The post महज़ 5,790 रुपये में सैमसंग ने लॉन्च किया ज़ेड4 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
कोरियन कंपनी सैमसंग ने अपने टाईज़न ओएस पर आधारित नये स्मार्टफोन सैमसंग ज़ेड4 को भारत में पेश कर दिया है। महज़ 5,790 रुपये की कीमत पर लॉन्च सैमसंग ज़ेड4 गोल्ड ह्यू कलर में आगामी 19 मई से आॅनलाईन व आॅफलाईन दोनो माध्यमों पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
कल लॉन्च होगा शाओमी रेडमी 4, लॉन्च से पहले जानें इस फोन के बार में 5 खास बातें
सैमसंग ज़ेड4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो इसका टाईज़न ओएस के 3.0 वर्ज़न पर पेश किया जाना इस अन्य स्मार्टफोन्स से अलग और खास बनाता है। कंपनी की ओर से इसे 800×480 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 4.5-इंच की स्क्रीन पर पेश किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है।

1जीबी रैम के साथ यह फोन 1.2गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। फोन की इंटरनल मैमोरी 8जीबी की है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा फोन के फ्रंट पर पैनल पर भी सेल्फी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
जज्बे को सलाम: विश्व का सबसे हल्का सैटेलाइट बनाकर 18 साल के इस भारतीय ने रचा इतिहास
4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही ज़ेड4 टाईज़न ओएस के आर्कषक फीचर्स से लैस है। पावर बैकअप के लिए कंपनी की ओर से इसमें 2,050एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन में मौजूद अल्ट्रा सेविंग मोड, एस बाईक मोड और माय मनी ट्रांसफर जैसे फीचर्स यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस देंगे।
The post महज़ 5,790 रुपये में सैमसंग ने लॉन्च किया ज़ेड4 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post फिर टाइज़न फोन लॉन्च करने की तैयारी में है सैमसंग, सैमसंग ज़ेड 4 की जानकारी आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
अपने ज़ेड सीरीज़ के स्मार्टफोंस के साथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने टाईज़न ओएस आधारित फोन की शुरूआत की थी। कुछ समय पहले जहां सैमसंग ज़ेड2 को जहां एफसीसी सर्टिफिकेशन्स के साथ देखा गया था, वहीं अब कंपनी के एक और स्मार्टफोन सैमसंग ज़ेड4 को वाईफाई सर्टिफिकेशन साईट पर लिस्ट किया गया है।
20-एमपी फ्रंट कैमरे के साथ वीवो वी5एस लॉन्च
वाईफाई अलायंस पर सैमसंग ज़ेड4 को एसएम-ज़ेड400वाई/डीएस मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। मॉडल नंबर से अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि यह फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। सैमसंग ज़ेड4 की खास बात यह बताई जा रही है कि यह फोन टाईज़न के सबसे लेटेस्ट वर्ज़न टाईज़न 3.0 पर आधारित होगा।

सैमसंग ज़ेड4 को वाईफाई सर्टिफिकेट देने के साथ ही इस फोन के स्कैच रेंडर भी सामनें आए हैं। इस स्कैच को देखकर जाना जा सकता है कि फोन के रियर पैनल पर डुअल फ्लैश के साथ प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर भी सेल्फी कैमरा के साथ एलईडी फ्लैश होगी।
मीजु ने लॉन्च किया 64जीबी स्टोरेज वाली ई2, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिखाया गया है तथा फ्रंट पर पैनल पर नेविगेशन की के साथ होम बटन उपस्थित है। हो सकता है फोन के होम बटन को फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया जाए। सैमसंग ज़ेड4 में 2,050एमएएच बैटरी होने की बात कही गई है। परंतु अन्य पुख्ता जानकारी के लिए कंपनी के बयान का इंतजार है।
The post फिर टाइज़न फोन लॉन्च करने की तैयारी में है सैमसंग, सैमसंग ज़ेड 4 की जानकारी आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सैमसंग जेड4 हुआ वाई-फाई सर्टिफाईड, टाईज़न 3.0 ओएस पर करेगा काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
कोरियन स्मार्टफोन निर्माता कंपनी अपनी ज़ेड सीरीज़ में एक और स्मार्टफोन जल्द ही जोड़ सकती है। पिछले दिनों जहां सैमसंग के जेड4 स्मार्टफोन को अमरिकी वेबसाइट फेडरल कम्यूनिकेशन्स कमीशन पर देखा गया था वहीं अब इस फोन को वाई-फाई अलायंस पर लिस्ट किया गया है।
वाई-फाई अलायंस पर सैमसंग जेड सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन जेड4 को वाई-फाई सर्टिफिकेशन के लिए लिस्ट किया गया है। वाई-फाई सर्टिफाईड सैमसंग के इस फोन को वेबसाइट पर एसएम-जेड400 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।

डब्ल्यूएफए पर हालांकि सैमसंग जेड4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है लेकिन इस सर्टिफिकेशन्स से फोन के डुअल सिम सपोर्ट का पता चलता है। इसके अलावा लिस्टिंग के अनुसार यह फोन टाईज़न 3.0 पर आधारित होगा तथा इसमें 2,050एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया पहला डुअल कैमरे वाला फोन, 13-एमपी के तीन कैमरो के साथ है बहुत कुछ
सैमसंग अपने इस फोन को अब सामने लाएगी इस पर तो कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन उम्मीद है कि साल की दूसरी तिमाही में कंपनी जेड4 लॉन्च कर सकती है।
The post सैमसंग जेड4 हुआ वाई-फाई सर्टिफाईड, टाईज़न 3.0 ओएस पर करेगा काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>