Samsung | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 13 Aug 2026 13:13:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung Galaxy A07s इंडिया की वेबसाइट पर स्पॉट, जल्द लॉन्च हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a07s-india-support-page-live-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a07s-india-support-page-live-launch-soon/#respond Thu, 13 Aug 2026 13:13:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=202015 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Samsung भारत में अपनी बजट Galaxy A07 सीरीज का विस्तार कर सकता है। कंपनी की आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर Galaxy A07s का सपोर्ट पेज सामने आया है। इस लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर SM-A077F/DS देखा जा सकता है। हालांकि सपोर्ट पेज पर फिलहाल स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं है, लेकिन यहां मौजूदगी से […]

The post Samsung Galaxy A07s इंडिया की वेबसाइट पर स्पॉट, जल्द लॉन्च हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung भारत में अपनी बजट Galaxy A07 सीरीज का विस्तार कर सकता है। कंपनी की आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर Galaxy A07s का सपोर्ट पेज सामने आया है। इस लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर SM-A077F/DS देखा जा सकता है। हालांकि सपोर्ट पेज पर फिलहाल स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं है, लेकिन यहां मौजूदगी से लगता है कि इसे भारतीय बाजार में जल्द जगह मिल सकती है।आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy A07s इंडिया सपोर्ट पेज लाइव

Samsung Galaxy A07s का सपोर्ट पेज Samsung की इंडिया वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है। मॉडल नंबर SM-A077F/DS के साथ सामने आई इस लिस्टिंग से फोन के भारत में आने की संभावना बढ़ गई है। बता दें कि इससे पहले भी फोन की जानकारियां लीक में सामने आ चुकी हैं।

पूर्व में सामने आए लीक में A077FXXU0AZG1 वर्जन का जिक्र था। Samsung के मॉडल नंबर पैटर्न को देखते हुए इससे फोन में 4G कनेक्टिविटी होने की उम्मीद है। यानी आगामी Galaxy A07s मौजूदा Galaxy A07 4G से अपडेटेड मॉडल के तौर पर पेश किया जा सकता है।

Samsung के बजट स्मार्टफोंस में ‘s’ का उपयोग पहले भी अपडेटेड या थोड़े अलग मॉडल्स के लिए किया जाता रहा है। ऐसे मॉडल में प्रोसेसर, डिस्प्ले, मेमोरी या अन्य स्पेसिफिकेशंस में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Galaxy A07 4G के फीचर्स

मौजूदा Galaxy A07 4G की बात करें तो इसमें 6.7-इंच का 90Hz डिस्प्ले दिया गया है। फोन में MediaTek Helio G99 चिपसेट, 5,000mAh बैटरी और 50MP का मेन कैमरा मिलता है।

Samsung इस फोन के साथ छह जनरेशन तक Android OS अपग्रेड और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देता है। इस प्राइस सेगमेंट में इतना लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट Galaxy A07 सीरीज की बड़ी खासियत है।

Samsung ने Galaxy A07 4G को भारत में फिलहाल 13,499 रुपये में सेल किया जा रहा है। ऐसे में Galaxy A07s की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है।

Samsung Galaxy A07s की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टिंग से यह जरूर कंफर्म हो गया है कि कंपनी इस डिवाइस पर काम कर रही है, लेकिन अभी इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत और लॉन्च डेट की जानकारी आना बाकि है।

यदि आप 12,000 से 15,000 रुपये के आसपास Samsung का बजट फोन खरीदने की सोच रहे हैं और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट को पसंद करते हैं, तो Galaxy A07s का इंतजार किया जा सकता है। हमें आने वाले दिनों में इसके और अपडेट मिलेंगे। आगे की जानकारी के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Samsung Galaxy A07s इंडिया की वेबसाइट पर स्पॉट, जल्द लॉन्च हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a07s-india-support-page-live-launch-soon/feed/ 0
Samsung Galaxy S26 FE: लॉन्च से पहले कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की पूरी जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s26-fe-specifications-price-before-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s26-fe-specifications-price-before-launch/#respond Wed, 12 Aug 2026 12:54:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201870 Samsung की FE सीरीज उन यूजर्स के लिए लोकप्रिय है, जो कंपनी के फ्लैगशिप फोन जैसा अनुभव कम प्राइस में चाहते हैं। इसमें जल्द ही Samsung Galaxy S26 FE आने वाला है इसे लेकर लगातार लीक सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस फोन को सितंबर 2026 में लॉन्च कर सकती है। हालांकि […]

The post Samsung Galaxy S26 FE: लॉन्च से पहले कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की पूरी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung की FE सीरीज उन यूजर्स के लिए लोकप्रिय है, जो कंपनी के फ्लैगशिप फोन जैसा अनुभव कम प्राइस में चाहते हैं। इसमें जल्द ही Samsung Galaxy S26 FE आने वाला है इसे लेकर लगातार लीक सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस फोन को सितंबर 2026 में लॉन्च कर सकती है। हालांकि अभी Samsung ने लॉन्च के बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। यदि आप भी आने वाले दिनों में Galaxy S26 FE लेने की इच्छा रखते हैं तो हम आपको लॉन्च से पहले ही इसके स्पेसिफिकेशंस, लॉन्च टाइमलाइन और कीमत से जुड़ी पूरी जानकारी दे रहे हैं।

Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च टाइमलाइन संभावित

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक Samsung Galaxy S26 FE को सितंबर 2026 में पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट को कंफर्म नहीं किया है। इसलिए फिलहाल सितंबर की टाइमलाइन को संभावित लॉन्च के तौर पर ही देखा जा रहा है। लॉन्च के करीब आने पर Samsung की ओर से फोन के बारे में टीजर या जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy S26 FE स्पेसिफिकेशंस संभावित

डिस्प्ले

Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इसमें LTPO तकनीक और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। LTPO पैनल जरूरत के हिसाब से रिफ्रेश रेट को बदलकर बैटरी की खपत को कम कर सकता है।

लीक के अनुसार Samsung Galaxy S26 FE के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,000 nits तक हो सकती है और HDR10+ का सपोर्ट भी मिल सकता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Victus दिए जाने की बात सामने आई है। अगर ये खूबियां सही साबित होती हैं तो फोन शानदार साबित हो सकता है।

चिपसेट डिटेल्स

परफॉरमेंस के लिए आगामी Samsung Galaxy S26 FE में Exynos 2500 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। यह 3nm प्रोसेस पर आधारित चिपसेट बताया जा रहा है। इसमें ग्राफ़िक्स के लिए Xclipse 950 GPU मिल सकता है। जो AMD के RDNA 3 आर्किटेक्चर पर आधारित है।

Samsung Galaxy S26 FE फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज लगाया जा सकता है। लीक जानकारी में AnTuTu पर 2.1 मिलियन से ज्यादा स्कोर का भी दावा किया गया है। यदि अगर यह आंकड़े सही हैं तो फोन ग्राहकों को तगड़ा अनुभव दे सकता है। फोन में लंबे समय तक गेमिंग और हैवी टास्क के दौरान हीट से बचाने के लिए vapor chamber cooling भी दिए जाने की उम्मीद है।

कैसा होगा कैमरा

कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy S26 FE में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। यह Samsung ISOCELL GN3 sensor और OIS यानी optical image stabilization के साथ आ सकता है। फोन में 8MP 3x telephoto कैमरा भी OIS और 12MP ultra-wide camera दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का मिलने की बात कही जा रही है। वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो Galaxy S26 FE फोन में 4K 60fps वीडियो का सपोर्ट मिल सकता है।

बैटरी और फास्ट चार्जिंग

अपकमिंग Samsung Galaxy S26 FE में 4,900mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। फोन को 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की बात कही जा रही है। इसके साथ इसमें Qi2 wireless charging भी मिल सकती है। इसकी बड़ी, LTPO स्क्रीन और चिपसेट का कॉम्बो रोज के उपयोग में अच्छी बैटरी लाइफ देने में मदद कर सकता है। हालांकि, सटीक बैकअप फोन के आने के बाद ही पता चल पाएगा।

सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Galaxy S26 FE के Android 17 और One UI 9 के साथ आने की उम्मीद है। Samsung इस फोन में 7 साल तक OS अपडेट्स दे सकता है। इसलिए यह फोन लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए आकर्षक हो सकता है।

samsung-galaxy-s26-fe-case-renders-design-features-leak
leaked Image

Galaxy S26 FE में IP68 rating मिलने की उम्मीद है, जिससे फोन को पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा मिल सकती है। डिजाइन के लिए एल्युमीनियम फ्रेम और ग्लास बॉडी का उपयोग किए जाने की बात कही गई है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए USB Type-C 3.2 port, stereo speakers और in-display fingerprint स्कैनर मिल सकता है। Samsung DeX का support भी दिया जा सकता है, जिससे कम्पैटिबल डिस्प्ले के साथ फोन को desktop-जैसा इंटरफेस में इस्तेमाल किया जा सकता है।

कितनी हो सकती है Galaxy S26 FE की कीमत?

अब तक आए लीक के अनुसार Samsung Galaxy S26 FE को भारत में दो स्टोरेज में पेश किया जा सकता है। इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 59,999 रुपये और 8GB + 512GB मॉडल की कीमत 67,999 रुपये हो सकती है। अगर यह कीमत सही साबित होती है तो Galaxy S26 FE पिछले FE मॉडल्स की तुलना में ज्यादा प्रीमियम सेगमेंट में जा सकता है। हालांकि, Samsung लॉन्च के समय बैंक ऑफर्स, डिस्काउंट और दूसरे प्रमोशनल ऑफर्स के जरिए प्राइस को कम रख सकती है, लेकिन सटीक प्राइस के लिए असल ऐलान का वेट करना होगा।

क्या Galaxy S26 FE का वेट करना चाहिए?

अगर सामने आए ये सभी स्पेसिफिकेशंस सही साबित होते हैं, तो Samsung Galaxy S26 FE पिछले FE मॉडल्स के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम बन सकता है। 6.7-इंच 120Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले, Exynos 2500 चिपसेट, 50MP OIS कैमरा, 3x telephoto लेंस, 4,900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग और 7 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट इसे खास बना सकते हैं।

Samsung Galaxy S26 FE की कीमत अगर 59,999 रुपये रहती है तो यह पहले से ज्यादा प्राइस और प्रीमियम रेंज में आएगा। इससे देखना होगा की ग्राहक इसे कितने पसंद करेंगे। हालांकि फिलहाल सबकुछ लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित है। इसलिए Samsung की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। यदि आप इसे लेना चाहते हैं वेट कर सकते हैं। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Samsung Galaxy S26 FE: लॉन्च से पहले कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की पूरी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s26-fe-specifications-price-before-launch/feed/ 0
Samsung Galaxy S26 FE का बड़ा लीक, 4,900mAh बैटरी, 50MP कैमरा और Exynos 2500 के साथ हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s26-fe-specifications-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s26-fe-specifications-leak/#respond Tue, 11 Aug 2026 05:18:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201748 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Samsung अपनी Fan Edition सीरीज के अगले स्मार्टफोन Galaxy S26 FE को जल्द ही लॉन्च कर सकता है। कंपनी के इस अपकमिंग फोन को लेकर नया लीक सामने आया है। जिसमें लॉन्च टाइमलाइन, डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस और कीमत से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। लीक के अनुसार Galaxy S26 FE को सितंबर की शुरुआत में […]

The post Samsung Galaxy S26 FE का बड़ा लीक, 4,900mAh बैटरी, 50MP कैमरा और Exynos 2500 के साथ हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung अपनी Fan Edition सीरीज के अगले स्मार्टफोन Galaxy S26 FE को जल्द ही लॉन्च कर सकता है। कंपनी के इस अपकमिंग फोन को लेकर नया लीक सामने आया है। जिसमें लॉन्च टाइमलाइन, डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस और कीमत से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। लीक के अनुसार Galaxy S26 FE को सितंबर की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। फोन का डिजाइन Samsung Galaxy S26 सीरीज से मिलता-जुलता रह सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy S26 FE का डिजाइन और डिस्प्ले

लीक हुई तस्वीर और डेटा शीट के अनुसार, Galaxy S26 FE को तीन कलर ऑप्शन Graphite, Pistachio और Blueberry में पेश किया जा सकता है। Graphite वैरियंट डार्क ग्रे, Pistachio लाइट ग्रीन और Blueberry लाइट ब्लू रंग में आ सकता है।

Samsung Galaxy S26 FE फोन में 6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है। यह स्क्रीन 2340 × 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। इसकी सामान्य ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक बताई गई है। जबकि High Brightness Mode में यह 1,900 निट्स तक हो सकती है।

Samsung Galaxy S26 FE स्पेसिफिकेशंस

परफॉरमेंस के लिए आगामी Samsung Galaxy S26 FE में Exynos 2500 चिपसेट दिए जाने की जानकारी सामने आई है। यह वही 10-कोर प्रोसेसर है। फोन में 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Galaxy S26 FE को Android 17 और Samsung One UI के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, One UI का सटीक वर्जन अभी सामने नहीं आया है।

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ दिया जा सकता है। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा f/2.2 अपर्चर और 8MP का टेलीफोटो कैमरा f/2.4 अपर्चर के साथ मिल सकता है। फोन का टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट कर सकता है।

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मिलने की बात कही गई है। फोन के मेन कैमरे से 8K 30fps तक वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। जबकि कैमरा सिस्टम 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट कर सकता है।

Samsung Galaxy S26 FE में 4,900mAh की silicon-carbon बैटरी दी जा सकती है। यह बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। लीक में दावा किया गया है कि फोन सामान्य इस्तेमाल में 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। इसके अलावा फोन की मोटाई सिर्फ 7.4mm और वजन करीब 193 ग्राम बताया गया है। डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए इसमें IP68 रेटिंग भी मिलने की उम्मीद है।

Galaxy S26 FE की कीमत कितनी हो सकती है?

कीमत की बात करें तो पूर्व में सामने आई रिपोर्ट्स में Samsung Galaxy S26 FE की शुरुआती कीमत करीब €799 यानी करीब 87,000 रुपये बताई गई थी। हालांकि, अलग-अलग बाजारों में इसकी कीमत अलग रहने का अनुमान है।

अब तक आई जानकारी के अनुसार Samsung Galaxy S26 FE को सितंबर की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने फोन के लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में फोन से जुड़ी इन जानकारियों को फिलहाल लीक और रिपोर्ट्स के तौर पर ही देखा जा रहा है।

यदि Samsung, Galaxy S26 FE को इसी स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च करता है, तो यह उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो Galaxy S सीरीज का फ्लैगशिप एक्सपीरियंस कम कीमत में चाहते हैं। अगर आप इसे लेना चाहते हैं तो आने वाले अपडेट का वेट कर सकते हैं। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Samsung Galaxy S26 FE का बड़ा लीक, 4,900mAh बैटरी, 50MP कैमरा और Exynos 2500 के साथ हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s26-fe-specifications-leak/feed/ 0
Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च डेट 4 सितंबर लीक! ये बनेगा एस26 सीरीज का सबसे सस्ता फोन, देखें स्पेक्स https://www.91mobiles.com/hindi/4-september-samsung-galaxy-s26-fe-launch-date-leaked-with-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/4-september-samsung-galaxy-s26-fe-launch-date-leaked-with-specifications/#respond Fri, 07 Aug 2026 04:08:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201559 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

सैमसंग ने फरवरी महीने में अपनी फ्लैगशिप ‘एस26 सीरीज’ इंडिया में लॉन्च की थी जिसके तहत Samsung Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra आए थे। अब कंपनी इस सीरीज का फैन एडिशन Samsung Galaxy S26 FE लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी गैलेक्सी एस26 एफई लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी […]

The post Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च डेट 4 सितंबर लीक! ये बनेगा एस26 सीरीज का सबसे सस्ता फोन, देखें स्पेक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग ने फरवरी महीने में अपनी फ्लैगशिप ‘एस26 सीरीज’ इंडिया में लॉन्च की थी जिसके तहत Samsung Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra आए थे। अब कंपनी इस सीरीज का फैन एडिशन Samsung Galaxy S26 FE लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी गैलेक्सी एस26 एफई लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन, ताजा लीक में इस मोबाइल की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है।

Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च डेट

लीक में सामने आया है कि सैमसंग कंपनी अगले महीने 4 सितंबर को गैलेक्सी एस26 एफई 5जी फोन लॉन्च कर सकती है। इस दिन यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में अनविल किया जा सकता है जो बाद में भारत व अन्य देशों में सेल के लिए उपलब्ध होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की गई डिटेल्स में 4 सितंबर Samsung Galaxy S26 FE की सिंगापुर लॉन्च डेट बताई गई है। ऐसे में हो सकता है कि यह मोबाइल इंडिया में किसी और दिन अनाउंस होगा। पुख्ता डिटेल्स के लिए कंपनी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा।

Samsung Galaxy S26 FE स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई स्मार्टफोन सीरीज का चौथा मॉडल बनकर आ रहा है। लीक में अनुमान जताया गया है कि इस स्मार्टफोन की कीमत इंडियन करंसी अनुसार 65 हजार रुपये के करीब रखी जा सकती है। यह स्मार्टफोन का शुरुआती प्राइस होगा जिसमें 8GB RAM के साथ 128GB storage दी जा सकती है। वहीं टॉप वेरिएंट को 512GB स्टोरेज पर पेश किया जा सकता है।

लीक्स के अनुसार गैलेक्सी एस26 एफई 5जी फोन सैमसंग के ही Exynos 2500 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डेका-कोर प्रोसेसर है जो 1.8GHz से लेकर 3.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि Galaxy S26 और Galaxy S26+ को Exynos 2600 प्रोसेसर पर लाया गया था। यानी परफॉर्मेंस के मामले में एफई मॉडल इनसे कुछ हल्का पड़ सकता है।

samsung-galaxy-s26-fe-case-renders-design-features-leak
leaked Image

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy S26 FE 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की बात सामने आ रही है। लीक के अनुसार मोबाइल के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 12 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस और 8 मेगापिक्सल 3x telephoto सेंसर शामिल होगा। इस फोन को कंपनी 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ पेश कर सकती है।

लीक्स की मानें तो पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई में 5000mAh बैटरी दी जाएगी। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। कंपनी इसे wireless फास्ट चार्जिंग तकनीक से भी लैस करेगी। चर्चा है कि यह सैमसंग फोन मैटल फ्रेम पर बनाया जाएगा जिसका बैक पैनल ग्लास का होगा।

leaked Image

Samsung Galaxy S26 FE 5G फोन को 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह फ्लैट सर्फेस वाली पंच होल स्क्रीन बताई जा रही है जो AMOLED पैनल पर बनी होगी और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फिलहाल कंपनी की ओर से गैलेक्सी एस26 एफई से जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लिहाजा सामने आई स्पेसिफिकेशन्स को अभी महज एक लीक ही माना जाना चाहिए।

The post Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च डेट 4 सितंबर लीक! ये बनेगा एस26 सीरीज का सबसे सस्ता फोन, देखें स्पेक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/4-september-samsung-galaxy-s26-fe-launch-date-leaked-with-specifications/feed/ 0
सस्ता स्मार्टफोन Samsung Galaxy A18 4G आया सामने! Android 17 सहित रैम और प्रोसेसर का भी हुआ खुलासा https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a18-4g-smartphone-specifications-revealed-on-geekbench/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a18-4g-smartphone-specifications-revealed-on-geekbench/#respond Thu, 06 Aug 2026 10:45:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201525 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

पिछले महीने सैमसंग से जुड़ी खबर सामने आई थी कि कंपनी अपने नए मोबाइल फोन Samsung Galaxy A18 पर काम कर रही है जिसे 4G और 5G दोनों मॉडल्स में लाया जाएगा। इन्हीं में से एक गैलेक्सी ए18 4जी स्मार्टफोन अब बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है। लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन की रैम, […]

The post सस्ता स्मार्टफोन Samsung Galaxy A18 4G आया सामने! Android 17 सहित रैम और प्रोसेसर का भी हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले महीने सैमसंग से जुड़ी खबर सामने आई थी कि कंपनी अपने नए मोबाइल फोन Samsung Galaxy A18 पर काम कर रही है जिसे 4G और 5G दोनों मॉडल्स में लाया जाएगा। इन्हीं में से एक गैलेक्सी ए18 4जी स्मार्टफोन अब बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है। लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन की रैम, प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम का खुलासा हो गया है जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy A18 4G गीकबेंच डिटेल

सैमसंग गैलेक्सी ए18 4जी फोन को गीकबेंच पर Samsung SM-A185G मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। सबसे पहले बेंचमार्क स्कोर की ही बात करें तो इस सैमसंग स्मार्टफोन को गीकबेंच पर सिंगल-कोर में 738 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं और Samsung Galaxy A18 4G का मल्टी-कोर बेंचमार्क स्कोर 2025 आया है।

अपकमिंग सैमसंग फोन के मदरबोर्ड सेक्शन में MT6789 कोडनेम लिखा गया है। इस फोन में 8-कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसकी बेस फ्रिक्वेंसी 2.0गीगाहर्ट्ज़ और टॉप क्लॉक स्पीड 2.2गीगाहर्ट्ज़ बताई गई है। क्लॉक स्पीड को देखते हुए माना रहा है कि यह MediaTek Helio G99 प्रोसेसर ही होगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Mali-G57 MC2 GPU दिए जाने की जानकारी गीकबेंच पर प्राप्त हुई है।

Samsung Galaxy A18 4G स्मार्टफोन को गीकबेंच पर 4GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है। यह मोबाइल का बेस वेरिएंट हो सकता है और टॉप वेरिएंट को 6GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं दिलचस्प बात यह भी है कि इस सस्ते सैमसंग फोन को गीकबेंच Android 17 से लैस दिखाया गया है। गौरतलब है कि Galaxy Z Fold 8 series को छोड़ दें तो अभी तक कोई भी अन्य सैमसंग फोन एंड्रॉयड 17 पर लॉन्च नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले सामने आई एक कोरियन रिपोर्ट में बताया गया था कि गैलेक्सी ए18 4जी मॉडल जहां मीडियाटेक प्रोसेसर पर लाया जाएगा वहीं Samsung Galaxy A18 5G में Qualcomm Snapdragon चिपसेट दिया जा सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इस फोन का प्रोडक्शन अगस्त में शुरू होगा और सैमसंग 4G मॉडल की 2.5 मिलियन यूनिट बनाने की प्लानिंग कर रही है। बहरहाल अभी अन्य डिटेल्स सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

Samsung Galaxy A17 5G

चलते-चलते सैमसंग गैलेक्सी ए17 5जी फोन का जिक्र करें तो यह मोबाइल Exynos 1330 प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर, 5 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल macro सेंसर शामिल है। वहीं फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह सैमसंग फोन 6 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है।

Galaxy A17 5G

Samsung Galaxy A17 5G फोन में 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह Super AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट और Gorilla Glass Victus की प्रोटेक्शन मिलती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5000mAh battery दी गई है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 25W फास्ट चार्जिंग मौजूद है। फोन का लेटेस्ट प्राइस यहां क्लिक कर देख सकते हैं।

The post सस्ता स्मार्टफोन Samsung Galaxy A18 4G आया सामने! Android 17 सहित रैम और प्रोसेसर का भी हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a18-4g-smartphone-specifications-revealed-on-geekbench/feed/ 0
40,000 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra, Flipkart पर मिल रही तगड़ी डील https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s25-ultra-flipkart-price-discount-august-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s25-ultra-flipkart-price-discount-august-2026/#respond Thu, 06 Aug 2026 07:09:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201500 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

अगर आप Samsung का प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय है। क्योंकि Samsung Galaxy S25 Ultra को Flipkart पर बड़े डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। यह लॉन्च के समय 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आया था। जो अब 89,744 रुपये में उपलब्ध है। यानी ग्राहकों को […]

The post 40,000 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra, Flipkart पर मिल रही तगड़ी डील first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप Samsung का प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय है। क्योंकि Samsung Galaxy S25 Ultra को Flipkart पर बड़े डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। यह लॉन्च के समय 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आया था। जो अब 89,744 रुपये में उपलब्ध है। यानी ग्राहकों को 40,000 रुपये से ज्यादा की बचत हो सकती है। इसके अलावा, बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स का फायदा लेने पर कीमत और भी कम पड़ेगी। आइए, आगे पूरी डील जानते हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra डील

Flipkart पर Samsung Galaxy S25 Ultra (12GB + 256GB) की मौजूदा कीमत 89,744 रुपये है। यह फोन अपने लॉन्च प्राइस 1,29,999 रुपये की तुलना में 40,255 रुपये सस्ता मिल रहा है। वहीं, फ्लिपकार्ट Axis और कुछ चुनिंदा बैंक व क्रेडिट कार्ड पर अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध हैं। जिससे कुल सेविंग और बढ़ सकती है। हालांकि, बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज वैल्यू और अंतिम कीमत आपके पिनकोड व उपलब्धता के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

इस लिंक पर जाकर देखें ऑफर

Samsung Galaxy S25 Ultra स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Vision Booster तकनीक के साथ आता है। स्क्रीन को Corning Gorilla Armor 2 की सुरक्षा मिलती है, जिससे यह मजबूती के साथ बेहतर विजिबिलिटी भी प्रदान करता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर लगा है। जिसे 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह डिवाइस One UI 8 पर आधारित Android के साथ आता है। इसमें Galaxy AI फीचर्स जैसे Writing Assist, Note Assist, Circle to Search और Live Translate का सपोर्ट है।

फोटोग्राफी के लिए Galaxy S25 Ultra में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50MP का 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर और 10MP का 3x टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Samsung Galaxy S25 Ultra फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare फीचर को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, डिवाइस में इन-बिल्ट S Pen, IP68 रेटिंग, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं।

यदि आपका बजट करीब 90,000 रुपये है और आप प्रीमियम फ्लैगशिप फोन खरीदना चाहते हैं, तो Samsung Galaxy S25 Ultra की यह डील बढ़िया है। इसका शानदार डिस्प्ले, दमदार कैमरा, Galaxy AI फीचर्स, लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट और S Pen जैसी खूबियों इसे आज भी शानदार विकल्प बनाती है। इस स्मार्टफोन के बाद अभी लेटेस्ट में Galaxy S26 Ultra ही है यानी आप ज्यादा ओल्ड जनरेशन में नहीं रहेंगे और तगड़ा अनुभव कई सालों तक मिलता रहेगा। इसलिए आप इसे चुन सकते हैं। उम्मीद करते हैं ये डील आपके काम आएगी। ऐसी ही और डील्स और टेक से जुड़ी खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post 40,000 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra, Flipkart पर मिल रही तगड़ी डील first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s25-ultra-flipkart-price-discount-august-2026/feed/ 0
Samsung के नए फोल्डेबल स्मार्टफोंस की सेल शुरू, जानें कितने में मिलेंगे Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Filp 8 https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold-8-and-fold-8-ultra-sale-in-india-with-discount-offers/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold-8-and-fold-8-ultra-sale-in-india-with-discount-offers/#respond Tue, 04 Aug 2026 10:46:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201352 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

सैमसंग के सबसे पावरफुल और नए फोल्डेबल स्माटफोन इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Z Filp8 को आज से खरीदा जा सकता है और कंपनी इनपर तगड़े डिस्काउंट ऑफर्स भी दे रही है। गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड8 और फोल्ड 8 अल्ट्रा का प्राइस और इनपर मिलने […]

The post Samsung के नए फोल्डेबल स्मार्टफोंस की सेल शुरू, जानें कितने में मिलेंगे Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Filp 8 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग के सबसे पावरफुल और नए फोल्डेबल स्माटफोन इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Z Filp8 को आज से खरीदा जा सकता है और कंपनी इनपर तगड़े डिस्काउंट ऑफर्स भी दे रही है। गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड8 और फोल्ड 8 अल्ट्रा का प्राइस और इनपर मिलने वाली ​डील्स की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं। वहीं साथ ही गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप8 कितने रुपये का बिकेगा, इसका ब्यौरा भी आगे दिया गया है।

Samsung Galaxy Z Fold 8 का प्राइस

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 को तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 1,79,999 रुपये है। वहीं स्मार्टफोन के 12GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट को 1,99,999 रुपये में लाया गया है। मोबाइल के टॉप वेरिएंट में 16GB RAM + 512GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 2,39,999 रुपये है।

samsung-galaxy-z-fold-8-first-look-of-this-wide-phone

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra का प्राइस

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा 5जी फोन को भी तीन वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। इसका बेस वेरिएंट भी 12GB RAM + 256GB Storage सपोर्ट करता है जिसका लॉन्च प्राइस 1,99,999 रुपये है। वहीं मोबाइल के 12GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट को 2,19,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। टॉप वेरिएंट 16GB RAM + 512GB Storage सपोर्ट करता है और इसका प्राइस 2,59,999 रुपये है।

Fold 8 और Fold 8 Ultra पर ऑफर

गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड8 और फोल्ड8 अल्ट्रा पर कंपनी 9,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। यह छूट दोनों स्मार्टफोंस के सभी मेमोरी वेरिएंट पर पाई जा सकती है। वहीं पुराना मोबाइल एक्सचेंज में देने वाले ग्राहको को 10,000 रुपये का एक्सचेंस बोनस भी प्राप्त होगा। शुरुआती सेल में सैमसंग स्पेशल लिमिटेड टाइम ऑफर में 10,000 रुपये का वाउचर जीतने का मौका भी मिलेगा।

Samsung Galaxy Z Fold 8 और Fold 8 Ultra को खरीदने वाले कस्टमर्स को कंपनी Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 परचेज करने पर 10% का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी देगी। वहीं महंगे मोबाइल को किश्तों पर खरीदने के लिए सैमसंग की ओर से 30 महीने तक की No Cost EMI स्कीम भी लाई गई है। बताते चलें कि फोल्ड 8 को जहां Graphite, Cream, Lavender और Pistachio कलर में खरीदा जा सकता है। वहीं फोल्ड 8 अल्ट्रा Violet Shadow, Graphite, Cream और Green Shadow कलर में बिकेगा।

Samsung Galaxy Z Flip 8 प्राइस और ऑफर

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 8 को भारतीय बाजार में दो मेमोरी वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। इसके बेस वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 1,24,999 रुपये है। वहीं मोबाइल के 12GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट को 1,44,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है। यह मोबाइल Pink, Graphite, Cream और Mint कलर में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।

ऑफर्स की बात करें तो Galaxy Z Flip 8 पर 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट पाया जा सकता है। वहीं कंपनी की ओर से 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। Samsung का स्पेशल लिमिटेड टाइम ऑफर इस मोबाइल पर भी मिलेगा जिसमें 10,000 रुपये का वाउचर शामिल है। फ्लिप 8 स्मार्टफोन 30 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है और इसे परचेज करने वाले कस्टमर्स को कंपनी Galaxy Watch9 व Galaxy Watch Ultra2 पर 10% की छूट भी देगी।

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 और फोल्ड 8 अल्ट्रा के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स पढ़ने के लिए (यहां क्लिक) करें। सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 8 की विस्तृत जानकारी (यहां क्लिक) कर पढ़ी जा सकती है।

The post Samsung के नए फोल्डेबल स्मार्टफोंस की सेल शुरू, जानें कितने में मिलेंगे Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Filp 8 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-z-fold-8-and-fold-8-ultra-sale-in-india-with-discount-offers/feed/ 0
Samsung Galaxy A08 NBTC पर हुआ स्पॉट, 6,000mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकती है एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a08-nbtc-certification-6000mah-battery-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a08-nbtc-certification-6000mah-battery-leak/#respond Tue, 04 Aug 2026 09:00:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201317 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Samsung जल्द ही अपनी एंट्री-लेवल Galaxy A-सीरीज का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A08 लॉन्च कर सकता है। भारत की BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आने के बाद यह फोन थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी आ गया है। इससे लगता है कि कंपनी डिवाइस को जल्द ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकती है। आइए, […]

The post Samsung Galaxy A08 NBTC पर हुआ स्पॉट, 6,000mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकती है एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung जल्द ही अपनी एंट्री-लेवल Galaxy A-सीरीज का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A08 लॉन्च कर सकता है। भारत की BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आने के बाद यह फोन थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी आ गया है। इससे लगता है कि कंपनी डिवाइस को जल्द ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकती है। आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy A08 NBTC लिस्टिंग

NBTC डेटाबेस में Samsung Galaxy A08 SM-A08F/DS मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग से यह पुष्टि होती है कि यह 4G LTE स्मार्टफोन होगा। हालांकि, इस सर्टिफिकेशन में फोन के फीचर्स से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

Samsung Galaxy A08 संभावित फीचर्स

इससे पहले आगामी Samsung Galaxy A08 को FCC सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया था। इस लिस्टिंग के मुताबिक फोन सिंगल और डुअल SIM वैरियंट में आ सकता है। इसमें Bluetooth, FM Radio और Dual-band Wi-Fi जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung Galaxy A08 में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। हालांकि फिलहाल प्रोसेसर, डिस्प्ले और कैमरा से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आने वाले Galaxy M08 और Galaxy F08 स्मार्टफोन, Galaxy A08 के रीब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं। क्योंकि Samsung पहले भी अलग-अलग सीरीज में एक जैसे स्पेसिफिकेशंस के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करता आया है।

Samsung की Galaxy A-सीरीज बजट सेगमेंट में अच्छे फीचर्स और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के लिए जानी जाती है। ऐसे में Galaxy A08 से भी बेहतर बैटरी लाइफ, अच्छा परफॉरमेंस और सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, इसके सभी फीचर्स और लॉन्च डेट की पुष्टि कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी।

Samsung Galaxy A07 4G स्पेसिफिकेशंस

पूर्व मॉडल Samsung Galaxy A07 4G में 6.7 इंच का PLS LCD डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिजॉल्यूशन HD+ (720 x 1600 पिक्सल) का है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 2.2GHz और 2.0GHz क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G99 चिपसेट दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A07 में बैक पैनल पर डुअल कैमरा मिलता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर है। वहीं, सेल्फी लेने और वीडियो कॉलिंग करने के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बैटरी के मामले में फोन में 5000mAh की बैटरी लगी है जो लंबे समय तक बैकअप दे सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्राइड 15 पर रन करता है। कंपनी ने इसके लिए 2031 तक ओएस और सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा भी किया है।

फोन में 4GB रैम +64GB इंटरनल स्टोरेज है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की सुविधा से आप 2TB तक बढ़ा सकते हैं। फोन के नेटवर्क सपोर्ट में डुअल-सिम स्लॉट, 4G LTE बैंड्स और VoLTE कनेक्टिविटी शामिल है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट, ब्लूटूथ v5.3, डुअल-बैंड Wi-Fi और 3.5mm हेडफोन जैक मिलता है। सुरक्षा के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट जैसे फीचर्स हैं।

यदि आप सस्ते में एक 4जी नेटवर्क वाला स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो आगामी Samsung Galaxy A08 के लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी कोई जानकारी मिलने पर अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Samsung Galaxy A08 NBTC पर हुआ स्पॉट, 6,000mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकती है एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a08-nbtc-certification-6000mah-battery-leak/feed/ 0
10 बातें जो बनाती हैं Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra को खास https://www.91mobiles.com/hindi/10-best-features-of-samsung-galaxy-z-fold-8-ultra-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/10-best-features-of-samsung-galaxy-z-fold-8-ultra-in-hindi/#respond Mon, 03 Aug 2026 14:00:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201261 Samsung का सबसे पावरफुल और एडवांस फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 Ultra इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। इस मोबाइल के साथ कंपनी पहली बार कोई ‘अल्ट्रा’ टाइटल वाला फोल्ड फोन लेकर आई है। इससे पहले किसी भी Galaxy Z Fold series में Ultra मॉडल नहीं लाया गया है। नए गैलेक्सी […]

The post 10 बातें जो बनाती हैं Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra को खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung का सबसे पावरफुल और एडवांस फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 Ultra इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। इस मोबाइल के साथ कंपनी पहली बार कोई ‘अल्ट्रा’ टाइटल वाला फोल्ड फोन लेकर आई है। इससे पहले किसी भी Galaxy Z Fold series में Ultra मॉडल नहीं लाया गया है। नए गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा में क्या खास है और यह पहले वाले मोबाइल फोंस से कितना पावरफुल है इसका ब्यौरा आप आगे लिखे गए Galaxy Z Fold 8 Ultra के बेस्ट फीचर्स के जरिये समझ सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के बेस्ट फीचर्स

स्लीम डिजाइन

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा कंपनी के सबसे पतले फोल्डेबल स्मार्टफोंस में से एक है। फोन को बंद यानी फोल्ड करने के बाद इसकी थिकनेस 8.9एमएम मिलती है। वहीं Galaxy Z Fold 8 Ultra को अनफोल्ड करने के बाद यह बेहद ही स्लीम हो जाता है। फोन को अनफोल्ड करने पर इसकी मोटाई केवल 4.1एमएम रह जाती है। इससे पहले वाले बुक स्टाइल सैमसंग फोल्ड फोन की ​थिकनेस इतनी कम नहीं रखी गई थी। देखा जाए तो सैसमंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा दुनिया के सबसे पतले फोल्डेबल स्मार्टफोंस में से एक है। इस फोन का वजन सिर्फ 215 ग्राम है।

स्ट्रांग बिल्ड क्वालिटी

स्लीम होने के साथ ही Galaxy Z Fold 8 Ultra स्ट्रांग भी है। इस मोबाइल को Flex Titanium स्ट्रक्चर के साथ लाया गया है। यह टेक्नोलॉजी डिस्प्ले के नीचे टाइटेनियम बेस्ड लेयर के साथ मर्ज की गई है जिसमें Titanium Alloy Film और Titanium Support Plate शामिल किया गया है। यह अलॉय फिल्म किसी नॉर्मर पॉलिमर फिल्म की तुलना में 20x तक अधिक मजबूत होती है और इसकी थिकनेस काफी कम होती है। इसी टेक के चलते गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा का हिंज बेहद मजबूत हो जाता है और साथ ही स्क्रीन क्रीज भी बेहद कम दिखती है।

बड़ी मेन स्क्रीन

सैसमंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा को 2504 x 2256 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 8.0-इंच की QXGA+ मेन डिस्प्ले पर लाया गया है। यह प्राइमरी स्क्रीन Dynamic AMOLED 2X पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 3000nits ब्राइटनेस, 422पीपीआई और विज़न बूस्टर का सपोर्ट मिलता है। फोन की मेन स्क्रीन पर low-reflection डिस्प्ले फिनिश दी गई है जिसके चलते तेज धूप में भी स्क्रीन विविड और ब्राइट बनी रहती है और टेक्स्ट आसानी से देखे जा सकते हैं।

AMOLED कवर डिस्प्ले

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra दो डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है। मोबाइल को फोल्ड करने के बाद कवर स्क्रीन सामने आती है और सैमसंग ने इसे भी वाइब्रेंट बनाता है। दिलचस्प बात यह है कि फोल्ड 8 अल्ट्रा की सेकेंडरी स्क्रीन के लिए भी कंपनी ने Dynamic AMOLED 2X पैनल का इस्तेमाल किया है। मोबाइल में 1080 x 2520 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.5-इंच की FHD+ कवर डिस्प्ले दी गई है। मेन स्क्रीन की ही तरह सेकेंडरी स्क्रीन पर भी 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 3000nits ब्राइटनेस, 422पीपीआई और विज़न बूस्टर का सपोर्ट मिलता है।

पावरफुल प्रोसेसर

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा को Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.6गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 4.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। कंपनी ने इस प्रोसेसर को खासतौर पर Fold 8 Ultra के लिए ऑप्टिमाइज़ किया है जो हैवी परफॉर्मेंस को भी स्मूथली हैंडल कर सकता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu Score 30,74,056 आ चुका है। सैमसंग का दावा है कि इस फोन का GPU पिछली जेनरेशन वाले Galaxy Z Fold7 की तुलना में 15% बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस दे सकता है।

ताकतवर रैम

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra को इंडियन मार्केट में LPDDR5X RAM के साथ लाया गया है। यह रैम तकनीक स्मार्टफोन को किसी सुपर फास्ट कंप्यूटर की तरह काम करने की ताकत देती है। गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा में 8.5Gbps तक की स्पीड ​मिल जाती है जो तेजी से ऐप्स को ओपन करती है। LPDDR5X के चलते फास्ट मल्टीटास्किंग मिलती है और स्लो प्रोसेसिंग या लैग जैसी समस्या देखने को नहीं मिलती है। वहीं हाई एंड गेमिंग के दौरान बेहतर फ्रेम-ड्रॉप और ग्राफिक्स मिल सकते हैं।

लंबा पावर बैकअप

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा को इंडिया में 5000mAh battery पर लॉन्च किया गया है। देखने में बेशक यह बैटरी मौजूदा ट्रेंड के सामने छोटी लगे लेकिन गैलेक्सी ऑप्टिमाइज़ेशन और वनयूआई 9 के साथ मिलकर यह लंबा बैकअप देने की क्षमता रखती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 20 घंटे 46 मिनट का आ चुका है। आपको जानकार हैरानी होगी कि यह इसी प्राइस सेग्मेंट वाले OPPO Find X9 Ultra के 17 घंटे वाले स्कोर से भी ज्यादा है जब्कि ओपो के फोन में 7050mAh बैटरी लगाई गई है।

फास्ट चार्जिंग

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra को तेजी से चार्ज करने के लिए इस स्मार्टफोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह तकरीबन 30 मिनट में ही फोन को 67% तक चार्ज कर सकती है। वहीं 91मोबाइल्स के टेस्टिंग स्कोर की बात करें तो इसे 20% से 100% फुल चार्ज होने में 57 मिनट का समय लगा था। गैलेक्सी फोल्ड 8 अल्ट्रा में 20W फास्ट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। यह मोबाइल Wireless PowerShare फीचर से भी लैस है जिसके चलते इसे अन्य वायरलेस चार्जिंग वाले डिवाइस से भी कनेक्ट किया जा सकता है।

200MP Camera

सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 8 अल्ट्रा ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल OIS सेंसर दिया गया है। यह Wide-angle लेंस है जो 2X optical, 85 डिग्री एफओवी और क्वॉड पिक्सल ऑटो फोकस सपोर्ट करता है। इसके सा एफ/1.9 अपर्चर और 120 फिल्ड ऑफ व्यू वाला 50 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर व 3X optical ज़ूम की क्षमता वाला 10 मेगापिक्सल Telephoto OIS लेंस भी मौजूद है।गया है।

दो सेल्फी कैमरे

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में दो​ डिस्प्ले है। कंपनी ने इन दोनों स्क्रीन ही स्क्रीन पर सेल्फी सेंसर लगाए हैं। यानी यह सैमसंग फोन दो फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 8 अल्ट्रा की प्राइमरी डिस्प्ले पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह 100 डिग्री एफओवी सपोर्ट करता है और कंपनी ने इसे ही मेन कैमरा कहा है। वहीं मोबाइल को फोल्ड करने के बाद कवर स्क्रीन पर भी 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है और यह भी एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra प्राइस

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 अल्ट्रा इंडिया में तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसके बेस वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 1,99,999 रुपये है। वहीं मोबाइल के 12GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट को 2,19,999 रुपये में लाया गया है। Z Fold 8 Ultra का टॉप वेरिएंट 16GB RAM + 1TB Storage सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 2,59,999 रुपये है। फोल्ड 8 अल्ट्रा Violet Shadow, Graphite और Cream कलर सहित वेबसाइट एक्सक्लूसिव Green Shadow कलर में बिकेगा।

The post 10 बातें जो बनाती हैं Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra को खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/10-best-features-of-samsung-galaxy-z-fold-8-ultra-in-hindi/feed/ 0
Samsung ने अनाउंस किया नए 5G फोन Galaxy F70 Pro पर डिस्काउंट! जानें ​क्या मिलेगा ऑफर https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-samsung-galaxy-f70-pro-price-in-india-with-rs-2000-discount-offer-and-sale-detail/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-samsung-galaxy-f70-pro-price-in-india-with-rs-2000-discount-offer-and-sale-detail/#respond Mon, 03 Aug 2026 07:43:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201199 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

सैमसंग ने पिछले हफ्ते अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70 Pro 5G को इंडिया में अनविल कर दिया था। कंपनी की ओर से फोन प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी पहले ही दे दी गई थी लेकिन आज ब्रांड द्वारा इस नए सैमसंग 5जी फोन का ऑफर प्राइस भी अनाउंस कर दिया गया है। सैमसंग ने […]

The post Samsung ने अनाउंस किया नए 5G फोन Galaxy F70 Pro पर डिस्काउंट! जानें ​क्या मिलेगा ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग ने पिछले हफ्ते अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70 Pro 5G को इंडिया में अनविल कर दिया था। कंपनी की ओर से फोन प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी पहले ही दे दी गई थी लेकिन आज ब्रांड द्वारा इस नए सैमसंग 5जी फोन का ऑफर प्राइस भी अनाउंस कर दिया गया है। सैमसंग ने गैलेक्सी एफ70 प्रो पर दिए जाने की डिस्काउंट सहित मोबाइल की सेल डेट की जानकारी दे दी गई है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy F70 Pro 5G की कीमत

सैमसंग गैलेक्सी एफ70 प्रो 5जी फोन का लॉन्च प्राइस 25,999 रुपये है। यह मोबाइल के बेस वेरिएंट का रेट है जिसमें 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है। वहीं इस 8GB RAM वाले Samsung 5G फोन को 128GB और 256GB स्टोरेज पर लाया गया है जिनका लॉन्च प्राइस क्रमश: 29,999 रुपये और 34,999 रुपये है। Samsung Galaxy F70 Pro 5G की सेल 8 अगस्त से शुरू होगी और इस मोबाइल पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा।

2,000 रुपये की छूट के साथ गैलेक्सी एफ70 प्रो 5जी फोन को 23,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर खरीदा जा सकेगा। इसी तरह 8जीबी+128जीबी को 27,999 रुपये में और 8जीबी+256जीबी को 32,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर पाया जा सकेगा। Samsung Galaxy F70 Pro 5G की सेल फ्लिपकार्ट पर होगी जहां यह नया सैमसंग 5जी फोन Aura Green और Alpha Black कलर में बिकेगा।

Samsung Galaxy F70 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी एफ70 प्रो 5जी फोन को 1080 × 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की FHD+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह इनफिनिटी ओ स्क्रीन है जो Super AMOLED पैनल पर बनी है। इस फोन डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। वहीं स्क्रीन को स्क्रैच से बचाने के लिए डिस्प्ले पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus+ की प्रोटेक्शन लेयर चढ़ाई गई है।

Samsung Galaxy F70 Pro 5G एंड्रॉयड 16 आधारित One UI 8.5 पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Adreno 710 जीपीयू मौजूद है।

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी एफ70 प्रो 5जी ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन ओआइएस सेंसर दिया गया है जो 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग गैलेक्सी एफ70 प्रो 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Galaxy F70 Pro सैमसंग का बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है। पावर बैकअप के लिए इस Samsung 5G फोन को तगड़ी 6000mAh battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। ब्रांड की मानें तो फुल चार्ज के बाद इस सैमसंग मोबाइल में 24 घंटे तक YouTube स्ट्रीमिंग की जा सकती है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए गैलेक्सी एफ70 प्रो में 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

कनेक्टिविटी के लिए यह सैमसंग 5जी फोन Bluetooth 5.3 और Wi-Fi के साथ NFC सपोर्ट करता है। डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए इसे IP64 रेटिंग दी गई है। गौरतबल है कि Galaxy F70 Pro 5G स्मार्टफोन में कंपनी 6 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट दे रही है। इस मोबाइल में LPDDR5X RAM लगी है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करेगी। नए सैमसंग फोन में Google Gemini और circle to search जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

The post Samsung ने अनाउंस किया नए 5G फोन Galaxy F70 Pro पर डिस्काउंट! जानें ​क्या मिलेगा ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-samsung-galaxy-f70-pro-price-in-india-with-rs-2000-discount-offer-and-sale-detail/feed/ 0