Steve jobs | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 09 Jan 2017 08:51:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 दस साल पहले आज ही के दिन दिखा था पहला आईफोन https://www.91mobiles.com/hindi/9-january-2007-when-first-iphone-reveal-by-steve-jobs-in-hindi/ Mon, 09 Jan 2017 08:51:04 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3588 आज से दस साल पहले तत्कालीन एप्पल सीईओ स्टीव जॉब्स ने जब इस फोन का प्रदर्शन किया तो किसी को नहीं मालूम था कि मोबाइल बाजार में यह नई क्रांति ला देगा।

The post दस साल पहले आज ही के दिन दिखा था पहला आईफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज मोबाइल बाजार में एप्पल आईफोन सबसे प्रतिष्ठित नामों में से एक है लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कपंनी ने नोकिया, सैमसंग और सोनी जैसे कई नामी ब्रांड के बाद मोबाइल बाजार में कदम रखा था। ​जी हां आईफोन इनसे नया है और आज ही के दिन पहली बार प्र​दर्शित हुआ था। आज से दस साल पहले तत्कालीन एप्पल सीईओ स्टीव जॉब्स ने जब इस फोन का प्रदर्शन किया तो किसी को नहीं मालूम था कि मोबाइल बाजार में यह नई क्रांति ला देगा। आईये डालते हैं एक नजर विश्व के पहले आईफोन पर….

9 जनवरी 2007 के दिन ही स्टीव जॉब्स ने आईफोन नाम से एप्पल का स्मार्ट डिवाईस पेश किया था, जो मोबाईल और टेक वर्ल्ड में बड़े बदलाव का कारण बना। कंपनी ने मैकवर्ल्ड 2007 ईवेंट के मंच से दुनिया के सामने पहला आईफोन दिखाया था।

iphone-side 91mobiles

पहले आईफोन को एप्पल सीईओ द्वारा एक मोबाईल या आईफोन नहीं कहा गया था। बल्कि स्टीव जॉब्स ने इसे थ्री-इन-वन प्रोडक्ट कह कर संबोधित किया था।

11 जनवरी को लॉन्च होगा लेनोवो का 5,100 एमएएच बैटरी वाला फोन पी2

आईफोन को उस वक्त वाईड स्क्रीन आईपॉड विद टच कंट्रोल, मोबाईल फोन और इंटरनेट कम्यूनिकेशन्स डिवाईस का ​मिला रूप माना गया था।

उस वक्त स्टीव जॉब्स ने बड़े ही उत्साह से साथ के साथ यह संदेश दिया था कि य​ह फोन लोगों को फ़िल्में तथा टीवी देखने, ब्राउजर बुकमार्क ट्रासंफर करने, फोटोज़ को सिंक करने तथा पॉडकास्ट की सुविधा एक ही डिवाईस में देगा।

आईफोन के रूप में दुनिया ने सिंगल बटन वाला पहला टचस्क्रीन फोन देखा था, जो कैपेसि​टिव टीएफटी टचस्कीन के साथ क्रोनिंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टिव था।

साल 2007 में लॉन्च हुए पहले आईफोन की स्क्रीन 3.5 इंच की थी जिसका रेज्यूलेशन 320X480 पिक्सल था।

2,000 रुपये में स्मार्टफोन बनाए मोबाईल कंपनियां : भारत सरकार

आईफोन में 2मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया था लेकिन फ्रंट कैमरा उपलब्ध नहीं था।

iphone-back 91mobiles

पहला आईफोन को 2जीबी, 4जीबी तथा 6जीबी सहित तीन इंटरनल मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था जब्कि अब 256जीबी मैमोरी तक का आईफोन उपलब्ध है।

पहले आईफोन में भी नॉन रिमूवेबल बैटरी थी, जो 250 घंटे के स्टैंडबॉय टाईम के साथ थी गई थी

iphone-front 91mobiles

आईफोन में वाई-फाई, ब्लूटुथ के साथ ही 3.5एमएम का हैडफोन जैक ​दिया गया था। परंतु इसमें 3जी सपोर्ट नहीं था। जबकि उस वक्त नोकिया और सैमसंग के फोन 3जी सपोर्ट के साथ उपलब्ध हो चुके थे।

The post दस साल पहले आज ही के दिन दिखा था पहला आईफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>