The post Sony का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Xperia Ace 3 हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Sony ने फ्लैगशिप Xperia 1 IV और मिड रेंज Xperia 10 IV स्मार्टफोन के साथ अपना एंट्री लेवल Sony Xperia Ace 3 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। सोनी का यह फोन कंपनी का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन है। Sony का यह अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन HD+ डिस्प्ले, 5G-रेडी Qualcomm चिपसेट, बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है। Sony Xperia Ace 3 स्मार्टफोन कंपनी के पिछले साल लॉन्च किए 4G स्मार्टफोन Xperia Ace II का सक्सेसर है। यहां हम आपको सोनी के लेटेस्ट Xperia Ace 3 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Sony Xperia Ace 3 स्मार्टफोन के साइज की बात करें तो यह 140 x 69 x 8.9mm का है। फोन का वजन 162 ग्राम है। सोनी के इस फोन में 5.5-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप स्टायल नॉच दिया गया है। सोनी के इस फोन में HD+ 720 x 1496 पिक्सल रेजलूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है जो कि Gorilla Glass Victus की प्रोटेक्शन के साथ आता है। सोनी के इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 13-मेगापिक्सल का है जो कि LED फ्लैश के साथ आता है।

Sony Xperia Ace 3 स्मार्टफोन में Snapdragon 480 5G प्रोसेसर दिया गया है। Sony Xperia Ace 3 स्मार्टफोन में 4 GB की रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। Sony Xperia Ace 3 स्मार्टफोन में Android 12 OS दिया गया है।
Sony Xperia Ace 3 स्मार्टफोन में कंपनी ने 4,500mAh की बैटरी दी गई है। सोनी के इस फोन में USB-PD चार्जिंग और रैपिड चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके साथ ही कनेक्विटी फीचर्स की बात करें तो फोन में 5G, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.1, GPS, NFC, और USB-C पोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Flip 4 का डिजाइन हुआ लीक, जानें सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल फोन की खास बातें
Sony Xperia Ace 3 स्मार्टफोन की जापान में प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। सोनी का यह फोन जून में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है। Sony Xperia Ace 3 स्मार्टफोन को JPY 34,408 (करीब 20,500 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इस फोन को ब्लैग, ग्रे, ब्लू और ऑरेंज कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Google I/O 2022 : Pixel 6a स्मार्टफोन लॉन्च भारत में जल्द करेगा एंट्री, Pixel 7 और Android 13 भी किया टीज
The post Sony का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Xperia Ace 3 हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Sony Xperia Ace III स्मार्टफोन का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स आए सामने, Apple iPhone SE 3 को देगा जबरदस्त टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Sony Xperia Ace III स्मार्टफोन के रेंडर ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इन रेंडर्स से सोनी के अपकमिंग स्मार्टफोन के डिजाइन को लेकर काफी जानकारी मिलती है। सोनी ने Xperia Ace सीरीज को सबसे पहले साल 2019 में लॉन्च किया था। कंपनी ने पिछले साल इसका सक्सेसर लॉन्च किया था। अब कंपनी Sony Xperia Ace III स्मार्टफोन के लॉन्च की तैयारी कर रही है। हालांकि सोनी फिलहाल Sony Xperia Ace III स्मार्टफोन लॉन्च को लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है। रेंडर्स से पता चलता है कि Sony Xperia Ace III स्मार्टफोन कॉम्पैक्ट साइज का होगा। इसकी डिस्प्ले को लेकर कहा जा रहा है कि यह 5.5 इंच का होगा, जिसकी मार्केट में सीधी टक्कर iPhone SE (2022) से होगी।
Sony Xperia Ace III स्मार्टफोन के रेंडर टिपस्टर Steve Hemmerstoffer (@OnLeaks) और Zollege ने शेयर किए हैं। Sony Xperia Ace III स्मार्टफोन में 5.5-इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन की डिस्प्ले के चारों में स्लिम बैजल देखने को मिल रही है। इस फोन में साइड माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है, जो कि फोन के दाएं ओर पावर बटन में एंबिड होगा। इसके साथ ही फोन के दाएं होर ही वॉल्यूम बटन मिलेंगे।

Sony Xperia Ace III स्मार्टफोन में सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही रियर पैनल में सोनी की ब्रांडिंग भी देखने को मिलेगी।रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सोनी इस स्मार्टफोन में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। Sony Xperia Ace III स्मार्टफोन में 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। रेंडर्स की माने तो सोनी का यह स्मार्टफोन ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
Sony Xperia Ace और Sony Xperia Ace II स्मार्टफोन को कंपनी ने क्रमश: Qualcomm Snapdragon 630 और MediaTek Helio P35 प्रोसेसर के साथ पेश किया था। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Sony Xperia Ace III स्मार्टफोन Snapdragon 888 SoC के साथ पेश किया जाएगा। यह फोन 6GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। सोनी का यह स्मार्टफोन 4500mAh बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। फोन में चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Huawei Nova 9 SE स्मार्टफोन 108MP कैमरा, Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च, जानें क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स

रिपोर्ट में Sony Xperia Ace III के बारे में कहा गया है कि फोन का साइज 139.7×68.6×9.1mm होगा।सोनी ने Sony Xperia Ace और Sony Xperia Ace II को सिर्फ जापान में लॉन्च किया था। ऐसे में खबर है कि Sony Xperia Ace III स्मार्टफोन भी सिर्फ जापान में ही लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : भारत में लॉन्च होने वाला Redmi 10 स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स ग्लोबल Redmi 10C जैसी होंगी, जानें क्या है खासियत
The post Sony Xperia Ace III स्मार्टफोन का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स आए सामने, Apple iPhone SE 3 को देगा जबरदस्त टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>