Sony Xperia XZ | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 01 Jun 2017 14:30:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 विश्व का पहला 4के एचडीआर स्मार्टफोन सोनी एक्सपीरिया एक्सजेड प्रीमियम भारत में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/sony-xperia-xz-premium-launched-in-hindi/ Thu, 01 Jun 2017 14:30:59 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8144 सोनी ने स्पीड सेंसिंग फ़ीचर से लैस मोशन आई कैमरे वाला स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम आज भारत में लॉन्च कर दिया है।

The post विश्व का पहला 4के एचडीआर स्मार्टफोन सोनी एक्सपीरिया एक्सजेड प्रीमियम भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अपने ताकतवर कैमरे के लिए चर्चा में बनी रही स्मार्टफोन कंपनी सोनी ने स्पीड सेंसिंग फ़ीचर से लैस मोशन आई कैमरे वाला स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम आज भारत में लॉन्च कर दिया है। एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम 4के एचडीआर डिसप्ले से लैस विश्व का पहला स्मार्टफोन है, जो भारत में 59,990 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है।

चार नये मोटो मोड्स के साथ मोटो ज़ेड2 प्ले लॉन्च, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

सोनी द्वारा पेश किए गए इन फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका स्पीड सेंसिंग फ़ीचर से लैस मोशन आई कैमरा है। इस फोन का कैमरा विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन कैमरा है जो एक सेकेंड में 960 फ्रेम कैप्चर करने की क्षमता रखता है। यह कैमरा रियल टाईम वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ इसी फ्रेमरेट पर स्लो मोशन वीडियो बनाने में भी सक्षम है।

sony-xperia-xzs2

एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम में डुअल फ्लैश के साथ मोशन आई सेंसर से लैस एफ/2.0 अपर्चर वाला 19-मेगापिक्सल का रियर कैमरा ​दिया गया है। वहीं दूसरी ओर सेल्फी के लिए फोन में फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन विश्व की पहली 4के एचडीआर डिसप्ले के साथ 5.5-इंच की स्क्रीन पर पेश किया है जो गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टिड है।

sony-xperia-xzs-1

इस फोन के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो एंडरॉयड नुगट आधारित यह फोन क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 835 पर पेश किया गया है तथा ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रिनो 540जीपीयू भी मौजूद है। कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

8जीबी रैम, 23-एमपी डुअल कैमरे और बॉर्डरलैस डिजाईन पर नुबिया ने उतारा धाकड़ फोन

आईपी68 ​सर्टिफाइड होने के साथ ही यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर और अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फ़ीचर्स से लैस है। कंपनी के दावेनुसार फोन का एलटीई सपोर्ट 1गीगा​बिट प्रति सेकेंड की स्पीड देने में सक्षम है। वहीं पावर बैकअप के इसमें क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ 3,230एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन 2जून से शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर बु​किंग के लिए लिस्ट किया जाएगा जो 11 तारीख से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

The post विश्व का पहला 4के एचडीआर स्मार्टफोन सोनी एक्सपीरिया एक्सजेड प्रीमियम भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
मोशन आई सेंसर के लैस विश्व का पहला 4के एचडीआर स्मार्टफोन सोनी एक्सपीरिया एक्सजेड प्रीमियम लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/sony-xperia-xz-launched-with-motion-camera-and-4k-hdr-display-in-hindi/ Mon, 27 Feb 2017 10:30:25 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5444 सोनी द्वारा पेश किए गए इन फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका स्पीड सेंसिंग फ़ीचर से लैस मोशन आई कैमरा है। इस फोन का कैमरा विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन कैमरा है जो एक सेकेंड में 960 फ्रेम कैप्चर करने की क्षमता रखता है।

The post मोशन आई सेंसर के लैस विश्व का पहला 4के एचडीआर स्मार्टफोन सोनी एक्सपीरिया एक्सजेड प्रीमियम लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अपने ताकतवर कैमरे के लिए चर्चा में बनी रही स्मार्टफोन कंपनी सोनी ने मोबाईल वर्ल्ड कॉग्रेंस के मंच से आज अपने दो नए डिवाईस एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम और एक्सपीरिया एक्सज़ेड एस को पेश कर दिया है। सोनी द्वारा प्रस्तुत किए गए ये दोनों स्मार्टफोन आर्कषक फ़ीचर्स और दमदार स्पे​सिफिकेशन्स से लैस है। जिनमें से एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम 4के एचडीआर डिसप्ले से लैस विश्व का पहला स्मार्टफोन है।

12-एमपी डुअल फोकस कैमरे के साथ लॉन्च हुआ मोटो जी5 प्लस, दाम भी होगा कम

एमडब्ल्यूसी 2017 में सोनी द्वारा पेश किए गए इन फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका स्पीड सेंसिंग फ़ीचर से लैस मोशन आई कैमरा है। इस फोन का कैमरा विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन कैमरा है जो एक सेकेंड में 960 फ्रेम कैप्चर करने की क्षमता रखता है। यह कैमरा रियल टाईम वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ इसी फ्रेमरेट पर स्लो मोशन वीडियो बनाने में भी सक्षम है।

मोबाईल वर्ल्ड कॉग्रेंस 2017 में सैमसंग ने लॉन्च किए तीन बड़ी स्क्रीन वाले डिवाईस

एक्सज़ेड के दोनों मॉडल में डुअल फ्लैश के साथ मोशन आई सेंसर से लैस एफ/2.0 अपर्चर वाला 19-मेगापिक्सल का रियर कैमरा ​दिया गया है। वहीं दूसरी ओर सेल्फी के लिए फोन में फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

sony-xperia-xz-1

सोनी एक्सपीरिया एक्स ज़ेड प्रीमियम
इस फोन के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो यह फोन विश्व की पहली 4के एचडीआर डिसप्ले के साथ 5.5-इंच की स्क्रीन पर पेश किया है जो गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टिड है। यह डिसप्ले बेहरतीन कलर फिल्टर व पिक्सल से साथ यूजर्स को उम्दा विजुअल अनुभव देती है। एंडरॉयड नुगट आधारित यह फोन क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 835 पर पेश किया गया है।

फोन को 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर सेल के लिए लिस्ट किया जा सकता है तथा कंपनी के दावेनुसार फोन का एलटीई सपोर्ट 1गीगा​बिट प्रति सेकेंड की स्पीड देने में सक्षम है। आईपी68 ​सर्टिफाइड होने के साथ ही यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर और अन्य आधुनिक फ़ीचर्स से लैस है तथा पावर बैकअप के इसमें क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ 3,230एमएएच की बैटरी दी गई है।

sony-xperia-xz-2

सोनी एक्सपीरिया एक्स ज़ेड एस
सोनी द्वारा पेश किया गया है यह नया स्मार्टफोन 1080×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच ट्राईलुमिनियस डिसप्ले पर पेश किया गया है, जो गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड है। यह फोन भी एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट पर कार्य करता है।

इस फोन को 3जीबी रैम के साथ 32जीबी या 64जीबी स्टोरेज के वेरिएंट में उपलब्ध कराया जा सकता है। आईपी68 ​सर्टिफाइड होने के साथ ही फोन में 2,900एमएएच की बैटरी दी गई है तथा विभिन्न मार्केट्स में इसके फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस वेरिएंट्स सेल के लिए लॉन्च किए जा सकते है

The post मोशन आई सेंसर के लैस विश्व का पहला 4के एचडीआर स्मार्टफोन सोनी एक्सपीरिया एक्सजेड प्रीमियम लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सोनी लॉन्च करने वाला है ऐसा फोन जो आपकी आंखों के इशारों पर कार्य करेगा https://www.91mobiles.com/hindi/sony-to-introduce-worlds-first-memory-embedded-camera-in-hindi/ Thu, 23 Feb 2017 13:26:31 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5313 सोनी के स्मार्टफोन को 'मोशन आई' सेंसर कैमरा से लैस किया जा सकता है। खबर है कि सोनी का मोशन आई सेंसर विश्व का पहला मैमोरी इम्बेडेड कैमरा होगा।

The post सोनी लॉन्च करने वाला है ऐसा फोन जो आपकी आंखों के इशारों पर कार्य करेगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ समय पहले खबरें आई थी कि सोनी अपने स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्स जेड और एक्सपीरिया एक्स जेड प्रीमियम के अपग्रेडेड संस्करण पर काम कर रही है। कंपनी के इस डिवाईस को लेकर आई ताजा जानकारी से पता चला है इन स्मार्टफोन को ‘मोशन आई’ सेंसर कैमरा से लैस किया जा सकता है। खबर है कि सोनी का मोशन आई सेंसर विश्व का पहला मैमोरी इम्बेडेड कैमरा होगा।

एक्पीरिया ब्लॉग के अनुसार सोनी अपने नए स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्स जेड व प्रीमियम वेरिएंट के जरिये ‘मोशन आई’ कैमरा लॉन्च करने जा रही है जो मैमोरी इम्बेडेड होगा। रिपोर्ट के अनुसार यह कैमरा किसी भी मूविंग आॅब्जेक्ट या मोशन को डिटेक्ट करते ही स्वयं ही ऐक्टिवेट होकर ब​फरिंग शुरू कर देगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि सोनी का यह कैमरा एक सेकेंड में 4 फोटो क्लिक करने में सक्षम है।

sony-xperia-xz

सोनी एक्सपीरिया एक्स जेड मोशन आई तकनीक के साथ सोनी आईएमएक्स400 कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के अनुसार यह फोन 3840×2160 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की 4के एचडीआर डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है।

sony-xperia-xz-2

सोनी के इस फोन को 4जीबी या 6जीबी रैम के साथ पेश किया जा सकता है, जो स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर कार्य करेगा। हालांकि इस फोन को लेकर कंपनी की ओर कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि सोनी द्वारा इस फोन को मोबाईल वर्ल्ड काग्रेंस 2017 के दौरान 27 फरवरी को प्रदर्शित किया जा सकता है

The post सोनी लॉन्च करने वाला है ऐसा फोन जो आपकी आंखों के इशारों पर कार्य करेगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>