survey | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 14 Nov 2016 11:57:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 33 प्रतिशत भारतीयों की फोन मैमोरी हर रोज होती है फुल: वेस्टर्न डिजिटल https://www.91mobiles.com/hindi/western-digital-survey-of-full-storage-in-india-in-hindi/ Fri, 11 Nov 2016 05:51:27 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1335 वेस्टर्न डिजिटल की ओर से यह सर्वे 1458 लोगों पर किया गया जिनमें से 60 प्रतिशत लोगों ने माना कि हर हफ्ते उनके फोन की मैमोरी फुल होती है। वहीं इनमें से 33 प्रतिशत लोग ऐसे भी थे जिनका कहना था कि स्टोरेज फुल होने जैसी कंडिशन का सामना उन्हें हर रोज करना पड़ता है।

The post 33 प्रतिशत भारतीयों की फोन मैमोरी हर रोज होती है फुल: वेस्टर्न डिजिटल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आपका दोस्त फोन में कोई नई फिल्म या फोटो डाउनलोड कर लाता है तो आप सबसे पहले शेयरइट या किसी अन्य माध्यम से अपने फोन में ले लेते हैं बजाय उसके फोन में देखने के। मूवी ही नहीं बल्कि दिन भर में फोटो, वीडियो सहित कई फाइल फोल्डर आप अपने फोन में डाउनलोड करते हैं और इसका परिणाम यह होता है कि आपके फोन की मैमोरी फुल हो जाती है। कुछ भी डाउनलोड करें तो फोन में नोटिफिकेशन आ जाती है कि मैमोरी फुल हो गई है। परंतु यकिन मानिए यहां आप अकेले ऐसे शख़्श नहीं है जिसे स्टोरेज फुल होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। बल्कि भारत में ऐसे लोगों की संख्या लाखों में है।

हाल ही में वेस्टर्न डिजिटल की ओर से किये गये सर्वे में यह बात सामने आई है कि भारत में हर दिन तकरीबन 33 प्रतिशत लोगों को मैमोरी फुल होने ही समस्या होती है।

वेस्टर्न डिजिटल की ओर से यह सर्वे 1458 लोगों पर किया गया जिनमें से 60 प्रतिशत लोगों ने माना कि हर हफ्ते उनके फोन की मैमोरी फुल होती है। वहीं इनमें से 33 प्रतिशत लोग ऐसे भी थे जिनका कहना था कि स्टोरेज फुल होने जैसी कंडिशन का सामना उन्हें हर रोज करना पड़ता है।

memory-full-4

कंपनी के अनुसार आज अनेंको फोन्स में 256जीबी तक ही स्टोरेज आती है परंतु ज़्यादातर भारतीय 16जीबी तक की स्टोरेज ही फोन में रखते हैं। वहीं इस सर्वे के बाद एक और चौकाने वाला खुलासा हुआ कि लगभग 84 प्रतिशत भारतीय दिन के 4 घंटे अपने फोन में किसी ऐप को यूज करते हुए बिताते है।

सर्वे में जुड़े लोगों से पूछने पर पता लगा कि फोन की सबसे ज़्यादा स्टोरेज वीडियो से भरी जा रही है। और हो भी क्यूं न, आनॅलाईन विडियो देखना न ही भारतीयों को भाता है और न ही ज़ेब के लिए सस्ता पड़ता है। इसी के साथ सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि औसतन हर भारतीय के फोन में कम से कम 10 ऐप सेव रहती है।

खैर आपको यह चिंता ज़्यादा देर तक नहीं सताएगी, क्योकि आपकी इस समस्या का हल हम लेकर आए हैं। जानें कैसे करें फोन की इंटरनल मैमोरी खाली

The post 33 प्रतिशत भारतीयों की फोन मैमोरी हर रोज होती है फुल: वेस्टर्न डिजिटल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>