Tagg | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 11 Aug 2021 14:01:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 TAGG Sonic Angle Mini : कद छोटा पर काम बड़ा https://www.91mobiles.com/hindi/tagg-sonic-angle-mini-bluetooth-speaker-portable-wireless-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/tagg-sonic-angle-mini-bluetooth-speaker-portable-wireless-review-in-hindi/#respond Fri, 08 Nov 2019 10:28:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37611 आप कोई नया और सस्ता ब्लूटूथ स्पीकर खरीदने का मन बना रहे हैं, तो हमारा रिव्यू आपके काम आ सकता है।

The post TAGG Sonic Angle Mini : कद छोटा पर काम बड़ा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

म्यूजिक का शौक सभी को होता है। कोई गाता है तो कोई सुनता है। वो जमाने लद चुके हैं जब गाने सुनने के लिए एक ही जगह पर स्पीकर को रखकर पावर प्लग में लगाया जाता था। आज के समय में पोर्टेबल स्पीकर की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। ब्लूटूथ के जरिये आसानी से फोन से कनेक्ट हो जाने वाले इन पोर्टेबल स्पीकर्स में जब चाहे जहां चाहे अपने पसंदीदा म्यूज़िक को सुना जा सकता है। लोगों की मांग को देखते हुए कई टेक कंपनियां ब्लूटूथ स्पीकर्स बना रही है जो अलग अलग साईज़ और बजट रेंज में आते हैं। लंबे समय से म्यूजिक प्लेयर व एक्सेसरीज़ बनाने वाली टेक कंपनी TAGG ने हाल ही में अपना नया प्रोडक्ट TAGG Sonic Angle Mini Bluetooth Speaker भारतीय बाजार में उतारा है। यह स्पीकर न लो बजट में उतारा गया है जो न सिर्फ साईज़ में छोटा है बल्कि सिर्फ 1399 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। यदि आप भी कोई नया और सस्ता ब्लूटूथ स्पीकर खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आगे लिखा हमारा रिव्यू आपके काम आ सकता है।

tagg sonic angle mini bluetooth speaker portable wireless review in hindi

डिजाईन व बिल्ड

TAGG Sonic Angle Mini के नाम से पता चल जाता है कि यह छोटे साईज़ का स्पीकर होगा। अपने नाम के अनुरूप ही यह बेहद कॉम्पेक्ट डिवाईस है जिसे आसानी से हाथ में लेकर घूमा जा सकता है। यह स्पीकर तिकोने आकार है जिसके बेस पर चार फुट सपोर्ट दिए गए हैं। इन सपोर्ट में रबर लगी है जो स्पीकर को किसी भी सतह पर रखने पर अच्छी ग्रिप तो बनाती है ही तथा साथ ही रखे गए सर्फेस और स्पीकर में गेप भी बनाए रखती है। Sonic Angle Mini के नीचले पैनल पर ही ‘वूफर’ फिट किया गया है। आकार की बात करें तो यह 9.8 cm चौड़ा, 7.3 cm उंचा और 7.2 cm लंबा है।

tagg sonic angle mini bluetooth speaker portable wireless review in hindi

Sonic Angle Mini की दाईं साईड बटन्स दिए गए हैं जिनमें पावर बटन, वाल्यूम अप व डाउन बटन, ब्लूटूथ बटर और ‘लिंक’ बटन शामिल है, बटंस के अलावा यहां नेटिफिकेशन्स लाईट और माइक्रोफोन भी मौजूद है। इन बटन्स के उपर भी रबर की कोटिंग की गई है जिससे एक्सीडेंटली बटन प्रेस हो जाने का डर नहीं रहता है। इसी तरह डिवाईस के पिछले पैनल पर कनेक्टिविटी पोर्ट हब दिया गया है जिसमें 3.5एमएम जैक तथा माइक्रो यूएसबी पोर्ट मौजूद है। इस पोर्ट हब को भी रबर की मोटी लेयर से प्रोटेक्ट किया गया जिससे स्पीकर के पोर्ट पानी व धूल से बचे रहते हैं।

tagg sonic angle mini bluetooth speaker portable wireless review in hindi

TAGG Sonic Angle Mini की लुक काफी अच्छी है और यह देखने में ही सॉलिड और रग्ड लगता है। प्लॉस्टिक बॉडी पर की गई रबर की कोटिंग इसकी लुक के साथ ही डिवाईस की क्वॉलिटी को भी मजबूत बनाती है। हमें Sonic Angle Mini ब्लैक कलर में मिला था, जो देखने में काफी आर्कषक है। लेकिन इस ब्लैक कलर में फंक्शन बटन भी ब्लैक कलर में बनाए गए हैं, जो यूज़ के दौरान आसानी से दिखाई नहीं देते। वहीं यदि आप नाईड पार्टी या कमरे के अंदर स्पीकर बजा रहे हैं तो वॉल्यूम या अन्य बटन दबाने से पहले थोड़ा अतिरिक्त ध्यान देना होगा।

कनेक्टिविटी और फीचर्स

TAGG Sonic Angle Mini में कंपनी ने 6 वॉट पावर वाला स्पीकर दिया गया है जो 50mm x 80mm बैस रेडिएटर उत्पन्न करता है। कंपनी की ओर से इस ब्लूटूथ स्पीकर में 2,200एमएएच की बैटरी दी गई है जो ब्रांड के दावेनुसार 8 घंटे का बैकअप देने में सक्षम है। वहीं Sonic Angle Mini 5 मीटर की ब्लूटूथ कनेक्टिविटी क्षमता के साथ आता है। इस डिवाईस में स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। TAGG के इस स्पीकर में बिल्ट-इन माइक दिया गया है, जो आईफोन और एंडरॉयड फोन के साथ काम करता है।

tagg sonic angle mini bluetooth speaker portable wireless review in hindi

स्पीकर के साथ ही कंपनी माइक्रो यूएसबी और AUX केबल भी बॉक्स में देती है। इस स्पीकर को ब्लूटथ के साथ ही AUX केबल से भी कनेक्ट किया जा सकता है, जो मोबाइल, लैपटॉप और टीवी तीनों में काम करती है। Sonic Angle Mini में ‘शेयरिंग’ फीचर भी दिया गया है जो इस स्पीकर के आस पास मौजूद दूसरे स्पीकर को इससे कनेक्ट करता है। दूसरे ब्लूटूथ स्पीकर से कनेक्ट हो जाने बाद इस स्पीकर पर प्ले किए गए गाने अपने आप दूसरे स्पीकर पर भी बजने लगते हैं। यानि पार्टी का मज़ा दोगुना।

परफॉर्मेंस

TAGG Sonic Angle Mini की परफॉर्मेंस की बात करें तो स्पीकर को हमनें करीब 1 घंटा चार्ज किया और उसके बाद इसे ब्लूटूथ के जरिये और ऑक्स केबल के जरिये करीब 6 घंटे तक चलाया, स्पीकर की परफॉर्मेंस पूरे वक्त समान रही है। कई ब्लूटूथ स्पीकर्स में जहां बैटरी लो होने पर वाल्यूम भी अपने आप कम हो जाती है, वहीं सोनिक एंगल मिनी में बैटरी की पावर कम होने के बावजूद स्पीकर की आवाज कम नहीं हुई। कहा जा सकता है कि TAGG का यह छोटा सा स्पीकर पावरफुल बैटरी बैकअप देने की क्षमता रखता है।

tagg sonic angle mini bluetooth speaker portable wireless review in hindi

किसी भी स्पीकर के सभी फीचर्स और लुक बेमानी हो जाती है अगर उसकी साउंड क्वॉलिटी अच्छी न हो। लेकिन Sonic Angle Mini ने इस प्वांइट पर भी खुद को खरा साबित किया है। हमें इस ब्लूटूथ स्पीकर का साउंड काफी अच्छा लगा। वॉल्यूम फुल किए जाने पर इसकी आवाज फटती नहीं है। किसी भी तरह के म्यूज़िक में इस स्पीकर की रिदम संतुलित रहती है। treble और bass यानि तीखी झनक हो या दमदार धमक, दोनों तरह का साउंड TAGG के Sonic Angle Mini में शानदार रहा है। नीचले सर्फेस पर वूफर होने की वजह से जब किसी प्लेन सतह पर स्पीकर को रखा जाता है तो साउंड में जबरदस्त बूम मिलता है।

tagg sonic angle mini bluetooth speaker portable wireless review in hindi

TAGG Sonic Angle Mini AUX केबल के साथ तो कनेक्ट रहता ही है वहीं स्पीकर की ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी सिम्पल और फास्ट है। यह स्पीकर आसानी से कनेक्ट होता है। ब्लूटूथ से कनेक्ट करने पर अदंर कमरे में स्पीकर छोड़ कर बाहर गली से ही इसे कंट्रोल किया जा सकता है। Sonic Angle Mini लंबी दूरी के बावजूद भी फोन के कनेक्ट रहता है। लेकिन वहीं जब हमनें फोन को फर्स्ट फ्लोर पर रखकर सेकेंड फ्लोर से एक्सेस करना चाहा तो कनेक्टिविटी ढ़ीली पड़ गई है। स्पीकर की ब्लूटूथ दिवार की बाधाओं को कम भेद पाती है।

निष्कर्ष

TAGG Sonic Angle Mini की लुक काफी अच्छी है जो यूज़ के दौरान बेहद आरामदेह रहती है। इस स्पीकर का यूज़ बिना अतिरिक्त केयर के किया जा सकता है। स्पीकर का डिजाईन अच्छा है, लेकिन बटन का बॉडी कलर में मिक्स हो जाता थोड़ा अखरता है। Sonic Angle Mini का साउंड जानदार है जो हर तरह के म्यूजिक से आपका मूड बना सकता है। शानदार वॉल्यूम और दमदार साउंड क्वॉलिटी इस स्पीकर की सबसे बड़ी ताकत है। स्पीकर का बैटरी बैकअप काफी अच्छा है। 1399 रुपये में लॉन्च हुआ TAGG Sonic Angle Mini फ्लिपकार्ट पर 1299 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। कीमत को देखते हुए हम TAGG Sonic Angle Mini को ‘मूर्ति लहान पण किर्ती महान’ का टैग दे सकते हैं। यानि देखने में छोटा लेकिन काम में बड़ा।

tagg sonic angle mini bluetooth speaker portable wireless review in hindi

The post TAGG Sonic Angle Mini : कद छोटा पर काम बड़ा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tagg-sonic-angle-mini-bluetooth-speaker-portable-wireless-review-in-hindi/feed/ 0
Tagg PowerBass-700 रिव्यू: इस कीमत में दमदार बेस है इसकी जान https://www.91mobiles.com/hindi/tagg-powerbass-700-review-great-for-music-lover/ https://www.91mobiles.com/hindi/tagg-powerbass-700-review-great-for-music-lover/#respond Wed, 29 May 2019 10:24:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=31455 अगर आप किसी नए हेडफोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो दमदार बेस के साथ यह एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

The post Tagg PowerBass-700 रिव्यू: इस कीमत में दमदार बेस है इसकी जान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज के समय में म्यूजिक सुनने का शौक लगभग हर किसी को है। लेकिन, कुछ स्पीकर पर म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं तो कुछ बिना किसी को परेशान करे अपने हेडफोन/ईयरफोन में सॉन्ग्स सुनना पसंद करते हैं। वहीं, मार्केट में सभी यूजर्स की जरुरत के हिसाब से कंपनियां अपने प्रोडक्ट पेश कर रही हैं। इसी बीच इंडियन इलेक्ट्रॉनिक कंपनी TAGG अपने कदम जमाने की कोशिश कर रही है।

TAGG काफी समय से भारतीय मार्केट में अपने ब्लूटूथ ईयरफोन/हेडफोन लॉन्च कर रही है। वहीं, फिर एक बार कंपनी अपने नए ब्लूटूथ हेडफोन के दम पर यूजर्स को लुभाने की कोशिश में है। हम यहां बात कर रहे हैं Tagg PowerBass-700 की, जिसे इस्तेमाल करते हुए हमने यह जानने की कोशिश की क्या यहा आपके लिए बेस्ट है। यह हेडफोन कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए

ब्लूटूथ हेडफोन का पॉप्युलर होने का एक कारण फोन में खत्म हो रहे 3.5एमएम जैक भी है। ब्लूटूथ हेडफोन में आपको लॉन्ग वायर की टेंशन नहीं होती। वहीं, ब्लूटूथ हेडफोन उन लोगों के लिए अच्छे हैं जो वर्कआउट के साथ म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं। इसके अलावा यह भीड़-भाड़ वाले इलाके में भी यह काफी कारगर हैं। बता दें कि PowerBass-700 ब्लूटूथ हेडफोन कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए PowerBass-400 का अपग्रेडेड वर्जन है। आइए आगे यह जानने की कोशिश करते हैं कैसा है PowerBass-700 ब्लूटूथ हेडफोन। इसे भी पढ़ें: स्कलकैंडी रिफ हेडफोन रिव्यू: फीचर और परफॉर्मेंस के मामले शानदार है यह वायरलेस हेडफोन

डिजाइन
अगर बात करें डिजाइन की तो यह हेडफोन ओवर-द ईयर हेडफोन है जो आपके कान को पूरी तरह कवर करता है। इसमें दिए गए कप में अच्छी क्वॉलिटी के फेब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। राइट कप के नीचे की ओर तीन बटन दिए गए हैं। इसमें से एक बटन हेडफोन को ऑन-ऑफ करने के लिए। वहीं, एक ही बटन के अप और डाउम कर वॉल्यूम कम व तेज की जा सकती है। इसके अलावा हेडफोन में एक और बटन है जो कि बेस के लिए है। इसके अलावा राइट कप में नीचे की ही ओर चार्ज करने के लिए माइक्रोयूएसबी पोर्ट और 3.5एमएम जैक मिलेगा यानी हेडफोन की बैट्री डाउन होने के बाद यूजर्स वायर की मदद से म्यूजिक सुन सकेंगे।
हमारे पास जो यूनिट रिव्यू के लिए आया है वह ब्लैक कलर का है। इस हेडफोन में दी गई मैट फिनिश काफी अच्छी है। यह बार-बार इस्तेमाल करने पर खराब नहीं होती। वहीं, दिखने में भी यह अच्छा लगता है। इसे आसानी से फोल्ड कर बैग में रखा जा सकता है और ट्रेवलिंग के दौरान भी कम स्पेस में इससे आपको कोई परेशानी नहीं होगी। यह हेडफोन हल्का है।
tagg-powerbass-700-new-n2
इसका वजन कुल 200 ग्राम है। कानों को पूरी तरह ढंकने के बाद म्यूजिक सुनते समय यह काफी आरामदायक लगता है। हेडफोन का इस्तेमाल सिर्फ म्यूजिक सुनने तक ही सीमित नहीं है। इसमें आपको सिंगल माइक्रोफोन मिलेगा, जिससे कॉल के समय किसी प्रकार की डिस्टर्बेंस नहीं होगी। इसे भी पढ़ें: Tagg Flex रिव्यू: छोटे पैक में बड़ा धमाका

परफॉर्मेंस
इस ब्लूटूथ हेडफोन का साउंड इफेक्ट अच्छा है। लेकिन, इसकी सबसे बड़ी खसियत इसमें दिया गया बेस है। अगर आप हिप-हॉप सॉन्ग सुनने के शौकिन हैं तो यह आपको निराशन नहीं करेगा। हालांकि, ज्यादा तेज बेस थोड़ देर में आपको परेशान कर सकती है। लेकिन, हेडफोन में दिए गए बेस बटन की मदद से आप इसके बेस को ऑन-ऑफ कर सकते ह कहा जा सकता है। वहीं, बैट्री लाइफ भी आपको अच्छी मिलती है। साथ ही वॉयस कॉल में ऑडियो क्वॉलिटी का भी कोई इश्यू नहीं होगा। इसमें दिए गए माइक्रोफोन में कॉल के दौरान दूसरी ओर मेरी आवाज काफी साफ सुनाई दी।
हेडफोन को स्मार्टफोन से कनेक्ट करने में हमें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। लेकिन, अगर आपको इसे कनेक्ट करने में परेशानी होती है तो आप पावर बटन को लॉन्ग प्रेस करें इससे हेडफोन रिस्टार्ट मोड में चला जाता है और स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाता है।
tagg-powerbass-700-new-n
अगर आप इस हेडफोन में वॉल्यूम को थोड़ तेज करते हैं तो बाहर की अवाज न के बराबर आएगी। वहीं, अगर आप फोन की वॉल्यूम लाउड करते हैं यह काफी अच्छी नॉइस कैंसलिंग प्रदान करता है। अगर आप मेट्रो सिटी में रहते हैं और पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ट्रेवल करते हैं तो आपको यह काफी पसंद आएगा। कुल मिलाकर इस हेडफोन की परफॉर्मेंस को शानदार कहा जा सकता है। हालांकि, इसकी कीमत के हिसाब से यह अच्छा कहा जा सकता है।

बैटरी लाइफ
अगर बात करें बैटरी लाइफ की तो इस रिफ वायरलेस में दी गई बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 14 घंटे का म्यूजिक प्ले टाइम देती है। हेडफोन को 2-3 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। इसकी बैटरी को लेकर फोन में किसी प्रकार का इंडिकेशन शो नहीं करता है, जिससे आप हेडफोन की बैटरी की जानकारी लेना मुश्किल है। हालांकि, एक बार चार्ज करने पर यह लगभ 12 घंटे म्यूजिक, मूवी और गेमिंग के दौरान काम करता है।
खरीदें या नहीं
इस बात में कोई शक नहीं कि यह वायरलेस हेडफोन काफी दमदार बेस प्रदान करता है। इसके अलावा इसकी बिल्ड क्वालिटी काफी अच्छी है। यह हेडफोन 4,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन, कई ऑनलाइन साइट पर आप इसे कम कीमत यानी 3,149 रुपए में खरीद सकते हैं। अगर आप एक ऐसे हेडफोन की तलाश में हैं जो बेहतर साउंड के साथ दमदार बेस प्रदान करे तो इसे आंख बंद कर खरीद सकते हैं।
tagg-powerbass-700-new-n2
हालांकि, स्टाइल के मामले में यह सिंपल है। लेकिन, अगर आप स्टाइलिस हेडफोन लेना चाहते हैं तो इस कीमत के आस-पास आप सोनी सोनी-डब्लूएच-सीएच500 को देख सकते हैं, जिसकी कीमत 3,999 रुपये और इनफिनिक्स क्वाइट एक्स को भी देखा जा सकता है, जिसकी कीमत 6,999 रुपये है। वहीं, आप स्कलकैंडी के रिफ वायरलैस हेडफोन को भी खरीद सकते हैं। बता दें कि इन हेडफोन की कीमत ऑनलाइन और ऑफलाइन अलग-अलग हो सकती है।

कीमत और उपलब्धता
Tagg PowerBass-700 ब्लूटूथ हेडफोन की कीमत 4,499 रुपये है जो कि बिल्कुल सस्ता नहीं है। लेकिन, अगर आप एक हल्के और बिना वायर के हेडफोन की तलाश कर रहे हैं तो इतने पैसे खर्च करने की सोच सकते हैँ। लाइट वजन और मिलने वाली बेस क्वलिटी इस हेडफोन की यूएसपी कही जा सकती है। इस हेडफोन को आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कम यानी 3149 रुपए में खरीद सकते हैं। हमने फ्लिपकार्ट और अमेजन पर पाया कि यह हेडफोन कम कीमत में सेल किया जा रहा है।

फोटो क्रेडिट: Ankit Chawla

The post Tagg PowerBass-700 रिव्यू: इस कीमत में दमदार बेस है इसकी जान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tagg-powerbass-700-review-great-for-music-lover/feed/ 0
टैग टर्बो 20000 रिव्यू : कर लो पावर मुठ्ठी में https://www.91mobiles.com/hindi/tagg-turbo-20000-review-in-hindi-feature-specifications-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/tagg-turbo-20000-review-in-hindi-feature-specifications-price/#respond Fri, 15 Mar 2019 07:51:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=28498 कीमत और लुक को देखते हुए इसे एक बेहतरीन पावर बैंक कहा जा सकता है।

The post टैग टर्बो 20000 रिव्यू : कर लो पावर मुठ्ठी में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन ब्रांड पावरफुल रैम व प्रोसेसर तथा शानदार स्टाईल और कैमरा सेटअप वाले डिवाईस पेश करते हैं जिन्हें टेक लवर्स द्वारा खासा पसंद किया जाता है। फोन बेशक लो बजट सेग्मेंट का हो या फिर हाईएंड फ्लैगशिप डिवाईस, हर स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स धरे के धरे रह जाते हैं, जब फोन की बैटरी उसका साथ छोड़ देती है। स्मार्टफोन की बैटरी ही है जो उसमें जान फूंकने का काम करती है। कितना ही महंगा फोन हो, लेकिन अगर बैटरी नहीं है तो वह बेकार ही है। आज टेक कंपनियां अपने स्मार्टफोंस को बड़ी बैटरी से लैस करके लॉन्च कर रही है। लेकिन आम कहीं बाहर हो तथा फोन की बैटरी लो हो जाए, ऐसे में सबसे ज्यादा काम आता है ‘पावर बैंक’। ट्रैवल हो या पिकनिक, इस सब में पावर बैंक को बेहद अहम किट माना जाने लगा है। ऐन वक्त पर बैटरी डिस्चार्ज होने के डर से स्मार्टफोन यूजर्स को निजात दिलाने के लिए प्रसिद्ध कंपनी टैग ने बेहद ही शानदार और पावर बैंक लॉन्च किया है, जिसे बाजार में ‘टैग टर्बो 20,000’ नाम के साथ उतारा गया है। यह पावर बैंक अन्यों से किस तरह खास है आगे हमनें अपने रिव्यू में इसी बात पर प्रकाश डाला है।

लुक और डिजाईन

पावरफुल होने के साथ साथ टैग टर्बो 20000 लुक में भी शानदार है। कंपनी ने इस पावर बैंक को मैटालिक बॉडी पर बनाया है। पावर बैंक चौड़ाई में कम तथा लंबाई में ज्यादा है। हां, सेल अधिक होने के चलते यह वजन में थोड़ा भारी जरूर महसूस होता है लेकिन पावर बैंक की कम चौड़ाई इसपर अच्छी ग्रिप बनाती है। यह पावर बैंक हथेली में बिल्कुल फिट बैठता है।

tagg-turbo-3

टैग टर्बो के उपरी हिस्से पर जहां 2 आउटपुट और 1 इनपुट स्लॉट दिया गया है वहीं नीचले हिस्से पर वॉट, डीसी और एमएएच की जानकारी छपी हुई है। पावर बैंक के फ्रंट हिस्से पर उपरी ओर एलईडी नोटिफिकेशन के साथ ही पावर बटन दिया गया है। इस पावर बटन के जरिये पावर बैंक के चार्जिंग मोड को ऑन व ऑफ किया जा सकता है। इस पैनल पर टैग का लोगो भी लगा हुआ है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार टैग टर्बो का डायमेंशन 172*61*22एमएम तथा वज़न 370ग्राम का है।

पावर बैंक की पावर

टैग टर्बो 20,000 के नाम से ही साफ हो जाता है कि इसमें 20,000एमएएच की बैटरी दी गई है। बाजार में कुछ ही ऐसे पावर बैंक हैं जो 20,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करते हैं। इतना ही नहीं टैग टर्बो 20,000 कंपनी का भी पहला पावर बैंक है। टैग टर्बो 20000 में 6 हाई कैपेसिटी वाले लिथियम-ईऑन सेल दिए गए हैं। पावर बैंक को चार्ज करने के दौरान कहीं भी हिटिंग की समस्या देखने को नहीं मिली है। यूज़ के दौरान एक बार फुल चार्ज होने पर टैग टर्बो 20000 से एक के बाद एक 4 स्मार्टफोन पूरी तरह से चार्ज हो गए थे।

tagg-turbo-4

आसान और फास्ट चार्जिंग

फोन को चार्ज करने के लिए टैग टर्बो 20000 में दो आउटपुट और एक इनपुट सोर्स दिया गया है। पावर बैंक के दोनों आउटपुट स्लॉट 2.4ए चार्जिंग पोर्ट है। इस पावर बैंक की बड़ी खासियत यह भी है कि टैग टर्बो 20000 के जरिये दोनों स्लॉट में एक साथ दो स्मार्टफोन को फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ चार्ज किया जा सकता है। इसी तरह टैग टर्बो 20000 में 2ए इनपुट चार्जिंग पोर्ट दिया गया है जो आवश्यकता से कम या ज्यादा पावर की सप्लाई आने पर खुद ही उसे कंट्रोल कर पावर बैंक के सेल चार्ज करता है।

tagg-turbo-2

स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने वाले फीचर्स

टैग टर्बो 20000 पावर बैंक स्टेबल डुअल डिवाईस चार्जिंग सपोर्ट करता है जिसके चलते किसी भी स्मार्टफोन की बैटरी पर चार्जिंग के दौरान फ्लक्चुएशन का प्रभाव नहीं पड़ता है। टैग टर्बो 20000 बीआईएस सर्टिफाइड है जो इसे यूजर्स के लिए सुरक्षित साबित करता है। वहीं कपंनी ने इसे पीसीबी सर्ज प्रोटेक्शन के साथ बाजार में उतारा है जिसके चलते सर्किट्स में शॉक लगने का खतरा बेहद कम हो जाता है। इसी तरह यह पावर बैंक यूनिवर्सल कंपैटिबिलिटी और इंटेलिजेंट आईसी भी सपोर्ट करता है जो पावरबैंक के मदरबोर्ड के साथ ही स्मार्टफोन और उसकी बैटरी को भी सुरक्षित रखता है।

tagg-turbo-1

कीमत व उपलब्धता

टैग टर्बो 20000 को कपंनी द्वारा 2499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह पावर बैंक ब्लैक और गन मैटल कलर वेरिएंट में अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है।

टैक टर्बो 20000 की कीमत और लुक को देखते हुए इसे एक बेहतरीन पावर बैंक कहा जा सकता है। जैसा कि हमनें पहले ही बताया है यह पावर बैंक वजन में थोड़ा भारी जरूर लग सकता है, लेकिन यदि आप 20,000एमएएच की पावर अपनी मुठ्ठी में लेकर घूमना चाहते हैं तो फिर यह वजन कोई खास मायने नहीं रखता है।

The post टैग टर्बो 20000 रिव्यू : कर लो पावर मुठ्ठी में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tagg-turbo-20000-review-in-hindi-feature-specifications-price/feed/ 0