Sunder pichai | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 04 Jan 2021 10:17:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 भारत में स्मार्टफोन की कीमत 2,000 रुपये होनी चाहिए : सुंदर पिचाई https://www.91mobiles.com/hindi/google-ceo-sunder-said-price-of-smartphones-in-india-should-be-2000-in-hindi/ Fri, 06 Jan 2017 10:41:57 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3525 एनडीटीवी को दिए गए एक इंटरव्यू में सुंदर पिचाई ने इस बात को माना कि भारत में स्मार्टफोन्स कंपनियां यहां के नागरिकों को महंगें फोन दे रही है। उनके अनुसार भारत में उपलब्ध होने वाले किसी भी स्मार्टफोन की आदर्श कीमत 30 डॉलर यानि 2,000 रुपये के करीब होनी चाहिए।

The post भारत में स्मार्टफोन की कीमत 2,000 रुपये होनी चाहिए : सुंदर पिचाई first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई इन दिनों भारत में हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर अपने कॉलेज आईआईटी खड़गपुर तक वह लोंगो से ​मिलकर अपनी भावी प​रियोजनाएं तथा भावनाऐं सांझा कर रहे हैं। सुंदर पिचाई ने माय बिज़नेस वेबसाईट लॉन्च करने के साथ ही डिजिटल अनलॉक्ड एज़ूकेशन प्रोग्राम लागू करने का भी ऐलान किया है। अपनी घोषणाओं से साथ तमाम डिजिटल योजनाओं पर राय देते हुए सुंदर पिचाई ने भारत में स्मार्टफोन बाज़ार को लेकर बेहद चौंकाने वाला बयान दिया है।

अल्काटेल ने पेश किया एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित 6इंच स्क्रीन वाला स्मार्टफोन

दरअसल एनडीटीवी को दिए गए एक इंटरव्यू में सुंदर पिचाई ने इस बात को माना कि भारत में स्मार्टफोन्स कंपनियां यहां के नागरिकों को महंगें फोन दे रही है। उनके अनुसार भारत में उपलब्ध होने वाले किसी भी स्मार्टफोन की आदर्श कीमत 30 डॉलर यानि 2,000 रुपये के करीब होनी चाहिए।

trai-blogqpot 91Mobiles

गूगल सीईओ के अनुसार गूगल भारत के जरिये स्मार्टफोन जगत में पांव फैलाना चाहती है। साल 2016 में लॉन्च किए गए गूगल पिक्सल की हाई ​कीमत पर पिचाई ने कहा है कि भविष्य में इस फोन लीग में भी बदलावा किए जाऐंगे तथा अब कंपनी का लक्ष्य भारत में अपने स्मार्टफोन्स की ब्रिकी पर होगा।

5,000 रुपए के बजट में 10 एंडरॉयड स्मार्टफोन जिनमें है 8-मेगापिक्सल का कैमरा

इंटरव्यू में पिचाई ने कहा कि गूगल भारत में कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स पेश करने की तैयारी में लगा है। सुदंर पिचाई ने कहा कि हम 100 डॉलर से 50 डॉलर तक के स्मार्टफोन्स पर कार्य कर रहे हैं लेकिन मेरे अनुसार भारत में किसी स्मार्टफोन की कीमत 30 डॉलर तक होनी चाहिए।

mobiles-shope 91Mobiles

सुंदर पिचाई ने बताया कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाज़ार है लेकिन खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी यहां अभी भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। पिचाई के अनुसार पिछले कुछ ​महीनों में उनकी कंपनी ने यू-ट्यूब जैसी गूगल की कुछ ​सर्विसेज़ पर भारतीयों की इंटरेक्टिविटी में बढ़ोतरी देखी है। लेकिन देश में इंटरनेट कनेक्टिविटी अभी उतनी बेहतर नहीं है।

असूस ने उतारा 5,000 एमएएच बैटरी और डुअल कैमरे वाला फोन ज़ेनफोन 3 ज़ूम, देखें इसकी झलक

पिचाई ने बताया कि गूगल अनेंको कार्यों में भारतीय सरकार की भागीदार बना हुई है। वह भारत के 100 रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाईफाई हॉटस्पॉट उपलब्ध करा चुकी है। इस दौरान पिचाई का कहना था कि भारत के इंजीनियर बेहद प्रतिभाशाली हैं और अगले 5 से 10 सालों में ग्लोबल कंपनियां भारत से बाहर होंगी।

The post भारत में स्मार्टफोन की कीमत 2,000 रुपये होनी चाहिए : सुंदर पिचाई first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>