snapdeal | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 17 Jul 2017 07:40:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 कम कीमत में ज़ोलो का यह 4जी फोन सेल्फी लवर्स के लिए है खास https://www.91mobiles.com/hindi/xolo-era-1x-pro-launched-in-india-in-hindi/ Mon, 17 Jul 2017 07:31:14 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9589 ज़ोलो ईरा 1एक्स प्रो कंपनी द्वारा पेश किया गया कम बजट वाला 4जी वोएलटीई फोन है जो महज़ 5,888 रुपये की कीमत पर शॉपिंग साइट स्नैपडील पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post कम कीमत में ज़ोलो का यह 4जी फोन सेल्फी लवर्स के लिए है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल ही स्मार्टफोन कंपनी ज़ोलो ने कम बजट वाला स्मार्टफोन ईरा 1एक्स लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी ने इस फोन के उन्नत वर्ज़न ईरा 1एक्स प्रो को भारत में लॉन्च कर दिया है। ज़ोलो ईरा 1एक्स प्रो भी कंपनी द्वारा पेश किया गया कम बजट वाला 4जी वोएलटीई फोन है जो महज़ 5,888 रुपये की कीमत पर शॉपिंग साइट स्नैपडील पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।

सेल्फी लवर्स के लिए इंटेक्स ने लॉन्च किया कम कीमत वाला ‘एक्वा सेल्फी’

ज़ोलो ईरा 1एक्स प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी द्वारा इस फोन को 5-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमेलो आधा​रित है तथा 1.5गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है।

xolo-era-1x-pro

कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी रैम तथा 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा फोन के फ्रंट पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

डुअल कैमरे वाले सैमसंग गैलेक्सी सी10 की इमेज हुई लीक, देखें कैसा है यह फोन

बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही यह फोन अपने 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ बेहतरीन इंटरनेट कने​क्टिविटी प्रदान करता है। पावर बैकअप के लिए ज़ोलो ईरा 1एक्स प्रो में 2,500एमएएच की बैटरी दी गई है। स्नैपडील से इस फोन को ब्लैक तथा गोल्ड कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।

The post कम कीमत में ज़ोलो का यह 4जी फोन सेल्फी लवर्स के लिए है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
स्नैपडील ने ठुकराया 5,500 करोड़ रुपये का आॅफर, नहीं होगा फ्लिपकार्ट के साथ विलय https://www.91mobiles.com/hindi/snapdeal-denied-filpkarts-5500cr-rs-offer-in-hindi/ Wed, 05 Jul 2017 07:53:56 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9263 स्नैपडील ने विलय के लिए फ्लिपकार्ट से मिल रहे 5,500 करोड़ रुपये के आॅफर को ठुकरा दिया है।

The post स्नैपडील ने ठुकराया 5,500 करोड़ रुपये का आॅफर, नहीं होगा फ्लिपकार्ट के साथ विलय first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कुछ माह पहले ही खबर आई थी कि स्नैपडील फ्लिपकार्ट के साथ मर्ज हो सकता है। अमेजन के बढ़ते कद के आगे दोनों कंपनियां एक हो सकती है। परंतु लगता है कि इस डील को किसी की नजर लग गई। प्राप्त खबर के अनुसार स्नैपडील का विलय अब फ्लिपकार्ट के साथ नहीं होगा। स्नैपडील ने विलय के लिए फ्लिपकार्ट से मिल रहे 5,500 करोड़ रुपये के आॅफर को ठुकरा दिया है।

जियो ला सकता है 500 रुपये में 4जी वोएलटीई फोन

पीटीआई के हवाले से आई इस खबर के अनुसार बीते दिनों फ्लिपकार्ट की ओर से स्नैपडील को 5,500 करोड़ रुपये का आॅफर भी दिया गया लेकिन स्नैपडील को यह रकम रास न आई और यह कहते हुए आॅफर ठुकरा दिया कि फ्लिपकार्ट ने उनकी सही मूल्यांकन नहीं किया है तथा स्नैपडील की कीमत को फ्लिपकार्ट जज़ नहीं कर पाई है।

snapdeal-flipkart-1

इस आॅफर को बेशक स्नैपडील के निदेशक मंडल की ओर से ठुकरा दिया गया है लेकिन दोनों कंपनियों के बीच बातचीत अभी जारी है। स्नैपडील की ओर से इस डील को कंपनी के फाउंडर्स कुणाल बहल और रोहित बंसल के साथ एनवीपी और कलारी कैपिटल परख रहे हैं। वहीं फ्लिपकार्ट की ओर से इस डील की जांच की जिम्मेदारी एर्नस्ट ऐंड यंग को सौंपी गई थी।

ब्लूटूथ से 200 गुणा अधिक तेजी से फाईल ट्रांसफर करने में सक्षम है यह ऐप

स्नैपडील द्वारा 85 करोड़ डॉलर यानी करीब 5,500 करोड़ रुपये का आॅफर ठुकराने के बार माना जा रही है कि अब फ्लिपकार्ट की ओर से अधिक राशि व अन्य बेनिफिट के साथ एक बार कोई पेशकश की जा सकती है। आपको बता दें कि ​यदि स्नैपडील फ्लिपकार्ट का यह आॅफर स्वीकार कर लेती है तो यह अधिग्रहण भारतीय ई-कॉमर्स मार्केट की सबसे बड़ी डील होगी।

The post स्नैपडील ने ठुकराया 5,500 करोड़ रुपये का आॅफर, नहीं होगा फ्लिपकार्ट के साथ विलय first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
लेईको ले2 का 64जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट हुआ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/leeco-le-2-64gb-variant-on-snapdeal-in-hindi/ Tue, 03 Jan 2017 07:54:15 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3288 लेईको द्वारा अपने स्मार्टफोन लेईको ले2 का 64जीबी वेरिएंट इंडिया में लॉन्च किया गया है। यह फोन सिर्फ ई-कॉमर्स साईट स्नैपडील पर ही सेल के लिए उपलब्ध होगा जहां इसकी कीमत 13,999 रुपये लिस्ट की गई है।

The post लेईको ले2 का 64जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अभी कुछ दिनों पहले जहां स्मार्टफोन निर्माता लेईको द्वारा भारतीय रिटेल बाज़ार में अपने प्रोडक्टस न बेचने की बात ने भारतीय मोबाईल मार्केट का करारा झटका दिया तथा वहीं अब इस कंपनी द्वारा अपने स्मार्टफोन लेईको ले2 का 64जीबी वेरिएंट इंडिया में लॉन्च किया गया है। यह फोन सिर्फ ई-कॉमर्स साईट स्नैपडील पर ही सेल के लिए उपलब्ध होगा जहां इसकी कीमत 13,999 रुपये लिस्ट की गई है।

लेनोवो लॉन्च करेगा 5,100 एमएएच बैटरी वाला पी2

लेईको ले 2 का 32जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट अब तक आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध था परंतु कंपनी द्वारा लॉन्च इस फोन का 64जीबी वेरिएंट रोज़ गोल्ड कलर में सिर्फ स्नैपडील पर ही सेल होगा।

leeco-le2 91Mobiles

लेईको ले2 के इस नए फोन के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर गौर किया जाए तो इसमें 3जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें 1080×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5इंच की फुलएचडी डिसप्ले है।

तीन दिन में 10 लाख से ज्यादा डाउनलोड हुआ भीम ऐप

यह फोन एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर आधारित है जिसे बेहतरर ग्राफिक्स के लिए माली जीपीयू से लैस किया गया है। यह फोन 1.8गीगाहर्ट्ज़ वाले ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर पर रन करता है

leeco-le2-1 91Mobiles

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

सैगसंग गैलेक्सी एस7 एक्टिव की जानकारी हुई लीक, जानें कैसा होगा यह फोन

लेईको ले2 वीआर टेक्नोलॉजी सपो​र्टिड है तथा पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post लेईको ले2 का 64जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
स्नैपडील देगा 2,000 रुपये तक का कैश https://www.91mobiles.com/hindi/snapdeal-delivers-200-rupees-at-your-doorstep-in-hindi/ Thu, 22 Dec 2016 10:10:46 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2825 आॅन-लाईन शॉपिंग साईट स्नैपडील ने कैश एट होम नाम से फ़ीचर लॉन्च कर दिया जिसके जरिये स्नैपडील यूजर्स घर बैठे 2,000 रुपये तक कैश भी ऑर्डर कर सकते हैं।

The post स्नैपडील देगा 2,000 रुपये तक का कैश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोटबंदी को 40 दिन से उपर का समय हो गया है लेकिन अभी बैंक और एटीएम में लगने वाली लाईनें छोटी होती नहीं दिख रही है। कैश की इस समस्या से कुछ हद तक निजात दिलाने का अनूठा तरीका निकाला है ई-कॉमर्स साईट स्नैपडील ने। स्नैपडील ने एक नया फ़ीचर लॉन्च किया है जिसके जरिये आपको घर बैठे पैसा मिल सकता है।

सीईएस में एलजी दिखाएगा नए फोंस की पूरी रेंज

आॅन-लाईन शॉपिंग साईट स्नैपडील ने कैश एट होम नाम से फ़ीचर लॉन्च कर दिया जिसके जरिये स्नैपडील यूजर्स घर बैठे 2,000 रुपये तक कैश भी ऑर्डर कर सकते हैं। स्नैपडील ऐप पर आपको अपने यूजर अकाउंट से अपने नजदीकी क्षेत्र में लोकेशन डाटा सर्च कर वहां उपलब्ध कैश की जानकारी प्राप्त करनी होगी। अगर आपके नजदीक किसी भी स्नैपडील स्टोर या वेयरहाउस में कैश उपलब्ध होता है तो यूजर को एसएमएस या पुश नोटिफिकेशन के जरिये जानकारी दी जाऐगी। उसके बाद यूजर चाहे तो स्नैपडील ऐप पर ही दो हजार कैश का आॅडर दे सकते हैं।

Courtesy : www.ibtimes.co.in
Courtesy : www.ibtimes.co.in

कैश की डिलीवरी के लिए स्नैपडील यूजर को कंपनी के डिलीवरी एग्जीक्यूटिव को अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिये दो हजार रुपये स्नैपडील के अकांउट में जमा कराने होंगे। इस प्रोसेस पर आपको एक रुपये का अतिरिक्त शुल्क लगेगा। ट्रांजेक्शन पूरी होने पर स्नैपडील एग्जीक्यूटिव पीओएस मशीन में आपका कार्ड स्वाइप कर आपको दो हजार कैश देगा।

कल प्रदर्शित हो सकता है आॅनर 6एक्स, जानें फीचर, स्पेसिफिकेशन और कीमत

आपको बता दें कि फिलहाल यह सर्विस सिर्फ गुरुग्राम और बेंगलूरु में ही उपलब्ध है और यहां कोई भी यूजर ऐप के जरिये एक दिन में एक बार ही 2,000 रुपये ले सकते है।

The post स्नैपडील देगा 2,000 रुपये तक का कैश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>