SmartTv | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 15 Jan 2025 06:54:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Amazon Great Republic Days Sale: यहां देखें बेस्ट टीवी डील https://www.91mobiles.com/hindi/amazon-great-republic-days-sale-best-tv-deal-on-sony-samsung-lg-and-more/ https://www.91mobiles.com/hindi/amazon-great-republic-days-sale-best-tv-deal-on-sony-samsung-lg-and-more/#respond Wed, 15 Jan 2025 06:54:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=164370 Amazon Great Republic Days Sale में मोबाइल पर बहुत ही शानदार डील मिल रही है, लेकिन इसके अलावा भी काफी प्रोडक्ट हैं जिन्हें आप बेहद ही कम कीमत में खरीद सकते हैं जैसे कि लैपटॉप, टीवी, होम अप्लायंसेज और एक्सेसरीज सहित कई दूसरे प्रोडक्ट। आज के इस आर्टिकल में हम आपको स्मार्ट टीवी पर मिल […]

The post Amazon Great Republic Days Sale: यहां देखें बेस्ट टीवी डील first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Amazon Great Republic Days Sale में मोबाइल पर बहुत ही शानदार डील मिल रही है, लेकिन इसके अलावा भी काफी प्रोडक्ट हैं जिन्हें आप बेहद ही कम कीमत में खरीद सकते हैं जैसे कि लैपटॉप, टीवी, होम अप्लायंसेज और एक्सेसरीज सहित कई दूसरे प्रोडक्ट। आज के इस आर्टिकल में हम आपको स्मार्ट टीवी पर मिल रहे बेस्ट डील के बारे में बताया है, जिसमें OnePlus, Samsung, Realme और Xiaomi जैसे प्रमुख ब्रांड के स्मार्ट टीवी शामिल हैं। ये टीवी अपने फास्ट ऑपरेटिंग और स्पष्ट विजुअल्स और शानदार ऑडियो के लिए जाने जाते हैं। अमेजन के इस डील में न सिर्फ प्रोडक्ट्स के प्राइस कम हो गए हैं, बल्कि इसके अतिरिक्त शॉपर्स को SBI कार्ड के माध्यम से 10 प्रतिशत तक की इंस्टेंट छूट भी पा सकते हैं।

Samsung 43 inches D Series Crystal 4K Vivid Pro Ultra HD Smart LED TV

अमेजन कस्टमर रेटिंग – 4/ 5 (4,210 रिव्यू)

Samsung 43 inches D Series Crystal 4K Vivid Pro Ultra HD Smart LED TVअमेजन कस्मर रेटिंग – 4/5 (4,210 रिव्यू)Samsung 43 inches D Series Crystal 4K Vivid Pro Ultra HD Smart LED TV शानदार 4K अल्ट्रा HD रिज़ॉल्यूशन (3,840 x 2,160 पिक्सल) और 50Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मार्ट यूजर इंटरफेस और डिटेल्ड विजुअल्स प्रदान करने की क्षमता रखता है। इसमें 3 HDMI पोर्ट्स, 1 USB-A पोर्ट, Wi-Fi, Bluetooth, Anynet+ (HDMI-CEC), एक Ethernet पोर्ट और RF इनपुट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस हैं।

साउंड के लिए इसमें 20W आउटपुट और 2CH स्पीकर्स के साथ Q-Symphony का सपोर्ट दिया गया है। इस स्मार्ट टीवी में Bixby, SmartThings Hub, IoT-Sensor फंक्शनलिटी, Apple AirPlay और वेब ब्राउज़र जैसी सुविधाएं भी हैं जो इसके स्मार्टनेस और बढ़ाती हैं। जहां तक व्यूइंग एक्सपीरियंस की बात है तो इसके Crystal Processor 4K, HDR सपोर्ट, Mega Contrast, UHD Dimming, Contrast Enhancer, Motion Xcelerator, 4K Upscaling और Filmmaker Mode जैसे फीचर्स इसे दूसरों से दमदार साबित करते हैंं।

सेलिंग प्राइस: ₹32,990
डील प्राइस: ₹26,490 (बैंक छूट के साथ)

कस्टमर फीडबैक

खूबी:

  • क्लियर डिस्प्ले
  • पैसे के हिसाब से अच्छा
  • उपयोग में आसान इंटरफेस

खामी:

  • साउंड क्वालिटी और प्रदर्शन बेहतर हो सकता था

Sony 55 inches BRAVIA 2 4K Ultra HD Smart LED Google TV

अमेजन कस्टमर रेटिंग – 4.7/5 (1,837 रिव्यू)

सोनी (55 इंच) BRAVIA 2 4K अल्ट्रा HD स्मार्ट LED गूगल टीवी 4K अल्ट्रा HD रिज़ॉल्यूशन (3,840 x 2,160 पिक्सल) के साथ आता है। इसमें आपको 60Hz का स्क्रीन रिफ्रेश रेट मिलता है, साथ ही ब्राविया 2 LED टेक्नोलॉजी के साथ डिटेल और वायबरेंट विजुअल्स प्रदान करता है। इसमें 3 HDMI पोर्ट्स हैं जिनसे सेट-टॉप बॉक्स, Blu-ray प्लेयर या गेमिंग कंसोल कनेक्ट कर सकते हैं।

इसके साथ ही इसमें 2 USB पोर्ट्स भी हैं जहां आप एक्सटर्नल स्टोरेज डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं। साउंड सिस्टम के लिए इसमें 20W आउटपुट प्रदान करता है और कंपनी ने Open Baffle स्पीकर का उपयोग किया है। वहीं इसमें Dolby Audio इंटीग्रेटेड दो फुल-रेंज स्पीकर हैं जो जहां हर साउंड आपको क्वालिटी के साथ सुनाई देगा।स्मार्ट टीवी फीचर्स में Google TV, पर्सनलाइज्ड वॉचलिस्ट, Google Assistant, Chromecast बिल्ट-इन, और HDMI 2.1 पर ALLM और eARC सपोर्ट के साथ डेडिकेटेड गेम मेनू शामिल है। Apple AirPlay, Apple HomeKit, और Alexa जैसे वाइस असिस्टेंट सर्विस आपको मिल जाते हैं। इसमें आपको 4K Processor X1 पावर्ड Live Colour, 4K X-Reality PRO, MotionFlow XR 100, और HDR10/HLG सपोर्ट शामिल है, जो टीवी देखने के दौरान आपकी आंखों को सुकून देते हैं।

सेलिंग प्राइस: ₹58,990
डील प्राइस: ₹51,990 (बैंक छूट के साथ)

कस्टमर फीडबैक

खूबी:

  • प्रीमियम डिजाइन
  • शानदार प्रदर्शन
  • इंस्टॉलेशन में आसानी
  • जीवंत रंग और गहरी कंट्रास्ट
  • पैसे के हिसाब से अच्छा

खामी:

  • कुछ ग्राहक डिस्प्ले समस्याओं का उल्लेख करते हैं

TCL 55 inches 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

अमेजन कस्टमर रेटिंग – 3.9/5 (3,053 रिव्यू)

TCL ब्रांड टीवी पर भी आपको बेहतर डील मिल रहा है। TCL 55 इंच 4K अल्ट्रा HD स्मार्ट QLED गूगल टीवी शानदार विज़ुअल और ऑडियो अनुभव प्रदान करने में सक्षम है। इसमें 4K अल्ट्रा HD रेजल्यूशन (3,840 x 2,160 पिक्सल) और 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट मिल जाता है। कंपनी ने QLED Pro डिस्प्ले का उपयोग किया है जो Dolby Vision, HDR 10+ सपोर्ट के साथ आता है।

यह टीवी AiPQ Pro प्रोसेसर पावर्ड है और जिसमें डिस्प्ले के लिए MEMC टेक्नोलॉजी का इंटीग्रेशन मिल जाता है। यह तकनीक वीवीड रंग और डिटेल प्रदान करता है। इसका पतला, यूनि-बॉडी डिज़ाइन किसी भी लिविंग स्पेस को बेहतर बनाता है। इसमें 3 HDMI पोर्ट्स, 1 USB पोर्ट, ईथरनेट, Wi-Fi, ब्लूटूथ, और हेडफोन आउटपुट हैं, जो सभी उपकरणों के लिए निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करते हैं। 35W साउंड सिस्टम DTS Virtual:X और Dolby Atmos के साथ इमर्सिव ऑडियो प्रदान करता है। स्मार्ट फीचर्स में गूगल टीवी के साथ हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल, T-Screen Pro, कई आई-केयर मोड्स, और 2GB RAM के साथ 32GB स्टोरेज शामिल है, जो निर्बाध ऑपरेशन और ऐप फंक्शनैलिटी सुनिश्चित करते हैं।

सेलिंग प्राइस: ₹36,990
डील प्राइस: ₹33,990 (बैंक छूट के साथ)

कस्टमर फीडबैक

खूबी:

  • अच्छी पिक्चर क्वालिटी
  • प्राइस के हिसाब से अच्छा
  • शानदार साउंड क्वालिटी

खामी:

  • कलर एक्यूरेसी समस्याएं

Xiaomi 43 inches A Pro 4K Dolby Vision Smart Google TV L43MA-AUIN (Black)

अमेजन कस्टमर रेटिंग – 4/5 (4,264 रिव्यू)

Xiaomi 43 इंच A Pro 4K Dolby Vision स्मार्ट गूगल टीवी शानदार विज़ुअल और स्मार्ट फंक्शनलिटी का कॉम्बिनेशन के साथ आता है। इसमें आपको 4K अल्ट्रा HD रेजल्यूशन (3,840 x 2,160 पिक्सल) के साथ 60 Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision का इंटीग्रेशन मिल जाता है। वहीं इसमें HDR10, HLG, और Reality Flow MEMC का सपोर्ट भी दिया गया है जो आपको डिटेल और स्मूथ व्यूजुअल्स को सुनिश्चित करता है। इसमें Vivid Picture Engine का उपयोग किया गया है जो आपको एक अलग एक्सपीरियंस कराता है।

ऑडियो के लिए इसमें 30W साउंड आउटपुट, Dolby Audio, DTS-X और DTS Virtual:X का इंटीग्रेशन है। कनेक्टिविटी विकल्पों में ड्यूल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, 3 HDMI पोर्ट्स (ALLM और eARC सहित), 2 USB पोर्ट्स, ईथरनेट, और ऑप्टिकल इनपुट शामिल हैं। इसके साथ ही इसमें गूगल टीवी सर्विसेज जैसे कि स्क्रीन मिररिंग और गूगल असिस्टेंट जैसे ऐप्स पहले से इंस्टॉल हैं। इसके साथ ही Netflix, Prime Video, YouTube, और Disney+Hotstar जैसे ऐप्स भी टीवी में पहले से इंस्टॉल हैं। स्टोरेज और डेली ऑपरेशन के लिए इसमें 2GB RAM और 8GB ROM उपलब्ध है।

सेलिंग प्राइस: ₹24,999
डील प्राइस: ₹19,249 (बैंक और कूपन डिस्काउंट्स के साथ)

कस्टमर फीडबैक

खूबी:

  • शानदार पिक्चर क्वालिटी
  • प्राइस के हिसाब से अच्छा
  • स्लिक और मॉडर्न डिज़ाइन

खामी:

  • कम बेस
  • कुछ डिस्प्ले समस्याएं

LG 43 inches 4K Ultra HD Smart LED TV

अमेजन कस्टमर रेटिंग: 4.1/5 (3,440 रिव्यू)

सैमसंग और सोनी जैसे बड़े ब्रांड के साथ हमने इस आर्टिकल में एलजी टीवी को भी रखा है। LG 43 इंच 4K Ultra HD Smart LED TV आपको प्रीमियम व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इसमें आपको 4K Ultra HD रेजल्यूशन (3,840 x 2,160 पिक्सल) मिलता है और यह 60Hz स्क्रीन रिफ्रेश सपोर्ट करता है। इसका स्लिम डिजाइन और 4K उपस्केलर शार्प व्यूजुअल सुनिश्चित करता है। वहीं इसमें आपको HDR 10 का सपोर्ट भी मिल जाता है। कंपनी ने इसमें α5 AI प्रोसेसर का उपयोग किया है जो 4K Gen6 इमेज इंजन के साथ आता है। यह इंजन डिटेलिंग को और बेहतर करता है। इसमें 20W 2.0 चैनल स्पीकर, AI साउंड (वर्चुअल सराउंड 5.1), और AI एकॉस्टिक ट्यूनिंग के साथ यह टीवी इमर्सिव ऑडियो का एक्सपीरियंस कराता है।

स्मार्ट फीचर्स की बात की जाए तो यह टीवी WebOS Smart TV के साथ आता है और इसमें आपको AI ThinQ यूजर इंटरफेस मिलता है। यह ओएस गेम ऑप्टिमाइज़र, फिल्ममेकर मोड और Apple AirPlay 2 एवं HomeKit जैसी सेवाओं से लैस हैं। Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar जैसी अनलिमिटेड OTT ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है। 1.5GB RAM और 8GB स्टोरेज के साथ यह स्मूथ नेविगेशन और ऐप परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है।कनेक्टिविटी के लिए इसमें बिल्ट-इन Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, 3 HDMI पोर्ट (ALLM और eARC सहित), 2 USB पोर्ट, ईथरनेट, और ऑप्टिकल इनपुट।

सेलिंग प्राइस: ₹30,990
डील प्राइस: ₹26,740 (बैंक और कूपन डिस्काउंट्स के साथ)

कस्टमर फीडबैक

खूबी:

  • शानदार पिक्चर क्वालिटी
  • क्रिस्प और तेज़ आवाज
  • मजबूत और टिकाऊ बिल्ड

खामी:

धीमा सॉफ्टवेयर
ब्लूटूथ रिमोट नहीं

Hisense 43 inches E6N Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

अमेजन कस्टमर रेटिंग: 4.2/5 (5,713 रिव्यू)

Hisense 43 इंच E6N सीरीज 4K Ultra HD Smart LED Google TV मनोरंजन लिहाज से बहुत बेहतर च्वाइस कहा जा सकता है। इसमें 4K Ultra HD रेजल्यूशन (3,840 x 2160 पिक्सल) वाला डिस्प्ले है जो 60Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे HDR 10, HLG, Dolby Vision, MEMC और वाइड कलर गामट जैसी विशेषताओं से लैस है किया है जो विविड और इमर्सिव विजुअल्स का भरोसा दिया है।

यह टीवी 178-डिग्री व्यूइंग एंगल सपोर्ट करता है यानी कि आप किसी भी एंगल से देखें स्पष्ट व्यू मिलेगा।साउंड के लिए इसमें 24W का स्पीकर्स मिलता है जो DTS Virtual X और Dolby Digital इंटीग्रेशन के साथ सहित कई साउंड मोड (स्टैंडर्ड, थिएटर, स्पोर्ट्स, म्यूजिक, स्पीच, लेट नाइट) के साथ, यह टीवी डायनामिक और रिच ऑडियो एक्सपीरियंस कराता है।हाईसेंस के इस टीवी में Google Assistant, Chromecast, Miracast, AirPlay, और DLNA जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। वहीं Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar, SonyLiv, Zee5 जैसी ऐप्स भी प्री-लोडेड हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI पोर्ट (eARC सपोर्ट के साथ), 2 USB 2.0 पोर्ट, बिल्ट-इन डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.3, RJ45 कनेक्टर, इयरफोन जैक और ऑप्टिकल डिजिटल ऑडियो आउटपुट उपलब्ध है।

सेलिंग प्राइस: ₹24,999
डील प्राइस: ₹21,270 (बैंक छूट के साथ)

कस्टमर फीडबैक

खूबी:

  • ब्राइट डिस्प्ले
  • साफ पिक्चर क्वालिटी
  • इम्प्रेसिव साउंड क्वालिटी
  • पैसा वसूल

TOSHIBA 43 inches V Series Full HD Smart Android LED TV

अमेजन कस्टमर रेटिंग- 4.1/ 5 (3,953 रिव्यू)

टोशिबा 43 इंच V सीरीज फुल HD स्मार्ट एंड्रॉयड LED TV एक बेहतरीन व्यूजुअल अनुभव देता है। इसमें फुल HD रिज़ॉल्यूशन (1,920 x 1,080 पिक्सल) का डिस्प्ले है जो 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है।इसका A+ ग्रेड 10-बिट LED पैनल और REGZA पिक्चर इंजन हाई कॉन्ट्रास्ट, स्मूद मोशन और अल्ट्रा-ब्राइट विजुअल्स देता है। इसका बेजल-लेस डिजाइन आपके घर को मॉडर्न लुक प्रदान करता है।

इसमें 20W का स्टीरियो स्पीकर हैं जो Dolby Audio और DTS Virtual: X के साथ शानदार साउंड क्वालिटी प्रदान करता है। एंड्रॉइड TV 11 OS पर चलने वाला यह टीवी Chromecast और Miracast को सपोर्ट करता है। इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी+ हॉटस्टार और यूट्यूब जैसे पॉपुलर ऐप्स पहले से मौजूद है। इसमें आप 5,000+ ऐप्स को एक्सेस कर सकते हैं जो प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं।यह टीवी क्वाड-कोर प्रोसेसर, डुअल-बैंड वाई-फाई, 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जो स्मूथ परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक और ब्लूटूथ दिया गया है।

सेलिंग प्राइस: ₹20,999
डील प्राइस: ₹18,789 (बैंक और कूपन छूट के साथ)

कस्टमर फीडबैक

खूबी:

  • शानदार डिस्प्ले।
  • अच्छी साउंड क्वालिटी

खामी:

  • परफॉर्मेंस थोड़ा धीमा

Hisense 65 inches U6N PRO Series 4K Ultra HD Smart QLED Mini LED TV

Amazon ग्राहक रेटिंग: 4.2/5 (80 रिव्यू)

Hisense का 65-इंच U6N PRO सीरीज 4K अल्ट्रा HD स्मार्ट QLED मिनी LED TV (65U6N PRO) शानदार इंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस प्रदान करने में सक्षम है। इसका 4K अल्ट्रा HD QLED मिनी LED डिस्प्ले, 60Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं इसमें क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी और वाइड कलर गैमट के साथ विविड और नेचुरल दृश्य प्रस्तुत करता है।टीवी में 240 जोन की लोकल डिमिंग, डॉल्बी विजन, HDR 10+, और HLG कॉन्ट्रास्ट पिक्चर डिटेल्स को और बढ़ाते हैं, जबकि MEMC फास्ट मूविंग कंटेंट को स्मूथ मोशन देता है जिससे कि लैग या जर्क न लगे।

इसमें 24W का ऑडियो सिस्टम, डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी डिजिटल के साथ, इमर्सिव साउंड प्रदान करता है। इसमें अलग-अलग तरह के कंटेंट के लिए कई साउंड मोड मिलते हैं। VIDAA TV पर चलने वाला यह स्मार्ट TV वॉयस कमांड, स्क्रीन मिररिंग (एयरप्ले, मीराकास्ट, एनीव्यू कास्ट) और नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब और हॉटस्टार जैसे लोकप्रिय ऐप्स प्री—लोडेट हैं। टीवी में इन-बिल्ट वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 सहज कनेक्टिविटी सुनिश्चित करते हैं। इसके अलावा 3 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, ईथरनेट, ऑप्टिकल ऑडियो और RF इनपुट जैसे विकल्प भी हैं।

सेलिंग प्राइस: ₹69,999
डील प्राइस: ₹62,249 (बैंक और कूपन छूट के साथ)

कस्टमर फीडबैक

खूबी:

  • शानदार पिक्चर क्वालिटी
  • इमर्सिव साउंड
  • मजबूत बिल्ड

TCL 55 inches 4K Ultra HD Smart QD-Mini LED Google TV

अमेजन कस्टमर रेटिंग: 3.9/5 (211 रिव्यू)

TCL का 55-इंच 4K अल्ट्रा HD स्मार्ट QD-मिनी LED Google TV शानदार डिस्प्ले और इमर्सिव इंटरटेनमेंट प्रदान करता है। इसका QD-मिनी LED डिस्प्ले 4K अल्ट्रा HD रेजोल्यूशन, DLG 240Hz रिफ्रेश रेट और VRR 144Hz के साथ स्मूथ मोशन और शार्प पिक्चर क्वालिटी देता है।

इसके एडवांस फीचर्स जैसे डॉल्बी विजन IQ, HDR 10+, 500+ लोकल डिमिंग ज़ोन और AiPQ प्रोसेसर 3.0 कलर एक्युरेसी, कॉन्ट्रास्ट और डिटेल्स को बेहतर बनाते हैं। वहीं 50W का साउंड सिस्टम, ड्यूल 15W ONKYO स्पीकर्स और बिल्ट-इन 20W सबवूफर के साथ, डॉल्बी एटमॉस और वर्चुअल-X द्वारा सिनेमा जैसा साउंड अनुभव प्रदान करता है।इस स्मार्ट Google TV में आपको 3GB RAM, 32GB स्टोरेज, 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर, गेम मास्टर 2.0, वीडियो चैट, हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल, IMAX एन्हांस्ड सर्टिफिकेशन और मल्टी-व्यू जैसी खूबियां भी मिलती हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, ईथरनेट, वाई-फाई, ब्लूटूथ और हेडफोन आउटपुट शामिल हैं।

सेलिंग प्राइस: ₹73,990
डील प्राइस: ₹70,240 (बैंक छूट के साथ)

कस्टमर फीडबैक

खूबी:

  • डॉल्बी वीजन और डॉल्बी डिजिटल सपोर्ट
  • HDR10+ सपोर्ट के साथ ब्राइट डिस्प्ले
  • हाई रिफ्रेश रेट

Samsung 55 inches The Frame Series 4K Ultra HD Smart QLED TV

Amazon ग्राहक रेटिंग: 4.1/5 (562 रिव्यू)

Samsung का 55-इंच The Frame सीरीज 4K अल्ट्रा HD स्मार्ट QLED TV नवीन डिजाइन और बेहतर प्रदर्शन का मिश्रण है। इसका QLED पैनल 4K अल्ट्रा HD रेजल्यूशन, 100Hz रिफ्रेश रेट और Quantum HDR 24x के साथ शानदार रंग, गहरे कंट्रास्ट और स्मूथ व्यूजुअल प्रदान करता है। इसका मैट डिस्प्ले ग्लेयर को कम करता है, जिससे किसी भी एंगल से देखने का अनुभव बेहतर होता है।

यह टीवी Neo Quantum 4K प्रोसेसर पावर्ड है जो Quantum Dot टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसमें AI अपस्केलिंग, 100% कलर वॉल्यूम, और Motion Xcelerator Turbo Pro जैसे फीचर्स से पिक्चर क्वालिटी और फ्लूइड मोशन को बेहतर बनाते हैं। गेमिंग के लिए इसमें TV Auto Game Mode (ALLM), Game Motion Plus, और HDR10+ Gaming सपोर्ट दिया गया है। टीवी में 40W के 2.2 चैनल साउंड सिस्टम है जो डॉल्बी एटमॉस, Adaptive Sound+ और Active Voice Amplifier के साथ एक बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस देता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4 HDMI पोर्ट और 2 USB पोर्ट शामिल हैं।

सेलिंग प्राइस: ₹92,990
डील प्राइस: ₹89,740 (बैंक छूट के साथ)

कस्टमर फीडबैक

खूबी:

  • तेज और जीवंत रंगों के साथ शार्प पिक्चर क्वालिटी
  • बढ़िया साउंड क्वालिटी
  • बेहद स्मूथ व्यूजुअल
  • सॉलिड बिल्ड

The post Amazon Great Republic Days Sale: यहां देखें बेस्ट टीवी डील first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/amazon-great-republic-days-sale-best-tv-deal-on-sony-samsung-lg-and-more/feed/ 0
Elista 43 इंच LED Smart TV रिव्यू : शानदार डिसप्ले, स्मार्ट ओएस के साथ अट्रैक्टिव प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/elista-43-smart-tv-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/elista-43-smart-tv-review-in-hindi/#respond Tue, 16 Aug 2022 10:51:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=86105 Elista 43 इंच के इस टीवी में कंपनी ने LED पैनल का उपयोग किया है। इसमें कोई शक नहीं कि टीवी का डिसप्ले बहुत ही खूबसूरत है। कलर काफी चमकदार हैं और कॉन्ट्रास्ट लेवल भी अच्छा है।

The post Elista 43 इंच LED Smart TV रिव्यू : शानदार डिसप्ले, स्मार्ट ओएस के साथ अट्रैक्टिव प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज अगर आप टीवी लेने का प्लान कर रहे हैं तो जाहिर है स्मार्ट टीवी ही लेंगे। वहीं अगर बजट थोड़ा बेहतर है तो फिर आप बड़ी स्क्रीन साइज की ओर देखेंगे। वैसे तो बाजार एंड्रॉयड स्टार्ट टीवी से भरा पड़ा है लेकिन आज मैं आपको WebOS बेस्ड स्मार्ट टीवी की बारे में बताने वाला हूं। हाल में प्रमुख कंज्यूमर गुड्स कंपनी TeknoDome ने भारतीय बाजार में Elista (Elista LED-SU43EBA58 ) स्मार्ट टीवी मॉडल को लॉन्च किया है। यह टीवी WebOS पर बेस्ड है जो कि गूगल के एंड्रॉयड से अलग है। इसके अलावा दूसरी खूबियों की बात करें तो 43 इंच डिसप्ले, 4K रेजल्यूशन और डुअल बैंड वाईफाई जैसे फीचर्स से लैस है।

elista-43-smart-tv-review-in-hindi

Elista का यह टीवी हमारे पास भी रिव्यू के लिए आया और जहां हमने लगभग 1 महीने इस टीवी को जांचा। जैसा कि आप जानते हैं एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी इसलिए भी पॉप्यूलर हैं क्योंकि वे उपयोग में बड़े आसान होते हैं। ऐसे में जब हमारे पास Elista का टीवी आया तो हमने न सिर्फ टीवी की पिक्चर क्वालिटी और परफॉर्मेंस का टेस्ट किया बल्कि यूआई को भी बारिकी से परखा, जिससे कि यह जान सकें कि क्या यह टीवी वास्तव में एंड्रॉयड टीवी को टक्कर देने का दम रखता है? इसे भी पढ़ें : Samsung Galaxy Book Go रिव्यू : जानें स्टाइल और फीचर्स में है कितना दमदार?

कंटेंट टेबल

  • WebOS
  • कंटेंट टेबल
  • डिजाइन
  • डिसप्ले
  • हार्डवेयर
  • कनेक्टिविटी
  • OS एंड ऐप्स
  • रिमोट
  • निष्कर्ष

WebOS

सबसे पहले में आपको WebOS के बारे में बता दूं। स्मार्ट टीवी के इस ऑपरेटिंग सिस्टम को हमने सबसे ज्यादा LG के स्मार्ट टीवी में देखा है और फिलहल इसकी लाइसेंसिंग भी LG के पास है। हालांकि इससे पहले इसे ओपेन ओएस के नाम से जाना जाता था और इसे पाम ने स्मार्ट डिवाइस के लिए डेवलप किया था। लाइनेक्स बेस्ड यह ओएस स्मार्ट टीवी के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में इसे किसी से कम नहीं कह सकते। तो चलिए अब बात टीवी की करते हैं।

elista-43-smart-tv-review-in-hindi

डिजाइन

रिव्यू की शुरुआत डिजाइन से करते हैं। Elista LED-SU43EBA58 देखने में स्मार्ट है। कंपनी ने प्योर ब्लैक कलर में पेश किया है। पूरी बॉडी प्लास्टिक की बनी है। वैसे तो दूर से आपको डिजाइन में  कुछ कमी नहीं लगेगी लेकिन नजदीक से देखने पर थोड़ा प्लास्टिक का अहसास कराता है। इसके साथ ही बिल्ट क्वालिटी के मामले में भी हम थोड़ा और बेहतर की आशा कर रहे थे। हालांकि इस कमी को पूरी करता है इसका बेज़ल लेस डिसप्ले। टीवी को तीन ओर से बेज़ल लेस बनाया गाय है जबकि नीचे में आपको एक इंच से भी कम का पतला बेज़ल देखने को मिल जाता है। वहीं नीचे पैनल पर ही टीवी की ब्रांडिंग उपलब्ध है। इसे भी पढ़ें : BenQ V7050i 4K HDR Laser TV Review: घर पर मूवी हाल के बड़े पर्दे का मजा!

alista-43-inch-smart-tv-back

वैसे तो यह टीवी स्लीक है लेकिन पीछे पोर्ट्स और पावर केबल टॉप बॉक्स की तरह एक स्पेस रखा गया है जिससे इसकी चौड़ाई थोड़ी बढ़ जाती है। वहीं इसी पर वॉलमाउंट का सेटअप दिया गया है ऐसे में आपको कोई परेशानी नहीं होगी। कुल मिलाकर कहें तो डिजाइन अच्छा है और नए टीवी ट्रेंड से मिलता भी है। आपको बेज़ल लेस डिसप्ले मिलता है जिसमें 43 इंच की बड़ी स्क्रीन के बाद भी यह टीवी बहुत ज्यादा स्पेस नहीं लेता है। कुल मिलाकर डिजाइन के बारे में बात करें तो आपको पसंद आएगा। हां! क्वालिटी थोड़ी और अच्छी होती तो बेस्ट कहा जाता।

डिसप्ले

Elista 43 इंच के इस टीवी में कंपनी ने LED पैनल का उपयोग किया है। इसमें कोई शक नहीं कि टीवी का डिसप्ले बहुत ही खूबसूरत है। कलर काफी चमकदार हैं और कॉन्ट्रास्ट लेवल भी अच्छा है। इसमें 400 निट्स ब्राइटनेेस के साथ 1000000:1 कॉनट्रास्ट रेशियो सपोर्ट दिया गया है। हालांकि प्राइस के हिसाब से ब्राइटनेस थोड़ा कम कह सकते हैं लेकिन डिसप्ले में हमें डलनेस जैसी कोई शिकायत नहीं मिली। वहीं खास बात कही जा सकती है कि कंपनी ने इसमें MEMC चिप का उपयोग किया है। कंपनी का दावा है कि यह चिप लो फ्रेम रेट पर भी यह टीवी हाई एंड गेमिंग या ग्राफिकल कॉन्टेंट को ब्लर फ्री व्यूजुवल एक्सपीरियंस कराने का दम रखता है और यहां मैं कंपनी के दावे से बहुत हद तक सहमत हूं। व्यूइंग एक्सपीरियंस काफी अच्छा है। इतना ही नहीं बिलकुल कोने से भी आप टीवी देख रहे होंगे तो व्यू परफेक्ट ही मिलेगा। डिसप्ले में अगर कमी निकालने की बात हो तो यही कहा जा सकता है कि इसमें 60Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। इस प्राइस रेंज में 90Hz होता तो और बेहतर कहा जाता। वहीं कलर को थोड़ा अधिक एक्सपोज कर रहा था। जैसे- हरा रंग आपको थोड़ा ज्यादा हरा लगता है या लाल अधिक लाल। परंतु यह भी कह सकते हैं कि टीवी में ऐसे ही रंगों को देखना मजेदार होता है। इसे भी पढ़ें : Sennheiser CX Plus रिव्यू: जानें प्रीमियम कैटेगरी वाले इस TWS earbuds में कितना है दम

elista-43-smart-tv-review-in-hindi

उपयोग के दौरान हमने 4के वीडियो स्ट्रीम किया और यह टीवी लैग फ्री स्ट्रीम करने में सक्षम था। वहीं खुद से ही सेंस कर यह कंटेंट को बाय डिफॉल्ट 4K पर स्ट्रीम कर रहा था। यह बात काफी अच्छी कही जा सकती है।

हार्डवेयर

डिसप्ले के बाद हार्डवेयर सेग्मेंट की बात की जाए तो बता दूं इसमें 1.1GHz का क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही Mali G31 MP2 जीपीयू मिल जाएगा जो कि 700MHz क्लॉक स्पीड सपोर्ट करता है। डिसप्ले के बाद परफॉर्मेंस में भी कोई शिकायत नहीं मिलेगी। ऐप्स को यह आसानी से ओपेन कर रहा था और रिस्पॉन्स टाइम भी अच्छा था। स्पीड बहुत तेज तो नहीं कह सकते लेकिन परफॉर्मेंस में कम नहीं है। उपयोग के दौरान हमने कई ऐप्स ओपेन किए और लगातार वीडियो स्ट्रीम किया लेकिन यह सही तरीके से काम कर रहा था। ऐप क्रैश या हैंग जैसी समस्या नहीं थी। वहीं प्रोसेसर को पावर करता है 1.5GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज।

elista-43-smart-tv-review-in-hindi

म्यूजिक के लिए इसमें 20W का स्पीकर है जो डॉल्बी से लैस है। साउंड क्वालिटी ठीक है। परंतु जिस तरह का परफॉर्मेंस हमें डिसप्ले से मिला वैसा अहसास साउंड में नहीं मिली। लाउड है लेकिन बेस में थोड़ा पीछे रह जाता है। इस रेंज या इससे कम के रेंज में भी 24 वॉट के स्पीकर उपलब्ध है। ऐसे में यहां थोड़ा पीछे हम कह सकते हैं।

कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी के लिए Elista 43 इंच के इस टीवी में आपको 2 USB पोर्ट के साथ 3 HDMI पोर्ट्स मिल जाते हैं। हालांकि कपंनी ने USB और HDMI पोर्ट्स के संस्करण के बारे में जानकारी नहीं दी है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें डुअल वाई-फाई बैंड का सपोर्ट है। यानी कि आपको 2.4GHz के साथ 5GHz बैंड का सपोर्ट भी मिलता है। परंतु यदि अब नया टीवी ले रहे हैं तो वाईफाई 6Ghz की ओर भी जरूर देखेंगे जो कि इसमें नहीं है। इसके साथ ही ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिल जाती है।

elista-43-smart-tv-review-in-hindi

OS एंड ऐप्स

उपर में हमने जानकारी तो दे दी कि यह WebOS पर काम करता है जो कि एलजी के लाइसेंसिंग प्राप्त है और इसकी झलक आपको टीवी को ऑपरेट करने में भी मिल जाती है। इसमें कई जगह एलजी का जिक्र है। वहीं इसमें वेबओएस के साथ ही एलजी का थिंक यूआई भी है। रही बात यूज की तो यही कहूंगा कि एंड्रॉयड टीवी के मुकाबले काफी तेज है और थिंक यूआई काफी स्मार्ट है। परंतु इन सबके बाद भी शुरुआत में टीवी को आपरेट करने के दौरान आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। इसमें ऐप इंस्टॉल, अनइंस्टॉल करना और किसी चीज को सेट करने के लिए काफी समय लग रहा था।

elista-43-smart-tv-review-in-hindi

हालांकि इसके पीछे कारण यह नहीं था कि टीवी की यूआई में कमी है बल्कि लगातार कुछ सालों से हम लोग एंड्रॉयड टीवी का उपयोग कर रहे थे और उस मामले में यह टीवी थोड़ा अलग है। परंतु ऐप ओपेन करना, ऐप कस्टमाइज करना और होम स्क्रीन सेटिंग वेबओएस में कहीं ज्यादा स्मार्ट है।

एंड्रॉयड टीवी नहीं होने के बावजूद यह गूगल ऐप्स को बहुत ही अच्छी तरह से प्ले कर रहा था। इतना ही नहीं, टीवी में Netflix, YouTube, Prime Video, Disney+ Hotstar SonyLiv और Zee5 सहित कई दूसरे स्ट्रीमिंग ऐप प्रीलोडेड हैं और वे अच्छी तरह से काम भी करते हैं।

alista-43-inch-smarttv-settings

वैसे तो ओएस काफी अच्छा है लेकिन कुछ चीजों में आपको परेशानी पैदा कर देता है। जैसे कि आप प्रोग्राम सेट नहीं भी करना चाहें तो बार-बार स्क्रीन पर रिमाइंडर आना सही नहीं लगता है। वहीं वॉइस के लिए इसमें Amazon बेस्ड Alexa का सपोर्ट है और यह गूगल वॉइस कर तरह स्मार्ट नहीं है। वॉइस रिकॉग्निशन में काफी समस्या होती है।

रिमोट

कंपनी ने टीवी के साथ दिए गए रिमोट को मैजिक रिमोट का नाम दिया है और वास्तव में मैजिक है। काफी फास्ट है। इस तरह का अनुभव हम एलजी टीवी में कर चुके हैं। वहीं इसमें रिमोट पर स्कॉलर दिया गया है जो इसे और स्मार्ट बना देता है। हालांकि आज शाओमी और रियलमी के रिमोट से इसकी तुलना करेंगे तो यह पुराने स्टाइल का नजर आता है। परंतु इस पर कमांड बहुत ज्यादा हैं और यह ऑपरेटिंग को काफी तेज बना देता है। कई कई बार तो इसकी स्पीड से ही आपको परेशानी हो जाती है। हालांकि हमें डायरेक्शन की समस्या दिखी। अर्थात रिमोट को टीवी के जिस स्थान की ओर डायरेक्शन देते थे कर्सर उससे कहीं दूसरी ओर जाता था। रिपोर्ट को साफ सफाई करने के बाद यह काफी हद तक सीधा तो हो गया लेकिन फिर भी दिशा सटीक नहीं थी।

elista-43-smart-tv-review-in-hindi

रिमोट पर न्यूमेरिकल बटंस के साथ ही वॉल्यूम और चैनल के लिए बटंस मिल जाते हैं। इसके अलावा होम, नेविगेशन, पावर और वाइस की है। नेविगेशन के बीच में ही स्क्रॉलर है जो प्वाइंट और क्लिक के लिए भी काम करता है। इस पर ही नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम के लिए हॉट की हैं।

रिमोट की एक और खूबी है कि यह यूनिवर्सल रिमोट के रूप में काम करता है और आप घर के दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी इससे कनेक्ट कर सकते हैं।

निष्कर्ष

सब कुछ देखने के बाद बारी आती है निष्कर्ष की तो बता दूं कि Elista 43 इंच टीवी की कीमत 29,500 रुपये है। डिसप्ले और परफॉर्मेंस के मामले में यह काफी अच्छा है। वहीं ऐप्स में भी कम नहीं कह सकते। वेबओस का होना नया अहसास कराता है और कुछ कमियों को छोड़ दें तो काफी स्मूथ भी है। मैजिक रिमोट ऑपरेटिंग को और भी आसान कर देता है। वहीं डुअल बैंड वाईफाई और यूनिवर्सल रिमोट कनेक्टिविटी इसके स्मार्टनेस को चार चांद लगाते हैं। कमी थोड़ी साउंड क्वालिटी और वॉइस असिस्टेंट Alexa में लगी। बावजूद इसके यही कहूंगा कि आप इस पर पैसा लगा सकते हैं। वहीं 43 इंच एलईडी टीवी 30 हजार रुपये से कम के बजट मिल रहा है तो फिर ये बेस्ट डील कहा जाएगा।

The post Elista 43 इंच LED Smart TV रिव्यू : शानदार डिसप्ले, स्मार्ट ओएस के साथ अट्रैक्टिव प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/elista-43-smart-tv-review-in-hindi/feed/ 0
Xiaomi ने दिया बड़ा झटका, 4000 रुपये तक महंगे हुए Mi TV और Redmi TV, एक साथ 9 मॉडल्स के बढ़े दाम https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-mi-smarttv-price-hike-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-mi-smarttv-price-hike-in-india/#respond Wed, 21 Jul 2021 12:20:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=62955 Xiaomi ने अपने 9 Smart TV मॉडल्स की कीमतों में ईजाफा किया है

The post Xiaomi ने दिया बड़ा झटका, 4000 रुपये तक महंगे हुए Mi TV और Redmi TV, एक साथ 9 मॉडल्स के बढ़े दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi के इंडियन मार्केट में ​हिट होने की सबसे बड़ी वजह थी इस कंपनी का कम कीमत में सामान बेचना। शाओमी ने भारत में अपने स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी व अन्य प्रोडक्ट्स के वाजिब दाम में ही पे​श किया था और इसी वजह से इंडियन यूजर्स के बीच शाओमी को तेजी से प्रसिद्धि मिली थी। शाओमी आज भारत का नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड बन चुका है लेकिन कंपनी द्वारा प्रोडक्ट्स का महंगा किया जाना इन दिनों शाओमी फैंस में नाराजगी का कारण बन रहा है। बीतें दिनों में जहां शाओमी ने अपने कई स्मार्टफोन मॉडल्स की कीमतें बढ़ा दी है वहीं अब कंपनी ने MI TV के दाम बढ़ाते हुए भी यूजर्स को बड़ा झटका दिया है।

शाओमी की ओर से भारत में स्मार्ट टेलीविज़न की कीमतों में ईजाफा किया गया है। कंपनी ने एक साथ सीधे 9 स्मार्टटीवी मॉडल्स का प्राइस बढ़ा दिया है और पहले की तुलना में SmartTV अब 4,000 रुपये अधिक महंगे हो गए हैं। शाओमी की ओर से बढ़ाए गए प्राइस में 6 मॉडल जहां Mi TV के हैं वहीं अन्य 3 मॉडल Redmi TV सेग्मेंट के हैं। इस बढ़ोतरी के बाद कंपनी के सबसे सस्ते स्मार्टटीवी का दाम बढ़कर 16,999 रुपये तक आ गया है तथा ब्रांड के फ्लैगशिप टीवी की कीमत बढ़कर 62,999 रुपये तक हो गई है।

ये Mi TV हुए महंगे

महंगे हुए स्मार्ट टेलीविज़न की बात करें तो शाओमी ने Mi TV 4A (32″) और Mi TV 4A (40″) मॉडल का दाम 1,000 बढ़ा दिया है जिसके बाद 15,999 रुपये वाला मॉडल 16,999 रुपये तथा 22,999 रुपये वाला मॉडल 23,999 रुपये का हो गया है। इसी तरह Mi TV 4C (32″) की कीमत भी 15,999 रुपये से बढ़कर 16,999 रुपये हो गई है।

Xiaomi redmi mi smarttv price hike in india

Xiaomi ने Mi TV HZ (32″) मॉडल के दाम में 1,500 रुपये की बढ़ोतरी की है जिसके बाद इस फोन दाम 15,999 रुपये से बढ़कर 17,499 रुपये हो गया है। इसी तरह कंपनी के Mi TV 4X (55″) का जो पहले 43,999 रुपये में बिकता था, उसे खरीदने के लिए अब 44,999 रुपये चुकाने होंगे। शाओमी सबसे ज्यादा दाम Mi TV 4X (50″) मॉडल के बढ़ाए हैं। यह टीवी मॉडल अब 4,000 रुपये महंगा हो गया है। कीमत बढ़ोतरी से पहले जहां इस टीवी को 34,999 रुपये में खरीदा जा सकता था वहीं अब इस मॉडल के लिए 38,999 रुपये चुकाने होंगे।

Redmi TV के भी बढ़े दाम

कंपनी की ओर से Redmi 50 इंच मॉडल की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है जिसके बाद टीवी का प्राइस 36,999 रुपये के बढ़कर 38,999 रुपये हो गया है। इसी तरह Redmi 55 मॉडल की कीमत 3,000 रुपये बढ़कर 42,999 रुपये से 45,999 रुपये हो गई है। वहीं Redmi 65 इंच मॉडल का दाम भी 3,000 रुपये बढ़ाते हुए कंपनी की ओर से 59,999 रुपये की बजाय 62,999 रुपये कर दिया गया है।

The post Xiaomi ने दिया बड़ा झटका, 4000 रुपये तक महंगे हुए Mi TV और Redmi TV, एक साथ 9 मॉडल्स के बढ़े दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-mi-smarttv-price-hike-in-india/feed/ 0
Realme के बाद OPPO ने भी की Smart TV लॉन्च करने की घोषणा, Xiaomi-OnePlus को देगा टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-smart-tv-to-launch-in-second-half-of-2020-realme-xiaomi-oneplus/ https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-smart-tv-to-launch-in-second-half-of-2020-realme-xiaomi-oneplus/#respond Mon, 09 Mar 2020 14:00:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41529 ओपो के वाइस प्रेजिडेंट Liu Bo ने इस बात को स्वीकारा है

The post Realme के बाद OPPO ने भी की Smart TV लॉन्च करने की घोषणा, Xiaomi-OnePlus को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OPPO ने हाल ही में अपनी ‘फाइंड एक्स’ सीरीज़ का ग्लोबल मंच पर विस्तार करते हुए OPPO Find X2 और Find X2 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस ये फोन यूरोपीयन मार्केट में उतारे गए हैं जो आने वाले दिनों में इंडिया सहित अन्य बाजारों में भी उपलब्ध होंगे। मोबाइल जगत में नाम कमाने के बाद अब यह कंपनी स्मार्ट टेलीविज़न के क्षेत्र में भी हाथ आज़माने की फिराक में नज़र आ रही है। ओपो की होम मार्केट यानि कि चीन से खबर आई है कि अब जल्द ही OPPO अपना खुद का स्मार्ट टेलीविज़न भी बाजार में उतारने वाली है।

OPPO Smart TV की जानकारी विदेशी मीडिया रिपोर्ट से मिली है। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार ओपो के वाइस प्रेजिडेंट Liu Bo ने चीनी मीडिया को संबोधित करते हुए इस बात को स्वीकारा है कि स्मार्टफोन के बाद अब ओपो स्मार्टटीवी बनाने की योजना कर रही है। कंपनी अधिकारी की ओर से हालांकि इस आगामी टेलीविज़न के नाम, फीचर्स या स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है कि यह जरूर कहा गया है कि OPPO Smart TV इसी साल की दूसरी तिमाही में बाजार में दस्तक दे देगा।

Realme Smart TV

रियलमी ने भी बता दिया है कि कंपनी भारत में Realme TV लाने वाली है। यह स्मार्ट प्रोडक्ट आने वाले दिनों में इंडियन मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। माधव सेठ ने इस बात की भी घोषणा कर दी है कि कंपनी ब्रांड के पहले स्मार्ट टेलीविज़न पर काम कर रही है और इस स्मार्ट टीवी साल की दूसरी तिमाही में भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Realme TV को लेकर माधव ने बताया है कि पूरे विश्व में सबसे पहले इंडिया में ही लॉन्च होगा और भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखते हुए रियलमी टीवी में खास कस्टमाइज़ेशन किया जा रहा है। Realme Smart TV अप्रैल से जून के बीच इंडिया में लॉन्च हो जाएगा। उम्मीद कर सकते हैं कि Realme Smart TV न सिर्फ कम कीमत वाला होगा बल्कि साथ ही इंडियन यूजर्स के हिसाब से ही टीवी में कंटेंट देखने को मिलेगा।

oppo-smart-tv-to-launch-in-second-half-of-2020-realme-xiaomi-oneplus

OPPO Find X2 Pro

ओपो फाइंड एक्स2 प्रो को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जिसका स्क्रीन-टू-बॉड रेशियो 93.1 प्रतिशत का है। यह स्मार्टफोन 3168 x 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की बड़ी क्यूएचडी+ एमोलेड डिसले सपोर्ट करता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। ओपो ने फाइंड एक्स2 प्रो की स्क्रीन को O1 Ultra vision इंजन तकनीक से लैस किया है जिसके साथ यह एडीआर 10+ क्वॉलिटी प्रदान करता है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए OPPO Find X2 Pro को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्ट किया गया है।

ओपो फाइंड एक्स2 प्रो को कंपनी की ओर से एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो कलरओएस 7.1 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.84गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले 64बिट आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फाइंड एक्स2 प्रो एड्रेनो 650 जीपीयू सपोर्ट करता है। गौरतलब है कि OPPO Find X2 Pro को कंपनी ने LPDDR5 रैम के साथ लॉन्च किया है जो UFS 3.0 स्टोरेज तकनीक सपोर्ट करता है।

OPPO Find X2 Pro 5g launched features specifications camera battery chipset display design price sale

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO Find X2 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता हैं। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.7 अर्पचर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX689 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अर्पचर वाला 48 मेगापिक्सल का ही Sony IMX586 अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और एफ/3.0 अर्पचर वाला 13 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए ओपो फाइंड एक्स2 प्रो में एफ/2.4 अर्पचर वाला 32 मेगापिक्सल का Sony IMX616 सेंसर दिया गया है।

OPPO Find X2 Pro डुअल सिम फोन है जो 5G के साथ ही 4G नेटवर्क पर भी रन करेगा। इस फोन को NSA/SA Dual Mode के साथ ही डुअल 5जी वाईफाई भी से लैस किया गया है। सिक्योरिटी के लिए जहां फाइंड एक्स2 प्रो को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट तकनीक से लैस किया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,260एमएएच वाली बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। फोन की बैटरी को 65W SuperVOOC 2.0 Flash Charge तकनीक के जरिये चार्ज किया जा सकता है।

The post Realme के बाद OPPO ने भी की Smart TV लॉन्च करने की घोषणा, Xiaomi-OnePlus को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oppo-smart-tv-to-launch-in-second-half-of-2020-realme-xiaomi-oneplus/feed/ 0