Samsung W27 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 29 Oct 2026 12:30:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 200MP कैमरा और सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ Samsung W27 चीन में लॉन्च, जानें कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-w27-china-launch-price-200mp-camera-satellite-connectivity/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-w27-china-launch-price-200mp-camera-satellite-connectivity/#respond Thu, 29 Oct 2026 12:27:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=206734 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Samsung ने अपना नया प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27 चीन में लॉन्च किया है। इसमें बड़ा फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 फॉर Galaxy चिपसेट, 200MP कैमरा और सैटेलाइट कनेक्टिविटी जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। फोन को 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। आइए, आगे कीमत और […]

The post 200MP कैमरा और सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ Samsung W27 चीन में लॉन्च, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung ने अपना नया प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27 चीन में लॉन्च किया है। इसमें बड़ा फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 फॉर Galaxy चिपसेट, 200MP कैमरा और सैटेलाइट कनेक्टिविटी जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। फोन को 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

Samsung W27 के स्पेसिफिकेशंस

लेटेस्ट Samsung W27 में 8-इंच की QXGA+ Dynamic AMOLED 2X इनर स्क्रीन दी गई है। इसका रिजॉल्यूशन 2504 × 2256 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी 422ppi है। स्क्रीन में 1Hz से 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट मिलता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक की है।

Samsung W27 फोन की बाहरी स्क्रीन 6.5-इंच की FHD+ Dynamic AMOLED 2X है। इसका रिजॉल्यूशन 2520 × 1080 पिक्सल है और इसमें भी 1Hz से 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है। कवर डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass Ceramic 3 की सुरक्षा लगाई गई है।

Samsung W27 फोन को खोलने पर इसकी मोटाई 4.1mm और बंद होने पर 8.9mm है। इसका वजन 215 ग्राम रखा गया है। इसमें IP48 रेटिंग भी दी गई है। जो पानी और धूल से हल्की सुरक्षा देगी।

Samsung W27 में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 फॉर Galaxy प्रोसेसर दिया गया है। यह 3nm तकनीक पर आधारित ऑक्टा-कोर चिपसेट है। जिसकी क्लॉक स्पीड 4.74GHz तक है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 840 GPU मिलता है।

Samsung W27 फोन में 16GB RAM के साथ 512GB और 1TB स्टोरेज के विकल्प दिए गए हैं। यह Android 17 आधारित One UI 9 पर रन करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC और USB Type-C जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें स्टीरियो स्पीकर्स और Dolby Atmos सपोर्ट मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए Samsung W27 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 200MP का मेन कैमरा है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है। फोन में 30x Space Zoom का सपोर्ट भी दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के अंदर और बाहर, दोनों तरफ 10MP के कैमरे दिए गए हैं।

Samsung W27 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसे 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Samsung W27 की खासियत इसकी सैटेलाइट कनेक्टिविटी भी है। कंपनी ने इसे China Telecom के साथ साझेदारी में पेश किया है।

Samsung W27 की कीमत

Samsung W27 को चीन में दो स्टोरेज वैरियंट में पेश किया गया है। इसके 16GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत 18,999 युआन (लगभग 2,71,400 रुपये) और 16GB RAM + 1TB स्टोरेज 21,999 युआन (लगभग 3,14,200 रुपये) का है। आखिर में आपको बता दें कि यह फोन सिर्फ चीन में मिलेगा। जबकि भारत में आप इसी तरह का फोन लेना चाहते हैं तो Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra को चुन सकते हैं। 91मोबाइल्स के साथ टेक से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें।

The post 200MP कैमरा और सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ Samsung W27 चीन में लॉन्च, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-w27-china-launch-price-200mp-camera-satellite-connectivity/feed/ 0