Tambo | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 11 Jul 2018 07:52:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सिर्फ 6,999 रुपये में लॉन्च हुआ 2जीबी रैम और फेस अनलॉक फीचर वाला य​​ह शानदार स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/tambo-mobile-launches-premium-finish-superphone-ta-4-at-rs-6999-in-hindi/ Wed, 11 Jul 2018 07:52:44 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21015 इंडियन मोबाईल मार्केट में कुछ समय पहले ही टेक कंपनी टैंबो ने भारत में कदम रखा था। टैंबो ने एक साथ 9 मोबाईल फोन बाजार में उतारे थे जिनमें 6 फीचर फोन और 3 स्मार्टफोन शामिल ​थे। वहीं आज इस टेक कंपनी ने अपना एक और स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। टैंबो की […]

The post सिर्फ 6,999 रुपये में लॉन्च हुआ 2जीबी रैम और फेस अनलॉक फीचर वाला य​​ह शानदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन मोबाईल मार्केट में कुछ समय पहले ही टेक कंपनी टैंबो ने भारत में कदम रखा था। टैंबो ने एक साथ 9 मोबाईल फोन बाजार में उतारे थे जिनमें 6 फीचर फोन और 3 स्मार्टफोन शामिल ​थे। वहीं आज इस टेक कंपनी ने अपना एक और स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। टैंबो की ओर से टीए-4 स्मार्टफोन बाजार में उतारा गया है जो 6,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

टैंबो टीए-4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन में 5.45-इंच की एचडी आईपीएस स्क्रीन दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित है जो 1.25गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक 6737 चिपसेट पर रन करेगा।

tambo-ta-4-1

टैंबो टीए-4 में 2जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। यह फोन 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

टैंबो के इस फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक तकनीक भी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। टैंबो टीए-4 को जेट ब्लैक, शेपेंन और सफायर ब्लू कलर वेरिएंट में देश के आॅफलाईन बाजार से खरीदा जा सकता है।

The post सिर्फ 6,999 रुपये में लॉन्च हुआ 2जीबी रैम और फेस अनलॉक फीचर वाला य​​ह शानदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नई मोबाईल कंपनी टैंबो ने भारतीय बाजार में रखा कदम, लॉन्च किए 9 मोबाईल फोन, कीमत 600 रुपये से शुरू https://www.91mobiles.com/hindi/tambo-launched-9-mobile-phone-in-india-ta4-ta3-ta2-smartphone-feature-phone-specifications-in-hindi/ Thu, 19 Apr 2018 05:56:15 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19141 टैंबो की ओर से उतारे गए 9 मोबाईल में 6 फीचर फोन और 3 स्मार्टफोन शामिल है।

The post नई मोबाईल कंपनी टैंबो ने भारतीय बाजार में रखा कदम, लॉन्च किए 9 मोबाईल फोन, कीमत 600 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हफ्ते की शुरूआत में ही ईवो ब्रांड के तहत एक साथ 11 नए फोन लॉन्च किए गए थे जिनकी कीमत 800 रुपये से लेकर 5,999 रुपये के बीच थी। इंडियन मोबाईल मार्केट की बढ़ती ग्रोथ को देखते हुए एक और नई टेक कंपनी टैंबो ने भी भारत में कदम रख दिया है। टैंबो की ओर से एक साथ 9 मोबाईल फोन बाजार में उतारे गए हैं जिनमें 6 फीचर फोन और 3 स्मार्टफोन शामिल है। टैंबो की ओर से लॉन्च किए गए इन मोबाईल फोंस की कीमत 600 रुपये से लेकर 7,000 रुपये के बीच रखी गई है।

टैंबो द्वारा लॉन्च किए गए स्मार्टफोंस की बात करें तो कंपनी की ओर से टैंबो टीए2, टीए 3 और टीए4 नाम के साथ ये फोन बाजार में उतारे गए हैं। ये तीनों ही स्मार्टफोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट करते हैं। टीए3 और टीए4 के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं ये तीनों स्मार्टफोन फेस अनलॉक फीचर से लैस है। टैंबो टीए3 में 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

Tambo TA 2

टैंबो टीए2 फोन जहां 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है वहीं टैंबो टीए4 में 1.25गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड वाला क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। टैंबो टीए4 में 5.5-इंच की डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। ये तीनों ही स्मार्टफोन 8-मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस हैं तथा इनमें 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो एलईडी फ्लैश सपोर्ट करता है।

Tambo feature Phone

टैंबो की ओर से स्मार्टफोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं फीचर फोन की बात करें तो कंपनी की ओर से टैंबो एस 2440, एस 2430, ए 2400, पी 1850, ए 1810 तथा ए 1800 भारतीय बाजार में लॉन्च किए गए हैं। टैंबो फीचर फोन ​डेडिकेटिड म्यूज़िक की, टाईम टॉकर से फीचर्स के साथ 22 भारतीय भाषाएं सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि ये फोन 60 दिनों का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है।

टैंबो के सभी 6 फीचर फोन और 3 स्मार्टफोन 600 रुपये से 7,000 रुपये की कीमत के बीच लॉन्च किए गए हैं तथा इन्हें देश के आॅफलाईन बाजार में खरीदा जा सकता है।

The post नई मोबाईल कंपनी टैंबो ने भारतीय बाजार में रखा कदम, लॉन्च किए 9 मोबाईल फोन, कीमत 600 रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>