Smartphone Blast | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 28 Jul 2025 10:44:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 फोन में लगी आग! इस बार Google Pixel 6a हुआ ब्लास्ट, देखें डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/phone-blast-news-google-pixel-6a-caught-fire/ https://www.91mobiles.com/hindi/phone-blast-news-google-pixel-6a-caught-fire/#respond Mon, 28 Jul 2025 10:44:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=179148 गनिमत रही है कि इस दुर्घटना में जान या माल की गंभीर हानि नहीं हुई है।

The post फोन में लगी आग! इस बार Google Pixel 6a हुआ ब्लास्ट, देखें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google Pixel 6a स्मार्टफोन में आग लगने की घटना सामने आई है जिसने पूरे टेक जगत को चौंका दिया है। यह मामला दूसरे देश का है जिसे मोबाइल यूजर ने अपने Reddit अकाउंट पर शेयर किया है। सामने आई जानकारी के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब स्मार्टफोन यूजर के सिर से करीब उसी के बिस्तर पर रखा था। गनिमत रही है कि इस दुर्घटना में जान या माल की गंभीर हानि नहीं हुई है। रेडिट पर साझा किया गया पूरा वाकया आप आगे पढ़ सकते हैं।

गूगल के फोन में लगी आग

मोबाइल यूजर द्वारा शेयर की गई पोस्ट के अनुसार यह घटना 26 जुलाई की है। उसने अपने Pixel 6a स्मार्टफोन को चार्जिंग पर लगाया हुआ था और मोबाइल को अपने ही पेड के पास टेबल पर रखा था। चार्जिंग के दौरान उसमें अचानक आग लग गई। यूजर के मुताबिक पहले तो एकदम से तेज धमाके की आवाज आई और कुछ ही सेकेंड्स में जलने की बदबू फैल गई। देखते ही देखते गूगल के फोन ने आग पकड़ ली।

यूजर के अनुसार जिस वक्त यह फोन ब्लास्ट हुआ है, मोबाइल उसके सिर से तकरीबन 40 सेंटीमीटर की दूरी पर ही रखा था। सब कुछ बहुत तेजी से हुआ और धमाका व धुएं के साथ मोबाइल में लगी आग उसके पलंग पर बिछी चादर पर आ गई। आननफानन में यूजर ने फोन को चार्जिंग केबल से खींचकर फर्श पर फेंक दिया ताकि आग और न फैले। यूजर की मानें तो वहां पूरे कमरे में धुआं भर गया था और इसी के चलते पूरे दिन उसके गले में जलन बनी रही व सांस लेने में भी तकलीफ हुई।

रेडिट पर footymanageraddict यूजर नेम वाले इस व्यक्ति ने जले हुए गूगल पिक्सल 6ए फोन की फोटो भी शेयर की है जिन्हें आप ऊपर देख सकते हैं। फोटोज़ फोन बुरी तरह से झुलस चुका है और ध्वस्त हो चुका है। यहां मोबाइल बैटरी फुली हुई नज़र आ रही है और बैक पैनल पर लगा फोन कवर भी जलकर पिघल चुका है। यूजर ने अपने फोन ब्लास्ट एक्सपीरियंस को बेहद डरावना बताया है।

गूगल के फोन में हीटिंग प्रॉब्लम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीते दिनों में ऐसे कुल तीन मामले सामने आ चुके हैं जहां Google Pixel 6a में आग लगी है। मई का भी एक मामला बताया गया है जिसमें पिक्सल फोन की बैटरी फूलने की वजह से ब्लास्ट हो गया था। खबर है कि गूगल द्वारा एक सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया जा चुका है जो 400 चार्जिंग साइकल पार कर चुके फोन की बैटरी पर लिमिट लगाने के लिए था।

रिपोर्ट के मुताबिक गूगल ने चेतावनी भी जारी की थी कि यदि यह अपडेट इंस्टॉल नहीं की गई तो कुछ डिवाइस हीट हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ रेडिट यूजर्स का कहना है कि उनके फोन में पहले कोई हीटिंग प्रॉब्लम नहीं थी, लेकिन इस अपडेट के बाद फोन ज्यादा गर्म होने लगा। बहरहाल फिलहाल इंडिया में किसी गूगल पिक्सल फोन यूजर की ओर से ऐसी कोई शिकायत प्रकाश में नहीं आई है।

यूजर द्वारा शेयर की गई रेडिट पोस्ट

खबर लिखे जाने तक Google की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन यह घटना एक बार फिर मोबाइल यूजर्स की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है। हालांकि हो सकता है कि इस मामले में मोबाइल यूजर की ही तरफ से कोई चूक हुई हो। लेकिन फिर भी स्मार्टफोन में आग लगने और मोबाइल ब्लास्ट की घटनाएं जानलेवा साबित हो सकती है।

फोन में आग क्यों लगती है?

  • लोकल या नकली चार्जर का इस्तेमाल फोन को नुकसान पहुंचा सकता है और आग का कारण बन सकता है।
  • जब फोन चार्जिंग के दौरान बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है, तो उसमें आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।
  • बार-बार और लंबे समय तक ओवरचार्जिंग करने से मोबाइल की बैटरी फट सकती है।
  • अगर फोन गिर जाए या उसमें पानी चला जाए, तो अंदर शॉर्ट सर्किट होकर आग लग सकती है।
  • खराब वायरिंग या चार्जिंग पोर्ट में गड़बड़ी होने के कारण भी स्मार्टफोन में आग लग सकती है।
  • गर्मी के मौसम में अक्सर फोन को चार्ज करने से बैटरी ओवरहीट हो सकती है और आग पकड़ सकती है।
  • फोन के सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर में गड़बड़ी भी आग लगने की वजह बन सकती है।
  • अनऑफिशियल ऐप्स या कस्टम सॉफ्टवेयर फोन के सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव बन देते हैं और कुछ केस में ऐसे मामले में ओवर हीटिंग का खतरा बढ़ा सकते हैं।

Google Pixel 10 सीरीज

लगे हाथ पाठकों को बताते चलें कि आने वाली 20 अगस्त को Made by Google 2025 ईवेंट का आयोजन होने जा रही है। इसके मंच से कंपनी पिक्सल 10 सीरीज पेश करेगी। इस सीरीज के तहत Pixel 10, Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL के साथ ही मुड़ने वाली गूगल का फोन Pixel 10 Pro Fold भी लॉन्च हो सकता है। वहीं साथ ही गूगल की स्मार्टवॉच Pixel Watch 4 सीरीज, नया मैग्नेटिक चार्जिंग सिस्टम Pixelsnap और Pixel Buds 2a भी पेश हो सकता है।

pixel-10-series-launch-date-20-august-confirmed

गूगल पिक्सल 10 सीरीज की मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 12GB RAM और Android 16 OS के साथ Google का नया 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना Tensor G5 प्रोसेसर मिल सकता है। पिक्सल 10 प्रो को 6.3-इंच और पिक्सल 10 प्रो एक्सएल को 6.8-इंच की LTPO OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किए जाने की चर्चा है।

फोटोग्राफी के लिए Pixel 10 Pro और XL मॉडल के बैक पैनल पर 50MP मेन सेंसर, 48MP अल्ट्रा-वाइड और 48MP पेरिस्कोप लेंस दिया जा सकता है। वहीं दूसरे मॉडल्स में 50MP Samsung GN8 मेन सेंसर के साथ 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 11MP जूम लेंस लगाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए प्रो मॉडल में 4,870एमएएच बैटरी और प्रो एक्सएल मॉडल में 5,200एमएएच मिल सकती है।

खबर सोर्स : रेडिट

The post फोन में लगी आग! इस बार Google Pixel 6a हुआ ब्लास्ट, देखें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/phone-blast-news-google-pixel-6a-caught-fire/feed/ 0
चलती गाड़ी में फट गया ड्राइवर का फोन, संतुलन बिगड़ा और हुआ बड़ा हादसा! https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-blast-in-telangana-driver-accident/ https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-blast-in-telangana-driver-accident/#respond Thu, 15 Jun 2023 05:11:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=107340 मोबाइल ब्लास्ट और फोन बैटरी फटने कई मामले सामने आते हैं। इनमें कुछ स्मार्टफोन यूजर बच जाते हैं तो कुछ गंभीर हादसे का शिकार हो जाते है। ऐसा ही एक मामला अब तेलंगाना के वारंगल इलाके से सामने आया है जहां ट्रैक्टर चला रहे एक व्यक्ति का मोबाइल फोन फट गया। इस ब्लास्ट से ड्राइवर […]

The post चलती गाड़ी में फट गया ड्राइवर का फोन, संतुलन बिगड़ा और हुआ बड़ा हादसा! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाइल ब्लास्ट और फोन बैटरी फटने कई मामले सामने आते हैं। इनमें कुछ स्मार्टफोन यूजर बच जाते हैं तो कुछ गंभीर हादसे का शिकार हो जाते है। ऐसा ही एक मामला अब तेलंगाना के वारंगल इलाके से सामने आया है जहां ट्रैक्टर चला रहे एक व्यक्ति का मोबाइल फोन फट गया। इस ब्लास्ट से ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया तथा ट्रैक्टर सड़क पर ही पलट गया। इस बड़ी दुर्घटना की विस्तृत जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

बात करते वक्त हुआ फोन ब्लास्ट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह हादसा तेलंगाना, वारंगल, साध्या थांडा निवासी गगुलोथु रवि के साथ हुआ है। यह घटना कल यानी 14 जून 2023 की बताई जा रही है जो जिले के पर्वतगिरी मंडल हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक रवि ट्रैक्टर चला रहा था और उसे मरम्मत के लिए शहर ले जा रहा था। इसी बीच उसके फोन पर कॉल आई तथा रवि ने फोन पर बात करना शुरू कर दिया।

प्रतीकात्मक फोटो

​बताया जा रहा है कि वह ट्रैक्टर चलाते हुए ही फोन पर बात करने लगा और कुछ ही देर में अचानक से मोबाइल उसके हाथ में ही फट गया। एकदम से हुए इस ब्लास्ट से रवि घबरा गया। वह अपने वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा​ जिसके बाद ट्रैक्टर पलट गया। एक्सीडेंट होने से रवि को कई चोटें आ गई और शरीर से खून बहने लगा।

हादसे के वक्त वहां पर मौजूद राहगीरों ने गगुलोथु रवि की मदद की और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल यह व्यक्ति खतरे से बाहर है लेकिन शरीर पर कई गंभीर चोटें हैं। यह साफ तो नहीं हो पाया है कि रवि किस कंपनी का कौन-सा फोन मॉडल यूज़ कर रहा था, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार रवि ने बताया है कि फोन पर बात करने वक्त मोबाइल अचानक से बेहद गर्म हो गया और फिर उसमें ब्लास्ट हो गया।

फोन फटने के कारण

वैसे तो मोबाइल ब्लास्ट होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन सबसे ज्यादा मामलों में फोन की बैटरी ही इसकी दोषी पाई गई है। बहुत बार फोन में ही फॉल्ट होता है लेकिन कई बार उपभोक्ता की गलती और फोन यूज़ करने का तरीका भी हादसे का कारण बन जाता है। 91मोबाइल्स अपने पाठकों को सलाह देना चाहता है कि कभी भी फोन की बैटरी या उसकी हीटिंग प्रॉब्लम को नज़रअंदाज ना करें।

mobile phone tips use in summer in hindi

फोन चार्ज करने के लिए कंपनी की ऑरिजनल यूएसबी केबल और चार्जर का ही इस्तेमाल करें। फोन बैटरी रातभर चार्जिंग पर लगाकर न छोड़ें, उसे ओवर चार्ज न करें यह विस्फोट का खतरा बढ़ाती है। फोन चलाने के लिए कुछ जरूरी टिप्स हैं जिन्हें आपको जरूर अपनाना चाहिए, इन्हें पढ़ने के लिए (यहां क्लिक करें)। इन तरीकों को अपनाकर मोबाइल ब्लास्ट जैसी चीजों से बचा जा सकता है।

The post चलती गाड़ी में फट गया ड्राइवर का फोन, संतुलन बिगड़ा और हुआ बड़ा हादसा! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-blast-in-telangana-driver-accident/feed/ 0
Xiaomi फिर बना बम! Redmi 6A में हुआ ब्लास्ट, नींद में हो गई महिला की मौत https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-6a-blast-woman-dies-while-sleeping-in-xiaomi-phone-explode/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-6a-blast-woman-dies-while-sleeping-in-xiaomi-phone-explode/#respond Mon, 12 Sep 2022 07:35:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=88037 Xiaomi Redmi 6A Blast हुआ है और इस हादसे में सोते समय एक महिला की मौत भी हो गई है।

The post Xiaomi फिर बना बम! Redmi 6A में हुआ ब्लास्ट, नींद में हो गई महिला की मौत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Mobile Phone आजकल इंसान की ज़िंदगी का इतना अहम हिस्सा बन चुका है कि वह हमेशा हमारे पास ही रहता है। कभी हाथ में तो कभी जेब में, और अगर सो रहे हैं तो बिस्तर के पास ही हम अपने स्मार्टफोन को रखते हैं। लेकिन जब हर वक्त पास रहने वाली चीज ही बम बन जाए तो क्या हो? चीनी कंपनी Xiaomi का मोबाइल फोन एक बार फिर से ऐसा ही बम बना है। खबर आई है कि Redmi 6A Blast हुआ है और इस हादसे में सोते समय एक महिला की मौत भी हो गई है।

Xiaomi Phone Blast

रेडमी 6ए ब्लास्ट की खबर एक शख्स ने अपने ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट की है। इस ट्वीट में मनजीत नाम के व्यक्ति ने कुछ फोटोज़ शेयर करते हुए दावा किया है कि उसकी आंटी की मृत्यु Xiaomi Redmi 6A Blast की वजह से हुई है। अपने ट्वीट में मनजीत ने ब्लास्ट हुए मोबाइल फोन की फोटो के साथ ही मृतक महिला की फोटो भी शेयर की है जिसमें शव को साफ देखा जा सकता है।

यह ट्वीट काफी संवेदनशील है, पाठकों को विवेक धरने की सलाह दी जाती है :

रेडमी फोन से हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक महिला अपने रेडमी 6ए स्मार्टफोन को बिस्तर पर ही तकिए के पास रख कर सो गई थी। महिला जब नींद में थी तो अचानक से ही उसके तकिए पर रखे शाओमी फोन में ब्लास्ट हो गया। यह विस्फोट इतना जबरदस्त था कि उसी वक्त महिला के सिर पर गंभीर चोट आ गई तथा बिस्तर पर ही उसकी मौत हो गई है। शेयर की गई फोटोज़ में बिस्तर पर खून पड़ा दिखाई दे रहा है। वहीं फोन भी बुरी तरह से जल चुका है।

redmi 6a Blast woman dies while sleeping in xiaomi phone explode

शाओमी ने जताई संवेदना

ट्वीट पर रेडमी तथा कंपनी के उच्च अधिकारियों को टैग करने के बाद कंपनी की ओर से जवाब आ गया है तथा इस मामले की जांच करने का दिलासा दिया गया है। हालांकि इस बड़े हादसे के बाद कंपनी मृतक के परिवार को कुछ मुआवजा देगी या नहीं यह जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। इससे भी बड़ी बात यह है कि Xiaomi Redmi 6A Blast के पीछे की वजह कंपनी अपने प्रोडक्ट का फॉल्ट बताएगी या फिर यूजर की गलती, यह भी एक गंभीर मामला होगा।

The post Xiaomi फिर बना बम! Redmi 6A में हुआ ब्लास्ट, नींद में हो गई महिला की मौत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-6a-blast-woman-dies-while-sleeping-in-xiaomi-phone-explode/feed/ 0
OPPO Reno2 Blast! बेंगलुरु में हुआ बड़ा हादसा, डरा देगी मोबाइल यूजर और जले हुए स्मार्टफोन की हालत https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno2-blast-in-bengaluru-india-phone-catches-fire-while-using/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno2-blast-in-bengaluru-india-phone-catches-fire-while-using/#respond Tue, 26 Jul 2022 12:48:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=85018 ओपो रेनो 2 स्मार्टफोन में आग लगी और ब्लास्ट हुआ है। यह भयंकर हादसा Bengaluru के रहने वाले यूजर के साथ घटा है

The post OPPO Reno2 Blast! बेंगलुरु में हुआ बड़ा हादसा, डरा देगी मोबाइल यूजर और जले हुए स्मार्टफोन की हालत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोंस में आग लगने और ब्लास्ट होने की खबरें अक्सर सामने आती रहती है। कई दुर्घटनाओं में जहां जान-माल का नुकसान होने से बच जाता है तो बहुत से हादसे मोबाइल यूजर के लिए बेहद खतरनाक साबित हो जाते हैं। Smartphone Blast की एक ऐसी ही बुरी खबर अब इंडिया के बेंगलुरु शहर से सामने आई है जहां मोबाइल यूज़ करते वक्त अचानक से फोन ने आग पकड़ ली और उसमें धमाका हो गया। जिसे स्मार्टफोन में ब्लास्ट हुआ है उसका नाम OPPO Reno2 बताया जा रहा है। आगे इसी दुखद हादसे की डिटेल्स दी गई है।

OPPO Phone Blast

ओपो रेनो 2 स्मार्टफोन में आग लगी और ब्लास्ट हुआ है। यह भयंकर हादसा Bengaluru के रहने वाले यूजर के साथ घटा है जिसकी पूरी जानकारी Vamshi ने अपने ट्वीटर हैंडल पर दी है। Mobile Phone catches fire और Smartphone Blast इस तरह से शब्द अक्सर न्यूज़ में सुनने को आते रहते हैं। ये हादसे मोबाइल यूजर के लिए तो बेहद गंभीर और खतरनाक साबित होते हैं लेकिन मोबाइल ब्रांड और कंपनियां इस दुर्घटनाओं का दोष ज्यादा मोबाइल यूजर और उनके फोन उपयोग करने तरीकों पर ही डालती है। इस नई खबर में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

स्मार्टफोन में लगी आग

OPPO Reno2 Blast के इस मामले में यूजर ने दावा किया है कि जिस वक्त फोन में आग लगी उस समय वह न तो फोन में कोई हैवी प्रोसेसिंग या गेमिंग कर रहा था और न ही वह ओपो मोबाइल उस दौरान चार्जिंग पर लगा था। यूजर की मानें तो वह अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप चला रहा था और नॉर्मल चैट देख रहा है। WhatsApp यूज़ के दौरान अचानक से उस मोबाइल फोन में आग लग गई और फिर एकदम से ब्लास्ट हो गया।

OPPO Reno2 blast in Bengaluru india phone catches fire while using

मोबाइल में लगने पर कंपनी का बयान

ओपो रेनो2 स्मार्टफोन में आग लगने और ब्लास्ट होने पर OPPO Care India की ओर से कहा गया है कि ‘मोबाइल फोन के इंटरनल हिस्से सचमुच में नहीं जले हैं तथा फोन का बाहरी हिस्सा ही डैमेज हुआ है। ऐसे में कंपनी इसे ब्लास्ट केस के तौर पर नहीं मान सकती है।’ यह बयान एक स्टेटमेंट के तौर पर ही सामने आया है। वहीं इस मामले में कंपनी आगे क्या कदम उठाने वाली है उसकी जानकारी भी जल्द ही खबर में अपडेट की जाएगी।

The post OPPO Reno2 Blast! बेंगलुरु में हुआ बड़ा हादसा, डरा देगी मोबाइल यूजर और जले हुए स्मार्टफोन की हालत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-reno2-blast-in-bengaluru-india-phone-catches-fire-while-using/feed/ 0
ऑनलाइन क्लास के दौरान मोबाइल फोन में हुआ ब्लास्ट, गंभीर रूप से घायल हुआ 15 वर्षीय छात्र https://www.91mobiles.com/hindi/blast-blast-in-mobile-phone-during-online-class-in-madhya-pradesh/ https://www.91mobiles.com/hindi/blast-blast-in-mobile-phone-during-online-class-in-madhya-pradesh/#respond Fri, 17 Dec 2021 13:16:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72127 मोबाइल फोन में हुए ब्लास्ट में छात्र रामप्रकाश के गले, नाक और मुंह में गंभीर चोट आईं हैं

The post ऑनलाइन क्लास के दौरान मोबाइल फोन में हुआ ब्लास्ट, गंभीर रूप से घायल हुआ 15 वर्षीय छात्र first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मध्यप्रदेश के सतना में ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान मोबाइल फोन के ब्लास्ट से आठवीं में पढ़ने वाले छात्र रामप्रकाश के घायल होने की ख़बर है। इस घटना में 15 वर्षीय रामप्रकाश के हाथ और चेहरे में गंभीर चोट आई हैं। घटना सतना ज़िले के नागौद तहसील की है। इस ब्लास्ट में घायल छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर्स का कहना है कि छात्र का मुंह और नाक का हिस्सा ब्लास्ट की चपेट में आ गया था। फ़िलहाल छात्र की हालत स्थिर बताई जा रही है।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि घटना सतना के चंदकुइया गांव की है। जहां ऑनलाइन क्लास के दौरान अचानक मोबाइल फ़ोन फटने से रामप्रकाश घायल हो गया। यह घटना गुरुवार दोपहर की है। पुलिस ने पीटीआई को बताया कि घटना के दौरान रामप्रकाश घर पर अकेला था और अपनी ऑनलाइन क्लास ले रहा था। छात्र के परिजन घर पर मौजूद नहीं थे। इस ब्लास्ट के दौरान धमाके की आवाज़ इतनी तेज़ थी कि पड़ोसी घटना स्थल पर पहुंचे और छात्र को तुरंत नागौद के सामुदायिक अस्पताल में लेकर गए। यह भी पढ़ें : Oppo के बाद अब Honor ला रहा फोल्डेबल स्मार्टफोन Magic Fold, लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 1 Soc के साथ होगा लॉन्च

ब्लास्ट में घायल छात्र की हालात इतनी गंभीर थी कि उसे नागौद सामुदायिक अस्पताल से सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से छात्र को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। इस ब्लास्ट के चलते रामप्रकाश के गले, नाक और मुंह में गंभीर चोट आईं हैं और वह कुछ बोल भी नहीं पा रहा है। छात्र का इलाज फ़िलहाल जबलपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। यह भी पढ़ें : QOO Neo5 SE स्मार्टफोन 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और Snapdragon 778G SoC के साथ 20 दिसंबर को होगा लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

The post ऑनलाइन क्लास के दौरान मोबाइल फोन में हुआ ब्लास्ट, गंभीर रूप से घायल हुआ 15 वर्षीय छात्र first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/blast-blast-in-mobile-phone-during-online-class-in-madhya-pradesh/feed/ 0
शाओमी मी ए1 में हुआ ब्लास्ट, सोते वक्त हुआ हादसा https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-a1-caught-fire-explode-and-blast-while-charging-in-hindi/ Wed, 03 Oct 2018 06:51:36 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23301 गनिमत रही कि आग बढ़ने तथा ब्लास्ट होने से पहले ही फोन यूजर्स की नींद खुल गई और उन्होंने खुद की जान को बचाया।

The post शाओमी मी ए1 में हुआ ब्लास्ट, सोते वक्त हुआ हादसा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी को चीन का एप्पल कहा जाता है। ​चीन के बाहर भी इस कंपनी ने अपनी अच्छी पकड़ बना ली है। शाओमी इन दिनों भारत का नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड बना हुआ है और लो व मीड बजट सेग्मेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कंपनी है। बड़े नाम के साथ बड़ी जिम्मेदारियां भी आती हैं और लोगो का भरोसा खुद पर बनाए रखना जरूरी होता है। लेकिन हाल ही में एक ऐसा हादसा सामने आया है जो शाओमी की साख पर बट्टा लगा सकता है। शाओमी के हिट स्मार्टफोन मी ए1 में आग लगने की खबर सामने आई है जिसने शाओमी के साथ-साथ स्मार्टफोन यूजर्स में भी खौफ फैला दिया है।

शाओमी मी ए1 स्मार्टफोन में आग लगने की खबर सामनें आई है। शाओमी की मी फोरम पर एक यूजर्स ने इस हादसे ही जानकारी दी है। मी फोरम पर न्यूज अपडेट करने वाले यूजर ने बताया है​ कि उसके दोस्त शाओमी मी ए1 स्मार्टफोन यूज़ करते हैं। एक रात वह फोन को अपने बेड के पास रखकर सोए हुए थे। फोन चार्जिंग पर लगा था और अचानक से ही उसमें आग लग गई है। गनिमत रही कि आग बढ़ने तथा ब्लास्ट होने से पहले ही फोन यूजर्स की नींद खुल गई और उन्होंने खुद की जान को बचाया।

xiaomi-mi-a1-blast-1

पोस्ट के मुताबिक यूजर ने आठ महीने पहले ही शाओमी मी ए1 स्मार्टफोन खरीदा था और इन आठ महीनों के दौरान स्मार्टफोन यूजर्स को कभी भी फोन के हिट होने जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। रात को सोने से पहले यूजर ने फोन को चार्ज पर लगाया था तथा चार्जिंग के दौरान ही फोन में आग लग गई और वह ब्लास्ट हो गया है। स्मार्टफोन यूजर ने दावा किया है कि वह फोन का आॅरिजनल चार्जर ही यूज़ करते हैं और उस रात भी उन्होंने आॅरिजनल चार्जर का ही यूज़ किया था।

सैमसंग चला शाओमी की राह: शाओमी का फोन निर्माता अब बनाएगा सैमसंग के लिए फोन

शाओमी मी ए1 यूजर ने कहा है यदि उसका फोन उचित दूरी पर नहीं होता तो वह भी इस ब्लास्ट की चपेट में आ जाते। इस हादसे को घटित हुए एक हफ्ता होने को आया है लेकिन शाओमी की ओर से अभी तक न तो यूजर से संपर्क साधा गया है और न ही अभी तक मी ए1 में हुए इस हादसे पर कोई आधिकारिक टिप्पणी की गई है। बहरहाल यह घटना इंडिया में तो घटित नहीं हुई है लेकिन देश में शाओमी फोन यूज़ करने वालो की तादाद बहुत ज्यादा है। और इस तरह की दुर्घटनाएं स्मार्टफोन यूजर्स में भय का माहौल बनाती है।

The post शाओमी मी ए1 में हुआ ब्लास्ट, सोते वक्त हुआ हादसा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज़ में लगी आग, फोटो खींचते वक्त हुआ हादसा https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s7-edge-caught-fire-smartphone-accident-in-hindi/ Mon, 24 Sep 2018 12:19:49 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23030 स्मार्टफोन में आग लगने के हादसे ने सैमसंग फैन्स के बीच डर का माहौल बना दिया है।

The post सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज़ में लगी आग, फोटो खींचते वक्त हुआ हादसा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग एक ओर जहां शानदार लुक और दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस स्मार्टफोन पेश कर टेक बाजार में अपनी धाक जमा रही है। वहीं दूसरी ओर कंपनी के स्मार्टफोंस के साथ हो रहे हादसे बंद होते नहीं दिखाई दे रहे हैं। कुछ समय पहले ही जहां सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में आग लगने की खबर से टेक बाजार सहमा था वहीं अब फिर सैमसंग गैलेक्सी एस सीरीज़ के एस7 ऐज़ स्मार्टफोन में आग लगने के हादसे ने सैमसंग फैन्स के बीच डर का माहौल बना दिया है।

ताजा घटना मोरोक्को की है जहां एक व्यक्ति की पैंट की जेब में रखे हुए गैलेक्सी एस7 ऐज़ में आग लग गई। घटना दरअसल 4 दिन पुरानी है। सोशल ब्लॉग पर पीड़ित व्यक्ति ने सारे घटनाक्रम की जानकारी दी है। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने फोन को अपनी पैंट की पीछे वाली जेब में रखा हुआ था। उन्होंने फोटो खींचने के लिए फोन बाहर निकाला और जैसे ही वह फोटो क्लिक करने लगे तो फोन हैंग होकर बंद हो गया।

samsung-galaxy-s7-edge-fire1

सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज़ के अपने आप बंद हो जाने पर पीड़ित ने फोन को बूट के जरिये आॅन करने की कोशिश की। जैसे ही फोन आॅन होने वाला था ​तभी अचानक से फोन से धुंआ निकलने लगा और उसमें आग लग गई। आग लगते ही पीड़ित ने फोन को दूर फेंक दिया। गनिमत रही कि फोन में आग पॉकेट में नहीं लगी, नहीं ​तो स्मार्टफोन यूजर बुरी तरह से झुलस सकता था।

samsung-galaxy-s7-edge-fire2

पीड़ित व्यक्ति ने इस दुर्धटना की सूचना सैमसंग को दी जिसके बाद कंपनी ने उनसे माफी मांगी और गैलेक्सी एस7 ऐज़ के बदले में नया गैलेक्सी एस9 स्मार्टफोन देने का आॅफर किया। पीड़ित ने दुर्धटना को भुलाते हुए नया गैलेक्सी एस9 स्मार्टफोन तो ले लिया है। लेकिन यह हादसा हर स्मार्टफोन के लिए एक डर जैसा बन चुका है। स्मार्टफोन में आग लगने की घटनाओं का दिन प्रतिदिन बढ़ना यूजर्स की सुरक्षा पर बड़ा सवाल बनता जा रहा है।

The post सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज़ में लगी आग, फोटो खींचते वक्त हुआ हादसा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सोते वक्त हुआ फोन में ब्लास्ट, बेड पर ही हुई मौत https://www.91mobiles.com/hindi/blackberry-huawei-smartphone-blast-mobile-caught-fire-malaysia-ceo-dies-in-hindi/ Thu, 21 Jun 2018 11:04:47 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20676 स्मार्टफोन आज मोबाइल यूजर्स की पहली जरूरत बन चुके हैं। दिन की शुरूआत से लेकर रात में सोने तक व्यक्ति हर वक्त स्मार्टफोन आपने साथ रखता है। लेकिन मोबाइल का यह यूज़ अक्सर खतरनाक भी साबित होता रहता है। स्मार्टफोंस की बैटरी में ब्लास्ट होने या आग लगने की खबरें आती रहती है। इस तरह […]

The post सोते वक्त हुआ फोन में ब्लास्ट, बेड पर ही हुई मौत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन आज मोबाइल यूजर्स की पहली जरूरत बन चुके हैं। दिन की शुरूआत से लेकर रात में सोने तक व्यक्ति हर वक्त स्मार्टफोन आपने साथ रखता है। लेकिन मोबाइल का यह यूज़ अक्सर खतरनाक भी साबित होता रहता है। स्मार्टफोंस की बैटरी में ब्लास्ट होने या आग लगने की खबरें आती रहती है। इस तरह के हादसे लोगों में खौफ तो पैदा करते ही रहते हैं लेकिन अब एक और ऐसी दुर्घटना घटी है जिसमें स्मार्टफोन में ब्लास्ट होने की वजह से यूजर्स को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

यह सनसनीखेज़ मामला मलेशिया का है। जहां नाज़रीन हसन नाम के एक व्यक्ति की मौत उसी के फोन में ब्लास्ट होने से हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि नाज़रीन मलेशियन वित्त मंत्रालय के लिए काम करते थे और क्रैडल फंड नााम की एक संस्था के सीईओ थे। खबर के मुताबिक नाज़रीन अपना स्मार्टफोन चार्जिंग पर लगाकर सोए थे और फोन ब्लास्ट होने से उनकी मौत हो गई।

nazrin-hassan

रिपार्ट्स के अनुसार नाज़रीन के पास ब्लैकबेरी और हुआवई के दो स्मार्टफोन ​​थे। नाज़रीन ये दोनों ही स्मार्टफोन चार्जिंग पर लगाकर सो रहे थे कि अचानक से एक फोन में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के बाद उठी लपटों से बैडरूम में रखे गद्दों में आग लग गई। आग लगने से सारा घर धुआं धुआं हो गया और दम घुटने से नाज़रीन की मौत हो गई। हालां​कि दोनों में से किस फोन में ब्लास्ट हुआ यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है।

आईफोन 10 से भी महंगा है यह स्मार्टफोन, 1,33,000 रुपये से भी ज्यादा कीमत वाले इस फोन को देखते ही हो जाएंगे फिदा

वहीं दूसरी ओर नाज़रीन के घर वालों का कहना है कि उनकी मौत दम घुटने से नहीं हुई है। मृतक के परिवार वालों के अनुसार फोन में ब्लास्ट हुआ था और उसके कुछ देर बाद घर में आग लग गई। जैसे ही फोन में धमाका हुआ तो फोन के कुछ टुकड़े नाज़रीन के सिर में चुभ गए और उस चोट की वजह से घर में धुआं फैलने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी।

शाओमी ने भारत में खोला 1,000वां सर्विस सेंटर, 600 शहरों में कंपनी दे रही है अपनी सेवा

बहरहाल स्थानिय पुलिस इस मामले की छानबीन करने में जुटी है कि नाज़रीन के कौन से स्मार्टफोन में पहले ब्लास्ट हुआ था और उनकी मौत कैस हुई। इस तरह से हादसों से बचने के लिए 91मोबाइल्स की टीम आपको राय देता चाहती है कि अपने स्मार्टफोन को ओवरहिट होने से बचाए तथा चार्जिंग इत्यादि के लिए कंपनी की आॅरिजनल एक्सेसरीज़ का ही इस्तेमाल करें।

The post सोते वक्त हुआ फोन में ब्लास्ट, बेड पर ही हुई मौत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>