Sony Xperia XA3 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 07 Feb 2019 08:23:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सोनी एक्सपीरिया एक्सए3 की फोटो हुई लीक, 25 फरवरी को लॉन्च होगा यह शानदार स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/sony-xperia-xa3-render-image-leaked-display-to-launch-in-mwc-2019-25-february-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/sony-xperia-xa3-render-image-leaked-display-to-launch-in-mwc-2019-25-february-in-hindi/#respond Thu, 07 Feb 2019 08:23:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=27240 सोनी की ओर से एक्सपीरिया एक्सज़ेड4, एक्सपीरिया एक्सए3, एक्सपीरिया एक्सए3 अल्ट्रा और एक्सपीरिया एल3 लॉन्च किए जा सकते हैं

The post सोनी एक्सपीरिया एक्सए3 की फोटो हुई लीक, 25 फरवरी को लॉन्च होगा यह शानदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी सोनी घोषणा कर चुकी है कि कंपनी मोबाइल वर्ल्ड कॉग्रेंस 2019 में हिस्सा ले रही है और 25 फरवरी को अपने नए स्मार्टफोन व डिवाईस टेक मंच पर पेश करेगी। सोनी ने हालांकि अभी तक यह नहीं बताया है कि कंपनी इस दिन कौन से फोन लॉन्च करेगी लेकिन चर्चा है कि एमडब्ल्यूसी 2019 में सोनी की ओर से एक्सपीरिया एक्सज़ेड4, एक्सपीरिया एक्सए3, एक्सपीरिया एक्सए3 अल्ट्रा और एक्सपीरिया एल3 लॉन्च किए जा सकते हैं। वहीं आज इनमें से ही एक एक्सपीरिया एक्सए3 स्मार्टफोन की रेंडर ईमेज और स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले ही लीक हो गई है।

सोनी एक्सपीरिया एक्सए3 को विनफ्यूचर द्वारा शेयर किया गया है। इस वेबसाइट ने फोन की रेंडर ईमेज के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है। सामने आई फोटो में एक्सपीरिया एक्सए3 को बेजल लेस डिजाईन पर दिखाया गया है। डिसप्ले के उपरी ओर मौजूद बॉडी पार्ट में सेल्फी कैमरा और स्पीकर मौजूद है। वहीं फ्रंट पैनल पर अन्य तीनों किनारें पूरी तरह से बेजल लेस दिखाए गए हैं। फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इस कैमरा सेटअप के उपर फ्लैश लाईट मौजूद है और बैक पैनल पर ही सोनी लोगो और एनएफसी साईन लगा हुआ है।

sony xperia xa3 render image leaked display to launch in mwc 2019 25 february in hindi

एक्सपीरिया एक्सए3 को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन 21:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। लीक के अनुसार इस फोन में 5.9-इंच की बड़ी ​स्क्रीन दी जाएगी जो 2560 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी। लीक की मानें तो सोनी एक्सपीरिया एक्स3 को 4जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जाएगा तथा यह फोन 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दिया जा सकता है।

एक्सक्लूसिव : यह है दुनिया का पहला 5 रियर कैमरे वाला फोन नोकिया 9 प्योरव्यू

सोनी का यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। ​इस सेटअप में एक कैमरा सेंसर जहां 25-मेगापिक्सल का हो सकता है वहीं दूसरा कैमरा सेंसर 8-मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,500एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। सामने आई फोटो से पता चला है कि सोनी अपने इस फोन में साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर बटन देगी। फोन के दाएं पैनल पर ही पावर बटन व वाल्यूम रॉकर मौजूद रहेंगे।

लॉन्च से पहले जानें 32-एमपी सेल्फी और 48-एमपी ट्रिपल रियर कैमरे वाले वीवो वी15 प्रो की फुल स्पेसिफिकेशन

एक्सपीरिया एक्सए3 को सोनी द्वारा ब्लू, ब्लैक, सिल्वर और पिंक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से अभी तक एक्सपीरिया एक्सए3 के लॉन्च को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद है कि 25 फरवरी को सोनी के एमडब्ल्यूसी ईवेंट में एक्सपीरिया एक्सए3 भी दस्तक देगा। इस फोन को कंपनी द्वारा मीड बजट में पेश किया जा सकता है।

The post सोनी एक्सपीरिया एक्सए3 की फोटो हुई लीक, 25 फरवरी को लॉन्च होगा यह शानदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/sony-xperia-xa3-render-image-leaked-display-to-launch-in-mwc-2019-25-february-in-hindi/feed/ 0
सोनी ने भेजा इन्वाईट, 25 फरवरी को लॉन्च कर सकती है एक साथ 4 नए फोन, 5जी फोन भी होगा शामिल https://www.91mobiles.com/hindi/sony-mwc-2019-launch-event-invite-25-february-xperia-xz4-xperia-l3-xperia-xa3-might-launch-in-hindi/ Wed, 16 Jan 2019 08:05:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=26201 यह आयोजन स्पेन के बार्सोलोना शहर में होने वाला है।

The post सोनी ने भेजा इन्वाईट, 25 फरवरी को लॉन्च कर सकती है एक साथ 4 नए फोन, 5जी फोन भी होगा शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाइल का महाकुंभ यानि मोबाइन वर्ल्ड कॉग्रेस अपने नए संस्करण के साथ तैयार है। एमडब्ल्यूसी 2019 में टेक कंपनियां अपने नए प्रोडक्ट्स पर नई तकनीक को पेश करेगी। टेक्नोलॉजी के इस महाआयोजन को अभी एक महीना बाकी है लेकिन टेक प्रेमी अभी से उत्सुक है कि कौन सा ब्रांड क्या करने वाला है। एमडब्ल्यूसी 2019 में भाग लेने वाली कंपनियों में से एक सोनी ने आज अपनी प्रतिस्पर्धा की घोषणा कर दी है। सोनी मोबाइल ने बता दिया है कि कंपनी 25 फरवरी को एमडब्ल्यूसी 2019 में ईवेंट आयोजन करने जा रही है। इस ईवेंट में कंपनी द्वारा एक साथ 4 स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते है।

सोनी मोबाइल ने अपनी ऑफिशियल ब्लॉग साइट के जरिये एमडब्ल्यूसी 2019 के ईवेंट की जानकारी दी है। सोनी ने बताया है कि कपंनी 25 फरवरी को एमडब्ल्यूसी 2019 के मंच से अपनी तकनीक व प्रोडक्ट्स को विश्व के सामने पेश करेगी। एमडब्ल्यूसी 2019 का यह आयोजन स्पेन के बार्सोलोना शहर में होने वाला है। सोनी 25 फरवरी को स्थानिय समयनुसार सुबह 8 बजकर 30 मिनट का ईवेंट शुरू करेगी। भारतीय समयनुसार यह वक्त दोपहर के तकरीबन 1 बजे होगा।

sony mwc 2019 launch event invite 25 february xperia xz4 xperia l3 xperia xa3 might launch in hindi

सोनी ने ईवेंट की तारीख और समय को खुलासा तो कर दिया है ​लेकिन कंपनी की ओर से यह नहीं बताया गया है कि इस दिन सोनी कौन कौन से स्मार्टफोन पेश करने वाली है। सामने आई तमाम मीडिया रिपोर्ट्स व लीक्स की मानें तो सोनी इस दिन एक साथ 4 फोन लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफोंस में एक्सपीरिया एक्सज़ेड4, एक्सपीरिया एक्सए3, एक्सपीरिया एक्सए3 अल्ट्रा और एक्सपीरिया एल3 शामिल हो सकते हैं।

sony mwc 2019 launch event invite 25 february xperia xz4 xperia l3 xperia xa3 might launch in hindi

गौरतलब है कि इन चारों में से एक्सपीरिया एक्सज़ेड4 सबसे ताकतवर स्मार्टफोन होगा। उम्मीद है कि सोनी इस फोन को 5जी सपोर्ट के साथ पेश करे। इस फोन में 6जीबी रैम के साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है तथा प्रोसेसिंग के​ लिए इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 855 चिपसेट देखने को मिल सकता है। एक्सपीरिया एक्सज़ेड4 में 6.55-इंच स्क्रीन और ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है।

एक्सपीरिया एक्सए3 में 6जीबी रैम के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दिया जा सकता है। सोनी एक्सपीरिया एक्सए3 और एक्सपीरिया एक्सए3 अल्ट्रा में डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। इसी तरह एक्सपीरिया एल3 को कंपनी द्वारा 4जीबी रैम व 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च किया जा सकता है। स्पेन में आयोजित होने वाले इस ईवेंट को भारतीय फैन्स भी घर बैठे देख सकें, इसके लिए सोनी लॉन्च की लाईव स्ट्रीमिंग भी करने वाली है। सोनी की ओर से लाईव स्ट्रीम लिंक शेयर कर दिया गया है जिस पर क्लिक करने लॉन्च ईवेंट को लाईव देखा जा सकता है।

The post सोनी ने भेजा इन्वाईट, 25 फरवरी को लॉन्च कर सकती है एक साथ 4 नए फोन, 5जी फोन भी होगा शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
7 जनवरी को सोनी लॉन्च करेगी 3 नए फोन, एक्सपीरिया एक्सए3, एक्सए3 अल्ट्रा और एल3 https://www.91mobiles.com/hindi/sony-xperia-xa3-xa3-ultra-and-l3-might-launch-on-7-january-in-ces-2019-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/sony-xperia-xa3-xa3-ultra-and-l3-might-launch-on-7-january-in-ces-2019-in-hindi/#comments Wed, 02 Jan 2019 07:08:35 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=25606 सोनी 7 जनवरी को एक्सपीरिया एक्सए3, एक्सपीरिया एक्सए3 अल्ट्रा और एक्सपीरिया एल3 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर देगी।

The post 7 जनवरी को सोनी लॉन्च करेगी 3 नए फोन, एक्सपीरिया एक्सए3, एक्सए3 अल्ट्रा और एल3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

काफी दिनों से सोनी कंपनी से जुड़े लीक्स सामने आ रहे हैं। इन लीक्स में सोनी के एक नहीं बल्कि कई स्मार्टफोंस की जानकारियां मिली है। इन लीक्स में सोनी एक्सपीरिया एक्सए3, एक्सपीरिया एक्सए3 अल्ट्रा और एक्सपीरिया एल3 जैसे फोन की खबरें शामिल रही हैं। वहीं अब जानकारी मिली है कि सोनी इसी हफ्ते की 7 तारीख को अपने इस तीनों स्मार्टफोंस से पर्दा उठाते हुए इन्हें टेक मंच पर ऑफिशियली लॉन्च कर देगी।

दरअसल सोनी ने एक मीडिया इन्वाईट शेयर किया है जिसमें कंपनी ने बताया है कि वह लॉस वेगास में आयोजित होने वाले कन्ज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2019 में हिस्सा लेने वाली है और इसी ईवेंट में 7 जनवरी को एक प्रैस कॉफ्रेंस का अयोजन करेगी। सोनी ने हालांकि इस इन्वाईट में किसी भी स्मार्टफोन के लॉन्च किए जाने की बात नहीं कही है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में चर्चा है कि सोनी 7 जनवरी को एक्सपीरिया एक्सए3, एक्सपीरिया एक्सए3 अल्ट्रा और एक्सपीरिया एल3 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर देगी।

sony-xperia-xa3-xa3-ultra-and-l3-might-launch-on-7-january-in-ces-2019-in-hindi

सोनी के ये तीनों ही स्मार्टफोन कुछ दिनों पहले ही यूरेशियन इकोनॉमिक कमीशन वेबसाइट पर भी देखे गए थे। जिससे एक्सपीरिया एक्सए3, एक्सपीरिया एक्सए3 अल्ट्रा और एक्सपीरिया एल3 के जल्द लॉन्च की खबर और भी पुख्ता हो जाती है। कंपनी की ओर से हालांकि फोन अभी तक इन तीनों ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र नहीं किया गया है लेकिन अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार एक्सपीरिया एक्सए3 के दोनों मॉडल जहां मीडरेंज में आएंगे वहीं एक्सपीरिया एल3 लो बजट रेंज में लॉन्च होगा।

एक्सक्लूसिव : शाओमी का मास्टर स्ट्रोक है तैयार, आ रहे हैं 65-इंच स्क्रीन वाले दो स्मार्ट टीवी 5ए और 5एस

लीक्स के अनुसार सोनी अपने तीनों ही स्मार्टफोन्स को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च करेगी। यानि नया ट्रेंड बन चुकी वॉटर डॉप नॉच सोनी के इन तीनों ही फोंस से नदारद रहेगी। वहीं एक्सपीरिया एक्सए3 को खबर आई थी कि सोनी का यह फोन 6जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा ​तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट देखने को मिलेगा।

वीवो और ओपो के बाद एप्पल का फुल-स्क्रीन वाला स्मार्टफोन आया सामने, फोन पेटेंट हुआ फाईल

सोनी एक्सपीरिया एक्सए3 और एक्सपीरिया एक्सए3 अल्ट्रा में डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। इसी तरह एक्सपीरिया एल3 को कंपनी द्वारा 4जीबी रैम व 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च किया जा सकता है। सोनी की ओर से अभी तक इन तीनों फोन के लॉन्च की घोषणा नहीं की गई है लेकिन इस बात के प्रबल आसार है कि आने वाली 7 जनवरी को एक्सपीरिया एक्सए3, एक्सपीरिया एक्सए3 अल्ट्रा और एक्सपीरिया एल3 टेक बाजार में दस्तक दे देंगे।

The post 7 जनवरी को सोनी लॉन्च करेगी 3 नए फोन, एक्सपीरिया एक्सए3, एक्सए3 अल्ट्रा और एल3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/sony-xperia-xa3-xa3-ultra-and-l3-might-launch-on-7-january-in-ces-2019-in-hindi/feed/ 5