Smartphone Heating | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 05 Jun 2024 10:00:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 क्या आपका फोन गर्म हो रहा है? अभी उठाएं ये जरूरी कदम! नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-smartphone-heating-problem-and-solutions/ https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-smartphone-heating-problem-and-solutions/#respond Fri, 30 Jun 2023 05:53:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=78903 स्मार्टफोन को कभी भी फुल चार्ज ना करें। मोबाइल को पूरे 100 प्रतिशत तक चार्ज करने की आदत को छोड़ दें और जब भी फोन चार्जिंग पर लगाए तक 90 प्रतिशत के करीब बैटरी चार्ज होने पर उसकी चार्जिंग बंद कर दें।

The post क्या आपका फोन गर्म हो रहा है? अभी उठाएं ये जरूरी कदम! नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाइल हीटिंग प्रॉब्लम का सामना लगभग सभी यूजर्स को कभी न कभी करना ही पड़ता है। फोन को चार्ज पर लगाने, गेम खेलने, चैटिंग या इंस्टग्राम पर रील्स देखने के दौरान अहसास होता है कि फोन गर्म हो गया है। भीषण गर्मी के इस मौसम में तो कई बार नॉर्मल कॉलिंग के दौरान भी कान पर लगा मोबाइल गर्म हो जाता है। बहुत से यूजर इस smartphone heating issue को नॉर्मल मानते हुए नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अब तापमान बढ़ने लगा है तथा टेम्परेचर 50डिग्री को पार कर गया है! ऐसे में मोबाइल हीटिंग को इग्नोर करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। अगर आपका भी स्मार्टफोन गर्म हो रहा है, तो आगे आप मोबाइल हीटिंग प्रॉब्लम सॉल्यूशन पढ़ सकते हैं?

Smartphone हीटिंग से बचने के 10 तरीके

कितने प्रतिशत चार्ज हुआ फोन

स्मार्टफोन को कभी भी फुल चार्ज ना करें। मोबाइल को पूरे 100 प्रतिशत तक चार्ज करने की आदत को छोड़ दें और जब भी फोन चार्जिंग पर लगाए तक 90 प्रतिशत के करीब बैटरी चार्ज होने पर उसकी चार्जिंग बंद कर दें। इसी तरह फोन की बैटरी को 20 प्रतिशत से नीचे न जाने दें। अगर मुमकिन हो तो 20 प्रतिशत के करीब ड्रेन होते ही फोन को चार्जिंग पर लगा दें। ज्यादा हाई और ज्यादा लो पावर बैटरी हेल्थ पर भी असर डालती है और फिर ओवरहीट की वजह बनती है।

फोन चार्ज करने का तरीका

मोबाइल यूजर्स की आदत होती है कि वे फोन को रात को सोते वक्त चार्ज पर लगाते हैं और जब कभी नींद खुलती है, तो उठकर चार्जिंग बंद कर देते हैं। ऐसी स्थिति में फोन ओवरनाइट चार्ज होता रहता है। चार्जिंग टाइम ट्रैक नहीं हो पाता है और बैटरी फुल चार्ज होने के बाद भी चार्जिंग ऑन ही रह जाती है। इसी तरह बिस्तर, तकिया या गद्दे पर भी फोन को रखकर चार्ज नहीं करना चाहिए। चार्जिंग के दौरान बैटरी से जो गर्मी बाहर निकलती है वह कपड़ों की वजह से अंदर ही रह जाती है। यह ओवरहीट के साथ ही फोन में आग लगने और बैटरी फटने का कारण भी बन सकता है।

mobile smartphone heating problem and solution

स्टाइलिश फोन कवर बनते हैं प्रॉब्लम

सिर्फ चार्जिंग के दौरान ही नहीं, बल्कि अन्य यूज में भी फोन की बैटरी तथा प्रोसेसर गर्मी उत्पन्न करते हैं। बहुत से लोग स्टाइल के चक्कर में ऐसे मोबाइल कवर लगा लेते हैं, जो फोन का पूरी तरह से पैक देते हैं। ऐसे मोबाइल कवर में से फोन हीट अंदर ही ट्रैप हो जाती है तथा बाहर नहीं निकल पाती। अगर आप भी इस तरह के कवर यूज करते हैं, तो कोशिश करें कि जब कहीं बाहर धूप में हो या फिर फोन चार्ज कर रहे हों तो कवर को निकाल दें और फोन पर हवा लगने दें।

ऑरिजिनल चार्जर ही करें यूज

स्मार्टफोन के साथ मिला चार्जर व यूएसबी टूट जानें या खराब हो जाने के बाद अधिकांश लोग सोचते हैं कि ऑरिजिनल के लिए क्यों पैसा खराब किया जाए। फोन तो किसी भी चार्जर और यूएसबी से चार्ज किया जा सकता है, लेकिन आपको बता दें कि सस्ते और लोकल का यह चक्कर काफी महंगा पड़ सकता है। यह सब बैटरी हीटिंग की समस्या को भी बढ़ाता है और साथ ही इससे स्लो चार्जिंग व बैटरी खराब होने से लेकर ब्लास्ट होने तक का खतरा बना रहता है।

mobile smartphone heating problem and solution

फालतू ऐप्स से न भरें फोन

अक्सर स्मार्टफोन यूजर फोन में कई ऐप्स डाउनलोड और इंस्टाल तो कर लेते हैं, लेकिन कुछ समय बाद उनका यूज करना बंद कर देते हैं। ये ऐप्स फोन में पड़े रहते हैं तथा फोन की लोकेशन, डाटा, बैटरी, कैमरा, माइक इत्यादि को एक्सेस करती रहती है। बैकग्राउंड में रन करने वाली ऐप्स लगातार प्रोसेसर को चलाती रहती है और इसका असर बैटरी पर भी पड़ता है। इन अन्यूज्ड ऐप की वजह से फोन स्लो तो होता ही है तथा साथ ही हीटिंग का डर भी बना रहता है। ऐसी ऐप्स जिनका ज्यादा यूज नहीं है उन्हें डिलीट करना ही बेहतर है। आपके फोन की स्टोरेज और रैम भी बचेगी।

डिस्प्ले में ऑटो-ब्राइटनेस जरूरी

आजकल मोबाइल फोंस सिर्फ बड़ी स्क्रीन ही नहीं, बल्कि हाई रिफ्रेश रेट, निट्स ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट रेशियो वाली डिस्प्ले लेकर आते हैं। यकीनन ये स्क्रीन बेहद ही आर्कषक रिजल्ट देती है, लेकिन कई बार आर्कषक आउटपुट देने वाली मोबाइल स्क्रीन भी फोन हीटिंग का कारण बन जाती है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस हर वक्त फुल रखना भी फोन गर्म कर सकती है। फोन में ऑटो-ब्राइटनेस फीचर ऑन रखना काफी सही है। इसके अलावा, फोन में स्क्रीन टाइमआउट का भी कम सेकेंड्स पर सेट करने से बैटरी तो बचती ही है। साथ ही, हीटिंग के चांस भी कम हो जाते हैं।

mobile smartphone heating problem and solution

कैमरा से फोन हीटिंग

स्मार्टफोन का कैमरा भी बहुत बार मोबाइल हीटिंग की वजह बनता है। लगातार फोन में फोटोज खींचना या फिर लंबे समय तक वीडियोज बनाने से कैमरा और फोन गर्म हो जाते हैं। गर्मी के मौसम में यह समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है तथा कैमरा यूज करने के दौरान स्मार्टफोन ओवरहीट होने लगता है। कोशिश करें तो लंबे समय तक फोन में वीडियो रिकॉर्ड न करें और  कैमरा ओपन करने न छोड़ें।

वाइब्रेशन रखें लो

कॉल या मैसेज आने पर रिंगटोन तो बजती ही है, इसके साथ ही फोन वाइब्रेट भी करता है। इसी तरह मैसेज में भी फोन वाइब्रेशन के जरिये नोटिफिकेशन्स भेजता है। बार-बार वाइब्रेट करने के लिए फोन को पावर का यूज करना पड़ता है और इसका असर बैटरी और प्रोसेसर पर भी पड़ता है। हालांकि वाइब्रेट का रोल इसमें बहुत ज्यादा तो नहीं है, लेकिन फिर भी अगर ज्यादा जरूरत नहीं है, तो फोन की वाइब्रेशन बंद ही कर दें।

mobile smartphone heating problem and solution

ये मोड्स हमेशा रखें ऑन

फोन बैटरी जब बहुत ज्यादा कम हो जाती है, तो उस वक्त प्रोसेसर का लोड बढ़ जाता है। लो बैटरी के दौरान लोकेशन, जीपीएस, डाटा व सिंक इत्यादि को बंद कर देंगे, तो बैटरी की खपत कम हो जाएगी और ज्यादा दबाव की वजह से फोन बैटरी गर्म भी नहीं होगी। इसी तरह फोन में मौजूद Power saving mode व ऐसे ही अन्य ऑप्शन ऑन कर देंगे, तो यह भी बैटरी पर ज्यादा जोर पड़ने से रोकेंगे तथा फोन गर्म नहीं होगा।

अपडेट रखें फोन

फोन को हमेशा नए वर्जन पर अपडेट रखना भी जरूरी है। यह फोन यूज को स्मूथ और फास्ट तो बनाता ही है, साथ ही बैटरी हेल्थ के लिए भी सही रहता है। कई बाद आउटडेटेड वर्जन भी प्रोसेसर पर भारी पड़ जाते हैं। फोन के कई अन्य फीचर्स phone heating का कारण बन जाते हैं। फोन व ऐप्स अपडेट करने से सबकुछ रिफ्रेश हो जाता है तथा हीटिंग की स्थिति में भी लाभ मिलता है। ऐप्स से लेकर ऑपरेटिंग सिस्टम तक सभी चीजों को अपडेट करने के ऐरर, ग्लिच और बग ठीक हो जाते हैं और फोन स्मूथ, फास्ट और सुरक्षित हो जाता है।

मोबाइल हिट क्यों होता है?

Phone Heating प्रॉब्लम कब सामने आती है यह बात तो हमने उपर बता दी है। लेकिन यह समस्या क्यों पैदा होती है, यह जानना भी आपके लिए उतना ही जरूरी है। किसी भी मोबाइल फोन के गर्म होने का एकमात्र कारण उसकी बैटरी होती है। हां, इस बैटरी के गर्म होने की वजह बहुत-सी हो सकती है, जिनका जिक्र ऊपर प्वाइंट्स में किया है। फोन की बैटरी हीट करती है, तो मोबाइल के गर्म होने का अहसास होता है।

कुछ केस में फोन की कम्युनिकेशन यूनिट, प्रोसेसर और कैमरा भी फोन हीट का कारण बनते हैं, लेकिन यह बैटरी की तुलना में काफी कम होता है। वहीं गर्मी के मौसम में जब तापमान पहले ही गर्म होता है तब उस स्थिति में फोन प्रोसेसिंग के हर कदम पर यह हीटिंग प्रॉब्लम कई गुना बढ़ जाती है। अगर आप भी फोन हीटिंग की समस्या से परेशान हैं, तो स्मार्टफोन यूज करने की आदतों में थोड़ा-सा ही बदलाव करके आप अपने मोबाइल को हीट होने से बचा सकते हैं।

The post क्या आपका फोन गर्म हो रहा है? अभी उठाएं ये जरूरी कदम! नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-smartphone-heating-problem-and-solutions/feed/ 0
5 दिन पहले ही लॉन्च हुआ था यह 33 हजार के बजट वाला 5G Phone, अब वीडियो बनाने पर हो रहा है Over Heat! https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-5a-overheating-issue-problem-camera-using-recording-videos/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-5a-overheating-issue-problem-camera-using-recording-videos/#respond Sat, 21 Aug 2021 05:30:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65512 Google Pixel 5a में वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान overheating की समस्या सामने आ रही है।

The post 5 दिन पहले ही लॉन्च हुआ था यह 33 हजार के बजट वाला 5G Phone, अब वीडियो बनाने पर हो रहा है Over Heat! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google ने इसी हफ्ते की 17 अगस्त को टेक मंच पर अपना नया पिक्सल फोन Pixel 5a पेश किया है। यह मोबाइल पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 4a का अपग्रेडेड वर्ज़न है जो 6GB RAM, Qualcomm Snapdragon 765G चिपसेट और 4,680mAh बैटरी की पावर के साथ आया है। मार्केट में दस्तक दिए इस फोन को अभी एक हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ है लेकिन गूगल पिक्सल 5ए से जुड़ी एक खामी ने पूरे टेक जगत और मोबाइल यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। Google Pixel 5a को लेकर खबर आई है कि फोन में वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान overheating की समस्या सामने आ रही है।

Google Pixel 5a के इस Over Heating Issue की जानकारी ट्वीटर पर TechOdyssey की ओर से दी गई है। अपने ट्वीट में यूजर ने गूगल पिक्सल 5ए की फोटो को भी शेयर किया है जिसमें “Device is too hot. Close Camera until device cools off” साफ लिखा नज़र आ रहा है। यानी फोन काफी गर्म हो गया है और इसके ठंडा होने तक कैमरा को बंद रखे। ट्वीट के अनुसार कुछ ही मिनटों के कैमरा यूज़ में यह फोन ओवरहीट हो गया है। बताया गया है कि यह समस्या 4K fps30, 1080P 30fps और 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान सामने आई है।

Google Pixel 5A की स्पेसिफिकेशन्स

सबसे पहले तो बता दें कि यह गूगल ने अपने इस नए फोन को affordable premium smartphone टैग दिया है। यह मोबाइल फोन 6.34 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है तथा 700निट्स ब्राइटनेस के साथ ही 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन स्क्रीन के चारों किनारे बेजल लेस हैं तथा डिसप्ले उपरी ओर बाएं कोने में सेल्फी कैमरे से लैस होल दिया गया है।

Google Pixel 5a overheating issue problem camera using recording videos

Google Pixel 5A को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो एंडरॉयड 12 की अपडेट के साथ आया है। आने वाले कुछ ही हफ्तों में यह फोन नए एंडरॉयड ओएस एंडरॉयड 12 से लैस हो जाएगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट दिया गया है। ग्लोबल मार्केट में यह फोन 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Apple फिर बना भरोसे का दूसरा नाम, AirTag के जरिये खोज निकाली चोरी हुई मोटर साइकिल, छोड़ कर भागे चोर

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें गूगल पिक्सल 5ए स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 12.2 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। यह सेकेंडरी सेंसर 177डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू की क्षमता रखता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Google Pixel 5a overheating issue problem camera using recording videos

Google Pixel 5A स्मार्टफोन डुअल मोड 5जी सपोर्ट करता है। इस फोन का डायमेंशन 156.2 x 73.2 x 8.8एमएम और वज़न 183ग्राम है जिसे कंपनी ने पानी और धूल से सुरक्षित रखने के लिए IP67 रेटिंग के साथ बाजार में उतारा है। एनएफसी समेत अन्य कनेक्टिविटी फीचर सपोर्ट करने वाले इस फोन में सिक्योरिटी के लिए जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए पिक्सल 5ए स्मार्टफोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,680एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

The post 5 दिन पहले ही लॉन्च हुआ था यह 33 हजार के बजट वाला 5G Phone, अब वीडियो बनाने पर हो रहा है Over Heat! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-5a-overheating-issue-problem-camera-using-recording-videos/feed/ 0
Gaming Phone बनकर लॉन्च हुआ था POCO F3 GT, अब गेम खेलने पर हो रहा है Heat, लोगों ने कहा ‘चीन का माल’ https://www.91mobiles.com/hindi/gaming-phone-poco-f3-gt-heating-problems-while-using-the-device/ https://www.91mobiles.com/hindi/gaming-phone-poco-f3-gt-heating-problems-while-using-the-device/#respond Thu, 12 Aug 2021 10:57:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=64824 Gaming Phone POCO F3 GT 5G में heating problems सामने आ रही है

The post Gaming Phone बनकर लॉन्च हुआ था POCO F3 GT, अब गेम खेलने पर हो रहा है Heat, लोगों ने कहा ‘चीन का माल’ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi सब-ब्रांड POCO ने पिछले महीने 23 जुलाई को इंडिया में अपना पावरफुल Gaming Smartphone Poco F3 GT लॉन्च किया था। यह मोबाइल फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ बाजार में आया था जिसने MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट, 8GB RAM और 64MP Camera के साथ मार्केट में एंट्री ली थी। लेकिन लॉन्च के एक महीने के भीतर ही यह फोन सवालों के कटघरे में खड़ा हो गया है। पोको एफ3 जीटी में हीटिंग इश्यू सामने आ रहे हैं जिन्होंने POCO F3 GT की गेमिंग और प्रोसेसिंग पर सवालिया निशान पैदा कर दिए हैं।

POCO F3 GT को लेकर खबर मिली है कि इस फोन में हीटिंग की समस्या सामने आ रही है। यूजर्स की शिकायत है कि नॉर्मल यूज़ के दौरान भी यह फोन गर्म हो रहा है। वहीं फोन में गेमिंग शुरू करने पर यह हीटिंग प्रॉब्लम बहुत ज्यादा बढ़ रही है। कई उपभोक्ताओं द्वारा इस मामले पर प्रकाश डाले जाने के बाद पोको इंडिया ने Heating Issue पर संज्ञान लेते हुए नई अपडेट जारी करने की बात तो कही दी है, लेकिन Gaming Phone के नाम पर लॉन्च हुए फोन का इस तरह गर्म होना कई पोको फैंस को पसंद नहीं आ रहा है।

Gaming Phone POCO F3 GT Heating problems while using the device

POCO F3 GT 5G का प्रोसेसर

पोको एफ3 जीटी 5जी फोन में मीडियाटेक का डायमनसिटी 1200 चिपसेट दिया गया है। इस फोन को कंपनी ने कूलिंग सिस्टम के साथ पेश किया है जिसमें 8 ग्रेफाइट लेयर और एक वाइट ग्राफिन लेयर का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन को इंडिया में लॉन्च करने वक्त POCO ने दावा किया था कि F3 GT सबसे बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस देगा। बता दें कि इस मोबाइल फोन गेमिंग ट्रिगर्स भी दिए गए हैं जो गेम खेलने के दौरान आसान कंट्रोल तथा अधिक उंगलियों का इस्तेमाल करने में सहायक होते हैं। लेकिन अब फोन में सामने आ रही हीटिंग प्रॉब्लम कंपनी के दावों को आईना दिखा रही है और यूजर्स को भी सचेत कर रही है।

POCO F3 GT 5G स्पेसिफिकेशन्स व प्राइस

पोको एफ3 जीटी में 6.67 इंच की एमोलेड डिसप्ले दी गई है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 480हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Gaming Phone POCO F3 GT Heating problems while using the device

पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,065एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है जो 67वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। पोको का दावा है कि फोन को महज 15 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो Poco F3 GT के 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 26,999 रुपए, 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 28,999 रुपए और 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 30,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

The post Gaming Phone बनकर लॉन्च हुआ था POCO F3 GT, अब गेम खेलने पर हो रहा है Heat, लोगों ने कहा ‘चीन का माल’ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/gaming-phone-poco-f3-gt-heating-problems-while-using-the-device/feed/ 0
मोबाइल फोन हो रहा है गर्म तो भूलकर भी न करें ये 5 काम https://www.91mobiles.com/hindi/5-point-to-solve-smartphone-battery-heating-issue/ https://www.91mobiles.com/hindi/5-point-to-solve-smartphone-battery-heating-issue/#respond Fri, 19 Mar 2021 13:45:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=55529 अगर फोन गर्म हो रहा है तो कुछ काम है जो बिल्कुल नहीं करने चाहिए

The post मोबाइल फोन हो रहा है गर्म तो भूलकर भी न करें ये 5 काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज स्मार्टफोंस की एडवांस होती तकनीक में बड़ी रैम, ताकतवर प्रोसेसर और पावरफुल बैटरी शामिल हो चुकी है। फोन जब नया खरीदा जाता है तो बेहद ही स्मूथ चलता है और उसके यूज़ में मजा भी आता है। लेकिन अक्सर ऐसा देखा गया है कि खरीदने के कुछ समय बाद मोबाइल फोन गर्म होना शुरू कर देता है और मोबाइल में हीटिंग प्रॉब्लम सामने आने लगती है। बहुत से लोग बताते रहते हैं कि जब फोन गर्म होने लगे तो उसके लिए क्या-क्या करना चाहिए। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि जब आपका फोन गर्म होने लगे तो कौन-सी ऐसी चीजें हैं तो बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। आगे बताए गए 5 प्वाइंट्स न सिर्फ आपके फोन और उसकी बैटरी को सुरक्षित रखेंगे बल्कि साथ ही स्मार्टफोन यूज़ के लिए भी मददगार साबित होंगे।

अगर फोन गर्म हो रहा है तो कुछ काम है जो बिल्कुल नहीं करने चाहिए

1. ना लगाए मोबाइल कवर

एंडरॉयड स्मार्टफोन हो या फिर एप्पल का आईफोन, अक्सर लोग अपने फोन को खुबसूरत और स्टाईलिश दिखाने के लिए उसपर बड़े ही आर्कषक मोबाइल कवर लगाते हैं। लैंडस्केप, सुपरहीरो से लेकर खुद की फोटो वाले मोबाइल कवर खासे प्रचलित है और लड़कियां तो बिल्ली व खरगोश के नाक-कान वाले कवर भी अपने फोन पर लगाती हैं। लेकिन यहां आपको बता दें कि जब भी आपका मोबाइल फोन गर्म हो रहा हो तो उसपर लगा कवर तुरंत निकाल दें और भूलकर भी उसके नॉर्मल होने तक कवर वापिस न लगाएं।

5 point to solve smartphone battery heating issue

2. ना करें फोन को चार्ज

फोन का गर्म होना अमूमन कुछ गिनेचुने कामों के दौरान ही सामने आता हैं। अक्सर जब फोन चार्ज हो रहा है तो उस वक्त फोन हो जाता है। ऐसे ही जब मोबाइल में गेम खेल रहे होते हैं तो उस वक्त फोन गर्म हो जाता है। इसी तरह लंबी वीडियो या वॉयस कॉलिंग के दौरान भी कई बाद फोन गर्म हो जाता है। ऐसे में जब भी फोन गर्म हो तो उस वक्त फोन को कभी भी फोन को चार्ज पर नहीं लगाना चाहिए। बेशक फोन की बैटरी लो हो रखी हो, लेकिन जब तक फोन गर्म है तब तक उसे बिल्कुल भी चार्ज न करें। यह भी पढ़ें : 5 प्वाइंट्स में जानें, एंडरॉयड स्मार्टफोन को कैसे करें फास्ट चार्ज

3. ना रखें उसे पॉकेट के अंदर

मोबाइल फोन ने लोगों को वायरलेस बना दिया है। यानि लैंडलाईन या कंम्प्यूटर की तरह स्मार्टफोन को यूज़ करने के लिए किसी एक जगह पर बैठने की जरूरत नहीं। फोन हर वक्त यूजर के साथ रहता है और इसे रखने की यूनिवर्सल जगह है पैंट की पॉकेट। लेकिन यहां आपको हिदायत देना चाहते हैं कि जब भी आपका फोन गर्म हो रहा हो तो उसे पॉकेट के अंदर न रखें। हो सके तो उसे थोड़ी ठंडी जगह पर रख दें, ज्यादा बेहतर होगा। और प्रिय पाठकों यहां ठंडी जगह से मतलब पंखें की हवा से है। ज्यादा समझदारी दिखाते हुए फ्रिज में न रख देना।

5 point to solve smartphone battery heating issue

4. ना करें फोन का यूज़

स्मार्टफोन गर्म हो रहा है तो उसका यूज़ बंद कर दें। बैकग्रांउड में रन कर रही सभी ऐप्स को क्लॉज कर दें। ब्लूटूथ या वाईफाई ऑन हो तो उसे डिसेबल कर दें। किसी तरह की कोई फाईल डाउनलोड हो रही है तो उसे कुछ देर के लिए पॉज कर दें। ज्यादा जरूरी न हो तो मोबाइल डाटा भी ऑफ कर दें। कुल मिलाकर जब आपका फोन गर्म हो तो उसका यूज़ तब तक न करें जब तक कि फोन का टेंपरेचर नॉर्मल न हो जाए। यह भी पढ़ें : चुटकी बजाने जितना आसान है स्मार्टफोन का हेडफोन जैक ठीक करना, बस फॉलो करें ये सिंपल स्टेप्स

5. न करें बैटरी का इस्तेमाल

कई बाद फोन के गर्म होने के पीछे का कारण उसकी बैटरी भी होती है। बैटरी के कमजोर होने कि स्थिति में भी फोन गर्म हो जाता है। ऐसे में फोन की बैटरी को जॉंच लेना बेहतर है, और अगर कोई खामी नज़र आती है तो उसे बदल लेना चाहिए। यहां आपको बता दें कि खुद से फोन की बैटरी को निकालने की कोशिश न करें और इसके लिए नज़दीकी मोबाइल सर्विस की ही सहायता लें।

The post मोबाइल फोन हो रहा है गर्म तो भूलकर भी न करें ये 5 काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5-point-to-solve-smartphone-battery-heating-issue/feed/ 0