smart device | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 01 Feb 2022 10:08:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 11वीं कक्षा के छात्र ने बनाया नींद भगाने वाला चश्मा, कार चलाते वक्त ड्राईवर को सोने से रोकेगा https://www.91mobiles.com/hindi/11th-student-invented-spectacles-goggles-to-prevent-sleepiness-keep-awake-driver-avoid-road-accident/ https://www.91mobiles.com/hindi/11th-student-invented-spectacles-goggles-to-prevent-sleepiness-keep-awake-driver-avoid-road-accident/#respond Tue, 01 Feb 2022 10:08:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=74840 चश्मा पहनने के बाद गाड़ी चलाते वक्त नींद नहीं आएगी और यह चश्मा ड्राईवर को जगाए रखेगा।

The post 11वीं कक्षा के छात्र ने बनाया नींद भगाने वाला चश्मा, कार चलाते वक्त ड्राईवर को सोने से रोकेगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

‘आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है’ यह पंक्ति आपने भी सुनी होगी। गुजरात के 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने इस वाक्य को ​हकिकत कर दिखाया है। लंबे समय तक या रात को गाड़ी चलाते वक्त अक्सर नींद आने लग जाती है और यह हल्की सी झपकी बड़े एक्सिडेंट का कारण बन जाती है। इस समस्या की गंभीरता को समझते हुए नवाब सुफियान शेख नाम के किशोर ने एक ऐसा चश्मा बनाया है जिसके पहनने के बाद गाड़ी चलाते वक्त नींद नहीं आएगी और यह चश्मा ड्राईवर को जगाए रखेगा।

मीडिया रिपोर्ट के जरिये मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के सूरत में रखने वाला नवाब सुफियान शेख 11वीं कक्षा का छात्र है। इस किशोर ने एक ऐसे चश्मे का ईजाद किया है, जिसे पहनने के बाद अगर कोई कार चलाता है तो उसे नींद नहीं आएगी। नींद आने की स्थिति में आंख लगते ही यह चश्मा ड्राइवर को अलर्ट करके जगा देगा। रोचक तथ्य यह है कि सुफियान ने इस चश्मे का ईजाद किसी पैशन या क्रेज के चलने नहीं किया है बल्कि अपने आस पास मौजूद समस्याओं को समाधान निकालने के चाह में इस चश्मे का निर्माण किया गया है।

11th-student-invented-spectacles-goggles-to-prevent-sleepiness-keep-awake-driver-avoid-road-accident

यह चश्मा ऐसे करेगा काम

नवाब सुफियान शेख का दावा है कि इस चश्मे को पहनकर आपको नींद नहीं आएगी। इस चश्मे के लेफ्ट साईड इलेक्ट्रॉनिक डिवाइेज लगाए गए हैं तथा राईट साईड पर इन डिवाइसेज को चलाने के लिए सेल लगाया गया है। इस चश्मे को पहनकर अगर कोई वाहन चलाता है और ड्राइविंग करते समय उसे नींद का झोका आता है, तो इस स्थिति में आंख बंद होते ही चश्मे से अलार्म बजने लगेगा। यह साउंड अलर्ट ड्राइवर के साथ-साथ उसके आस-पास बैठे लोगों को भी सुनाई देगा और सभी सचेत हो जाएंगे। यह भी पढ़ें : 5G Spectrum खरीदने के लिए Jio, Airtel और Vi भर रही अपने खजाने! क्या इसीलिए महंगे किए हैं Mobile Recharge Plan?

सिर्फ 900 रुपये में बना चश्मा

सुफियान का कहना है कि इस खास चश्मे को बनाने में तकरीबन 3 महीने का समय लगा है और सिर्फ 900 रुपये का खर्च आया है। हालांकि अभी भी इस चश्मे पर काफी काम होना बाकी है और जब यह चश्मा पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा तब इसे टेस्ट किया जायेगा। एक बार ​टेस्टिंग कंप​लीट होने के बाद ही इस चश्मे को बाजार में उतारा जाएगा। बता दें कि सुफियान की पहचान वालों में तीन गाड़ियों का एक्सीडेंट हो गया था और इसकी वजह वाहन चालक को नींद का झोका आ जाना था। बस इसी घटना से सुफियान को प्रेरणा मिली तथा उन्होंने यह चश्मा तैयार किया।

The post 11वीं कक्षा के छात्र ने बनाया नींद भगाने वाला चश्मा, कार चलाते वक्त ड्राईवर को सोने से रोकेगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/11th-student-invented-spectacles-goggles-to-prevent-sleepiness-keep-awake-driver-avoid-road-accident/feed/ 0