The post सोनी ने 6जीबी रैम पर लॉन्च किया एक्सपीरिया एक्सए2 प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेक कंपनी सोनी ने इस साल आयोजित हुए कन्ज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2018 में एक साथ तीन शानदार स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्सए2, एक्सपीरिया एक्सए2 अल्ट्रा और एक्सपीरिया एल2 पेश किए थे। ये सोनी के पहले ऐसे स्मार्टफोन थे जिनमें फ्रंट पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया था। एक्सपीरिया सीरीज़ के ये शानदार स्मार्टफोन विभिन्न मार्केट्स में सेल के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। वहीं आज सोनी ने अपनी एक्सपीरिया एक्सए सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन जोड़ दिया है। सोनी की ओर से एक्सपीरिया एक्सए2 प्लस अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पेश कर दिया गया है जो फिलहाल ताईवान में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
सोनी एक्सपीरिया एक्सए2 प्लस अपने नाम से ही बता देता है कि यह फोन एक्सपीरिया एक्सए2 सीरीज़ के मौजूदा स्मार्टफोंस में एडवांस और पावरफुल है। एक्सपीरिया एक्सए2 प्लस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो यह फोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन में 2160 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है।

एक्सपीरिया एक्सए2 प्लस को सोनी द्वारा एंडरॉयड 8.0 ओरियो पर पेश किया गया है। यह फोन 14एनएम 2.2गीगाहर्ट्ज आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को 2 वेरिंंट में पेश किया गया है एक वेरिएंट जहां 4जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 6जीबी की पावरफुल रैम के साथ 64 जीबी की मैमोरी दी गई है। दोनों वेरिएंट स्टोरेज को 400जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
6जीबी रैम और 6.3-इंच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी ए8 स्टार, 27 अगस्त से होगी सेल
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो सोनी एक्सपीरिया एक्सए2 प्लस के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 23-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो सीन रेक्ग्नेशन एआई तकनीक से लैस है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। एक्सपीरिया एक्सए2 प्लस डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है।
8जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ 3 रियर कैमरे वाला ओपो आर17 प्रो
पावर बैकअप के लिए सोनी एक्सपीरिया एक्सए2 प्लस में 3,580एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक सपोर्ट करती है। ताईवान में यह फोन थर्मल ग्रीन, गोल्ड और प्योर ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। कीमत की बात करें तो सोनी एक्सपीरिया एक्सए2 प्लस की शुरूआती कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 36,500 रुपये बताई गई है वहीं 6जीबी रैम मॉडल के प्राइस से पर्दा उठना बाकी है।
The post सोनी ने 6जीबी रैम पर लॉन्च किया एक्सपीरिया एक्सए2 प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 6जीबी रैम, 3,580एमएएच और 23-एमपी कैमरे के साथ सोनी एक्सपीरिया एक्सए2 प्लस लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेक कंपनी सोनी ने अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी एक्सपीरिया सीरीज़ को बढ़ाते हुए एक और नया स्मार्टफोन पेश कर दिया है। सोनी ने अपनी एक्सए सीरीज़ में यह नया डिवाईस जोड़ा है जिसे एक्सपीरियो एक्सए2 प्लस नाम के साथ टेक बाजार में लॉन्च किया गया है। फोन को पेश करते हुए सोनी ने इसकी खासियतों को फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के रूप में सामने रखा है वहीं फोन को विभिन्न कीमतों पर अलग-अलग बाजारों में अगस्त महीने से सेल के लिए पेश किया जाएगा।
सोनी एक्सपीरिया एक्सए2 प्लस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो यह फोन बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसके दोनों साईड किनारों में बेहद ही कम बॉडी दी गई है। फोन में 6-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया गया है जिसके साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर रन करता है।

कंपनी की ओर से एक्सपीरिया एक्सए2 प्लस के दो वेरिएंट पेश किए गए हैं। एक वेरिएंट में जहां 6जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 23-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
सोनी एक्सपीरिया एक्सए2 प्लस 4जी फोन है जो डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोन में एनएफसी के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,580एमएएच की बैटरी मौजूद है। सोनी ने अपने फोन को सिल्वर, ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन कलर वेरिएंट में पेश किया है। फोन की भारतीय कीमत और इसकी उपलब्धता के लिए अभी अगस्त महीने का इंतजार करना होगा।
The post 6जीबी रैम, 3,580एमएएच और 23-एमपी कैमरे के साथ सोनी एक्सपीरिया एक्सए2 प्लस लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>