोन लॉन्च करने जा रही है। सैमसंग के इस फ्लिप फोन को W2019 (डब्ल्यू2019) नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा।

सैमसंग ला रही है बिल्कुल नई ‘गैलेक्सी एफ’ सीरीज़, डायरी की तरह मुड़ने वाला फोल्डेबल फोन इसी में होगा लॉन्च

सैमसंग की ओर से डब्ल्यू2019 के लॉन्च के लिए मीडिया इन्वाईट भेजे जाने शुरू कर दिए गए हैं। सैमसंग 9 नवंबर को चीन के शंघाई शहर में एक ईंवेंट का आयोजन करने जा रही है और इस ईंवेंट के मंच से डब्ल्यू2019 टेक जगत में एंट्री करेगा। अपने पिछले वर्जन की तरह ही सैमसंग का नया फ्लिप फोन भी फ्लैगशिप कैटेगरी में लॉन्च होगा। मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि चीन में इस फोन को लक्जरी प्रोडक्ट की कैटेगरी में लॉन्च किया जाएगा।

samsung-w2019

सैमसंग डब्ल्यू2019 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना के मुताबिक इस फोन में 4.2-इंच की एमोलेड डिसप्ले दी जाएगी। ​फोन के दोनों पैनल पर समान साईज़ की स्क्रीन होगी। टेना के अनुसार सैमसंग का यह आगामी फोन क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 ​पर रन करेगा। फोन में पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

​सैमसंग के इस फ्लिप फोन में ​’बिस्सबे’ डेडिकेटेड बटन दिया जाएगा। सैमसंग डब्ल्यू2019 को रोज़ गोल्ड कलर में लॉन्च किया जाएगा तथा साथ ही उम्मीद है इस फोन का रेड और ब्लू कलर वेरिएंट भी कंपनी द्वारा लॉन्च किया जाए। कीमत की बात करें तो यह फोन सैमसंग की ओर से इस फोन को तकरीबन एक लाख बयासी हजार (1,82,000) रुपये तक के मूल्य पर लॉन्च किया जा सकता है। बहरहाल फोन की पुख्ता कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के लिए 9 नवंबर का इंतजार करना होगा।

The post 1,82,000 रुपये वाला सैमसंग फ्लिप फोन, 9 नवंबर को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-flip-phone-w2019-to-launch-on-9-november-specifications-price-in-hindi/feed/ 1