Swipe Slate Tab | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 27 Oct 2017 08:01:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ 10.1-इंच स्क्रीन वाला स्वाइप स्लेट प्रो https://www.91mobiles.com/hindi/swipe-slate-pro-tablet-launched-with-5000mah-battery-in-hindi/ Fri, 27 Oct 2017 08:01:49 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13129 स्वाइप स्लेट प्रो फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post 5,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ 10.1-इंच स्क्रीन वाला स्वाइप स्लेट प्रो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी स्वाइप ने भारत में अपने प्रोडक्ट्स की गिनती बढ़ाते हुए नया टैबलेट स्वाइप स्लेट प्रो लॉन्च कर दिया है। स्वाइप का यह नया डिवाईस बड़ी स्क्रीन के साथ ही दमदार बैटरी के साथ आता है। स्वाइप स्लेट प्रो को कंपनी द्वारा 8,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।

ओपो ने लॉन्च किया विश्व का पहला आर्टफिशियल इन्टेलिजेंस कैमरे वाला फोन एफ5 इसमें है 6जीबी रैम

स्वाइप स्लेट प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह टैबलेट 1280 x 800 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 10.1-इंच की एचडी आईपीएस पर पेश किया गया है। यह टैबलेट एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर पेश किया गया है जो 1.1गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है।

swipe-slate-tab-1

कंपनी की ओर से इस टैबलेट में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए स्वाइप ने अपने इस डिवाईस में जहां 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है वहीं इसके फ्रंट पैनल पर 2-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

अब घर बैठे आधार कार्ड से जोड़ सकेंगे अपना मोबाईल नंबर, जानें कैसे

स्वाइप स्लेट प्रो एक 4जी वोएलईटी टैबलेट है जो डुअल सिम सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ व यूएसबी जैसे आॅप्शन मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस टैबलेट में 5,000एमएएच की ताकतवर बैटरी दी गई है।

The post 5,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ 10.1-इंच स्क्रीन वाला स्वाइप स्लेट प्रो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>