Tambo Feature Phone | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 19 Apr 2018 05:56:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 नई मोबाईल कंपनी टैंबो ने भारतीय बाजार में रखा कदम, लॉन्च किए 9 मोबाईल फोन, कीमत 600 रुपये से शुरू https://www.91mobiles.com/hindi/tambo-launched-9-mobile-phone-in-india-ta4-ta3-ta2-smartphone-feature-phone-specifications-in-hindi/ Thu, 19 Apr 2018 05:56:15 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19141 टैंबो की ओर से उतारे गए 9 मोबाईल में 6 फीचर फोन और 3 स्मार्टफोन शामिल है।

The post नई मोबाईल कंपनी टैंबो ने भारतीय बाजार में रखा कदम, लॉन्च किए 9 मोबाईल फोन, कीमत 600 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हफ्ते की शुरूआत में ही ईवो ब्रांड के तहत एक साथ 11 नए फोन लॉन्च किए गए थे जिनकी कीमत 800 रुपये से लेकर 5,999 रुपये के बीच थी। इंडियन मोबाईल मार्केट की बढ़ती ग्रोथ को देखते हुए एक और नई टेक कंपनी टैंबो ने भी भारत में कदम रख दिया है। टैंबो की ओर से एक साथ 9 मोबाईल फोन बाजार में उतारे गए हैं जिनमें 6 फीचर फोन और 3 स्मार्टफोन शामिल है। टैंबो की ओर से लॉन्च किए गए इन मोबाईल फोंस की कीमत 600 रुपये से लेकर 7,000 रुपये के बीच रखी गई है।

टैंबो द्वारा लॉन्च किए गए स्मार्टफोंस की बात करें तो कंपनी की ओर से टैंबो टीए2, टीए 3 और टीए4 नाम के साथ ये फोन बाजार में उतारे गए हैं। ये तीनों ही स्मार्टफोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट करते हैं। टीए3 और टीए4 के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं ये तीनों स्मार्टफोन फेस अनलॉक फीचर से लैस है। टैंबो टीए3 में 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

Tambo TA 2

टैंबो टीए2 फोन जहां 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है वहीं टैंबो टीए4 में 1.25गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड वाला क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। टैंबो टीए4 में 5.5-इंच की डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। ये तीनों ही स्मार्टफोन 8-मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस हैं तथा इनमें 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो एलईडी फ्लैश सपोर्ट करता है।

Tambo feature Phone

टैंबो की ओर से स्मार्टफोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं फीचर फोन की बात करें तो कंपनी की ओर से टैंबो एस 2440, एस 2430, ए 2400, पी 1850, ए 1810 तथा ए 1800 भारतीय बाजार में लॉन्च किए गए हैं। टैंबो फीचर फोन ​डेडिकेटिड म्यूज़िक की, टाईम टॉकर से फीचर्स के साथ 22 भारतीय भाषाएं सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि ये फोन 60 दिनों का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है।

टैंबो के सभी 6 फीचर फोन और 3 स्मार्टफोन 600 रुपये से 7,000 रुपये की कीमत के बीच लॉन्च किए गए हैं तथा इन्हें देश के आॅफलाईन बाजार में खरीदा जा सकता है।

The post नई मोबाईल कंपनी टैंबो ने भारतीय बाजार में रखा कदम, लॉन्च किए 9 मोबाईल फोन, कीमत 600 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>