Saregama Carvaan | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sun, 05 Mar 2023 08:20:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 1,500 सदाबहार हिंदी गानों के साथ Saregama Carvaan Mobile हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/1500-preloaded-hindi-songs-phone-saregama-carvaan-mobile-launched-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/1500-preloaded-hindi-songs-phone-saregama-carvaan-mobile-launched-in-india/#respond Wed, 07 Sep 2022 07:05:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=87621 Saregama Carvaan Mobile Phone जिसमें 1,500 प्री-लोडेड हिंदी गानें, गजल और सदाबहार संगीत दिया गया है। इस मोबाइल फोन की कीमत सिर्फ 1,990 रुपये है जो शानदार लुक व फीचर्स सपोर्ट करता है।

The post 1,500 सदाबहार हिंदी गानों के साथ Saregama Carvaan Mobile हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, आर डी बरमन, लता मंगेशकर और आशा भोंसले ये ऐसे दिग्ग़ज कलाकारों के नाम हैं जिनके गानें कभी पुराने नहीं हो सकते। इसके गाए गीत और रची गई धुनें दशकों बाद भी हमारे ज़ेहन को छू जाती है। अगर आप भी ऐसे ही Evergreen Songs से प्यार करते हैं तो इंडिया में लॉन्च हुआ है Saregama Carvaan Mobile Phone जिसमें 1,500 प्री-लोडेड हिंदी गानें, गजल और सदाबहार संगीत दिया गया है। इस मोबाइल फोन की कीमत सिर्फ 1,990 रुपये है जो शानदार लुक व फीचर्स सपोर्ट करता है।

Saregama Carvaan Mobile इंडिया में लॉन्च हो गया है। यह फोन खासतौर पर उन लोगों के लिए ही बना है जो पुराने हिंदी गानों का शौक रखते हैं। कई दिग्ग़ज कलाकारों के संगीत को सहेजते हुए सारेगामा कारवां मोबाइल 1500 प्री-लोडेड गानों के साथ आता है। बता दें कि आज तक कोई भी मोबाइल फोन ऐसे अनूठे फीचर के साथ नहीं आया है। यह कीपैड फोन एक तरह से Saregama Carvaan Digital Audio Player का ही मोबाइल वर्ज़न है।

1500 pre-loaded songs phone Saregama carvaan mobile launched in india

Saregama Carvaan Phone की कीमत

सबसे पहले सारेगामा कारवां मोबाइल की कीमत की ही बात करें तो यह एक सस्ता कीफायती फीचर फोन है। इस Keypad Mobile को दो मॉडल्स में लॉन्च किया गया है जिनमें स्क्रीन साईज का फर्क है। 1.8 इंच डिसप्ले वाला सारेगामा कारवां मोबाइल 1,990 रुपये में लॉन्च हुआ है वहीं 2.4 इंच Saregama Carvaan Mobile Price 2,490 रुपये है। यह Feature Phone Emerald Green, Classic Black और Royal Blue कलर में अमेज़न, फ्लिपकार्ट समेत कई अन्य चैनल्स पर सेल के लिए उपलब्ध रहेगा।

1500 pre-loaded songs phone Saregama carvaan mobile launched in india

Saregama Carvaan Phone स्पेसिफिकेशन्स

सारेगामा कारवां मोबाइल का एक मॉडल 1.8 इंच स्क्रीन सपोर्ट करता है तथा दूसरे मॉडल में 2.4 इंच डिसप्ले दी गई है। ये दोनों स्क्रीन 240 x 320 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली है तथा कंपनी ने इनपर PMMA Glass का यूज़ किया है जो मजबूती प्रदान करता है। प्रोसेसिंग के लिए Saregama Carvaan Keypad Mobile में मीडियाटेक चिपसेट दिया गया है।

1500 pre-loaded songs phone Saregama carvaan mobile launched in india

Saregama Carvaan Feature Phone के बैक पैनल पर 0.3एमपी कैमरा दिया गया है जिसके साथ एलईडी टॉर्च भी मौजूद है। यह फीचर फोन 2 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जिसमें 8 जीबी की माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा सकता है। वहीं लंबे समय तक गानों का लुफ्त उठाने के लिए फोन में 2,500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इस फोन में 3.5एमएम जैक, ऑक्स केबल जैसे काम के ऑप्शन दिए गए हैं।

The post 1,500 सदाबहार हिंदी गानों के साथ Saregama Carvaan Mobile हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/1500-preloaded-hindi-songs-phone-saregama-carvaan-mobile-launched-in-india/feed/ 0