Swipe konnect neo 4g | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 02 May 2017 05:05:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 महज़ 2,299 रुपये में उपलब्ध हुआ 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन, जियो के साथ देगा हाई स्पीड इंटरनेट https://www.91mobiles.com/hindi/4g-volte-supported-swipe-smartphone-with-discount-in-hindi/ Mon, 01 May 2017 11:29:30 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7273 स्मार्टफोन यूजर्स की डिमांड को देखते हुए अब इस फोन पर 30 प्रतिशत की भारी छूट दी जा रही है।

The post महज़ 2,299 रुपये में उपलब्ध हुआ 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन, जियो के साथ देगा हाई स्पीड इंटरनेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जियो द्वारा मामूली कीमत पर फास्ट स्पीड इंटरनेट देने के बाद देश में 4जी सपोर्टेड स्मार्टफोन्स की मांग में बेहद तेजी देखी गई है। स्मार्टफोन यूजर्स को कम कीमत पर 4जी फोन उपलब्ध कराते हुए स्वाईप ने कनेक्ट नियो 4जी लॉन्च किया था जो वोएलटीई सपोर्ट से लैस है। स्मार्टफोन यूजर्स की डिमांड को देखते हुए अब इस फोन पर 30 प्रतिशत की भारी छूट दी जा रही है।

5,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध हुआ 16-एमपी कैमरे और 32जीबी मैमोरी वाला यह स्मार्टफोन

ई-कॉमर्स साइट शॉपक्लूज़ की ओर से स्वाईप कनेक्ट नियो 4जी को 30 प्रतिशत की छूट के साथ सेल के लिए लिस्ट किया गया है। डिस्काउंट के बाद इस फोन को महज़ 2,799 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन की खरीद पर इंडसइंड बैक के कार्ड पर जहां 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जा रही है वहीं मोबीक्वीक के ​जरिये पेमेंट करने पर 500 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है।

swipe-konnect-star

स्वाईप कनेक्ट नियो 4जी के स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र करें तो इसे 4-इंच की एफडब्ल्यूजीए डिसप्ले पर पेश किया गया है। 512एमबी रैम के साथ यह फोन 1.5गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। फोन में 4जीबी की इंटरनल स्टोरेज है जिसे 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

आॅनर 8 लाइट की प्री बुकिंग भारत में शुरू, जानें फोन के फीचर्स और स्पेसि​फिकेशन

फोटोग्राफी के लिए इसमें जहां 1.3-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है वहीं फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इसमें 2,000एमएएच की बैटरी दी गई है। 2,299 रुपये की कीमत पर मिल रहे इस 4जी वोएलटीई फोन को खरीदने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post महज़ 2,299 रुपये में उपलब्ध हुआ 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन, जियो के साथ देगा हाई स्पीड इंटरनेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
स्वाईप ने लॉन्च किया ​कनेक्ट नियो 4जी, माइक्रोमैक्स को देगा टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/swipe-konnect-neo-4g-launched-with-4g-volte-support-in-hindi/ Tue, 04 Apr 2017 06:39:03 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6449 स्वाईप कनेक्ट नियो 4जी महज़ 3,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ रिलायंस जियो यूजर्स के फास्ट इंटरनेट एक्सपीरियंस देता है।

The post स्वाईप ने लॉन्च किया ​कनेक्ट नियो 4जी, माइक्रोमैक्स को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सस्ते 4जी स्मार्टफोन्स की श्रेणी में भारतीय निर्माता स्वाईप ने भी अपना नया स्मार्टफोन शामिल कर दिया है। कंपनी की ओर से स्वाईप कनेक्ट नियो 4जी लॉन्च किया गया है। महज़ 3,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया यह फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ रिलायंस जियो यूजर्स के फास्ट इंटरनेट एक्सपीरियंस देता है। ई-कॉमर्स साइट शॉपक्लूज़ पर यह फोन 2,849 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।

माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया 4जी वोएलटीई वाला स्मार्टफोन भारत 2, जानें ​कीमत और स्पेसिफिकेशन

स्वाईप कनेक्ट नियो 4जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह 480×800 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 4-इंच की डब्ल्यूवीजीए स्क्रीन पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो आधारित है जो 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है।

swipe-konnect-neo-4g1

कंपनी की ओर से इसमें 512एमबी रैम के साथ 4जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए इसमें 1.3-मेगापिकसल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

जल्द लॉन्च होगा शाओमी मी6, जानें कैसा होगा यह फोन

ब्लैक कलर पर पेश किया स्वाईप कनेक्ट नियो 4जी जी सेंसर से लैस है तथा कनेक्टिविटी आॅप्शन्स के लिए इसमें 4जी वोएलटीई के साथ ही ब्लूटूथ, वाई-फाई और जीपीएस जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। पावर बैकअप के लिए इसमें 2,000 एमएएच बैटरी मौजूद है।

The post स्वाईप ने लॉन्च किया ​कनेक्ट नियो 4जी, माइक्रोमैक्स को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>