Sony Xperia XZ1 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 18 Dec 2017 06:55:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 एंडरॉयड 8.1 ओरियो और डुअल कैमरे से लैस सोनी का नया स्मार्टफोन हुआ लीक https://www.91mobiles.com/hindi/sony-h8216-leaked-xperia-xz1-in-hindi/ Mon, 18 Dec 2017 06:55:56 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14925 फोन में 12-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा सेंसर और 15-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

The post एंडरॉयड 8.1 ओरियो और डुअल कैमरे से लैस सोनी का नया स्मार्टफोन हुआ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साल 2018 की पहली तिमाही में टेक कंपनी सोनी अपने बेहतरीन स्मार्टफोन्स के साथ मोबाईल बाजार में दम भरेगी। सोनी की ओर से एक्सपीरिया सीरीज़ में 4 नए स्मार्टफोन जोड़े जाएंगे जो नए साल से ही टेक बाजार मे दस्तक दे सकते हैं। ये स्मार्टफोन मीड रेंज से लेकर हाई बजट तक को कवर करेंगे। सोनी के इन आगामी स्मार्टफोन में से एक स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 का ही नया वेरिएंट होगा जिसकी जानकारी विदेशी वेबसाइट द्वारा लीक कर दी गई है।

रेडीट वेबसाइट से सोनी के इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स शेयर की है। वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में इस फोन का मॉडल नंबर एच8216 बताते हुए अनुमान जताया है कि यह फोन एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 का ही नया वर्ज़न होगा। फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वेबसाइट के अनुसार यह फोन 1080पिक्सल्स रेज्ल्यूशन वाली 5.48-इंच की फुलएचडी डिसप्ले के साथ बाजार में उतारा जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न 8.1 ओरियो पर पेश होगा तथा क्वालकॉम ने दमदार चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 पर रन करेगा। सोनी की ओर से इस फोन में 4जीबी की रैम मैमारी तथा 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,130एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।

फोटोग्राफी के लिए सोनी के इस फोन में बैक पैनल पर जहां 12-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा सेंसर ​दिए जा सकते हैं वहीं सेल्फी के लिए इस फोन के फ्रंट पैनल पर 15-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। सोनी एच8216 डुअल सिम फोन होगा तथा एक्सपीरिया के अन्य स्मार्टफोन्स की तरह इसे भी आईपी रेटिंग के साथ ही बाजार में लॉन्च किया जाएगा। बहरहाल इस फोन की आॅफिशियल जानकारी सामनें आने का इंतजार है।

The post एंडरॉयड 8.1 ओरियो और डुअल कैमरे से लैस सोनी का नया स्मार्टफोन हुआ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 हुआ लॉन्च, इसमें है 19-एमपी कैमरा और सबसे लेटेस्ट एंडरॉयड ओरियो https://www.91mobiles.com/hindi/sony-xperia-xz1-launched-in-india-in-hindi/ Mon, 25 Sep 2017 08:16:27 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12099 यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न ओरियो के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करता है।

The post एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 हुआ लॉन्च, इसमें है 19-एमपी कैमरा और सबसे लेटेस्ट एंडरॉयड ओरियो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी सोनी ने आईएफए 2017 ईवेंट के दौरान अपनी फ्लैगशिप में एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 स्मार्टफोन जोड़ा था। वहीं अब कंपनी की ओर से इस हाईएंड डिवाईस को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। सोनी के इस फोन को 44,990 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में उतारा है, और आज से ही यह सेल के लिए रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है।

sony-xperia-xz1-1

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे मैटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है। फोन में 1080×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की फुलएचडी ट्राईल्यूमिनस डिसप्ले दी गई है जो गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न ओरियो पर पेश किया गया है जिसके साथ यह 64बिट आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करता है।

16-एमपी फ्रंट कैमरे के साथ माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया सेल्फी 3 स्मार्टफोन

कंपनी की ओर से फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐ​ड्रेनो 540 जीपीयू मौजूद है। फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 19-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

sony-xperia-xz1-4

4जी वोएलटीई, यूएसबी टाईप-सी, एनएफसी जैसे फीचर्स के साथ ही इसमें बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। सोनी का यह फोन आईपी68 रेटिंड है जो इसे वाटर प्रूफिंग प्रदान करता है। फोन के साईड पैनल पर वाल्यूम रॉकर के साथ ही पावर बटन ​​मौजूद है तथा पावर बटन में ही कंपनी ने फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेड किया है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट वाली 2,700एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 हुआ लॉन्च, इसमें है 19-एमपी कैमरा और सबसे लेटेस्ट एंडरॉयड ओरियो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
25 सितंबर को लॉन्च होगा सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1, सैमसंग गैलेक्सी एस8 को मिलेगी टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/sony-xperia-xz1-to-be-launch-on-25th-september-in-india-in-hindi/ Thu, 14 Sep 2017 12:35:36 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11834 यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न ओरियो के साथ आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करता है।

The post 25 सितंबर को लॉन्च होगा सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1, सैमसंग गैलेक्सी एस8 को मिलेगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी सोनी ने आईएफए 2017 के मंच से अपनी फ्लैगशिप के तहत सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 पेश किया था। फोन के लॉन्च के कुछ समय बाद ही 91मोबाईल्स से खबर पब्लिश की थी कि सितंबर माह में यह फोन भारतीय बाजार में भी लॉन्च हो सकती है वहीं आज स्वयं कंपनी ने भी लॉन्च ईवेंट की तैयारी कर ली है। ताजा खबर यह है कि सोनी की तरफ से एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 25 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है।

पैनासोनिक ने लॉन्च किया डुअल कैमरे वाला बेहद ही सस्ता फोन, इसमें है 4,000 एमएएच की बैटरी

दरअसल सोनी की तरफ से 25 सितंबर को ईवेंट का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए कंपनी मीडिया इन्वाईट भेजने शुरू कर दिए हैं। वहीं हमारे सूत्रों ने पुख्ता किया है कि इसी ईवेंट के माध्यम से कंपनी अपना हाईएंड डिवाईस सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 भारतीय बाजार में उतारेगी। बहरहाल यह फोन कब से सेल के लिए उपलब्ध होगा और देश में इसकी कीमत क्या होगी इसके लिए इंतजार करना होगा।

sony-xperia-xz1-1

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 की बात करें तो यह फोन मैटल यूनिबॉडी डिजाईन पर बना है तथा गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड 5.2-इंच की फुलएचडी ट्राईलू​मिनस डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न ओरियो पर पेश किया गया है तथा आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करता है।

sony-xperia-xz1-4

कंपनी की ओर से इसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐ​ड्रेनो 540जीपीयू मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 19-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

4जीबी रैम, 16-एमपी कैमरा और सबसे लेटेस्ट प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ माइक्रोमैक्स ब्रांड का यू यूरेका 2

4जी वोएलटीई, यूएसबी टाईप-सी, एनएफसी जैसे फीचर्स से लैस सोनी के इस फोन को आईपी68 रेटिंग के साथ पेश किया गया है, जो इसे वाटर प्रूफ बनाती है। फोन के साईड पैनल पर स्थित पावर बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट वाली 2,700एमएएच की बैटरी मौजूद है।

The post 25 सितंबर को लॉन्च होगा सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1, सैमसंग गैलेक्सी एस8 को मिलेगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
23-एमपी कैमरे व 4जीबी रैम के साथ सोनी ने लॉन्च किया एक्सपीरिया एक्सए1 प्लस https://www.91mobiles.com/hindi/sony-xperia-xa1-plus-launched-price-and-specifications/ Sat, 02 Sep 2017 04:24:21 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11295 सोनी ने एक्सपीरिया सीरीज़ में ही एक अन्य मीडरेंज स्मार्टफोन एक्सए1 प्लस भी जोड़ दिया है।

The post 23-एमपी कैमरे व 4जीबी रैम के साथ सोनी ने लॉन्च किया एक्सपीरिया एक्सए1 प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बर्लिन में चल रहे आईएफए 2017 टेक ईवेंट में जापानी कपंनी सोनी ने कल ही अपनी एक्सपीरिया सीरीज़ में एक्सज़ेड1 और एक्सज़ेड1 कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। हमारी जानकारी के अनुसार ये दोनों ही फोन सितंबर माह में भारतीय बाजार में भी लॉन्च किए जा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर सोनी ने एक्सपीरिया सीरीज़ में ही एक अन्य मीडरेंज स्मार्टफोन एक्सए1 प्लस भी जोड़ दिया है।

आज से सेल के लिए उपलब्ध हुआ माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी, जानें कब कहां और कैसे खरीदें

सोनी एक्सपीरिया एक्सए1 प्लस की बात करें तो सोनी द्वारा पेश किया गया यह एक मीडरेंज स्मार्टफोन है जो मैटल साईड पैनल के साथ प्लास्टिक बैक पैनल पर पेश किया गया है तथा फोन में 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा मीडियाटेक हेलियो पी20 चिपसेट पर रन करता है।

sony-xperia-xa1-plus-1

कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए एक्सपीरिया एक्सए1 प्लस में एफ/2.0 अपर्चर वाला 23-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा इतने ही अपर्चर क्षमता वाला 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

4जीबी रैम और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ मोटो 4एक्स, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

यह फोन 4जी वोएलटीई, डुअल सिम, एनएफसी तथा यूएसबी टाईप-सी जैसे फीचर्स से लैस है। फोन के साईड पैनल पर स्थित पावर बटन पर ही फिंगरप्रिंअ सेंसर दिया गया है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें क्विक चार्ज सपोर्ट वाली 3,430एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 23-एमपी कैमरे व 4जीबी रैम के साथ सोनी ने लॉन्च किया एक्सपीरिया एक्सए1 प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सोनी ने उतारा Xperia XZ1 और XZ1 Compact, इसी महीने भारत में भी होंगे लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/sony-xperia-xz1-and-xperia-xz1-compact-launched-price-specifications-and-features/ Thu, 31 Aug 2017 13:14:18 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11268 टेक कंपनी सोनी ने आज आईएफए 2017 के मंच से अपनी फ्लैगशिप के तहत दो नए स्मार्टफोन पेश कर दिए हैं। सोनी की तरफ से एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 और एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 कॉम्पेक्ट को वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया गया है जो विभिन्न बाजारों में आने वाले ​​हफ्तों में विभिन्न कीमतों पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। […]

The post सोनी ने उतारा Xperia XZ1 और XZ1 Compact, इसी महीने भारत में भी होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी सोनी ने आज आईएफए 2017 के मंच से अपनी फ्लैगशिप के तहत दो नए स्मार्टफोन पेश कर दिए हैं। सोनी की तरफ से एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 और एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 कॉम्पेक्ट को वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया गया है जो विभिन्न बाजारों में आने वाले ​​हफ्तों में विभिन्न कीमतों पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1
यह फोन मैटल यूनिबॉडी डिजाईन पर बना है तथा गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड 5.2-इंच की फुलएचडी ट्राईलू​मिनस डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न ओरियो पर पेश किया गया है तथा आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करता है।

sony-xperia-xz1-2

कंपनी की ओर से इसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐ​ड्रेनो 540जीपीयू मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 19-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

जानें फोन को कैसे करें कम्यूटर पर मिरर वो भी बिना इंटरनेट

4जी वोएलटीई, यूएसबी टाईप-सी, एनएफसी जैसे फीचर्स से लैस सोनी के इस फोन को आईपी68 रेटिंग के साथ पेश किया गया है, जो इसे वाटर प्रूफ बनाती है। फोन के साईड पैनल पर स्थित पावर बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट वाली 2,700एमएएच की बैटरी मौजूद है।

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 कॉम्पेक्ट
सोनी की ओर से इस फोन को 4.6-इंच की एचडी ट्राईलूमिनस डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन प्लास्टिक बॉडी के साथ ओमनीबैलेंस डिजाईन पर बना है। सोनी का यह फोन भी एंडरॉयड ओरियो पे पेश किया गया है जो स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करता है।

sony-xperia-xz1-1

कंपनी की ओर से इसमें 4जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिहाज से यह फोन जहां 19-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सपोर्ट करता है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 18-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

शाओमी और यूरेका की टक्कर में इंटेक्स ने लॉन्च किया एक्वा नोट 5.5

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 के तमाम कनेक्टिविटी फीचर्स इसके कॉम्पेक्ट वर्ज़न में भी मौजूद है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 2,700एमएएच की बैटरी पर पेश किया गया है जो क्विक चार्जिंग तकनीक से लैस है। 17 सितंबर से यह फोन कुछ अंर्तराष्ट्रीय बाजारों के बुकिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगा। 91मोबाइल्स को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 इसी महीने भारत में भी सेल के ​लिए उपलब्ध होगा।

The post सोनी ने उतारा Xperia XZ1 और XZ1 Compact, इसी महीने भारत में भी होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एंडरॉयड 8 वर्ज़न और 19-मेगापिक्सल कैमरे के साथ सोनी का नया स्मार्टफोन लीक https://www.91mobiles.com/hindi/sony-xperia-xz1-leaked-in-hindi/ Wed, 09 Aug 2017 07:10:38 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10465 एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 को चीनी बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट किया गया है जहां इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है।

The post एंडरॉयड 8 वर्ज़न और 19-मेगापिक्सल कैमरे के साथ सोनी का नया स्मार्टफोन लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले हफ्ते ही टेक कंपनी सोनी के आगामी डिवाईस को लेकर खबर सामनें आई थी कि सोनी नए स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 पर काम कर रही है और इसे दो मॉडल में पेश किया जाएगा। वहीं अब एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 को चीनी बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट किया गया है जहां इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है।

कॉर्बन ने पेश किया सस्ता 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन ए41 पावर

जीएसएमएरिना की रिपोर्ट के अनुसार सोनी का यह फोन एंडरॉयड 8.0 नुगट पर आधारित होगा, जो एंडरॉयड सोनी एडिशन पर रन करेगा। इस फोन में 2.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टाकोर क्वालकॉम प्रोसेसर देखने को मिल सकता है तथा ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐ​ड्रेनो 540जीपीयू दिया जा सकता है।

sony-xperia-xz-gfx

लिस्टिंग के मुताबिक सोनी के इस फोन को 1920 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.1-इंंच की स्क्रीन पर पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस फोन के अलग-अलग मॉडल में अलग साईज़ पर डिसप्ले दी जा सकती हैं। वहीं फोटोग्राफी के लिए एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 में 19-मेगापिक्सल का रियर व 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।

अगले महीने भारत में लॉन्च होगा शाओमी मी 5एक्स, दाम भी होगा कम

फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी देखने को मिल सकती है तथा ​वेरिएंट के हिसाब से रैम व रोम अलग हो सकती है। सोनी के इस आगामी फोन को लेकर कंपनी की ओर से कोई जानकारी पुख्ता नहीं की गई है, ऐसे में सामनें आई स्पेसिफिकेशन्स को लीक के तौर ही माना जाना चाहिए।

The post एंडरॉयड 8 वर्ज़न और 19-मेगापिक्सल कैमरे के साथ सोनी का नया स्मार्टफोन लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सोनी ला रहा है 4जीबी रैम वाला फोन जो चलेगा सबसे लेटेस्ट प्रोसेसर पर https://www.91mobiles.com/hindi/sony-xperia-xz1-leak-in-hindi/ Fri, 28 Jul 2017 05:44:49 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10096 एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 को लेकर एक लीक सामनें आया है जिसमें फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है।

The post सोनी ला रहा है 4जीबी रैम वाला फोन जो चलेगा सबसे लेटेस्ट प्रोसेसर पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी सोनी अपनी एक्सपीरिया सीरीज़ को बढ़ाने की तैयारी में लगी है। कंपनी अपनी इस सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 और एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 कॉपेक्ट पर काम कर रही है। वहीं इनमें से एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 को लेकर एक लीक सामनें आया है जिसमें फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है।

8जीबी रैम और 256जीबी मैमोरी से लैस हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी नोट 8

दरअसल चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच ने सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 को लिस्ट किया है। वेबसाइट पर यह फोन सोनी जी8341 मॉडल नंबर के साथ मौजूद है। लिस्टिंग में सोनी के इस फोन को 1909 सिंगल-कोर स्कोर और 6459 मल्टी-कोर स्कोर प्राप्त हुए हैं। वहीं बताया गया है कि यह फोन एंडरॉयड 7.1.1 नुगट आधारित होगा तथा स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेगा।

sony-xperia-xz1

लिस्टिंग के अनुसार यह फोन 4जीबी रैम पर पेश किया जा सकता है। वहीं सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 को लेकर पहले सामनें आए लीक्स के अनुसार यह फोन 5.2-इंच की फुलएचडी डिसप्ले से लैस हो सकता है तथा इसमें 3,000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।

शाओमी की रफ्तार के आगे सैमसंग पड़ा धीमा

वहीं एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 कॉपेक्ट को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट से लैस हो सकता है। गौरतलब है कि 31 अगस्त को सोनी प्री-आईएफए 2017 लॉन्च ईवेंट में हिस्सा लेने वाली है। ऐसे में आशा है कि एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 और एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 कॉपेक्ट स्मार्टफोन को इन दौरान कंपनी द्वारा टेक जगत के समक्ष पेश किया जा सकता है।

The post सोनी ला रहा है 4जीबी रैम वाला फोन जो चलेगा सबसे लेटेस्ट प्रोसेसर पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एक्सपीरिया सीरीज में सोनी लॉन्च करेगा तीन नए फोन, लॉन्च से पहले जानकारी हुई उजागर https://www.91mobiles.com/hindi/sony-planning-to-lauch-3-new-smartphone-on-ifa-xpera-xz1-xpera-xz1-compact-and-xpera-x1-in-hindi/ Mon, 22 May 2017 10:21:58 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7880 सोनी एक्सपीरिया एक्सजेड की बात है तो इस फोन को कंपनी 5.2-इंच की स्क्रीन के साथ पेश कर सकती है। फोन में फुल एचडी स्क्रीन देखने को मिल सकता है।

The post एक्सपीरिया सीरीज में सोनी लॉन्च करेगा तीन नए फोन, लॉन्च से पहले जानकारी हुई उजागर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जैसा मालूम है हर साल बर्लिन में आईएफए कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाता है जहां तकनीकविदों भारी जमावड़ा होता है और एक से बढ़कर एक डिवाइस प्रदर्शित किए जाते हैं। इस साल भी सितंबर माह में आईएफए इवेंट का आयोजन किया जा सकता है। इसके लिए कंपनियों ने अभी से ही कमर कसने शुरू कर दिए हैं। खबर के अनुसार इस इवेंट में सोनी कई फोन का प्रदर्शन कर सकता है।

रीव्यू.जीई वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी एक साथ तीन फोन पर्दान करने वाली है। ये तीनों फोन एक्सपीरिया एक्सजेड सीरीज में होंगे। कंपनी इस बार एक्सपीरिया एक्सजेड1, एक्सपीरिया एक्सजेड1 कॉम्पैक्ट और एक्सपीरिया एक्स1 को लॉन्च कर सकती है। इन फोंस के स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा कर दिया गया है।

लॉन्च से पहले नोकिया 9 की जानकारी लीक, डुअल कैमरे के साथ ताकतवर प्रोसेसर से है लैस

जहां तक सोनी एक्सपीरिया एक्सजेड की बात है तो इस फोन को कंपनी 5.2-इंच की स्क्रीन के साथ पेश कर सकती है। फोन में फुल एचडी स्क्रीन देखने को मिल सकता है। जैसा कि मालूम है एक्सपीरिया एक्सजेड सोनी का प्री​मियम सीरीज है इस फोन में आपको प्रीमियम फीचर्स भी मिलेंगे। फोन को क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश किया जा सकता और फोन में 4जीबी रैम और 3,000 एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।

5.7-इंच स्क्रीन और स्टायलस के साथ एलजी का स्टाईलो 3 प्लस लॉन्च

जहां तक एक्सजेड कॉम्पैक्ट की बात है तो इस फोन सोनी का यह फोन भी प्रीमियम फीचर से लैस होगा। दोनों फोन में मुख्य रूप से स्क्रीन जाइज का अंतर होगा। सोनी एक्सपीरिया एक्सजेड कॉम्पैक्ट हो 4.6-इंच की सक्रीन के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 4जीबी रैम और 2,800 एमएएच की बैटरी होने की संभावना है।

वहीं सोनी एक्सपीरियां एक्स1 को स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है और फोन में 5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही इसमें भी आपको 4जीबी की रैम मैमोरी ओर 2,800 एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।

The post एक्सपीरिया सीरीज में सोनी लॉन्च करेगा तीन नए फोन, लॉन्च से पहले जानकारी हुई उजागर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>