Swipe Konnect Power | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 04 Aug 2017 10:31:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 स्वाईप ने लॉन्च किया कनेक्ट पावर, देखें इस सस्ते 4जी वोएलटीई फोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/swipe-konnect-power-launched-in-india-in-hindi/ Fri, 04 Aug 2017 10:28:47 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10390 इस लो बजट स्मार्टफोन की कीमत कंपनी द्वारा महज़ 4,999 रुपये रखी गई है तथा 7 अगस्त से यह फोन ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

The post स्वाईप ने लॉन्च किया कनेक्ट पावर, देखें इस सस्ते 4जी वोएलटीई फोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन कंपनी स्वाईप ने अपनी कनेक्ट सीरीज़ ने एक और डिवाईस जोड़ते हुए आज स्वाईप कनेक्ट पावर स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस लो बजट स्मार्टफोन की कीमत कंपनी द्वारा महज़ 4,999 रुपये रखी गई है तथा 7 अगस्त से यह फोन ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

कूलपैड ने कम कीमत पर आॅफलाईन बाजार में लॉन्च किया नोट 5 लाइट सी

स्वाईप कनेक्ट पावर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 6.0 मार्शमैलो पर पेश किया गया है तथा 1.5गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है।

swipe-konnect-power-1

कंपनी की ओर इस फोन में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को मैमोरी कार्ड की सहायता से 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। स्वाईप के इस फोन में ओटीजी सपोर्ट भी दिया गया है जिसकी सहायता से एक्सट्रनल स्टोरेज ड्राईव को भी इससे जोड़ा जा सकता है।

मोटो एक्स4 की फोटो आई सामनें, 3डी ग्लास डिसप्ले के साथ होगा डुअल कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही यह फोन ब्लूटूथ, वाईफाई जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। स्वाईप के इस फोन की बिक्री 7 तारीख से स्नैपडील पर शुरू होगी।

The post स्वाईप ने लॉन्च किया कनेक्ट पावर, देखें इस सस्ते 4जी वोएलटीई फोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>