The post सोनी का नया फ्लैगशिप फोन हुआ लॉन्च, देखें किन ताकतों से लैस है Sony Xperia 5 IV 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेक कंपनी सोनी ने आज टेक मार्केट में तकनीक का प्रदर्शन करते हुए नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह एक फ्लैगशिप मोबाइल फोन जो Sony Xperia 5 IV नाम के साथ लॉन्च हुआ है। इस नए सोनी एक्सपीरिया 5G Phone में 8GB RAM, Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 SoC और 120Hz OLED display जैसी स्पेसिफिकेशन्स मिलती हैं। आगे फोन के प्राइस, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी जानकारी दी गई है।
सोनी ने अपने नए स्मार्टफोन को 2520 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.1 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया है। फोन की स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट काम करती है। यह एक नॉचलेस डिसप्ले है जिसके उपर और नीचे नैरो बेजल्स दिए गए हैं तथा उपरी ऐज़ पर ही सेल्फी कैमरा व सेंसर मौजूद है। स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस से प्रोटेक्ट किया गया है।

Sony Xperia 5 IV एंडरॉयड 12 पर ओएस पर लॉन्च हुआ है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 पर रन करता है। यह नया सोनी मोबाइल 8 जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए सोनी एक्सपीरिया स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 12 मेगापिक्सल का ही टेलीफोटो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी Sony Xperia 5 IV 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Sony Xperia 5 IV स्मार्टफोन IP68 रेटिड है जो इसे वॉटरप्रूफ बनाता है। इस फोन में 3.5एमएम जैक, एनएफसी व डॉल्बी एटमॉस के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। पावर बैकअप के लिए यह Xperia मोबाइल फोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो 30वॉट फास्ट चर्जिंग तथा वायरलेस चार्जिंग तकनीक से लैस है।
सोनी ने अपने इस नए एक्सपीरिया स्मार्टफोन को ग्लोबल पेश कर दिया है जो यूरोप और अमेरिका में बिकेगा। इस फोन में 8GB RAM + 128GB Storage दी गई है तथा इसका प्राइस भारतीय करंसी अनुसार 80,000 रुपये के करीब है। Sony Xperia 5 IV Price को Green, Black और Ecru Whit
The post सोनी का नया फ्लैगशिप फोन हुआ लॉन्च, देखें किन ताकतों से लैस है Sony Xperia 5 IV 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post झुकेगा नहीं सोनी! 1 सितंबर को ला रहा है नया 5जी स्मार्टफोन, Xperia 5 सीरीज़ में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Sony का नाम इंडिया में पीछे छूटता जा रहा है। कुछ साल पहले तक सोनी स्मार्टफोन प्रीमियम कैटेगरी में अलग पहचान रखते थे। सोनी एक्सपीरिया मोबाइल फोंस की ग्लास बॉडी व डिजाईन अपनी लुक के नाम पर पहचाने जाते थे तथा NFC और IP Rating फीचर्स सोनी मोबाइल्स में ही देखने को मिलते थे। बीते समय में सोनी इंडियन स्मार्टफोन मार्केट से बाहर हो चुका है। लेकिन ग्लोबल मार्केट में अपनी पहचान बरकरार रखते हुए यह कंपनी 1 सितंबर को Sony Xperia 5 IV 5G Phone लॉन्च करने जा रही है।
सोनी कंपनी आने वाली 1 सितंबर को एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है जो जापान में होगा। बताया जा रहा है कि ईवेंट के मंच से कंपनी अपना नया 5जी फोन टेक मंच पर पेश करेगी जो Sony Xperia 5 IV नाम के साथ लॉन्च होगा। यह लॉन्च ईवेंट भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जिसके कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित यूट्यब चैनल व नीचे दिए गए लिंक पर भी लाईव देखा जा सकेगा।
सोनी ने अपने इस स्मार्टफोन को अभी पूरी तरह से पर्दे में ही रखा है। लेकिन बीते दिनों सामने आए सर्टिफिकेशन्स और लीक्स के बिनाह पर यह कहा जा रहा है कि यह नया सोनी एक्सपीरिया स्मार्टफोन एक फ्लैगशिप डिवाईस होगा जो Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट के साथ मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।

Sony Xperia 5 IV को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जाएगा। लीक के अनुसार फोन के बैक पैनल पर मौजूद तीनों कैमरा सेंसर 12 मेगापिक्सल के होंगे। यह कुछ हद तक Apple iPhone 13 Series जैसा है जिसमें सभी रियर कैमरा लेंस 12MP के ही थे। वहीं एक्सपीरिया फोन में 6 इंच की ओएलईडी डिसप्ले व वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिए जाने की जानकारी भी सामने आ चुकी है।

Sony Xperia 5 IV 5G Phone की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स व प्राइस के लिए 1 सितंबर तक फोन लॉन्च होने का इंतजार करना होगा।
The post झुकेगा नहीं सोनी! 1 सितंबर को ला रहा है नया 5जी स्मार्टफोन, Xperia 5 सीरीज़ में होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>