The post Samsung Galaxy S10 5G model में लगी आग, यूजर का हुआ भारी नुकसान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
स्मार्टफोंस में आग लगने व ब्लास्ट होने की घटनाएं कहीं ने कहीं से सामने आती रहती है। इस घटनाओं में कहीं यूजर सुरक्षित बच जाते हैं तो कहीं ये दुर्घटनाएं बड़े हादसों को सबब बन जाती है। स्मार्टफोन में आग लगने व ब्लास्ट होने की बात सामने आती है तो सैमसंग का नाम सबसे उपर आता है। तीन साल पहले सैमसंग ने Galaxy Note 7 को बाजार में उतारा था। इस डिवाईस में बैटरी ब्लास्ट के इतने ज्यादा हादसे हुए कि सैमसंग को Galaxy Note 7 मार्केट से वापिस लेना पड़ा। इस डिवाईस की वजह से सैमसंग को पैसों को भारी नुकसान हुआ ही था वहीं साथ ही कंपनी की साख पर भी गहरा बट्टा लगा था। वहीं अब एक बार फिर सैमसंग कटघरे में आ खड़ी हुई है। Samsung Galaxy S10 5G model में ब्लास्ट होने की खबर सामने आई है जिसने पूरे टेक जगत को चौंका दिया है।
सैमसंग से जुड़ी यह चौंकाने वाली खबर साउथ कोरिया से आई है। इसमें बताया गया है कि सैमसंग के सबसे लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाईस Galaxy S10 5G दुर्घटना का शिकार हुआ है और फोन में ब्लास्ट हुआ है। Samsung Galaxy S10 5G model यूज़ करने वाले यूजर ने इंटरनेट पर फोन में हुए धमाके की जानकारी दी है। इस घटना की खबर देने के साथ ही यूजर ने अपने फोन की फोटोज़ भी शेयर की हैं जिनमें फोन को बुरी तहर से जला हुआ दिखाया गया है।

Samsung Galaxy S10 5G model यूजर ली ने दक्षिण कोरिया की मीडिया को बताया है कि उन्होंने थोड़े समय पहले ही सैमसंग का यह महंगा स्मार्टफोन खरीदा था। एक दिन ली अपने घर में बैठे थे और उनका यह फोन टेबल पर रखा था। ली को जलने की बदबू आने लगी। जैसे ही उन्होंने फोन की तरह देखा तो Samsung Galaxy S10 5G model से धुआं उठ रहा था। घबराकर ली ने जल्दी से फोन को टेबल से नीचे फेंक दिया। ली का कहना है कि जब उन्होंने फोन को टेबल से नीचे फेंका तो फोन बेहद ज्यादा गर्म था।
Samsung Galaxy S10 रिव्यू: प्रीमियम डिजाइन और शानदार कैमरा लेकिन बैटरी करती है परेशान
ली ने Samsung Galaxy S10 5G में आग लगने की घटना पर कहा है कि उन्होंने फोन के साथ कोई भी ऐसी छेड़छाड़ नहीं की थी जिसकी वजह से उसमें आग लगे या धमाका हो। वहीं दूसरी ओर इस हादसे पर प्रतिक्रिया जताते हुए सैमसंग ने दावा किया है कि उनके नए स्मार्टफोन में कोई भी ऐसी खामी नहीं है जिसकी वजह से उसमे आग लगे या ब्लास्ट हो। सैमसंग ने Galaxy S10 5G model को पूरी तरह से यूजर्स से लिए सुरक्षित बताया है।

सैमसंग ने Galaxy S10 5G model में हुए इस हादसे पर सफाई दी है कि उनके फोन में किसी भी इंटरनल कमी की वजह से ब्लास्ट नहीं हो सकता है। ली के स्मार्टफोन में लगी आग की वजह सैमसंग ने कोई बाहरी हरकत ही बताई है और कहा है कि Samsung Galaxy S10 5G model के साथ कोई न कोई छेड़छाड़ की गई है जिसकी वजह से कंपनी के फोन में ऐसा हादसा हुआ है।
कंपनी पर लगे आरोप को पूरी तरह से गलत बताते हुए सैमसंग ने ली को 1,200 यूएस डॉलर की राशि का भुगतान करने से साफ मना कर दिया है। आपको बता दें कि यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 83,500 रुपये के करीब है। बहरहाल यह घटना आगे क्या मोड़ लेगी यह अभी नहीं बताया जा सकता है। लेकिन इस मामले में सैमसंग की खामी निकले या यूजर की गलती, लेकिन टेक बाजार दिग्गज कंपनी को Samsung शक की निगाहों से ही देख रहा है। वहीं साथ ही लोगों में यह भी डर है कि कहीं Galaxy S10 5G के साथ Galaxy Note 7 जैसा हश्र न हो जाए।
The post Samsung Galaxy S10 5G model में लगी आग, यूजर का हुआ भारी नुकसान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post उड़ीसा में फोन हुआ ब्लास्ट, 18 साल की लड़की की मौत ! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मोबाईल फोन आज हमारी जिंदगी की सबसे अहम जरूरतों में से एक बन चुके हैं। इंसान के लगभग हर काम में फोन का यूज़ होने लगा है। लेकिन अनेंको बार यह खतरनाक भी साबित होता आया है। फोन में आग लगने और बैटरी ब्लास्ट की खबरें सामनें आती रही है जिसमें कई लोग जख्मी हो चुके हैं। लेकिन अब फोन में ब्लास्ट होने की ऐसी दिल दहला देने वाली घटना हुई है जिसमें 18 साल की एक युवती को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
यह रोंगटे खड़े कर देनी वाली खबर कहीं और नहीं बल्कि भारत से ही आई है। यह दुर्घटना उड़ीसा राज्य के खेरियाकानी जिले में घटित हुई है। इस दुर्घटना का शिकार उमा ओरम नाम की एक 18 साल की लड़की हुई है और फोन पर बात करने के दौरान हुए इस धमाके में उसे अपनी जान गंवानी पड़ी है।

उमा के भाई दुर्गा प्रसाद ओरम से मीडिया को बताया कि उसकी 18 साल की बहन फोन पर अपने रिश्तेदारों से बात कर रही थी। बात करते-करते फोन की बैटरी डाउन हो गई। कॉल के दौरान फोन बंद न हो जाए इसके लिए उमा ने बात करते हुए ही फोन को चार्ज पर लगा दिया। फोन को चार्जिंग पर लगाते ही उसमें तेज धमाका हुआ है फोन ब्लास्ट हो गया।
जानें क्यों होती है फोन की बैटरी ब्लास्ट
दुर्गा प्रसाद ने बताया कि फोन ब्लास्ट का धमाका बेहद तेज था। इससे पहले कि कोई यह समझ पाता कि क्या हुआ है उमा धमाका होते ही बेहोश होकर कर जमीन पर गिर गई। उमा के हाथ, पैर और छाती पर घाव हो गए थे। आनन-फानन में उमा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एंडरॉयड फोन हो रहा है गर्म? इन 10 ट्रिक्स से खुद ही कर सकते हैं समाधान
उमा के परिवार वालों के अनुसार जिस में फोन ब्लास्ट हुआ वह नोकिया 3310 था। हालांकि ब्लास्ट के बाद ली गई फोन की फोटोज़ में वह काफी हद तक नोकिया 5233 जैसा नज़र आ रहा है। वहीं दूसरी ओर नोकिया से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि ब्लास्ट हुआ वह फोन उनकी कंपनी का नहीं था। खैर यह इस बात को समझना बेहद जरूरी है कि तकनीक का उपयोग यदि समझदारी से न किया जाए तो आपकी जान पर भी बन सकती है।
The post उड़ीसा में फोन हुआ ब्लास्ट, 18 साल की लड़की की मौत ! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post लेनोवो फोन में लगी आग, भारतीय छात्र झुलसा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
स्मार्टफोन में आग लगने तथा बैटरी ब्लास्ट होने की घटनाएं एक ओर जहां स्मार्टफोन यूजर्स की सुरक्षा पर सवाल उठाती है। वहीं लोगों के मन में डर और खौफ भी पैदा करती हैं। इस डर की हदें तब अधिक बढ़ जाती है जब ऐसी ही अप्रिय घटना आपके आस-पास घटती है। स्मार्टफोन में आग का एक और मामला भारत से ही सामनें आया है जिसमें 21 साल के लड़के की जेब में रखे फोन ने आग पकड़ ली।
4जीबी रैम वाले मोटो के इस फोन की कीमत हुई कम, जानें कहां से खरीदें
एंडरॉयडमार्वल वेबसाइट के मुताबिक इस बार लेनोवो के6 स्मार्टफोन में आग लगने का मामला प्रकाश में आया है। खबर के अनुसार 21 साल के एक छात्र ने अपनी पेंट की पॉकेट में फोन को रखा हुआ था और वह बस स्टॉप पर अपनी बस का इंतजार कर रहा था। अचानक उसे पैंट में गर्मी का अहसास हुआ और उसकी जेब से धुंआ उठने लगा। आननफानन में युवक ने अपना फोन जेब से निकाल कर फेंक दिया, जिसके बाद वह फोन काफी देर तक सुलगता रहा।
इस दुर्घटना में छात्र को काफी नुकसान हुआ और वह तुरंत बाद अस्पताल की ओर दौड़ा जहां उसका उपचार किया गया। आग की वजह से छात्र को फर्स्ट-डिग्री बर्न हुआ है जिसका ईलाज चल रहा है। खबर के अनुसार लेनोवो का यह फोन दिसंबर 2016 की 28 तारीख को केरल के मोबाईल स्टोर से खरीदा गया था। जिसका बिल भी छात्र ने सबूत के तौर पर जमा कराया है।
जानें कैसे से खरीदें शाओमी मी मैक्स 2, इसमें है 5,300 एमएएच बैटरी और 6.44-इंच स्क्रीन
अब बेशक इस तरह की घटनाएं किसी बड़े हादसे में तब्दील होने से पहले ही संभाल ली जाती हो लेकिन फोन में आग लगना और बैटरी के धमाके स्मार्टफोन यूजर्स की सुरक्षा पर तलवार की तरह लटके रहते हैं। सैमसंग, एप्पल जैसे मंहगें डिवाईस के बाद लेनोवो के ये बजट फोन अब आम आदमी में खौफ फैला रहे हैं।
The post लेनोवो फोन में लगी आग, भारतीय छात्र झुलसा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>