Solar Eclipse | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 17 Oct 2022 04:54:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 25 अक्टूबर को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण! जानें भारत में सूर्य ग्रहण कैसे देखें ? https://www.91mobiles.com/hindi/surya-grahan-kaise-dekhe/ https://www.91mobiles.com/hindi/surya-grahan-kaise-dekhe/#respond Mon, 17 Oct 2022 04:55:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=89992 last solar eclipse of the year 2022 यानी साल के अंतिम सूर्य ग्रहण को किस समय, कब, कहां और कैसे देखा जा सकता है।

The post 25 अक्टूबर को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण! जानें भारत में सूर्य ग्रहण कैसे देखें ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Surya Grahan जिसे अंग्रेजी में Solar Eclipse भी कहा जाता है। यह खगोलीय घटना आज भी लोगों को आश्चर्यचकित करती है। सूर्य ग्रहण वैज्ञानिक और धार्मिक दृष्टि से भी काफी मायने रखता है। इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगने वाला है जिसे लेकर पूरी दुनिया के साथ ही इंडिया में भी काफी उत्साह है। यह सोलर एक्लिप्स एक आंशिक ग्रहण होगा जो हिंदू पंचांग के अनुसार दिपावली के बाद आने वाली गोवरधन पूजा के दिन होगा। आगे हमनें last solar eclipse of the year के जुड़े कुछ महत्वपूण बिंदू शेयर किए हैं कि साल के अंतिम सूर्य ग्रहण को किस समय, कब, कहां और कैसे देखा जा सकता है।

सूर्य ग्रहण कब है ?

साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगने वाला है। यह खगोलीय घटना भारतीय समयानुसार दोपहर के 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जो शाम के 6 बजकर 30 मिनट चलेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण (partial solar eclipse) होगा जो तकरीबन 4 घंटे तक चलेगा। लगे हाथ बता दें कि यह solar eclipse एशिया, अफ्रीका, यूरोप और यूनाइटेड किंगडम में दिखाई देगा।

surya grahan kaise dekhe Solar Eclipse in India

भारत में कब दिखेगा सूर्य ग्रहण ?

25 अक्टूबर 2022 को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में शाम को वक्त नज़र आएगा। इंडिया में सूर्य ग्रहण को शाम 5:41 बजे यानी 5 बजकर 41 मिनट से देखा जा सकेगा। भारत में यह आंशिक सूर्य ग्रहण तकरीबन 30 फीसदी ही लगेगा। वहीं पूरे विश्व की बात करें तो रूस में सबसे ज्यादा 80 फीसदी सूर्य ग्रहण होगा जिसके बाद चीन में यह 70 फीसदी लगेगा।

surya grahan kaise dekhe Solar Eclipse in India

क्या होता है आंशिक सूर्य ग्रहण ?

अगर आप सोच रहे हैं कि आंशिक सूर्य ग्रहण क्या होता है, तो आपको बता दें कि यह वो स्थिति होती है जब सूर्य (Sun) और पृथ्वी (Earth) के बीच में चंद्रमा (Moon) आ तो जाता है लेकिन ये तीनों एक सीधी रेखा में नहीं होते हैं। इस दौरान चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढकता है तथा कुछ ही हिस्सा छिपा पाता है, जो पृथ्वी से नहीं दिखता। आंशिक सूर्य ग्रहण को partial solar eclipse कहा जाता है।

surya grahan kaise dekhe Solar Eclipse in India

सूर्य ग्रहण कैसे देखें ?

अगर आप भी ऐसी खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखते हैं तथा सूर्य ग्रहण को देखना चाहते हैं तो आगे दिए गए 5 प्वाइंट्स का जरूर ध्यान रखना होगा।

surya grahan kaise dekhe Solar Eclipse in India

1. सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से बिल्कुल भी ना देखें।
2. solar eclipse को अपने धूप के चश्में से भी देखने का प्रयास न करें।
3. मोबाइल फोन के कैमरे से डायरेक्ट सूर्य ग्रहण की फोटोज़ खींचने का प्रयास न करें।
4. सूर्य ग्रहण देखने के लिए सोलर फिल्टर का ही उपयोग करें, जिसे बाजार से खरीदा जा सकता है।
5. solar eclipse online live भी देखा जा सकता है जिसके लिए इसरो – ISRO (Indian Space Research Organisation) की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखा जा सकता है। इसके लिए (यहां क्लिक करें)

The post 25 अक्टूबर को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण! जानें भारत में सूर्य ग्रहण कैसे देखें ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/surya-grahan-kaise-dekhe/feed/ 0