Serge S1 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sun, 05 Mar 2017 03:14:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 16 अप्रैल को होगा लॉन्च शाओमी सबसे दमदार फोन मी6 https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi6-to-be-launch-on-16-april-in-hindi/ Fri, 03 Mar 2017 08:56:08 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5638 शाओमी मी6 को लेकर सामने आए एक ताजा लीक में यह बात कही गई है कि शाओमी के इस स्मार्टफोन को अप्रैल की 16 तारीख को लॉन्च किया जा सकता है।

The post 16 अप्रैल को होगा लॉन्च शाओमी सबसे दमदार फोन मी6 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस 2017 में अपना स्वयं का चिपसेट पेश कर टेक वर्ल्ड का ध्यान खींचने वाली चीनी कंपनी शाओमी अब जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन मी 6 सामने ला सकती है। शाओमी मी6 को लेकर सामने आए एक ताजा लीक में यह बात कही गई है कि शाओमी के इस स्मार्टफोन को अप्रैल की 16 तारीख को लॉन्च किया जा सकता है।

नोकिया एंडरॉयड फोन से पहले भारत में लॉन्च होगा नोकिया 3310

माय ड्रायवर्स ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि शाओमी मी6 को 16 अप्रैल का लॉन्च किया जा सकता है। फोन की लॉन्च डेट के अलावा इसके कुछ फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का भी जिक्र किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक शाओमी द्वारा मी6 को क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है।

xiaomi-mi-6-leak

खबर में मुताबिक मी6 को सेरेमिक बॉडी पर पेश किया जा सकता है ​जिसमें 5.2-इंच की एलसीडी डिसप्ले दी जा सकती है जो 2.5डी ग्लास से कवर होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि मी 6 में सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेडपी सिंकिंग कैमरा दिया जा सकता है जो 960एफपीएस स्पीड वाले तीन 1/2.3-इंच के सेंसर से लैस होगा।

इंटेक्स ने 5,490 रुपये में पेश किया 5-इंच स्क्रीन वाला 4जी वोएलटीई फोन

खबर है कि शाओमी मी6 को तीन रैम व स्टोरज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा जिसमें 4जीबी रैम के साथ 32जीबी और 64जीबी के दो वेरिएंट होंगे तथा एक वेरिएंट में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल मैमोरी होगी। फोन का शुरूआती मूल्य 1,999 चीनी युआन यानि तकरीबन 19,400 रुपये हो सकता है तथा सेरेमिक बॉडी वाले मॉडल को 2,500 चीनी युआन पर लॉन्च किया जा सकता है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 19,400 रुपये होगी।

The post 16 अप्रैल को होगा लॉन्च शाओमी सबसे दमदार फोन मी6 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>