Swipe Elite Dual | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 08 Mar 2018 08:23:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सिर्फ 3,999 रुपये में लॉन्च हुआ देश का सबसे सस्ता डुअल कैमरे वाला फोन https://www.91mobiles.com/hindi/swipe-elite-dual-launched-india-most-affordable-dual-camera-phone-in-hindi/ Thu, 08 Mar 2018 08:23:31 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17763 फोन के बैक पैनल पर 8-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया हैं

The post सिर्फ 3,999 रुपये में लॉन्च हुआ देश का सबसे सस्ता डुअल कैमरे वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी स्वाईप ने देश में अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाते हुए आज एलीट डुअल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से इस फोन को देश का सबसे सस्ता डुअल कैमरा फोन कहा गया है। स्वाईप एलीट डुअल की कीमत सिर्फ 3,999 रुपये रखी गई है जो 9 मार्च से आॅनलाईन शॉपिंग साइट शॉपक्लूज़ पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध है। स्वाईप के इस फोन को रिलायंस जियो नंबर के साथ खरीदने पर कंपनी की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक भी दिया जा रहा है।

स्वाईप एलीट डुअल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका डुअल रियर कैमरा सेटअप है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 8-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया हैं।

14 मार्च को लॉन्च होगा शाओमी रेडमी 5, ​टीज़र आया सामने

यह फोन 5-इंच की डिसप्ले पर पेश किया गया है जो शैटर प्रूफ ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है। कंपनी की ओर से फोन में 1जीबी की रैम मैमोरी के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।

सिर्फ 13,999 रुपये में लॉन्च हुआ शाओमी का 32 इंच फुल एचडी स्मार्ट टीवी, 40 इंच वाला मॉडल भी उतारा

स्वाईप एलीट डुअल 4जी एलटीई के साथ ही वाईफाई, ब्लूटूथ और जीपीएस जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। स्वाईप के इस फोन को शॉपक्लूज़ शॉपिंग साइट से ही खरीदा जा सकता है।

The post सिर्फ 3,999 रुपये में लॉन्च हुआ देश का सबसे सस्ता डुअल कैमरे वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>