Smartron | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 11 Jan 2018 08:19:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5,000एमएएच बैटरी और 3जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ स्मार्टरॉन टी-फोन पी, शाओमी रेडमी 4 को मिलेगी कड़ी टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/smartron-t-phone-p-launched-with-5000mah-battery-on-flipkart-in-hindi/ Thu, 11 Jan 2018 08:19:50 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=15757 इस फोन की पहली सेल 17 जनवरी से होगी।

The post 5,000एमएएच बैटरी और 3जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ स्मार्टरॉन टी-फोन पी, शाओमी रेडमी 4 को मिलेगी कड़ी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल इंडियन टेक कंपनी स्मार्टरॉन ने एसआरटी नाम से स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह फोन इंडियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को समर्पित था। वहीं अब अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाते हुए स्मार्टरॉन कंपनी ने भारत में अपना एक और स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। स्मार्टरॉन की ओर से टी-फोन पी पेश किया गया है जो 7,999 रुपये की कीमत पर शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन की पहली सेल 17 जनवरी की दोपहर 12 बजे से होगी।

स्मार्टरॉन टी-फोन पी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स् की बात करें तो यह फोन 1280 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 7.1 नुगट आधारित है तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर रन करेगा। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट भी दिया गया है।

smartron-t-phone-p-1

कंपनी की ओर से इस फोन में 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके सा​थ ही कंपनी 1000जीबी की क्लाउड स्टोरेज भी अपने यूजर्स को फ्री दे रही है। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टरॉन टी-फोन पी के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं फोन में सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।

17 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा ओपो ए83

4जी वोएलटीई व डुअल सिम के साथ ही इस फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिर्फ 90 मिनट में ही पूरे दिन का बैटरी बैकअप देने की क्षमता रखता है। स्मार्टरॉन के टी-फोन पी स्मार्टफोन को 7,999 रुपये की कीमत पर 17 जनवरी से खरीदा जा सकेगा।

The post 5,000एमएएच बैटरी और 3जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ स्मार्टरॉन टी-फोन पी, शाओमी रेडमी 4 को मिलेगी कड़ी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सचिन तेंदुलकर के स्मार्टफोन एसआरटी की कीमत में हुई 5,000 रुपये से भी ज्यादा की कटौती https://www.91mobiles.com/hindi/sachin-tendulkars-signature-smarton-srt-phone-price-cut-in-hindi/ Tue, 24 Oct 2017 06:34:21 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13006 सचिन के फैन्स को यह फोन खरीदने का एक और मौका देते हुए कंपनी ने फोन की कीमत में भारी कटौती की है।

The post सचिन तेंदुलकर के स्मार्टफोन एसआरटी की कीमत में हुई 5,000 रुपये से भी ज्यादा की कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

क्रिकेट की दुनिया के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने मई माह में स्मार्ट्रोन ब्रांड के साथ अपना स्मार्टफोन एसआरटी पेश किया था। यह स्मार्टफोन सचिन के सिग्नेचर के साथ आता है। भारतीय बाजार में यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुआ था, जिनमें 64 जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये रखी गई थी। वहीं अब सचिन के फैन्स को यह फोन खरीदने का एक और मौका देते हुए कंपनी ने इस फोन की कीमत में 5 हजार रुपये से भी ज्यादा की कटौती की है।

जानें एसएमएस से कैसे देखें अपने जियो नंबर का बैलेंस

सचिन रमेश तेंदुलकर यानि एसआरटी नाम से लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन को शॉपिंग साइट अमेज़न पर 8,795 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। यानि 13,999 रुपये में लॉन्च हुए इस फोन पर 5,204 रुपये का भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। गौरतलब है कि यह छूट सिर्फ 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट पर ही दिखाई गई है तथा कितने समय के लिए यह नई कीमत वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी, इस बारें में भी कोई घोषणा नहीं की गई है।

smartron-1

एसआरटी स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश किया गया है जो कार्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। एंडरॉयड आधारित यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट पर कार्य कर​ता है। ग्राफिक्स क्वॉलिटी के लिए इसमें ऐड्रिनो 510 जीपीयू भी दिया गया है। इस फोन को 4जीबी रैम के साथ 32जीबी और 64जीबी के दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

वोडाफोन दे रहा है 195 रुपये में 28जीबी 2जी,3जी और 4जी डाटा, वॉयल कॉलिंग फ्री

फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ पीडीएएफ तकनीक से लैस एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का वाईड एंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है। 4जी वोएलटीई तथा डुअल सिम होने के साथ ही यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है तथा यूजर्स को बेसिक ​कनेक्टिविटी आॅप्शन उपलब्ध कराता है। पावर बैकअप के लिए इसमें क्विकचार्ज सपोर्ट वाली 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं फ्लिपकार्ट पर यह वेरिएंट अभी भी डिस्काउंट के बाद 11,999 रुपये में सेल के लिए लिस्ट है।

The post सचिन तेंदुलकर के स्मार्टफोन एसआरटी की कीमत में हुई 5,000 रुपये से भी ज्यादा की कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सचिन ने लगाया मास्टर स्ट्रोक, लॉन्च किया अपना पहला स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/sachin-launched-new-smartphone-srt-in-hindi/ Wed, 03 May 2017 08:11:13 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7324 सचिन रमेश तेंदुलकर यानि एसआरटी। इसी नाम से सचिन ने अपनी नई स्मार्टफोन कंपनी का पहला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है।

The post सचिन ने लगाया मास्टर स्ट्रोक, लॉन्च किया अपना पहला स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

क्रिकेट की दुनिया के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने आज अपना एक और मास्टर स्ट्रोक लगाते हुए मोबाईल बाजार में एंट्री मारी है। सचिन रमेश तेंदुलकर यानि एसआरटी। इसी नाम से सचिन ने अपनी नई स्मार्टफोन कंपनी का पहला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। 12,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर आज से ही फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

नोकिया 3310 जल्द आ रहा है भारत, लॉन्च से पहले जीत सकते हैं इस फोन को, जानें तरीका

राजधानी में एक ईवेंट के माध्यम के सचिन तेंदुलकर ने स्वामित्व सांझेदारी वाली कंपनी स्मार्टरॉन ने अपना पहला डिवाईस एसआरटी लॉन्च किया है। इस मौके पर कंपनी के उच्च अधिकारियों समेत स्वयं सचिन भी उपस्थित रहे। कंपनी का प्रयास देशवासियों को कम कीमत पर हाई तकनीक व स्पेसिफिकेशन्स से लैस स्मार्टफोन उपलब्ध कराना है।

smartron-1

एसआरटी स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश किया गया है जो कार्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। एंडरॉयड आधारित यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट पर कार्य कर​ता है। ग्राफिक्स क्वॉलिटी के लिए इसमें ऐड्रिनो 510 जीपीयू भी दिया गया है।

smartron-2

कंपनी की ओर से इसमें 4जीबी रैम दी गई है तथा स्टोरेज के हिसाब से यह 32जीबी और 64जीबी के दो वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ पीडीएएफ तकनीक से लैस एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का वाईड एंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

असूस ला रहा है बेहद ही ताकतवर कैमरे वाला फोन, एप्पल आईफोन 7 प्लस से भी है ज्यादा दमदार

4जी वोएलटीई तथा डुअल सिम होने के साथ ही यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है तथा यूजर्स को बेसिक ​कनेक्टिविटी आॅप्शन उपलब्ध कराता है। पावर बैकअप के लिए इसमें क्विकचार्ज सपोर्ट वाली 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन के 32जीबी वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये तथा 64जीबी वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। यह फोन फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post सचिन ने लगाया मास्टर स्ट्रोक, लॉन्च किया अपना पहला स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>