split AC | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 02 Apr 2024 06:20:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 2000 रुपये की EMI पर घर लाएं ये 1.5 टन वाले 5 स्टार Split AC, जानें कीमत और ईएमआई https://www.91mobiles.com/hindi/1-5-ton-5-star-inverter-split-ac-voltas-panasonic-haier-lg-samsung/ https://www.91mobiles.com/hindi/1-5-ton-5-star-inverter-split-ac-voltas-panasonic-haier-lg-samsung/#respond Tue, 02 Apr 2024 06:20:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=135815 LG, SAMSUNG, Voltas, Panasonic, Blue Star आदि के Split AC 45000 रुपये से कम की रेंज में उपलब्ध हैं, जान लेते हैं 1.5 टन और 5 स्टार स्प्लिट एसी की डिटेल

The post 2000 रुपये की EMI पर घर लाएं ये 1.5 टन वाले 5 स्टार Split AC, जानें कीमत और ईएमआई first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अप्रैल महीने की दस्तक के साथ ही गर्मी का असर दिखने लगा है। ऐसे में मई-जून की उमस वाली भीषण गर्मी से बचने के लिए स्प्लिट एयर कंडीशनर (Split AC) की तलाश में हैं, तो इस समय ऑनलाइन एयर कंडीशनर पर अच्छी छूट मिल रही है। बता दें कि 1.5 टन कैपेसिटी वाले स्प्लिट एसी (Split AC) को अभी आप 45,000 रुपये से कम की रेंज में खरीद सकते हैं। ये एयर कंडीशनर 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आते हैं यानी बिजली बिल को लेकर भी बहुत ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं रह जाएगी। इस रेंज में ब्रांडेड कंपनियां जैसे कि LG, SAMSUNG, Voltas, Panasonic, Blue Star आदि के Split AC मिल जाएंगे। आइए जान लेते हैं स्मार्ट फीचर के साथ आने वाले इन एयर कंडीशनर कीमत और फीचर्स के बारे में…

45,000 रुपये की रेंज में बेस्ट एयर कंडीशनर 

Voltas 1.5 Ton 5 Star, Inverter Split AC

Voltas

टाटा के ब्रांड वोल्टास का एयर कंडीशनर भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय है। इस स्प्लिट इन्वर्टर एसी में आपको कई शानदार फीचर्स मिल जाते हैं।

  • Voltas Split AC एंटी डस्ट, एंटीमाइक्रोबियल प्रोटेक्शन, एंटी-करोसिव कोटिंग, एलईडी डिस्प्ले, सेल्फ डायग्नोसिस, स्लीप मोड, टर्बो, एडजस्टेबल कूलिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • यह एसी इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो तापमान के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है।
  • यह एसी 4-इन-1 एडजेस्टब मोड के साथ आता है और इसका नॉइज लेवल 47 डीबी है।
  • एसी 1.5 टन की क्षमता से लैस है यानी मध्यम आकार वाले कमरे (111 से 150 वर्ग फीट) के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। यह 52 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी में भी काम करता है।
  • इसमें कॉपर कंडेनसर कॉइल का उपयोग किया गया है, जो न सिर्फ बेहतर कूलिंग प्रदान करता है, बल्कि इसे कम रखरखाव की जरूरत पड़ती है।
  • यह 110 – 285 वोल्टेज रेंज के भीतर स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन प्रदान करता है। इसमें डिजिटल टेम्परेचर डिस्प्ले है।

कीमत और ईएमआईः अमेजन पर 49 फीसदी की छूट के साथ Voltas 1.5 Ton 5 Star, Inverter Split AC अभी 38,494 रुपये में उपलब्ध है। इसे 1,866 रुपये की मासिक ईएमआई पर खरीद सकते हैं। कंपनी प्रोडक्ट पर 1 साल की वारंटी दे रही है।

Haier 1.5 Ton 5 Star Split Inverter AC
Haier Split Inverter AC

हायर का यह 5 स्टार स्प्लिट एसी है। 1.5 टन क्लीनकूल एक्सएल स्प्लिट एयर कंडीशनर गर्मियों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

  • हायर का यह एसी टीएलएफएम इन्वर्टर कंट्रोल, पीआईडी ​​इन्वर्टर कंट्रोल और ए-पीएएम इन्वर्टर कंट्रोल जैसी सुविधाओं से लैस है।
  • यह एयर कंडीशनर ऊर्जा की बचत करते हुए बेहतर आराम और बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसके अलावा, इसमें आपको सेल्फ क्लीन तकनीक की सुविधा भी मिलती है।
  • यह एंटी-डस्ट फिल्टर से लैस है। इसके खास फीचर्स की बात करें, तो यह एसी 15 मीटर तक लंबे एयर थ्रो के साथ आता है और 54 डिग्री सेल्सियस के अत्यधिक तापमान पर भी कूलिंग प्रदान करता है।

कीमत और ईएमआईः फ्लिपकार्ट पर 30 फीसदी की छूट के साथ Haier 1.5 Ton 5 Star Split Inverter AC अभी 45,500 रुपये में उपलब्ध है। इसे 1,600 रुपये की मासिक ईएमआई पर खरीद सकते हैं। कंपनी प्रोडक्ट पर 1 साल की वारंटी दे रही है।

Panasonic 1.5 Ton 5 Star Wi-Fi Inverter Smart Split AC

Panasonic

यदि आप किफायती रेंज में प्रीमियम 1.5-टन एसी चाहते हैं, तो इस पैनासोनिक वाई-फाई-कनेक्टेड एसी एक विकल्प हो सकता है।

  • पैनासोनिक के इस एसी में वाई-फाई कनेक्टिविटी, एयर फिल्टर के लिए एक पीएम 0.1 फिल्टर और 7-इन-1 कन्वर्टिबल मोड, 38डीबी नॉइज लेवल, ट्र एआई मोड जैसी सुविधाएं हैं।
  • यह 5 स्टार एसी है, इसलिए ऊर्जा के प्रति जागरूक यूजर्स के लिए आदर्श विकल्प है। वाई-फाई कनेक्टिविटी की वजह से इसे कंट्रोल करना आसान है।
  • ट्रू एआई मोड के साथ इसका 7-इन-1 कन्वर्टिबल मोड कमरे के तापमान और खपत का पता लगाता है, अधिकतम आराम के लिए कूलिंग क्षमता और पंखे की गति को उसके अनुसार एडजेस्ट करता है।
  • यह गर्मी के दिनों में भी कुछ ही मिनटों में कमरे को ठंडा कर देता है। कमरा 175 वर्ग फीट का है, तो यह आधे घंटे में ठंडा हो जाता है और ज्यादा बिजली की खपत नहीं करता है। लगभग 2 यूनिट बिजली 26 डिग्री पर 4 घंटे तक चलती है।

कीमत और ईएमआईः अमेजन पर 29 फीसदी की छूट के साथ Panasonic 1.5 Ton 5 Star Wi-Fi Inverter Smart Split AC अभी 44,990 रुपये में उपलब्ध है। इसे 2,181 रुपये की मासिक ईएमआई पर खरीद सकते हैं। कंपनी प्रोडक्ट पर 1 साल की वारंटी दे रही है।

LG 1.5 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC

LG

यदि आप पर्यावरण के अनुकूल एसी चाहते हैं, तो एलजी (LG) का यह इन्वर्टर स्प्लिट एसी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

  • एलजी के इस एसी में डुअल इन्वर्टर कंप्रेसर, एआई कन्वर्टिबल 6-इन-1 कूलिंग मोड और एंटी-वायरस प्रोटेक्शन के साथ एचडी फिल्टर है, जो कम नॉइज लेवल के साथ बेहतर कूलिंग प्रदान करता है। इसका नॉइज लेवल 31 डीबी है और वार्षिक ऊर्जा खपत 744.99 किलोवाट घंटे है।
  • इसमें कॉपर कंडेनसर का उपयोग किया गया है। इस एसी के साइलेंट ऑपरेशन और बेहतरीन कूलिंग परफॉर्मेंस प्रभावित करता है।
  • इसका 4-वे एयर स्विंग लगातार आराम सुनिश्चित करता है, जबकि एंटी-वायरस सुरक्षा के साथ VIRAAT मोड और एचडी फिल्टर जैसी स्मार्ट सुविधाएं एयर क्वालिटी को बढ़ाती हैं।
  • इसका एआई (एसी) मोड अच्छा है क्योंकि यह तापमान बनाए रखता है और बिजली की खपत को भी नियंत्रित करता है।

कीमत और ईएमआईः अमेजन पर 46 फीसदी की छूट के साथ LG 1.5 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC अभी 46,590 रुपये में उपलब्ध है। इसे 2,259 रुपये की मासिक ईएमआई पर खरीद सकते हैं। कंपनी प्रोडक्ट पर 1 साल की वारंटी दे रही है।

Samsung 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC

सैमसंग के एसी में 5-इन-1 कन्वर्टिबल फीचर है, जो यूजर्स को आवश्यकतानुसार कूलिंग क्षमता को अनुकूलित करने की अनुमति देता है।

  • सैमसंग के इस एसी में कॉपर एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर और ऑटो-क्लीन फंक्शन की सुविधा है, जो इनडोर हवा को साफ रखने में मदद करता है। वार्षिक ऊर्जा खपत 749.48 यूनिट प्रति वर्ष है और नॉइज लेवल 46 डीबी है।
  • इसमें 4 वे स्विंग, कोटेड कॉपर ट्यूब, विंडफ्री कूलिंग, विंडफ्री गुड स्लीप, ड्यूराफिन अल्ट्रा, ट्रिपल प्रोटेक्शन प्लस, डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी की सुविधा है।

कीमत और ईएमआईः अमेजन पर 36 फीसदी की छूट के साथ Samsung 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC अभी 46,999 रुपये में उपलब्ध है। इसे 2,279 रुपये की मासिक ईएमआई पर खरीद सकते हैं। कंपनी प्रोडक्ट पर 1 साल की वारंटी दे रही है।

The post 2000 रुपये की EMI पर घर लाएं ये 1.5 टन वाले 5 स्टार Split AC, जानें कीमत और ईएमआई first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/1-5-ton-5-star-inverter-split-ac-voltas-panasonic-haier-lg-samsung/feed/ 0
जबरदस्त कूलिंग और बिजली का बिल आधा, आज ही खरीदें बेस्ट क्वालिटी वाले स्प्लिट एसी https://www.91mobiles.com/hindi/best-split-ac-in-amazon-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-split-ac-in-amazon-india/#respond Tue, 13 Jun 2023 12:50:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=77629 Best split AC in Amazon India : यहां हम अमेजन पर मौदूद बेस्ट क्वालिटी स्लिप्ट एयर कंडीशनर की लिस्ट शेयर कर रहे हैं जो शानदार कूलिंग, एनर्जी स्टार रेटिंग और कई फ़ीचर्स के साथ आते हैं।

The post जबरदस्त कूलिंग और बिजली का बिल आधा, आज ही खरीदें बेस्ट क्वालिटी वाले स्प्लिट एसी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

गर्मी के सीज़न की शुरुआत हो गई है। ऐसे लोग अपने घरों से लिए बेस्ट क्वालिटी एयर कंडीशनर (एसी) को खोजने लगे हैं। अगर आप भी अपने घर में नया एसी या पुराने एसी को अपग्रेड करना चाहते हैं तो हम आपकी उलझन को कम कर रहे हैं। हम अमेजन पर मौदूद बेस्ट क्वालिटी स्लिप्ट एयर कंडीशनर की लिस्ट लेकर आएँगे जो शानदार कूलिंग, एनर्जी स्टार रेटिंग और कई फ़ीचर्स के साथ आते हैं। अगर आप अपने घर से लिए बेस्ट ऐसी की तलाश में हैं तो हमारी लिस्ट को ज़रूर चेक करें।

AC ख़रीदते वक़्त इन बातों का रखें ध्यान

पावर कंज्म्शन : एसी खरीदते समय सबसे पहले ध्यान रखने वाली चीजों में पावर कंजम्पशन है। बिजली की खपत को कम करने के लिए कंपनियां एसी को 1 से 5 स्टार तक रेट करते हैं। ऐसे में आप ज़्यादा रेटिंग वाला एयर कंडीशनर ख़रीदे। ज़्यादा रेटिंग वाले एसी बिजली की कम खपत करते हैं।

कैपेसिटी : एसी अलग अलग कैपेसिटी के साथ आते हैं। आप अपने कमरे के साइज़ के मुताबिक़ ही एसी का चयन करें। उदाहरण के लिए 1 टन का एसी 110 स्क्वायर फ़ीट के कैमरे लिए बेस्ट है। वहीं 150 स्क्वायर फ़ीट के कमरे के लिए 1.5 टन का एसी परफैक्ट होता है। वहीं दूसरी ओर, 180 वर्ग फुट के कमरे के के लिए 1.5 से 2 टन का एसी पर्याप्त होगा।

फिल्टर : एसी क्लीन एयर प्रोवाइडिंग करता है। एसी में कई फिल्टर होते हैं, जिसमें धूल फिल्टर, डीह्यूमिडिफायर्स, एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर, एंटी-वायरल फिल्टर होते हैं। ऐसे में वहीं एसी ख़रीदे जिसमें ज़्यादा से ज़्यादा फ़िल्टर होते हैं।

कम्पोनेंट क्वालिटी : ऐसा एसी ख़रीदे जो डयूरेबल हो। एंटी कॉरोसिव कॉइल वाले एसी में पानी और हवा से जंग नहीं लगता है। इसके साथ ही बड़े ब्लोअर पंखे वाला एसी ख़रीदे।

बेस्ट स्प्लिट एसी

1. Panasonic 1.5 Ton 5 Star

Panasonic का 1.5 टन स्प्लिट एसी टॉप ऑफ द फीचर्स के साथ आता है। यह एयर कंडीशनर बिल्ट इन इंवर्टर और एलेक्सा और गूगल वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आता है। यह एसी रूम के टेंप्रेचर के मुताबिक काम करता है। 1.5 टन कैपेसिटी वाला यह एसी 180 स्कायर फिट वाले रूम के लिए बेस्ट है। पैनासोनिक का यह एसी कॉपर कंडेंसर कॉइल और एंटी कॉरोसिव मैटेरियल का बना है। इस एसी में PM 2.5 फिल्टर मिलता है जो हार्मफुल डस्ट को फिल्टर करता है। इसके साथ ही पैनासोनिक का यह एसी 5-स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है।

2. Whirlpool 1.5 Ton 3 Star

Whirlpool होम इलेक्ट्रॉनिक्स में एक जाना पहचाना नाम है। हमारी लिस्ट में Whirlpool का 1.5 टन का 3 स्टार स्प्लिट एसी शामिल है जो वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर दिया गया है। इस एयर कंडीशनर में इंटेलिजेंट इंवरटर टेक्नोलॉजी दी गई है। इस ऐसी में हिडन LED डिस्प्ले दिया गया है जो टंप्रेचर शो करता है। इस एसी में कॉपर कंडेंसर कॉइल दी गई है। यह स्प्लिट एसी 150 स्क्वायर फिट रूम के लिए परफैक्ट है। इस ऐसी को 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ पेश किया गया है।

3. Voltas 1.4 Ton 3 Star

वोल्टास का 1.4 टन 3 स्टार split AC एसी हमारे लिस्ट में शामिल है। यह ऐसे वैल्यू फॉर मनी है जो 150 स्क्वायर फिट रूम के लिए बेस्ट है। वोल्टास का यह ऐसी 3-स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है। यह एयर कंडीसनर कॉपर कंडेंसर कॉइल के साथ आता है। इसके साथ ही यह एसी हाई एंबिएंट कूलिंग, एडवांस एयर प्यूरीफिकेशन के साथ आता है।

4. Samsung 1.5 Ton 3 Star

सैमसंग का 1.5 टन स्प्लिट एसी मिड साइज रूम के लिए परफैक्ट ऑप्शन है। सैमसंग का यह एसी वोल्टेज फ्लेक्चुएशन प्रोटेक्टर, एंटी बैक्टीरिया फिल्टर और टर्बो कूलिंग मोड के साथ आता है। सैमसंग का यह AC भी कॉपर कंडेनसर कॉइल के साथ आता है। यह बिल्ट इन इंवर्टर कंप्रेसर के साथ आता है। सैमसंग का यह एसी 5 कूलिंग मोड के साथ आता है। Samsung के इस एसी में R32 रेफ्रीजरेटर गैस का इस्तेमाल किया गया है जो इस एसी को इंवायरमेंट फ्रेंडली बनाता है। सैमसंग का यह एसी 3-स्टार रेटिंग के साथ आता है।

5. Lloyd 1.5 Ton 5 Star

हमारी इस लिस्ट में अगर एयर कंडीशनर Lloyd का है। अगर आप ब्रांड को लेकर ज्यादा नहीं सोचते हैं और बजट में प्रीमिमय एसी खरीदना चाहते हैं तो तो लोएड का स्प्लिट एसी आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। यह एसी 5-स्टार रेटिंग के साथ आता है। इस एसी में बिल्ट इन PM 2.5 एयर फिल्टर, एंटी वायरल डस्ट फिल्टर दिया गया है। इस एसी की खासियत है कि यह दस मीटर तक हवा फेंक सकता है। Lloyd का यह एसी 160 sq ft रूम के लिए परफैक्ट है।

6. Panasonic 2 ton 5 star AC

Panasonic AC के 2-टन कैपेसिटी और 5-स्टार पावर इफीसिएंसी रेटिंग के साथ आता है। Panasonic का यह AC को ऐसे डिजाइन किया गया है कि यह कूलिंग के दौरान नॉइस काफी कम करें। पैनासोनिक का एयर कंडीशनर अलग-अलग स्पीड इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ पेश किया गया है। 2 Ton का यह एसी 260 स्क्वायर फिट के कमरे के लिए सबसे बेस्ट है। यह एयर कंडीशनर पावफुल मोड और ड्राइ मोड में आता है। पैनासोनिक का यह एसी PM 2.5 फिल्टर के साथ आता है। इसके साथ ही यह एसी बिल्ट इन गूगल असिस्टेंट और अलेक्सा Alexa सपोर्ट के साथ आता है। यह एयर कंडीशनर 100 प्रसेंट प्यूर कॉपर कॉइल और एंटी क्रॉसिव मैटेरियल के साथ पेश किया गया है। अगर आप 2-टन वाले 5-स्टार AC को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Panasonic AC आपके लिए बेस्ट है।

7. LG 1.5 Ton 5 star inverter AC

LG 1.5 ton AC भी बेस्ट ऑप्शन है। इस एसी का कंप्रेसर भी अलग-अलग स्पीड पर रन करता है, जिससे बिजली की बचत होती है। एलजी का यह ऐसी 150 स्कावयर फिट रूम के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इस AC को 40 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक की कूलिंग कैपेसिटी के साथ आता है। एसी का यह मैकेनिज्म बिजली की बचत करता है। एलजी का यह ऐसी HD फिल्टर के साथ आता है।

8. Daikin 1.8 ton 5 star anti pollution AC

Daikin स्प्लिट AC इंवर्टर कंप्रेसर के साथ आता है। डायकिन का यह ऐसी बिल्ट इन स्टेबलाइजर के साथ आता है। यह ऐसी 1.8-टन कैपेसिटी के साथ आता है जो कॉपर कंडेस्नर कॉइल के साथ आता है जो कूलिंग बढ़ाने के साथ साथ मेनटेनेंस कॉस्ट के साथ आता है। इसके साथ ही एयर कंडीशनर स्टीमर डिस्चार्ज एयर प्यूरीफिकेशन टेक्नोलॉजी फिल्टर के साथ आता है। यह एसी 5-स्टार एनर्जी इफिसीएंसी के साथ आता है।

9. AmazonBasics 1 ton 3 star AC

हमारी इस लिस्ट में नॉन इंनवर्टर ऐसी भी है। यह AC अमेजन का है। अमेजन का यह ऐसी 110 स्क्वायर फिट कमरे के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। अमेजन का यह एयरकंडीशनर एनर्जी सेविंग मोड के साथ आता है। एनर्जी सेविंग मोड ऑटोमैटिक टेंप्रेचर और एयरफ्लो कंट्रोल करता है। अमेजन बेसिक का AC में 100 प्रसेंट कॉपर कॉइल और एंट्री कोरोसिव कॉइलिंग का यूज किया गया है जो इसे ड्यूरेबल बनाता है। यह एयर कंडीशन फॉर स्टेज फिल्टरेशन के साथ आता है। अगर आप अपने घर के लिए अफोर्डेबल ऐसी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो AmazonBasics AC आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

10. Blue Star 0.8 tons 3 star AC

Blue Star का 0.8 टन AC सस्ते और टिकाऊ ऑप्शन है। यह inverter AC है जो 2-वे ऑटो स्विंग फीचर के साथ आता है। ब्लू स्टार का यह ऐसी 100 प्रतिशत कॉपर कॉइल और एंटी कोरोसिव गोल्ड फिन के साथ आता है, जो इसे ड्यूरेबल बनाता है। इसके साथ ही इसमें हिडन डिस्प्ले मिलती है जो ऐसी चलने के दौरान टेंप्रेचर बताता है। ब्लू स्टार का यह एयर कंडीशनर 3-स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है। यह ऐसी 110 स्क्वायर फ़िट रूम के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

The post जबरदस्त कूलिंग और बिजली का बिल आधा, आज ही खरीदें बेस्ट क्वालिटी वाले स्प्लिट एसी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-split-ac-in-amazon-india/feed/ 0