Sony Xperia 5 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 27 Aug 2020 14:14:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 17 सितंबर को लॉन्च होगा Sony का यह ताकतवर फोन, देखें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/sony-xperia-5-ii-to-launch-on-17-september-specs-price-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/sony-xperia-5-ii-to-launch-on-17-september-specs-price-leaked/#respond Thu, 27 Aug 2020 14:14:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=48086 दोपहर के 12 बजकर 30 मिनट पर कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा।

The post 17 सितंबर को लॉन्च होगा Sony का यह ताकतवर फोन, देखें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Sony ने इसी हफ्ते अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Sony Xperia 8 Lite पेश किया है। यह फोन कंपनी की ओर फिलहाल जापान में लॉन्च किया गया है जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। एक्सपीरिया 8 लाइट के लॉन्च के बाद अब खबर आ रही है कि सोनी कंपनी आने वाली 17 सितंबर को अपना एक और हाईएंड फ्लैगशिप डिवाईस Sony Xperia 5 II टेक मार्केट में लाने वाली है।

Sony Xperia 5 II लॉन्च की आधिकारिक घोषणा सोनी द्वारा कर दी गई है। कंपनी ने लॉन्च इन्वाईट शेयर करते हुए बताया है कि एक्सपीरिया सीरीज़ का यह नया फोन आने वाली 17 सितंबर को टेक मंच पर पेश कर दिया है। सोनी इस फोन को आनलाईन लाईव स्ट्रीमिंग के जरिये अनाउंस करेगी जिसका प्रसारण पूरी दुनिया में किया जाएगा। सोनी एक्सपीरिया 5 II के लॉन्च ईवेंट को भारतीय समयानुसार दोपहर के 12 बजकर 30 मिनट पर कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा।

Sony Xperia 5 II to launch on 17 september specs price leaked

Sony Xperia 5 II

सोनी का यह आगामी स्मार्टफोन कंपनी द्वारा पहले लॉन्च किए जा चुके Sony Xperia 5 स्मार्टफोन का उन्नत वर्ज़न होगा। लीक्स की मानें तो यह फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं फोन में 8 जीबी की रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। लीक के अनुसार इस फोन में सिंगल सेल्फी कैमरे के साथ 3.5एमएम जैक, यूएसबी टाईप सी पोर्ट और साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।

Sony Xperia 8 Lite

सोनी एक्सपीरिया 8 लाइट की बात करें तो यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6 इंच की एफएचडी+ Triluminous LCD डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ यह फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर रन करता है। जापान में यह फोन 4 जीबी की रैम + 64 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ है तथा फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Sony Xperia 5 II to launch on 17 september specs price leaked

Sony Xperia 8 Lite डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सोनी ने अपने फोन को IPX5/IPX8 सर्टिफाइड बनाया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,870एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन की कीमत 29,800 येन यानि तकरीबन 20,800 रुपये है।

The post 17 सितंबर को लॉन्च होगा Sony का यह ताकतवर फोन, देखें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/sony-xperia-5-ii-to-launch-on-17-september-specs-price-leaked/feed/ 0
ट्रिपल रियर कैमरा और दमदार प्रोसेसर के साथ हुआ Sony Xperia 5 लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/sony-xperia-5-with-hdr-cinemawide-219-aspect-ratio-display-and-snapdragon-855-goes-official/ https://www.91mobiles.com/hindi/sony-xperia-5-with-hdr-cinemawide-219-aspect-ratio-display-and-snapdragon-855-goes-official/#respond Fri, 06 Sep 2019 07:02:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35426 Sony Xperia 5 एक फ्लैगशिप फोन है जिसमें 12-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप बैक में है।

The post ट्रिपल रियर कैमरा और दमदार प्रोसेसर के साथ हुआ Sony Xperia 5 लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Sony Xperia 5 स्मार्टफोन को कंपनी ने बर्लिन, जर्मनी में चल रहे IFA 2019 के दौरान पेश किया है। Sony Xperia 5 स्मार्टफोन IP65/68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट सर्टिफाइड है। इस सर्टिफिकेशन का मतलब है कि 5 फीट तक पानी में डिवाइस को 30 मिनट तक कोई नुकसान नहीं होगा।

Sony Xperia 5 की कीमत और उपलब्धता

Sony Xperia 5 को कंपनी ने £699 (लगभग 61,990 रुपए) में पेश किया है। हैंडसेट ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में आता है। यह डिवाइस प्री-ऑर्डर के लिए यूके में 18 सितंबर को आएगा। वहीं, दूसरे देशों में यह डिवाइस अगले महीने दिया जाएगा।

Sony Xperia 5 की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.1-इंच OLED डिसप्ले फुल एचडी+ (1,080 x 2,520 पिक्सल) रेजोल्यूशन, एचडीआर सपोर्ट और Bravia X1 है। इसके अलावा फोन 7nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 855 SoC के सात आता है। वहीं, डिवाइस में 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज दी गई है। हैंडसेट की स्टोरेज को 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 3,140mAh की बैटरी दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए Xperia 5 में ट्रिपल 12-मेगापिकसल सेंसर बैक में है। इसमें प्राइमरी सेसंर Exmor RS अपर्चर f/1.6 लेंस और हाईब्रिड OIS/EIS है। 16mm सुपर वाइड-एंगल लेंस अपर्चर f/2.4 और 52mm लेंस (f/2.4) पोर्टेट के लिए व 2x ऑप्टिकल जूम है। सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल कैमरा है।
कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ GLONASS, एनएफसी और यूएसबी 3.1 टाइप-सी पोर्ट है।

The post ट्रिपल रियर कैमरा और दमदार प्रोसेसर के साथ हुआ Sony Xperia 5 लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/sony-xperia-5-with-hdr-cinemawide-219-aspect-ratio-display-and-snapdragon-855-goes-official/feed/ 0