South Movies In Hindi | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 27 Nov 2024 07:28:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 फ्री में देखें वेब सीरीज और मूवी, बस डाउनलोड करें इनमें से कोई भी ऐप https://www.91mobiles.com/hindi/best-mobile-apps-websites-for-free-watch-movies-web-series/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-mobile-apps-websites-for-free-watch-movies-web-series/#respond Fri, 08 Sep 2023 05:22:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=85843 इन ऐप्स को एंडरॉयड व आईओएस पर डाउनलोड कर सकते हैं।

The post फ्री में देखें वेब सीरीज और मूवी, बस डाउनलोड करें इनमें से कोई भी ऐप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जब ऑनलाइन मूवी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म (OTT) की बात आती है, तो Netflix और Amazon Prime Video का ख्याल दिमाग में आता है। हालांकि, इन दोनों प्लेटफार्मों पर पेमेंट करने के बाद ही मौजूद कंटेंट देखा जा सकता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि ऐसे भी कई प्लेटफॉर्म हैं, जिनपर बिना सब्सक्रिप्शन के फिल्मों, वेब सीरीज और टीवी शो का मजा लिया जा सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में…

देखें फ्री Movies और Web Series वाली ऐप्स की लिस्ट

  • YouTube
  • MX Player
  • Disney Plus Hotstar
  • Sony LIV
  • JioCinema
  • Zee5
  • Vi Movies and TV
  • Amazon Mini Tv
  • Samsung TV Plus

1. YouTube

youtube

इस लिस्ट में सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण ऐप YouTube है। आपको आश्चर्य हो सकता है, लेकिन प्रोडक्शन स्टूडियो खुद कई फिल्में YouTube पर डालते हैं ताकि आप उन्हें मुफ्त में देख सकें।

  • केजीएफ, भूल भुलैया जैसे हिट और अमर प्रेम जैसी फिल्में इस प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए उपलब्ध हैं।
  • आप एंडरॉयड फोन, आईफोन, टीवी, फायर टीवी स्टिक या डेस्कटॉप Youtube को चला सकते हैं।
  • इस प्लेटफॉर्म पर आपको ऑफ़लाइन देखने के लिए फिल्में और टीवी शो डाउनलोड करने की भी परमिशन मिलती है।

Android
iOS

2. MX Player

mx-player

यदि आप एमएक्स प्लेयर के ओजी यूजर हैं, तो आपको याद होगा कि अपने शुरुआती दिनों में, एमएक्स प्लेयर केवल एक ऑफलाइन वीडियो प्लेयर था।

  • 2019 में, एमएक्स प्लेयर को फिर से लॉन्च किया गया और यह एक ओटीटी सर्विस प्रोवाइडर बन गई।
  • प्लेटफॉर्म में लगभग 150,000 घंटे का कंटेंट 12 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध है।
  • आप एमएक्स प्लेयर पर वुल्फ ऑफ द वॉल स्ट्रीट, नॉक नॉक और 24 ऑवर्स टू लिव जैसी हिट हिंदी फिल्में व सीरीज बिल्कुल मुफ्त (विज्ञापनों के साथ) देख सकते हैं।

Android
iOS

3. Disney Plus Hotstar

disney-plus-hotstar

डिज़नी प्लस हॉटस्टार आपके स्मार्टफोन, टीवी, फायर टीवी स्टिक या क्रोमकास्ट पर कार्य करता है। बिना सब्सक्रिप्शन के मुफ्त में फिल्में और शो देख सकते हैं।

  • इसमें Baaghi 3, Bang Bang, The Ice Man, साथ ही Quix शो जैसी फिल्में देख सकते हैं।
  • इसके अलावा डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मुफ्त फिल्में और टीवी शो हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध हैं।

Android
iOS

4. Sony LIV

sony-liv

SonyLIV भी एक फ्रीमियम सर्विस है, जिसमें कन्नड़, अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, मराठी और बंगाली जैसी विभिन्न भाषाओं में 40,000 घंटे से अधिक का कंटेंट उपलब्ध है।

  • आप जर्सी जैसी फिल्में देख सकते हैं, और गोलमाल, और खट्टा मीठा जैसे क्लासिक्स बिना साइन इन किए भी देख सकते हैं।
  • साइन इन करने के बाद, आप तारक मेहता का उल्टा चश्मा, गुड नाइट इंडिया और मैडम सर जैसे हिट टीवी शो बिल्कुल मुफ्त देख सकते हैं।

Android
iOS

5. JioCinema

jiocinema

यदि आप एक Jio यूजर हैं, तो JioCinema पर फ्री में सभी कंटेंट को देख सकते हैं। ऐप पर 100,000 घंटे से अधिक की फिल्में, टीवी शो और बहुत कुछ प्रदान करता है।

  • अंग्रेजी के अलावा, यह हिंदी, तमिल, कन्नड़, मराठी, तेलुगु, बंगाली, गुजराती, भोजपुरी, मलयालम और पंजाबी सहित कई भारतीय भाषाओं में कंटेंट मिलता है।
  • ऐप में नाटक, एक्शन, कॉमेडी और रोमांस सहित कई अलग-अलग शैलियों की फिल्में शामिल हैं।
  • इसके अलावा, Jio ने SunNXT, ErosNow, Voot, ALTBalaji, Shemaroo और Playflix के साथ भी साझेदारी की है।

Android
iOS

6. Zee5

zee5

Zee5 इस लिस्ट में मौजूद एक और OTT platform है, जिसमें 12 अलग-अलग भाषाओं में movies और TV shows के साथ 1,00,000 घंटे का कंटेंट मौजूद हैं। इसमें Zee original shows और music भी है। इसके अलावा Zee5 यूजर्स ALTBalaji’s का कंटेंट फ्री में देख सकते हैँ।

  • ऐप पर कुछ कंटेंट को फ्री में देखा जा सकता है।
  • प्लेटफॉर्म में A Flying Jatt, Ra One और Wanted फिल्म देख सकते हैं।
  • इसके अलावा टीवी शो Jodhaa Akbar, Bhabhiji Ghar par hai और Pavitra Rishta को फ्री में स्ट्रीम कर सकते हैं।

Android
iOS

7. Vi Movies and TV

vi-movies-and-tv

यह ऐप Vodafone Idea (VI) यूजर्स के लिए बनाया गया है। वीआई मूवीज और टीवी ऐप सैकड़ों फिल्मों और टीवी शो को मुफ्त में एक्सेस देता है।

  • टेल्को ने लायंसगेट प्ले, इरोज नाउ, वूट सेलेक्ट, सनएनएक्सटी, ज़ी5, हंगामा प्ले, डिस्कवरी और युप्पटीवी जैसी सेवाओं के साथ भी भागीदारी की है।
  • आप एक वीआईपी सदस्य हैं, तो आपको वीआई फिल्मों के अलावा इन सभी सेवाओं को फ्री में एक्सेस कर सकते हैं।

Android

8. Amazon Mini tv

अमेजन शॉपिंग ऐप में आपको अमेजन मिनी टीवी का प्लेटफॉर्म दिखाई देगा, जहां पर आप एक दम फ्री में सभी सीरीज को देख सकते हैं। इस पर आप बिना पैसा खर्च कर फ्री में वेब सीरीज और शो को आसानी से देख सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर Yeh Meri Family, Aspirants, Half CA आदि जैसी शानदार सीरीज को देखा जा सकता है।

Android
iOS

9. Samsung TV Plus

samsung-tv-plus

जैसा कि नाम से साफ है कि यह ऐप सैमसंग डिवाइसों के लिए विशेष तौर पर तैयार किया गया है। चाहे वह स्मार्ट टीवी हो, फोन हो या टैबलेट हो।

  • सैमसंग टीवी प्लस एक लाइव टीवी सेवा है जो आपको मुफ्त में शो और फिल्में देखने की परमिशन देता है।
  • इसमें मस्ती और वर्ल्ड वॉर 2 की डॉक्यूमेंट्री जैसी फिल्में शामिल हैं।

Android

सवाल-जवाब (FAQ)

मोबाइल में फ्री में मूवी कैसे देखें?

फ्री में मूवी देखने के लिए आप अपने फोन में “Jio Cinema और MX Player” ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं, यह ऐप आपको ज्यादातर मूवी बिल्कुल फ्री में दिखएंगी।

फ्री मूवी वाला ऐप कौन सा है?

YouTube, MX Player, Disney Plus Hotstar, Sony LIV, JioCinema, Zee5, Vi Movies and TV और Amazon Mini Tv आदि।

The post फ्री में देखें वेब सीरीज और मूवी, बस डाउनलोड करें इनमें से कोई भी ऐप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-mobile-apps-websites-for-free-watch-movies-web-series/feed/ 0
Golden Globe Award जीतने वाली देश की पहली सुपरहिट मूवी RRR, जानें कहां देखें ऑनलाईन https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-watch-golden-globe-award-winner-rrr-movie-online-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-watch-golden-globe-award-winner-rrr-movie-online-in-hindi/#respond Thu, 12 Jan 2023 11:05:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=96040 80th Golden Globe Award 2023 में RRR के सुपरहिट गाने Naatu Naatu (नाचो-नाचो) को Best Original Song चुना गया है। यह अवॉर्ड RRR composer MM Keeravani के नाम रहा है जो पूरे भारत के लिए सम्मान की बात है।

The post Golden Globe Award जीतने वाली देश की पहली सुपरहिट मूवी RRR, जानें कहां देखें ऑनलाईन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Golden Globe Award के बारे में अगल महीनाभर पहले पूछा जाता तो शायद आपको गूगल करके इसके बारे में पढ़ना पड़ता। लेकिन आज न सिर्फ भारतवासियों को इस इंटरनेशनल अवॉर्ड के बारे में पता है बल्कि साथ ही इसका नाम लेते हुए गर्व भी महसूस हो रहा है। पहली बार हमारे देश की कोई फिल्म इस प्रतिष्ठित सम्मान को पाने में सफल हुई है। S.S. Rajamouli द्वारा बनाई गई RRR Film गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2023 में Best Original Song का खिताब जीतने में कामयाब हुई है।

RRR के सुपरहिट गाने Naatu Naatu (नाचो-नाचो) को 80th Golden Globe Award 2023 में Best Original Song चुना गया है। लॉस एंजिल्स में आयोजित हुए बड़े समारोह में एस.एस. राजामौली के साथ आरआरआर फिल्म के मुख्य सितारे Jr NTR और Ram Charan मौजूद रहे। बेस्ट ओरिजन सान्ग का अवॉर्ड RRR composer MM Keeravani के नाम रहा है जो पूरे भारत के लिए सम्मान की बात है।

RRR फिल्म ऑनलाइन कहां देखें?

अधिकांश लोग पिछले साल रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म RRR को अब तक देख ही चुके होंगे। लेकिन अगर अब फिर से आपके दिल में यह क्लासिक सिनेमा देखने की इच्छा पैदा हो रही है तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर देख सकते हैं। नेटफ्लिक्स पर आरआरआर फिल्म का हिंदी संस्करण रिलीज किया जा चुका है और यहां आप RRR Hindi dubbed वर्ज़न बिना किसी रूकावट के देख सकते हैं।

how to watch golden globe award winner rrr movie online in hindi

नेटफ्लिक्स पर RRR फिल्म को अंग्रेजी भाषा में भी रिलीज किया गया है। वहीं अगर अन्य OTT Platform की बात करें तो मूल रुपये से तेलूगु भाषा में बनी यह मूवी ZEE5 और Hotstar पर भी उपलब्ध कराई जा चुकी है। लगे हाथ आपको बताते चलें कि आरआरआर फिल्म New York Film Critics Circle Award for Best Director का खिताब भी पहले अपने नाम कर चुकी है।

RRR स्टार कास्ट

आरआरआर की कहानी को V. Vijayendra Prasad ने लिखा है जिसे S. S. Rajamouli साहब ने पर्दे पर उतारा है। N. T. Rama Rao Jr. और Ram Charan के लीड रोल के साथ ही Alia Bhatt, Olivia Morris, Ajay Devgn, Shriya Saran, Samuthirakani, Ray Stevenson और Alison Doody जैसे चेहरे इस फिल्म में शामिल है।

The post Golden Globe Award जीतने वाली देश की पहली सुपरहिट मूवी RRR, जानें कहां देखें ऑनलाईन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-watch-golden-globe-award-winner-rrr-movie-online-in-hindi/feed/ 0
Vikram Vedha OTT रिलीज डेट को लेकर सामने आया नया लीक, जानें क्या कहती है रिपोर्ट https://www.91mobiles.com/hindi/vikram-vedha-ott-release-date-stream-on-jio-cinema-and-voot/ https://www.91mobiles.com/hindi/vikram-vedha-ott-release-date-stream-on-jio-cinema-and-voot/#respond Thu, 29 Dec 2022 05:05:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=95108 फिल्म ईमानदार पुलिस अधिकारी विक्रम के इर्द-गिर्द घूमती है

The post Vikram Vedha OTT रिलीज डेट को लेकर सामने आया नया लीक, जानें क्या कहती है रिपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • रिपोर्ट के अनुसार Vikram Vedha 9 जनवरी को स्ट्रीम की जा सकेगी।
  • फिल्म को जियो सिनेमा और वूट पर रिलीज किया जाएगा।
  • इस फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान हैं।

Vikram Vedha OTT Release डेट की जानकारी सामने आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद यह फिल्म 9 जनवरी 2023 को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पेश की जाएगी। बताया जा रहा है कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की यह फिल्म ‘विक्रम वेधा’ Voot के साथ Jio Cinema पर स्ट्रीम की जा सकेगी। अगर आप भी सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को देखने से चूक गए हैं तो निराश होने की जरुरत नहीं है क्योंकि इस फिल्म की ओटीटी रिलीज बिल्कुल तैयार दिखाई दे रहा है।

30 सितंबर को बड़े पर्दे पर हुई थी रिलीज

आपको बता दें कि विक्रम वेधा हिंदी 30 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। वहीं, रिलीज के बाद इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। लेकिन, फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा। इसके अलावा फिल्म के आधिकारिक ट्रेलर को YouTube पर 60 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। आप इस फिल्म के ट्रेलर को नीचे देख सकते हैं। इसे भी पढ़ें: कौन सी फिल्में चल रही हैं, यहां देखें पूरी लिस्ट

देखें Vikram Vedha का ट्रेलर

कथित तौर पर, विक्रम वेधा एक के खिलाफ दो ओटीटी प्लेटफार्मों- Jio Cinema और Voot Select पर रिलीज होगी पहले, अफवाहें थीं कि फिल्म केवल वूट सेलेक्ट पर रिलीज होगी। वहीं, अभी तक प्रोडक्शन हाउस और ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट और जियो सिनेमा द्वारा इस मूवी की आधिकारिक रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

साउथ की रीमेक है ये फिल्म

गौरतलब है कि Vikram Vedha एक तमिल फिल्म का रीमेक है, जिसका नाम भी विक्रम वेधा ही था। यह फिल्म 2017 में आई थी और इसमें आर माधवन, विजय सेतुपति और श्रद्धा श्रीनाथ जैसे बड़े कलाकार थे। इसके अलावा आपको बता दें कि विक्रम वेधा एक एक्शन थ्रिलर फिल्म, जिसका डायरेक्शन पुष्कर और गायत्री ने किया है। वहीं, फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं। इसे भी पढ़ें: हिंदी में देखें कन्नड़ सिनेमा की 5 बेस्ट फिल्में, एक्शन के साथ कहानी में है पूरा दम

फिल्म की कहानी एक एक ईमानदार पुलिस अधिकारी विक्रम के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक गैंगस्टर वेधा का पीछा करता है। फिल्म में विक्रम को वेधा को पकड़ना है और वेधा हर बार विक्रम को कोई कहानी सुनाकर बच निकलता है और उसी कहानी से फिल्म की कहानी आगे चलती रहती है। अगर आपने ओरिजनल फिल्म देख ली है तो आपको दोनों में शायद ही कोई फर्क दिखाई देगा।

The post Vikram Vedha OTT रिलीज डेट को लेकर सामने आया नया लीक, जानें क्या कहती है रिपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vikram-vedha-ott-release-date-stream-on-jio-cinema-and-voot/feed/ 0
साउथ की 5 बेस्ट फिल्में, इस वीकेंड बना लें देखने का प्लान https://www.91mobiles.com/hindi/best-south-movies-hindi-on-netflix-amazon-prime-zee5-ott/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-south-movies-hindi-on-netflix-amazon-prime-zee5-ott/#respond Wed, 07 Sep 2022 07:55:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=77113 साउथ का सिनेमा धीरे-धीरे बॉलीवुड पर हावी होता हुआ दिखाई दे रहा है।

The post साउथ की 5 बेस्ट फिल्में, इस वीकेंड बना लें देखने का प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

काफी समय से बड़े पर्दे से लेकर OTT पर साउथ की फिल्मों (South Movies) का सुरूर चढ़ा हुआ है। कुछ महीने पहले आई अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa: The Rise को देखने के बाद हिंदी भाषी लोग साउथ सिनेमा के बड़े फैन बन गाए हैं। वहीं, लोगों के इसी क्रेज को देखते हुए साउथ के फिल्म मेकर्स भी ज्यादा से ज्यादा फिल्में पैन इंडिया रिलीज कर रहे हैं। लेकिन, अगर आप इस वीकेंड घर पर हैं और आपको भी साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्में खूब पसंद आ रही हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है। दरअसल, हम आपको इस आर्टिकल में 5 बेहतरीन साउथ इंडिया (Best South Movies Hindi) की उन फिल्मों की जानकारी देने वाली हैं जो कि हिंदी भाषा में OTT प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए मौजूद हैं।

Karnan

best South Movies hindi on netflix amazon prime zee5 OTT

साउथ के सुपरस्टार धनुष की फिल्म कर्णन (Karnan) जो थियेटर्स में रिलीज होने के बाद कुछ समय पहले ही ओटीटी पर आई है। इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। फिल्म में धनुष के अलावा लाल पॉल, योगी बाबू, नटराजन सुब्रमण्यम, राजिशा विजयन, गौरी जी किशन और लक्ष्मी प्रिया चंद्रामौली जैसे कलाकार अहम किरदारों में हैं। इस फिल्म की कहानी असली कहानी से प्रेरित बताई जा रही है। तमिलनाडु में 90 के दशक में एक गांव में बवाल हुआ था, जहां बड़ी संख्या में पुलिसवालों ने गांव वालों पर हमला किया था। फिल्म में इसी के इर्द-गिर्द कहानी दिखाई गई है। इसे भी पढ़ें: Pushpa की तरह फायर हैं OTT पर मौजूद ये 5 साउथ इंडियन फिल्में, अभी बना लें देखने का प्लान

World Famous Lover

best South Movies hindi on netflix amazon prime zee5 OTT

साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता Vijay Deverakonda फिलहाल अफनी अपकमिंग फिल्म Liger को लेकर चर्चा में हैं। अगर आप भी इनके फैन हैं तो लिगरन आने से पहले Vijay की फिल्म ‘वर्ल्ड फेमस लवर’ (World Famous Lover) को SonyLIV और यूट्यूब (Goldmines Telefilms) पर हिंदी में देखा जा सकता है। हालांकि, फिल्म बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन, यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने के कुछ समय बाद ही इस फिल्म को 6.5 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा था।

Amar Akbar Anthony

best South Movies hindi on netflix amazon prime zee5 OTT

फिल्म का नाम सुनते ही आपको लगा होगा कि यह तो 1977 में आई अमिताब बच्चन की फिल्म है। लेकिन, हम आपको बता दें कि Amar Akbar Anthony नाम की फिल्म साउथ अभिनेता रवि तेजा की भी फिल्म है जिसमें अकेले रवि ही तीन किरदार निभा रहे हैं। वहीं, मजेदार बात यह कि फिल्म का नाम भले ही बॉलीवुड की फिल्म वाला है। लेकिन, कहानी बिल्कुल अलग है। फिल्म को SonyLIV पर हिंदी में देखा जा सकता है। फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें रवि तेजा एक मानसिक बीमारी से ग्रस्त हैं और वह कभी अमर तो कभी अकबर और कभी मार्क एंथोनी बन जाते हैं। इसे भी पढ़ें: नई सीरीज के साथ OTT पर फिर धमाल मचाने तो तैयार Paatal Lok के हाथीराम चौधरी, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

Kurup

best South Movies hindi on netflix amazon prime zee5 OTT

इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। फिल्म की कहानी रियर लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है। दरअसल, साल 1984 में एक सुकुमार कुरूप नाम के एक शख्स ने इंश्योरंस के पैसे पाने के लिए अपनी ही मौत का नाटक किया था, जिसपर इस फिल्म को बनाया गया है। फिल्म ‘कुरूप’ में दुलकर सलमान ने मुख्य भुमिका निभाई है।

Haathi Mera Saathi

best South Movies hindi on netflix amazon prime zee5 OTT

राणा दग्गूबटी और पुल्कित सम्राट की फ़िल्म हाथी मेरे साथी को पिछले साल सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया गया था। फैमली के साथ देखने के लिए ‘हाथी मेरे साथी’ एक शानदार फिल्म है। इस फिल्म की कहानी ऐसे आदमी (राणा दग्गूबटी) पर आधारित है, जो इकोसिस्टम की रक्षा करते हुए अपनी पूरी ज़िंदगी जंगल में बिताता है। वहीं, फिल्म एक आदमी और एक हाथी के बीच रिश्ते की कहानी को भी दिखाती है। फिल्म को ZEE5 पर देखा जा सकता है।

The post साउथ की 5 बेस्ट फिल्में, इस वीकेंड बना लें देखने का प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-south-movies-hindi-on-netflix-amazon-prime-zee5-ott/feed/ 0
OTT पर मौजूद हैं Actor Suriya की ये शानदार हिंदी डब्ड South Movies, अभी बना लें देखने का प्लान https://www.91mobiles.com/hindi/south-indian-actor-suriya-hindi-dubbed-movies-list/ https://www.91mobiles.com/hindi/south-indian-actor-suriya-hindi-dubbed-movies-list/#respond Thu, 18 Aug 2022 08:43:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=86367 आज सूर्या साउथ सिनेमा के हाइएस्ट पेड स्टार्स में से एक हैं।

The post OTT पर मौजूद हैं Actor Suriya की ये शानदार हिंदी डब्ड South Movies, अभी बना लें देखने का प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

South Actor Suriya Best Movies: साउथ के सुपरस्टार सूर्या (Actor Suriya) अपनी एक्टिंग के कारण करोड़ों दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाए बैठे हैं। वहीं, हाल ही में हुए 68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में South के Superstar Surya की फिल्म ‘सोरारई पोटरु’ (South Movie Soorarai Pottru) को सबसे ज्यादा पांच नेशनल अवॉर्ड मिलें। अगर आप भी एक्टर सूर्या के अभिनय और उनकी फिल्मों के जबरा फैन हैं तो OTT पर उनकी शानदार South Hindi Dubbed Movies को देख सकते हैं। आइए बिना देर करे आपको उनकी 5 बेस्ट फिल्मों के बारें में बताते हैं जो हर किसी फैन को जरूर देखनी चाहिए।

Actor Suriya Best Hindi Dubbed Movies

udaan-surya

  1. Udaan
  2. Jai Bhim
  3. Etharkkum Thunindhavan
  4. Main Hoon Surya Singham 2
  5. Ghajini

Udaan

सूर्या (Actor Suriya) की इस फिल्म को Sudha Kongara ने डायरेक्ट किया है। वहीं, उन्होंने ही फिल्म को लिखा भी है। इसके अलावा इस मूवी में सूर्या और अपर्णा बालामुरली के अलावा परेश रावल अहम भूमिका में हैं। साथ ही मोहन बाबू, उर्वशी और करुणा सपोर्टिंग रोल में हैं। फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

Jai Bhim

यह फिल्म फिलहाल सबसे अधिक रेटिंग वाली आईएमडीबी (IMDb) फिल्म है। ‘जय भीम’ को 10 में से 9.6 रेटिंग मिली है। इस फिल्म को पिछले साल नवंबर में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था। साउथ के सुपरस्टार सूर्या द्वारा अभिनित यह फिल्म रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में रही थी। इसे प्राइम वीडियो पर हिंदी में देखा जा सकता है।

Etharkkum Thunindhavan

etharkkum-thunindhavan

इस फिल्म को बड़े पर्दा पर तो Tamil के साथ ही Hindi, Telugu, Malayalam and Kannada भाषा में रिलीज किया गया था। लेकिन, अगर आप हिंदी भाषी दर्शक हैं तो नेटफ्लिक्स (south movie hindi dubbed) पर इसे देख सकते हैं।

Main Hoon Surya Singham 2

सूर्या की फिल्म Main Hoon Surya Singham 2 को अमेजन प्राइम वीडियो, MX Player, Voot, Youtube और Hotstar पर देखा जा सकता है। हालांकि, इस पुलिस ड्रामा का कई भारतीय भाषाओं में रीमेक बनाया गया है, लेकिन ऑरिजनल वर्जन सबसे अच्छा रहा क्योंकि सूर्या की एक्टिंग इसमें कमाल की है।

Ghajini

ghajni

2005 में रिलीज हुई गजनी फिल्म को Youtube पर देख सकते हैं। एआर मुर्गदॉस की फिल्म ‘गजनी’ को देशभर के दर्शकों के बीच लोकप्रियता पाई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। थिएटर्स में इसके शो 100 दिनों तक चले थे। वहीं, इस फिल्म की रीमेक बॉलीवुड में भी बनी।

The post OTT पर मौजूद हैं Actor Suriya की ये शानदार हिंदी डब्ड South Movies, अभी बना लें देखने का प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/south-indian-actor-suriya-hindi-dubbed-movies-list/feed/ 0
South Movie Soorarai Pottru को मिले 5 नेशनल अवॉर्ड, प्राइम वीडियो पर देख लें अभी https://www.91mobiles.com/hindi/south-movie-soorarai-pottru-hindi-dubbed-udaan-on-ott-amazon-prime-video-suriya-national-award-winning-film/ https://www.91mobiles.com/hindi/south-movie-soorarai-pottru-hindi-dubbed-udaan-on-ott-amazon-prime-video-suriya-national-award-winning-film/#respond Thu, 28 Jul 2022 07:36:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=85138 इस फिल्म को हिंदी में भी ओटीटी पर देखा जा सकता है।

The post South Movie Soorarai Pottru को मिले 5 नेशनल अवॉर्ड, प्राइम वीडियो पर देख लें अभी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साउथ की फिल्में इस समय हर जगह छाई हुईं हैं। South Hindi Dubeed Movie के बड़े पर्दे के साथ ही ओटीटी पर रिलीज होने से आज South Cinema के प्रति हिंदी भाषी दर्शकों को झुकाव ज्यादा दिखाई दे रही हैं। वहीं, इन्हीं साउथ फिल्मों में से एक South India Movie ने सिर्फ दर्शकों के दिलों पर ही नहीं बल्कि 68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में अपनी जगह बनाई और एक या दो नहीं बल्कि 5 National Film Award अपने नाम किए। अगर आपके मन में भी इस फिल्म को देखने की इच्छा जाग रही है तो आपको जानकर खुशी होगी कि यह फिल्म ओटीटी पर हिंदी भाषा में भी देखने के लिए मौजूद हैं। तो आइये हम आपको फिल्म की कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक के साथ इस बात के बारे में बताते हैं कि इसे OTT पर कौनसे प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।

5 नेशनल अवॉर्ड किए अपने नाम

South के Superstar Surya की फिल्म ‘सोरारई पोटरु’ (South Movie Soorarai Pottru) को सबसे ज्यादा पांच नेशनल अवॉर्ड मिले हैं। इस महीने आयोजित हुए नेशनल फिल्म अवॉर्ड में ‘सोरारई पोटरु’ को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड, (सूर्या) बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड (अपर्णा बालामुरली) , बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड स्कोर) अवॉर्ड मिला है। इसे भी पढ़ें: ये हैं OTT पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्में और वेब सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

Soorarai Pottru की कहानी

Soorarai Pottru Story फिल्म में नेदुमारन राजंगम नाम के शख्स की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी खुद की एयरलाइन का सपना देखता है। हालांकि, अपने इस सपने को पूरा करने के लिए उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसी को लेकर इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक शख्स अपने सपने को पूरा करने के लिए कितनी मेहनत करता है। कहा जाता है कि फिल्म की कहानी एयर डेक्कन के संस्थापक कैप्टन जीआर गोपीनाथ की लाइफ से इंस्पायर्ड है।

udaan-surya

Soorarai Pottru स्टार कास्ट

सूर्या (Actor Suriya) की इस फिल्म को Sudha Kongara ने डायरेक्ट किया है। वहीं, उन्होंने ही फिल्म को लिखा भी है। इसके अलावा इस मूवी में सूर्या और अपर्णा बालामुरली के अलावा परेश रावल अहम भूमिका में हैं। साथ ही मोहन बाबू, उर्वशी और करुणा सपोर्टिंग रोल में हैं।

Soorarai Pottru Hindi Remake पर हो रहा काम

आपको जानकार खुशी होगी कि इस फिल्म का हिंदी रीमेक पर काम चल रहा है। इसमें सूर्या का किरदार अक्षय कुमार निभा रहे हैं। वहीं, फिल्म में उनके साथ राधिका मदान नजर आएंगी। हाल ही में अक्षय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी शेयर की थी। इसे भी पढ़ें: Delhi Crime 2 का टीजर जारी, इस दिन यहां रिलीज होगी ये क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज

इस ओटीटी पर देखें ये फिल्म

आपको बता दें कि ‘सोरारई पोटरु’ फिल्म नवंबर 2020 में रिलीज हुई थी। लेकिन, कोरोना महामारी के कारण इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था। लेकिन यह फिल्म मलयालम और कन्नड़ भाषा में है। हालांकि, हिंदी भाषी दर्शकों को ध्यान में रखते हुए फिल्म को हिंदी में भी ‘उड़ान’ नाम से अप्रैल 2021 में रिलीज किया गया जो कि Prime Video पर उसी साल 4 अप्रैल को रिलीज हुई थी। इसके लिए आपको प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। इसके अलावा फिल्म को 79 रुपये में रेंट पर लेकर भी देखा ज सकता है।

The post South Movie Soorarai Pottru को मिले 5 नेशनल अवॉर्ड, प्राइम वीडियो पर देख लें अभी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/south-movie-soorarai-pottru-hindi-dubbed-udaan-on-ott-amazon-prime-video-suriya-national-award-winning-film/feed/ 0
South की ये शानदार फिल्में ओटीटी पर हिंदी में हैं मौजूद, देखें पूरी लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/south-indian-movies-dubbed-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/south-indian-movies-dubbed-in-hindi/#respond Tue, 14 Jun 2022 06:57:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=82371 इन फिल्मों को बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर भी शानदार रिस्पॉन्स मिल।

The post South की ये शानदार फिल्में ओटीटी पर हिंदी में हैं मौजूद, देखें पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इन दिनों साउथ इंडियन फिल्म का क्रेज काफी देखा जा रहा है। इन फिल्मों ने सिर्फ सिनेमाघर ही नहीं बल्कि OTT पर भी अपने आपको साबित किया है। इतना ही नहीं हिंदी भाषी दर्शकों को तो साउथ इंडिया हिंदी डब्ड फिल्मों (South Indian Films Dubbed in Hindi) के आगे तो बॉलीवुड के मेगा स्टार और हाई बजट फिल्में भी फीकी लगने लगी हैं। शायद यही वजह है कि हिंदी के दर्शकों को अब बॉलीवुड की फिल्मों से ज्यादा साउथ की फिल्मों (South Indian Movies) का इंतजार रहता है। अगर आप भी साउथ की फिल्मों के शौकीन हैं तो हम आपको आज इस आर्टिकल में उन फिल्मों की जानकारी देने वाले हैं जो हाल ही में (south movies hindi dubbed 2022) बड़े पर्दे पर धूम मचाने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई हैं। आइए आगे जानते हैं किस फिल्म को किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जा सकता है।

South movies hindi dubbed 2022

  • Valimai
  • RRR
  • Beast
  • Etharkkum Thunindhavan
  • KGF 2
  • Pushpa
  • Jai Bhim

Valimai

OTT Releases march Last week bheemla nayak ajith kumar valimai south movie others zee5

बड़े पर्दे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई और दर्शोकों का प्यार बटोरने के बाद अजीत कुमार की फिल्म वलिमै अब जी5 पर आ रही है। इस South Movie को 25 मार्च को रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर Boney Kapoor हैं और ZEE5 पर फिल्म तमिल और दूसरी दक्षिण भारतीय भाषाओं के साथ हिंदी में भी स्ट्रीम किया जा सकता है। साथ ही आपको बता दें कि फिल्म में अजीत के साथ हुमा कुरैशी भी हैं।

RRR

RRR ott release date rajamouli ram charan jr tr alia bhatt zee5 netflix

बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने वाली साउथ की फिल्म RRR (South Hindi Movie) अब OTT स्ट्रीम की जा सकती है। जो लोग इसे बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए वह अब घर बैठे फिल्म का लुत्फ ले सकते हैं। इस बड़े बजट और शानदार (South Movie) फिल्म को SS Rajamouli ने बनाया है, जिसमें जूनियर एनटीआर, रामचरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन हैं। RRR फिल्म रीजनल भाषाओं (तेलुगू, तमिल, मलयालम, और कन्नड़) में जी5 स्ट्रीम की जा सकती है। वहीं, हिंदी में इसे Netflix पर देखा जा सकता है।

Beast

south-movie-beast

साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय ( Thalapathy Vijay) की फिल्म बीस्ट (South Movie Beast In Hindi) थियेटर पर रिलीज होने के बाद अब ओटीटी पर देखी जा सकती है। अगर आप विजय की फिल्मों के फैन हैं और इस फिल्म को बड़े पर्दे पर नहीं देख सके तो नेटफ्लिक्स पर हिंदी में इस फिल्म को देख सकते हैं।

Etharkkum Thunindhavan

etharkkum-thunindhavan

स्टार एक्टर सूर्या (Suriya) की फिल्म ‘इथरकुम थुनिंधवन’ (Etharkkum Thunindhavan) अब OTT पर स्ट्रीम के लिए मौजूद है। बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड कमाई करने के बाद इस फिल्म (south movie hindi) को ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर हिंदी में देखा जा सकता है।

KGF 2

KGF 2 OTT Release date time yash sanjay dutt amazon prime video

South की धमाकेदार फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (KGF Chapter 2) कुछ दिन पहले आखिरकार ओटीटी पर रिलीज हो गई है। फिल्म को हिंदी में अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। आपको याद दिला दें कि इस फिल्म को इस माह 14 अप्रैल, 2022 को थिएटर्स में रिलीज किया गया था। साथ ही ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (KGF Chapter 2) में यश के अलावा Sanjay Dutt, Raveena Tandon, Srinidhi Shetty और Anant Nag जैसे स्टार हैं।

Pushpa

pushpa-hindi-ott

साउथ सुपरस्टार Allu Arjun की फिल्म Pushpa: The Rise को हिंदी में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम देखा जा सकता है। फिल्म में मौजूद स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें टॉलीवुड अभिनेता अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में जगपति बाबू, प्रकाश राज, धनंजय, अनसूया भारद्वाज, हरीश उथमन और वेनेला किशोर फिल्म में सहायक भूमिका निभा रहे हैं।

Jai Bhim

jai-bhim

यह फिल्म फिलहाल सबसे अधिक रेटिंग वाली आईएमडीबी (IMDb) फिल्म है। ‘जय भीम’ को 10 में से 9.6 रेटिंग मिली है। इस फिल्म को पिछले साल नवंबर में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था। साउथ के सुपरस्टार सूर्या द्वारा अभिनित यह फिल्म रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में रही थी। इसे प्राइम वीडियो पर हिंदी में देखा जा सकता है।

The post South की ये शानदार फिल्में ओटीटी पर हिंदी में हैं मौजूद, देखें पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/south-indian-movies-dubbed-in-hindi/feed/ 0
दिमाग के सारे तार हिला देंगी साउथ की ये साइको थ्रिलर फिल्में, देखें लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/south-psycho-thriller-movies-hindi-dubbed-list-ott/ https://www.91mobiles.com/hindi/south-psycho-thriller-movies-hindi-dubbed-list-ott/#respond Thu, 02 Jun 2022 09:21:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=81584 साउथ की फिल्में एक्शन, रोमांस और कॉमेडी ही नहीं बल्कि, थ्रिलर, साइको थ्रिलर और सस्पेंस के मामले में भी शानदार हैं।

The post दिमाग के सारे तार हिला देंगी साउथ की ये साइको थ्रिलर फिल्में, देखें लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस बात में कोई शक नहीं है कि साउथ की फिल्मों ने हिंदी भाषी दर्शकों को भी अपना दीवाना बना लिया है। बाहुबली से लेकर पुष्पा और अब केजीएफ 2 का क्रेज इस बात को प्रूव करने के लिए काफी है। साउथ की फिल्में एक्शन, रोमांस और कॉमेडी ही नहीं बल्कि, थ्रिलर, साइको थ्रिलर और सस्पेंस के मामले में भी शानदार हैं। अगर आप साउथ इंडियन फिल्मों को देखने के शौकीन हैं तो आपको साउथ की साइको थ्रिलर फिल्में (South Psycho Thriller Movies Hindi Dubbed) जरूर देखनी चाहिए। अगर आपको यह कंफ्यूजन है कि कौन सी फिल्म देखनी चाहिए, तो हम आपकी यह मुश्किल थोड़ी हल कर देते हैं। आइए आगे साउथ की दिमाग हिला देने वाली टॉप 5 साइको थ्रिलर फिल्मों के बारे में जानते हैं कि इन्हें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।

South Movies Psycho Thriller Hindi Dubbed

  • Abhay
  • Forensic
  • Vikram Vedha
  • Mumbai Police
  • Aparichit

Abhay

abhay-movie-kamal-haasan

यह मूवी साल 2001 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म एक साइको किलर की कहानी है, जिसका किरदार कमल हासन ने प्ले किया है। दरअसल, इस फिल्म में कमल हासन डबल रोल में है। फिल्म में नंदू और विजय भाई हैं, जिनकी सौतेली मां ने उनके बचपन के दिनों में दुर्व्यवहार किया था। नंदू, जो मानसिक रूप से बीमार है, विजय के मंगेतर को मारने का फैसला करता है क्योंकि वह उसे अपनी सौतेली मां के रूप में देखता है। हिंदी डब्ड यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फ्री में देखी जा सकती है। इसे भी पढ़ें: कॉमेडी से भरपूर हैं OTT पर मौजूद साउथ की ये फिल्में, देखने के बाद नहीं रो पाएंगे हंसी

Forensic

forensic

यह फिल्म 2020 में रिलीज हुई थी। अगर बात करें इस मूवी की कहानी की तो यह एक साइको किलर की कहानी है, जो छोटी बच्चियों का खून करता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक पुलिस ऑफिसर और एक फॉरेंसिक एक्सपर्ट कैसे उस साइको थ्रिलर का सुराग ढूंढकर उसका मारते हैं। यह फिल्म जी 5 दोनों पर हिंदी में देखी जा सकती है।

Vikram Vedha

vikram-vedha

यह टॉप दक्षिण भारतीय साइको थ्रिलर फिल्मों में से एक है, जिसे तमिल भाषा में पुष्कर और गायत्री की जोड़ी द्वारा निर्देशित और लिखा गया था। इसमें अभिनेता माधवन, श्रद्धा श्रीनाथ, विजय सेतुपति, वरलक्ष्मी सरथकुमार और कथिर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म बैताल पचीसी से प्रेरित है, जो एक भारतीय लोककथा है और पहली वेधा नाम के एक अपराधी मास्टरमाइंड और एक क्रूर, बिना बकवास वाले पुलिस वाले के बीच सत्ता संघर्ष की कहानी बताती है। इस फिल्म को जी5, प्राइम वीडियो और Youtube पर देखा जा सकता है।

Mumbai Police

mumbai-police

इस फिल्म का नाम बेशक मुंबई पुलिस है, लेकिन ये है एक थ्रिलर मलयालम मूवी है, जिसे साल 2013 में रिलीज किया गया था। हिंदी में इस फिल्म को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं। फिल्म में ऐसे कई ट्विस्ट मौजूद हैं जो आपका सर घुमा देंगे। फिल्म में Prithviraj Sukumaran, Rahman, और Jayasurya जैसे कलाकार मौजूद हैं। इसे भी पढ़ें: गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को जरूर दिखाएं ये 10 Kids film और Online Movies, मनोरंजन के साथ मिलेगी अच्छी सीख

Aparichit

aparichit
अपरिचित द स्ट्रेंजर में विक्रम, प्रकाश राज, सदा, विवेक, याना गुप्ता मुख्य भुमिका में हैं। यह फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी। अपरिचित अम्बी के बहु-व्यक्तित्वों पर आधारित है। वह एंबी के बिना वास्तव में यह सब जाने बिना अपराधियों को दंडित करता है। अपरिचित को अंबी को कोई नुकसान पहुंचाए बिना समाज में शांति लानी चाहता है। फिल्म को जी5, प्राइम वीडियो और Youtube पर देखा जा सकता है।

The post दिमाग के सारे तार हिला देंगी साउथ की ये साइको थ्रिलर फिल्में, देखें लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/south-psycho-thriller-movies-hindi-dubbed-list-ott/feed/ 0
कॉमेडी से भरपूर हैं OTT पर मौजूद साउथ की ये फिल्में, देखने के बाद नहीं रोक पाएंगे हंसी https://www.91mobiles.com/hindi/south-indian-hindi-dubbed-comedy-movies-list/ https://www.91mobiles.com/hindi/south-indian-hindi-dubbed-comedy-movies-list/#respond Wed, 01 Jun 2022 09:48:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=81516 ये फिल्में हिंदी में भी डब हो चुकी हैं, जिन्हें देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

The post कॉमेडी से भरपूर हैं OTT पर मौजूद साउथ की ये फिल्में, देखने के बाद नहीं रोक पाएंगे हंसी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साउथ इंडियन फिल्मों (South Indian Movies) के प्रति लोगों की रूचि दिन-प्रतिदिन बढती ही जा रही है। खासकर हिंदी दर्शकों को हिंदी में डब्ड (Hindi Dubbed South Movies) साउथ की फिल्में काफी लुभा रही हैं। इसका सबसे बड़ा कारण साउथ फिल्मों की अलग स्टोरीलाइन और इसमें दिखाए गए एक्शन सीन को माना जा सकता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि सिर्फ एक्शन ही नहीं बल्कि साउथ की कुछ ऐसी फिल्में भी हैं जो कॉमेडी से भरपूर हैं। अगर आप बॉलिवुड और हॉलिवुड की फिल्मों को देखकर खूब हंसे हैं तो जनाब आपको एक बार दक्षिण भारत (South Hindi Comedy Film) में बनी कुछ कॉमेडी फिल्में को जरूर देखना चाहिए। ये फिल्में हिंदी में भी डब हो चुकी हैं, जिन्हें देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आगे हमने कुछ ऐसी ही बेस्ट 5 कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट साझा की है।

South Hindi Dubbed Comedy Film

  • Dangerous Khiladi
  • Brand babu
  • Amar Akbar Anthony
  • Minnal Murali
  • Chal Mohan Ranga (A Aa 2)

Dangerous Khiladi

allu-arjun-dangerous-khiladi

नाम से तो यह एक एक्शन फिल्म लग रही है। लेकिन, आपको इस फिल्म में कॉमिडी की कमी बिल्कुल महसूस नहीं होगी। दरअसल, यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म जो कि 2012 में आई थी। अगर आप कॉमेडी फिल्मों के शौकीन हैं तो आपको अल्लू अर्जुन की Dangerous Khiladi जरूर पसंद आएगी। यह फिल्म भी आपको हिंदी में मिल जाएगी। अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो फ्री में MX Player और YouTube चैनल Goldmines पर देख सकते हैं। फिल्म में अल्लू अर्जन के अलावा Sonu Sood और Ileana D’Cruz अहम भुमिका में हैं। इसे भी पढ़ें: गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को जरूर दिखाएं ये 10 Kids film और Online Movies, मनोरंजन के साथ मिलेगी अच्छी सीख

Brand babu

brand-babu-movie-comedy

Brand Babu एक Telugu फिल्म है, जिसमें Sumanth Shailendra, Eesha Rebba और Poojitha जैसे मुख्य अभिनेता व अभिनेत्री हैं। यह फिल्म एक कॉमेडी मूवी है, जिसे हिंदी में सोनी लिव पर फ्री में देखा जा सकता है। कहानी डायमंड बाबू (सुमंत शैलेंद्र) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अमीर और ब्रांड के प्रति जागरूक व्यक्ति है, जिसके पास घर पर केवल शानदार ब्रांडेड आइटम हैं और उसका उपयोग करते हैं।

Amar Akbar Anthony

best South Movies hindi on netflix amazon prime zee5 OTT

फिल्म का नाम सुनते ही आपको लगा होगा कि यह तो 1977 में आई अमिताब बच्चन की फिल्म है। लेकिन, हम आपको बता दें कि Amar Akbar Anthony नाम की फिल्म साउथ अभिनेता रवि तेजा की भी फिल्म है जिसमें अकेले रवि ही तीन किरदार निभा रहे हैं। वहीं, मजेदार बात यह कि फिल्म का नाम भले ही बॉलीवुड की फिल्म वाला है। लेकिन, कहानी बिल्कुल अलग है। फिल्म को SonyLIV पर हिंदी में देखा जा सकता है। फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें रवि तेजा एक मानसिक बीमारी से ग्रस्त हैं और वह कभी अमर तो कभी अकबर और कभी मार्क एंथोनी बन जाते हैं। इसे भी पढ़ें: Panchayat की सीधी-सादी रिंकी रियल लाइफ में हैं बेहद स्टाइलिश, ये तस्वीरें देती हैं गवाही

Minnal Murali

minnal-murali

यह फिल्म इंडिया के देशी ‘THOR’ के बारे में है जो बिना हथौड़े के है। दरअसल, साउथ की इस फिल्म में जिस तरह से देशी सुपर हीरो को दिखाया गया है वह काफी तारीफ के लायक है। टोविनो थॉमस की मलयालम सुपरहीरो की फिल्म मिन्नल मुरली नेटफ्लिक्स पर है। फिल्म में बिजली के बोल्ट का झटका लगने बाद मिन्नल मुरली सुबह सुपरपावर के साथ जागता है। इसके बाद मिन्नल की जिंदगी में कई बदलाव आते हैं।

Chal Mohan Ranga (A Aa 2)

chal-mohan-ranga-a-aa-2-movie

चल मोहन रंगा (A Aa 2) 2018 की तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें नितिन, मेघा आकाश, मधुनंदन और राव रमेश ने अभिनय किया है। कहानी मोहन रंगा और मेघा के इर्द-गिर्द घूमती है जो प्यार में पड़ जाते हैं लेकिन उनका रिश्ता जल्द ही खत्म हो जाता है। इस फिल्म को सोनी लिव पर हिंदी में देखा जा सकता है।

The post कॉमेडी से भरपूर हैं OTT पर मौजूद साउथ की ये फिल्में, देखने के बाद नहीं रोक पाएंगे हंसी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/south-indian-hindi-dubbed-comedy-movies-list/feed/ 0
KGF 2 आई पसंद तो देखें ‘Rocky Bhai’ की ये फिल्में, एक्शन और थ्रिलर से हैं भरपूर https://www.91mobiles.com/hindi/kgf-2-yash-best-action-movies-on-ott-amazon-prime-netflix-zee5/ https://www.91mobiles.com/hindi/kgf-2-yash-best-action-movies-on-ott-amazon-prime-netflix-zee5/#respond Thu, 05 May 2022 09:29:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=79913 रिपोर्ट्स की मानें तो 27 मई को 'केजीएफ 2' OTT पर आएगी।

The post KGF 2 आई पसंद तो देखें ‘Rocky Bhai’ की ये फिल्में, एक्शन और थ्रिलर से हैं भरपूर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साउथ की एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। हाल ही में बड़े पर्दे के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई Pushpa के बाद अब कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) की केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) भी ओटीटी प्लेटफॉर्म (KGF 2 OTT) पर रिलीज होने वाली है। हालांकि, ऑफिशियल तौर पर इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन, रिपोर्ट्स की मानें तो 27 मई को ‘केजीएफ 2’ OTT पर आएगी। लेकिन, अगर आप भी  Yash के फैन बन गए हैं तो केजीएफ की तरह उनकी कई ऐसी फिल्में अभी ओटीटी पर देख सकते हैं जो दमदार एक्शन भरपूर हैं। आइए आगे आपको जानकारी देते हैं कि Sandalwood star yash की कौन सी फिल्म आप किस ओटीटी पर देख सकते हैं।

MR. & MRS. RAMACHARI

mr-mrs-ramachari-movie

मिस्टर एंड मिसेज रामचारी एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का लगाया गया है। इस फिल्म में यश एक गुस्से वाले कॉलेज छात्र का रोल प्ले कर रहे हैं। दिमाग वाले कॉलेज के छात्र के रूप में दिखाया गया है। इसके अलावा फिल्म ने फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ और SIIMA अवार्ड्स में कई पुरस्कार जीते हैं। वहीं, इसे मराठी और ओडिया में भी बनाया गया था। एक्टर यश की इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।

Rambo Straight Forward

rambo-straight-forward-movie
यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म को फ्री में यूट्यूब पर हिंदी में देखा जा सकता है। वहीं, इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफार्म सोनी लिव (Sony liv) पर भी देख सकते हैं। एक्टर यश की फिल्म रैम्बो स्ट्रेट फॉरवर्ड एक रोमांटिक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म को महेश राव ने निर्देशित किया है।

GAJAKESARI

gajakesari

गजकेसरी फिल्म की बात करें तो यह एक साउथ की ऐतिहासिक एक्शन मूवी है, जिसमें यश के साथ अमूल्य और अनंत नाग मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के रिलीज होते ही इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। वहीं, कुछ रिव्यू के आधार पर कहा जा सकता है कि फिल्म आपको अंतिम फ्रेम तक बांधे रखती है। इस फिल्म गजकेसरी को आप OTT प्लेटफार्म जी 5 (Zee5) पर देख सकते हैं।

GOOGLY

Kgf 2 yash best action movies on ott amazon prime netflix zee5
एक्शन-मैन बनने से पहले यश ने गुगली एक रोमेंटिक एक्टर का रोल प्ले किया था। इस फिल्म में यश शरथ नाम के एक अलग बिजनेस ग्रेड की भूमिका निभाता है, जो एक एमबीबीएस छात्रा स्वाति के प्यार में पड़ जाता है। इस फिल्म को आप Zee5 पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

KGF 1

KGF 2 OTT Release date time yash sanjay dutt amazon prime video

इस समय केजीएफ 2 का ओटीटी पर आने का इंतजार बेस्ब्री से किया जा रहा है। लेकिन, अगर आपने अब तक केजीएफ चैप्टर 1 नहीं देखा है तो जल्द ही इसे देख लें क्योंकि पार्ट 2 को देखने से पहले इसके पार्ट 1 को देखना तो जरुर बनता है। ये फिल्म भी लोगों को खूब पसंद आई थी। इसे आप अमेजन प्राइम (Amazon Prime)और वूट (Voot) पर देख सकते हैं।

The post KGF 2 आई पसंद तो देखें ‘Rocky Bhai’ की ये फिल्में, एक्शन और थ्रिलर से हैं भरपूर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/kgf-2-yash-best-action-movies-on-ott-amazon-prime-netflix-zee5/feed/ 0