Tata Tigor EV | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 08:59:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 गजब!, 5 महीने में 12,500 km चलाई ये इलेक्ट्रिक कार, खर्च आया Rs 0 https://www.91mobiles.com/hindi/tata-tigor-ev-owner-drove-12500-km-in-5-months-for-rs-0/ https://www.91mobiles.com/hindi/tata-tigor-ev-owner-drove-12500-km-in-5-months-for-rs-0/#respond Wed, 10 Aug 2022 06:04:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=85913 इस इलेक्ट्रिक कार में 26 kWh की लिथियम आयन बैटरी है।

The post गजब!, 5 महीने में 12,500 km चलाई ये इलेक्ट्रिक कार, खर्च आया Rs 0 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Electric Car को चलाने का खर्चा Petrol और Diesel Cars से कम आता है यह बात तो आपने सुनी होगी। लेकिन, आप यह बात जानकार हैरान रह जाएंगे कि 5 महीने में 12,500 km चलाने पर बैटरी वाली कार का खर्च सिर्फ Rs 0 आया है। जी हां, अहमदाबाद, गुजरात के एक Tata Tigor EV मालिक का दावा है कि उसने अपनी इलेक्ट्रिक कार को 12,500 किमी तक चलाया, जिसके लिए उसने 0 रुपये खर्च किए। प्लगिन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स नामक एक YouTube चैनल के एक वीडियो में, टाटा टिगोर ईवी के मालिक ने कार को पर्याप्त समय तक चलाने के बाद अपने ownership experience के दौरान इस बात को बताता है। आइए आगे जानते हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है।

Tata Tigor EV के मालिक का दावा सिर्फ 0 रुपये में 12,500km ड्राइव की कार

गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले शख्स श्री समर्थ जानी ने बताया कि वह डेली Tigor EV को लगभग 60 किमी चलाता है, जिसमें हर समय एसी चालू रहता है। वीडियो में, वह बताता है कि वह लगभग 30-40 प्रतिशत समय स्पोर्ट मोड में ड्राइव करता है और Tigor EV के प्रदर्शन से प्रभावित है। वह Tigor के ‘स्टाइल बैक’ कूप जैसे डिज़ाइन से भी प्रभावित है। इसे भी पढ़ें: इस दिन आ रही है Xiaomi Electric Car, कार बाजार में मचेगा हंगामा

समर्थ ने बताया कि वह Tigor EV को रोजाना चार्ज करता है और चलाता है। Tigor EV-over में उनके घर की छत पर 10 kW का सोलर पैनल सिस्टम लगा है, जो प्रतिदिन 50 यूनिट बिजली पैदा करता है। उन्होंने दावा किया कि उनकी Tigor EV इन सौर पैनलों द्वारा उत्पादित प्रति दिन 10 यूनिट बिजली की खपत करती है।

वहीं, समर्थ का दावा है कि इन सौर पैनलों पैदा होने वाली बिजली के कारण, उनका डेली Tigor EV चलाना बिल्कुल फ्री हो गया है। साथ ही आपको बता दें कि गाड़ी के मालिक Mr Samarth Jani काफी समय से automotive industry के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। वहीं, उनके पास Tata Nano और Mahindra Thar भी है। इसे भी पढ़ें: Upcoming Electric Car in August: भारत में दस्तक देने वाली हैं ये बैटरी वाली कार, सिंगल चार्ज में मिलेगी लंबी रेंज
Electric Car Tata Tigor EV Price hike in India Electric Vehicles

Tigor EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

आपको बता दें कि टाटा की इस कार में 26 kWh की लिथियम आयन बैटरी पैक दिया गया है। टाटा की यह कार ARAI सर्टिफाइड है जो सिंगल चार्ज में 306 km की रेंज ऑफर करता है। वहीं Tata Nexon EV में 30.2 kWh का बैटरी है। वहीं, यह बैटरी IP-67 सर्टिफिकेशन और 8 साल की वारंटी के साथ आती है। 15A के रेगुलर चार्जर के जरिए इसे 0-80 फीसदी चार्ज करने में 8 घंटे 45 मिनट का समय लगता है। वहीं, 25 kW DC फास्ट चार्जर के जरिए इसे केवल 65 मिनट के अंदर 0-80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

The post गजब!, 5 महीने में 12,500 km चलाई ये इलेक्ट्रिक कार, खर्च आया Rs 0 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tata-tigor-ev-owner-drove-12500-km-in-5-months-for-rs-0/feed/ 0
Tata Altroz EV भारत में 6 अप्रैल को लॉन्च हो सकती है, जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/tata-altroz-ev-can-be-launched-in-india-on-6th-april/ https://www.91mobiles.com/hindi/tata-altroz-ev-can-be-launched-in-india-on-6th-april/#respond Mon, 04 Apr 2022 06:10:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=78301 Tata ने सबसे पहले Tata Altoz कॉन्सेप्ट को 2019 के जिनेवा मोटर शो में पेश किया था। टाटा की यह इलेक्ट्रिक कार अपडेटेड Ziptron टेक्नोलॉजी के साथ आएगी।

The post Tata Altroz EV भारत में 6 अप्रैल को लॉन्च हो सकती है, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Tata ने अपने नई इलेक्ट्रिक कार को टीज करते हुए ऐलान किया है कि इससे 6 अप्रैल को पर्दा उठाया जाएगा। इस टीजर में टाटा के अपकमिंग ईवी कार के बॉडी की झलक देखने को मिलती है। इससे पहले लीक रिपोर्ट्स में अंदाजा लगाया जा रहा था कि टाटा 6 अप्रैल को अपने अपडेटेड Tata Nexon EV के बेहतर रेंज और पावर के साथ लॉन्च कर सकती है। अब कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि वह 6 अप्रैल को इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। इस टीजर में इस इलेक्ट्रिक व्हीकल का नाम कंपनी ने शेयन नहीं किया है। माना जा रहा है कि Tata अपने 6 अप्रैल के इवेंट में – 2022 Tata Nexon EV, Tata Altroz EV, और Tata Tigor EV में से किसी एक ईवी को लॉन्च कर सकता है।

Tata इलेक्ट्रिक कार भारत में 6 अप्रैल को लॉन्च होगी

टाटा के शेयर टीजर में लिखा है “Different is Electrifying” और इसमें इस कार के अलग अलग बॉडी पार्ट्स की झलक देखने को मिलती है। इस टीजर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह Tata Altroz इलेक्ट्रिक कार हो सकती है। कंपनी का कहना है कि यह Altroz EV को लाने का सही समय है। टाटा की Altroz EV को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह सिंगल चार्ज में 300km तक की रेंज ऑफर कर सकता है। Tata ने सबसे पहले Tata Altoz कॉन्सेप्ट को 2019 के जिनेवा मोटर शो में पेश किया था। टाटा की यह इलेक्ट्रिक कार अपडेटेड Ziptron टेक्नोलॉजी के साथ आएगी। यह टेक्नोलॉजी Tata Nexon EV में भी देखने को मिली थी।

Tata Tigor EV

टाटा की लिस्ट में अगली इलेक्ट्रिक कार Tata Tigor EV है। टाटा टीगौर के अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार मॉडल के बारे में बताया जा रहा है कि यह बड़ी बैटरी पैक के साथ पेश की जाएगी जो ज्यादा ड्राइविंग रेंज ऑफर करेगी। मौजूदा Tigor को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 306km की रेंज ऑफर करती है। बड़ी बैटरी पैक के साथ Tigor की रेंज बढ़ कर 365km से 400km तक हो सकती है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A73 स्मार्टफोन का भारत में ये होगी कीमत, 108MP कैमरा और Snapdragon 778G प्रोसेसर से है लैस

Tata Nexon EV 2022

फ़िलहाल टाटा ने Tata Altroz इलेक्ट्रिक कार के लॉन्च को कंफर्म नहीं किया है। ऐसे में संभव है कि कंपनी 6 अप्रैल को अपडेटेड Tata Nexon EV 2022 को लॉन्च कर सकती है। टाटा की अपडेटेड नेक्सॉन को कई बार टेस्टिंग के दौरान रोड में स्पॉट किया जा चुका है। इसके साथ ही टाटा नेक्सॉन की लॉन्च रेंज कंपनी की पाइपलाइन में है। संभव है कि यह ईवी भारत में 6 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकती है।Tata Nexon में 40 kWh बैटरी दी जाएगी जो 400km तक की रेंज ऑफ़र करेगा। यह भी पढ़ें : Moto G22 स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, 50MP कैमरा और मीडियाटेक के Helio G37 प्रोसेसर के साथ करेगा ग्रेंड एंट्री

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Asus 8z स्मार्टफोन

The post Tata Altroz EV भारत में 6 अप्रैल को लॉन्च हो सकती है, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tata-altroz-ev-can-be-launched-in-india-on-6th-april/feed/ 0
एक और Electric Car का प्राइस हुआ महंगा, सीधे 25000 रुपये बढ़ा दाम! क्या आने वाले हैं भारत में EV के बुरे दिन? https://www.91mobiles.com/hindi/electric-car-tata-tigor-ev-price-hike-in-india-electric-vehicles/ https://www.91mobiles.com/hindi/electric-car-tata-tigor-ev-price-hike-in-india-electric-vehicles/#respond Mon, 21 Mar 2022 07:42:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=77600 Electric Car Tata Nexon EV के बाद अब Tata Tigor EV का प्राइस भी 25,000 रुपये बढ़ा दिया गया है।

The post एक और Electric Car का प्राइस हुआ महंगा, सीधे 25000 रुपये बढ़ा दाम! क्या आने वाले हैं भारत में EV के बुरे दिन? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सस्ते Electric Vehicles की राह तक रहे भारतीयों को पिछले हफ्ते एक बड़ा झटका लगा था। इंडिया में काफी पसंद की जा रही Electric Car Tata Nexon EV की कीमत में कंपनी ने सीधे 25,000 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए सभी मॉडल्स को महंगा कर दिया है। वहीं आज फिर से टाटा की ओर से खबर आई है कि कंपनी की एक और इलेक्ट्रिक कार Tata Tigor EV का प्राइस भी 25 हजार रुपये बढ़ा दिया गया है। इस कार की कीमत में कंपनी की ओर से 2.09 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है और अब भारतीयों को इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए अतिरिक्त पैसा खर्च करना पड़ेगा।

Tata Tigor EV Price in India

Tata Tigor EV XE मॉडल को कंपनी की ओर से पहले 11,99,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था लेकिन अब प्राइस हाइक के बाद इस मॉडल का दाम बढ़कर 12,24,000 रुपये हो गया है। इसी तरह इस इलेक्ट्रिक कार के Tata Tigor EV XM मॉडल को पहले जहां 12,49,000 लाख रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया था वहीं अब इसे खरीदने के लिए 12,74,000 रुपये की रकम चुकानी पड़ेगी। Tata Tigor EV XZ+ इस गाड़ी का सबसे बड़ा मॉडल है जो 12,99,000 लाख रुपये प्राइस पर लॉन्च हुआ था। लेकिन अब कीमत में बढ़ोतरी होने के बाद यह प्राइस बढ़कर 13,24,000 रुपये हो गया है।

What is Battery Swapping Policy know the benefit Electric Vehicle in India

Tata Nexon EV Price in India

टाटा नेक्सॉन इलेक्ट्रिक कार की भी बात करें तो 14.54 लाख रुपये वाले Tata Nexon XM मॉडल का प्राइस 14.29 लाख हो गया है। इसी तरह 15.7 लाख रुपये में आया Tata Nexon XZ+ मॉडल अब 15.95 लाख रुपये का तथा 16.7 लाख रुपये वाला Tata Nexon Dark XZ+ मॉडल अब 16.95 लाख रुपये का हो गया है। इस Electric Car के Tata Nexon XZ+ Lux मॉडल का प्राइस 16.29 लाख रुपये से बढ़कर 16.04 लाख रुपये तथा Tata Nexon Dark XZ+ Lux का दाम 16.9 लाख रुपये से बढ़कर अब 17.15 लाख रुपये का हो गया है। यह भी पढ़ें : क्या है Battery Swapping? कैसे यह तकनीक कई गुणा कम कर देगी इंडिया में Electric Vehicle का दाम! जानें डिटेल

Tata Tigor EV के फीचर्स

Tata Motors की यह इलेक्ट्रिक कार Ziptron टेक्नोलॉजी के साथ आती है जिसका पीक पावर आउटपुट 55 kW और पीक टॉर्क 170 Nm है। टाटा की यह कार 0 से 60 kmph की स्पीड मात्र 5.7 सेकेंड में हासिल कर लेती है। Tata Tigor EV में 26 kWh की लिथियम आयन बैटरी पैक दिया गया है। टाटा की यह कार ARAI सर्टिफाइड है जो सिंगल चार्ज में 306 km की रेंज ऑफर करता है। वहीं Tata Nexon EV में 30.2 kWh का बैटरी पैक दिया है जिसे लेकर दावा है कि यह 312 km की रेंज ऑफ़र करती है।

Electric Car Tata Tigor EV Price hike in India Electric Vehicles

Tigor EV में दिया बैटरी पैक IP 67 रेटिंग के साथ आता है। इसके साथ ही टाटा इस कार में दी बैटरी और मोटर में 8 साल और 160,000 KM तक की वारंटी ऑफर करता है। टाटा का कहना है कि यह कार ODB 64 टेस्ट स्टेंडर्ड के साथ आता है जो कि रियर क्रैश कॉम्पटिबल है। Tata Tigor EV को ग्लोबल NCAP में 4 स्टार सेफ़्टी रेटिंग मिली है। नई Tigor EV इलेट्रिक कार में ग्लोबली एक्सेप्टेबल CCS2 चार्जिंग प्रोटोकॉल दिया गया है। यह फास्ट चार्ज के साथ साथ 15A प्लग पॉइंट स्लो चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

The post एक और Electric Car का प्राइस हुआ महंगा, सीधे 25000 रुपये बढ़ा दाम! क्या आने वाले हैं भारत में EV के बुरे दिन? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/electric-car-tata-tigor-ev-price-hike-in-india-electric-vehicles/feed/ 0
ये है Tata की सबसे सस्ती Electric Car, महज 97 पैसे में देती है 1 Km की रेंज https://www.91mobiles.com/hindi/tata-tigor-ev-top-5-features-cheapest-electric-cars-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/tata-tigor-ev-top-5-features-cheapest-electric-cars-in-india/#respond Thu, 18 Nov 2021 10:07:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=70590 इस कार की बुकिंग 21,000 रुपये से की जा सकती है।

The post ये है Tata की सबसे सस्ती Electric Car, महज 97 पैसे में देती है 1 Km की रेंज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

देश में इलेक्ट्रिक कारों के प्रति ग्राहकों का झुकाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि, अभी इलेक्ट्रिक कार की सेल पेट्रोल और डीजल कार से कम है। पिछले साल की इसी अवधि के दौरान, यानी अप्रैल 2020 से सितंबर 2020 तक भारतीय बाजार के लिए इलेक्ट्रिक कार की बिक्री का आंकड़ा 1,872 यूनिट था। वहीं, इस वित्तीय वर्ष (अप्रैल-सितंबर) की पहली छमाही के लिए बिक्री के आंकड़ा 6,261 यूनिट रहा। वहीं, अगर आप भी एक नई Electric Car खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपको आज TATA मोटर्स की सबसे सस्ती (cheapest electric cars in india) Tata Tigor EV (टाटा टिगोर ईवी) के बार में टॉप 5 ऐसे बाते बताने वाले हैं, जिससे आप आसानी से इस कार को खरीदने का निर्णय ले पाएंगे।

प्राइस

Tigor EV को कंपनी तीन वेरिएंट में उपलब्ध कराती है। इन तीन वेरिएंट की क़ीमत बिना सब्सिडी और टैक्स के इस प्रकार है। Tata Tigor EV XE – 11.99 लाख रुपये, Tata Tigor EV XM – 12.49 लाख रुपये और Tata Tigor EV XZ+ – 12.99 लाख रुपये है। कंपनी की इस कार को TEAL BLUE (Dual Tone) और Daytona Grey (Dual Tone) कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Tata Tigor EV

बैटरी

टाटा की इस कार में 26 kWh की लिथियम आयन बैटरी पैक दिया गया है। टाटा की यह कार ARAI सर्टिफाइड है जो सिंगल चार्ज में 306 km की रेंज ऑफर करता है। वहीं Tata Nexon EV में 30.2 kWh का बैटरी है। वहीं, यह बैटरी IP-67 सर्टिफिकेशन और 8 साल की वारंटी के साथ आती है।

Top five most affordable cheapest electric cars in India

रेंज

Tata Tigor EV (टाटा टिगोर ईवी) के रफ्तार की बात करें तो यह 5.7 सेकंड में 0-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल कर लेती है। फुल सिंगल चार्ज पर यह इलेक्ट्रिक कार 306 किलोमीटर का रेंज देती है।

Tata Tigor EV

चार्जिंग स्पीड

15A के रेगुलर चार्जर के जरिए इसे 0-80 फीसदी चार्ज करने में 8 घंटे 45 मिनट का समय लगता है। वहीं, 25 kW DC फास्ट चार्जर के जरिए इसे केवल 65 मिनट के अंदर 0-80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

सेफ्टी रेटिंग

टाटा का कहना है कि यह कार ODB 64 टेस्ट स्टेंडर्ड के साथ आता है जो कि रियर क्रैश कॉम्पटिबल है। Tata Tigor EV को ग्लोबल NCAP में 4 स्टार सेफ़्टी रेटिंग मिली है।

The post ये है Tata की सबसे सस्ती Electric Car, महज 97 पैसे में देती है 1 Km की रेंज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tata-tigor-ev-top-5-features-cheapest-electric-cars-in-india/feed/ 0
Tigor EV भारत में 11.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च, जानें खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/tigor-ev-launched-in-india-at-a-starting-price-of-rs-11-99-lakh/ https://www.91mobiles.com/hindi/tigor-ev-launched-in-india-at-a-starting-price-of-rs-11-99-lakh/#respond Tue, 31 Aug 2021 08:08:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=66028 Tata Motors का कहना है कि नई Tigor EV की बुकिंग सलेक्टेड डीलरशिप में उपलब्ध करवाया जाएगा। इस कार की बुकिंग 21,000 रुपये से की जा सकती है।

The post Tigor EV भारत में 11.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Tata Motors ने भारत में पर्सनल सेगमेंट में दूसरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) – Tigor EV लॉन्च कर दी है। टाटा की नई Tigor EV को 11.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। टाटा की लेटेस्ट कॉम्पेक्ट इलेक्ट्रिक सेडान कार को सिगनेचर टेल ब्लू कलर में पेश किया गया है। टाटा की यह इलेक्ट्रिक कार हाई वोल्टेज इलेक्ट्रिक आर्कटेक्चर – Ziptron के साथ पेश किया गया है। Tata Motors का कहना है कि नई Tigor EV की बुकिंग सलेक्टेड डीलरशिप में उपलब्ध करवाया जाएगा। इस कार की बुकिंग 21,000 रुपये से की जा सकती है।

Tigor EV की कीमत

टाटा मोटर्स ने Tigor EV को तीन वेरिएंट में उपलब्ध करवाया है। इन तीन वेरिएंट की क़ीमत बिना सब्सिडी और टैक्स के इस प्रकार है।

    • Tata Tigor EV XE – 11.99 लाख रुपये
    • Tata Tigor EV XM – 12.49 लाख रुपये
    • Tata Tigor EV XZ+ – 12.99 लाख रुपये

Tigor EV फ़ीचर और स्पेसिफिकेशन्स

Tata Motors ने नई Tigor EV को Ziptron टेक्नोलॉजी के साथ के साथ लॉन्च किया है। टाटा ने इस टेक्नोलॉजी के साथ भारत में सबसे पहले Tata Nexon EV को लॉन्च किया था। बता दें कि Nexon EV भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली EV है। Tigor EV का पीक पावर आउटपुट 55 kW और पीक टॉर्क 170 Nm है। टाटा की यह कार 0 से 60 kmph की स्पीड मात्र 5.7 सेकेंड में हासिल कर लेती है।

Tata Tigor EV

टाटा की इस कार में 26 kWh की लिथियम आयन बैटरी पैक दिया गया है। टाटा की यह कार ARAI सर्टिफाइड है जो सिंगल चार्ज में 306 km की रेंज ऑफर करता है। वहीं Tata Nexon EV में 30.2 kWh का बैटरी पैक दिया है जिसे लेकर दावा है कि यह 312 km की रेंज ऑफ़र करती है। यह भी पढ़ें : Apple TV+ की वेब सीरीज Ted Lasso में दिखी iPhone 13 की झलक, मिलेगी नॉचलैस डिस्प्ले

Tata Tigor EV

Tigor EV में दिया बैटरी पैक IP 67 रेटिंग के साथ आता है। इसके साथ ही टाटा इस कार में दी बैटरी और मोटर में 8 साल और 160,000 KM तक की वारंटी ऑफर करता है। टाटा का कहना है कि यह कार ODB 64 टेस्ट स्टेंडर्ड के साथ आता है जो कि रियर क्रैश कॉम्पटिबल है। Tata Tigor EV को ग्लोबल NCAP में 4 स्टार सेफ़्टी रेटिंग मिली है। नई Tigor EV इलेट्रिक कार में ग्लोबली एक्सेप्टेबल CCS2 चार्जिंग प्रोटोकॉल दिया गया है। यह फास्ट चार्ज के साथ साथ 15A प्लग पॉइंट स्लो चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S22 और S22+ स्मार्टफोन में होगा शानदार 3X ऑप्टिकल ज़ूम कैमरा

The post Tigor EV भारत में 11.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tigor-ev-launched-in-india-at-a-starting-price-of-rs-11-99-lakh/feed/ 0
21,000 रुपए में शुरू हुई Electric Car Tigor की बुकिंग, जानें कैसे करें बुक https://www.91mobiles.com/hindi/tata-tigor-electric-car-pre-bookings-open-know-how-to-book-online-price-sale-date/ https://www.91mobiles.com/hindi/tata-tigor-electric-car-pre-bookings-open-know-how-to-book-online-price-sale-date/#respond Thu, 26 Aug 2021 06:16:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65785 Tigor EV के फास्ट चार्ज को लेकर कंपनी का दावा है कि 0 से 80 प्रतिशत तक बैटरी सिर्फ 60 मिनट में चार्ज हो जाती है।

The post 21,000 रुपए में शुरू हुई Electric Car Tigor की बुकिंग, जानें कैसे करें बुक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Electric Cars की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए Tata Motors ने भारत में Nexon EV के बाद दूसरी मास मार्केट ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) Tigor EV को पेश कर दिया है। हालांकि, इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत से 31 अगस्त को पर्दा उठाया जाएगा। लेकिन, कंपनी ने कार की लुक डिजाइन और कुछ फीचर्स की जानकारी पिछले हफ्ते ही दे दी थी। वहीं, कंपनी इस कार की प्री-बुकिंग ऑनलाइन व ऑफलाइन शुरु कर चुकी है। अगर आप इस कार को घर बैठे प्री-बुक करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ स्टेप्स की जानकारी दे रहे हैं, जिनके चलते आप कुछ टोकन मनी देकर कार की बुकिंग इसके लॉन्च से पहले अपने लिए करा सकते हैं।

कैसे करें Tigor EV बुक

    • Tigor EV बुक करने का तरीका बेहद ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले अपको https://bookonline.tatamotors.com/tigor-ev/#/variants पर जाना होगा।
    • यहां होम पेज पर शुरुआत में राइट साइड आप उस वेरिएंट को चुने जिसके लिए प्री-बुकिंग करना चाहते हैं।
    • टाटा की नई इलेक्ट्रिक कार XZ+ DT, XZ+ और XM वेरिएंट में आती है। इनमें से एक वेरिएंट को सिलेक्ट करने के बाद कलर Signature Teal Blue को सिलेक्ट करें।
    • इन दोनों ऑप्शन को सिलेक्ट करने के बाद Checkout ऑप्शन पर क्लिक करें।

tata-tigor-ev-booking

  • Checkout पर क्लिक करते ही आपके सामने नया विंडोज़ खुलकर आ जाएगा और वहां मोबाइल नंबर, नाम और बाकि पर्सनल डिटेल के साथ बिलिंग एड्रेस व डीलर की इंफोर्मेशन एंटर करनी होगी।
  • इसे भरने के बाद जैसे ही आप आगे बढ़ेंगे तो साइड में 21,000 रुपए की पेमेंट का ऑप्शन आ जाएगा आप डेबीट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई अकाउंट या फिर नेट बैंकिंग के माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं। इसके साथ ही आपकी बुकिंग की प्रकिया पूरी हो जाती है।
  • आपकी कार की बुकिंग का मैसेज रजिस्टर फोन नंबर पर आ जाएगा। अब जब Tigor EV लॉन्च होगी कंपनी खुद से आपको कॉन्टैक्ट करेगी।

Tata Tigor EV

Tata Tigor EV का प्राइस

Tata Tigor EV Ziptron की कीमत Nexon EV से कम होगी। कंपनी ने नेक्सॉन को 13.99 से 16.85 लाख रुपये की कीमत में पेश किया है। 2021 Tigor EV की क़ीमत की बात करें तो यह 7.81 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। ऐसे में Tigor EV भारत में प्राइवेट बॉयर्स के लिए सबसे किफायती ईवी होगी। इसे भी पढ़ें: Top Upcoming Electric Cars In India : भारत में रफ़्तार भरेंगी ये टॉप इलेक्ट्रिक कार, Tigor EV से लेकर Tesla Model 3 लॉन्च के लिए तैयार

लेटेस्ट वीडियो : Most Important Factors to Consider Before Buying a 5G Phone

Tata Motors इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में लीडिंग कंपनी है। ऐसे में नई इलेक्ट्रिक Tigor के साथ कंपनी भारत में अपनी दावेदारी को काफी मजबूत कर रही है। इस प्राइस सेगमेंट में Tigor EV के मुकाबले कोई कार नहीं है।

The post 21,000 रुपए में शुरू हुई Electric Car Tigor की बुकिंग, जानें कैसे करें बुक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tata-tigor-electric-car-pre-bookings-open-know-how-to-book-online-price-sale-date/feed/ 0
Top Upcoming Electric Cars In India : भारत में रफ़्तार भरेंगी ये टॉप इलेक्ट्रिक कार, Tigor EV से लेकर Tesla Model 3 लॉन्च के लिए तैयार https://www.91mobiles.com/hindi/top-upcoming-electric-cars-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/top-upcoming-electric-cars-in-india/#respond Tue, 24 Aug 2021 07:41:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65651 Top Upcoming Electric Cars In India : भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में टाटा मोटर्स तेज़ी से अपनी मौजूदगी को मज़बूत कर रही है। टाटा के साथ साथ महेंद्र, मारुति सुज़ुकी, हुंद्ई और दूसरी कार कंपनियां भारत में अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने के लिए कमर कस रहे हैं।

The post Top Upcoming Electric Cars In India : भारत में रफ़्तार भरेंगी ये टॉप इलेक्ट्रिक कार, Tigor EV से लेकर Tesla Model 3 लॉन्च के लिए तैयार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Top Upcoming Electric Cars In India : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती क़ीमत और पर्यावरण को लेकर बढ़ती सख़्ती के बाद इलेक्ट्रिक कार का चलन तेज़ी से बढ़ रहा है। भारत में भले ही अभी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए इंफ्रास्टेक्चर पूरी तरह डेवलप नहीं हुआ हो लेकिन कंपनियां मार्केट में अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च कर चुकी हैं। भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में टाटा मोटर्स तेज़ी से अपनी मौजूदगी को मज़बूत कर रही है। टाटा के साथ साथ महेंद्र, मारुति सुज़ुकी, हुंद्ई और दूसरी कार कंपनियां भारत में अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने के लिए कमर कस रहे हैं। यहां हम आपको भारत में लॉन्च का इंतज़ार कर रही टॉप इलेक्ट्रिक कार के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Top Upcoming Electric Cars In India

  • Tata Tigor EV
  • Mahindra eKUV100
  • Tesla Model 3
  • Maruti Suzuki EV
  • Hyundai EV

Tata Tigor EV

Tata Tigor EV

टाटा मोटर्स की नई Tata Tigor EV जल्द ही सड़कों पर रफ्तार भरती दिखाई देगी। टाटा ने इस कार के पहले वर्जन को पहले सिर्फ सरकार और कमर्शियल ट्रेवलिंग एजेंसियों के लिए पेश किया था। नई कार को कंपनी प्राइवेट यूज के लिए भी पेश करेगी जो कि हाई वोल्टेज सेटअप के साथ पेश की जाएगी। टाटा की यह कार Ziptron सेटअप के साथ लॉन्च होनी है जिसे कंपनी ने Tata Nexon EV में दिया है। टाटा की इस इलेक्ट्रिक सेडान की मैक्सिमम पावर 75 Hp और 170 Nm टॉर्क ऑफर करेगी। इसके साथ ही यह कार मात्र 5.7 सेकेंड में 0 से 60 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। Tigor EV में कंपनी बैटरी और मोटर पर 8 year या 1.60 लाख किलोमीटर की वारंटी ऑफर कर रही है। अटकलें है कि Tigor EV की कीमत Nexon EV के मुक़ाबले कम होगी।

Mahindra eKUV100

mahindra-ekuv100

महेंद्रा की यह कार कंपनी की माइक्रो एसयूवी KUV100 का इलेक्ट्रिक वर्जन है, जो जल्द ही भारत में लॉन्च होनी है। eKUV100 के बारे में कहा जा रहा है कि यह भारत में सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक व्हीकल हो सकती है। महेंद्र की इस कार में 15.9 kWh बैटरी पैक दिया जाएगा जो कि सिंगल चार्ज में करीब 150 किलो मीटर की रेंज ऑफर करेगा। महेंद्र की eKUV100 में मैक्सिमम पावर 55 PS और टॉर्क 124 Nm की रहेगी। कीमत की बात करें तो महेंद्रा के इस इलेक्ट्रिक व्हीकल की कीमत 9 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

Tesla Model 3

Tesla Model 3
Tesla Model 3

भारत में लॉन्च होने वाली इलेक्ट्रिक कार की लिस्ट में Tesla Model 3 भी शामिल है। यह कार दुनिया की सबसे ज़्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक व्हीकल है। Tesla Model 3 कार का भारत में काफ़ी लंबे समय से इंतज़ार किया जा रहा है। Tesla Model 3 की भारत में टेस्टिंग चल रही हैं। इस कार को हाल में ही मुंबई पुणे हाईवे में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। Tesla Model 3 मात्र 3.1 सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। इसके साथ ही सिंगल चार्ज में यह कार 500 km की रेंज ऑफर करती है। Tesla Model 3 को भारत में 55 लाख रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है।

Maruti Suzuki EV

swace-1

भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki भी अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पर जोर शोर से काम कर रही है। कंपनी साल 2018 से Wagon R के इलेक्ट्रिक वर्जन का टेस्ट कर रही है। इसके साथ ही कंपनी Toyota के साथ मिलकर हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है। यह कार बैटरी के साथ साथ पेंट्रोल इंजन के साथ पेश की जाएगी। इस कार की सबसे खास बात यह होगी कि जब यह पेट्रोल पर चलेगी तो इसकी बैटरी भी चार्ज होंगी, जिससे यूजर्स को ज्यादा माइलेज मिलेगा। यह भी पढ़ें : Tesla Model 3 India Launch : भारत में जल्द रफ्तार भरेगी सबसे भरोसेमंद इलेक्ट्रिक कार Tesla Model 3, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट

Hyundai EV

Hyundai Kona EV
Hyundai Kona EV

भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी Hyundai भी देश में बड़े पैमाने में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। हुंदई भारत में पहले ही KONA इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कर चुकी है। अब कंपनी बजट ईवी को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। हुंदई की अपकमिंग ईवी के बारे में खब है कि यह शॉर्ट रेंज करीब 150KM रेंज के साथ पेश की जाएगी। हुंदई की EV मार्केट में सीधी टक्कर Maruti Suzuki के साथ होगी। यह भी पढ़ें : Maruti Suzuki और Toyota बना रहे हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल, चलते-चलते होगी चार्ज

लेटेस्ट वीडियो : Samsung Galaxy Z Flip 3 और Galaxy Z Fold 3 लॉन्च

The post Top Upcoming Electric Cars In India : भारत में रफ़्तार भरेंगी ये टॉप इलेक्ट्रिक कार, Tigor EV से लेकर Tesla Model 3 लॉन्च के लिए तैयार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/top-upcoming-electric-cars-in-india/feed/ 0
Tata भारत में 31 अगस्त को लॉन्च करेगा किफायती और दमदार Tigor EV, जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/tata-motors-to-launch-tigor-ev-in-india-on-august-31/ https://www.91mobiles.com/hindi/tata-motors-to-launch-tigor-ev-in-india-on-august-31/#respond Fri, 20 Aug 2021 10:07:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65477 Tata Motors भारत में 31 अगस्त को Ziptron EV पावरट्रेन टेक्नोलॉजी के साथ 2021 Tigor EV को लॉन्च करने वाला है।

The post Tata भारत में 31 अगस्त को लॉन्च करेगा किफायती और दमदार Tigor EV, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Tata Motors भारत में अपनी Ziptron EV पावरट्रेन टेक्नोलॉजी के साथ 2021 Tigor EV को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। Tigor EV के पहले वर्जन को कंपनी ने सरकार, ट्रेवल ऑपरेटर्स के लिए पेश की थी। अब कंपनी हाल में लॉन्च की गई Xpres-T की तरह 2021 Tata Tigor EV को निजी खरीदारों के लिए पेश करने जा रही है। यह टाटा मोटर्स की Nexon EV के बाद दूसरी मास मार्केट ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) है। Tigor EV की प्री बुकिंग ऑनलाइन और टाटा डीलरशिप पर शुरू हो गई है। यह कार 31 अगस्त को लॉन्च होनी है।

Tata Tigor EV का डिजाइन

Tata Tigor EV

Tata Tigor EV के डिजाइन की बात करें तो यह इंटरनल कंबंशन इंजन (ICE) Tigor फेसलिफ्ट जैसा होगा जिसे कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। हालांकि इसमें कुछ डिफ्रेंस होगा। इसके साथ ही डिफ़रेंस की बात करें तो इसमें ट्रेडिशनल ग्रिल की जगह ग्लॉसी ब्लैक पैनल दिया जाएगा। इसके साथ ही पूरे सेटअप में एक ब्लू इलेक्ट्रिक एसेंट अंडरलाइनिंग दी है। Tigor EV के हेडलैंप में ब्लू हाईलाइट दिया जाएगा। इसकेसाथ ही 15-inch के अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे जो कि नया डिजाइन है।
Xpres-T से तुलना करें जो कि फेसलिफ़्टेड मॉडल पर भी आधारित है। Tigor EV में एडिशनल प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ-साथ रिवर्स फॉग लैंप हाउसिंग के साथ-साथ फ़्रंट बंदर में LED DRLs दिए गए हैं।

Tata Tigor EV: इंटीरियर और फीचर

Tata Tigor EV के इंटीरियर की बात करें तो इसका डिजाइन स्टेंडर्ड Tigor जैसा होगा। हालांकि Tigor EV कार ICE-से अलग होगा। इस कार के अंदर ब्लू एसेंट दिया गया है। फीचर की बात करें तो Tigor EV में 7.0-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है जो कि Apple CarPlay और Android Auto, 4 स्पीकर और 4 ट्वीटर्स, iRA कनेक्टेक्ट कार टेक, मल्टी फंशन स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, डिजिटल इंट्रूमेंट कलस्टर और भी कई फीचर मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो, Tigor EV में डुअल एयरबैग, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर, रियर पार्किंग कैमरा, सीट बेल्ट रिमाइंडर और कई फ़ीचर मिलते हैं।

Tata Tigor EV: पावरट्रेन और चार्जिंग

2021 Tigor EV कार में सबसे बड़ा अपडेट इसके पावरट्रेन में है।Tata ने Ziptron EV powertrain के साथ अपनी इलेक्ट्रिक Nexon को लॉन्च किया था। 2021 Tigor EV में एडवांस Ziptron हाइ-वोल्टेज 300V+ आर्कटेक्चर में परमानेंट मैग्नेट स्रिकोनाइज इलेक्ट्रिक मोटर दी है जो कि 75hp और 170Nm की पीक टॉर्क प्रोवाइड करता है। इसके साथ ही यह कार 0 से 60kph की स्पीड सिर्फ 5.7 सेकेंड में अचीव कर लेती है।

Tata Tigor EV

Tata अपनी Tigor EV में 26kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर दी है जो कि IP67 रेटिंग दिया गया है। नई Ziptron टेक के तहत Tigor EV में कंपेटिबल फास्ट चार्जिंग दी गई है। Tigor EV के फास्ट चार्ज को लेकर कंपनी का दावा है कि 0 से 80 प्रतिशत तक बैटरी सिर्फ 60 मिनट में चार्ज हो जाती है। इसके साथ ही Tata अपनी ईवी में 8 साल या 1,60,000km बैटरी और मोटर की वारंटी ऑफ़र कर रही है। यह भी पढ़ें : Xiaomi के अपकमिंग फ़्लैगशिप Mi 11T Pro की स्पेसिफिकेशन्स लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

Tata Tigor EV: कीमत

Tata Tigor EV Ziptron की कीमत Nexon EV से कम होगी। कंपनी ने नेक्सॉन को 13.99 से 16.85 लाख रुपये की कीमत में पेश किया है। 2021 Tigor EV की क़ीमत की बात करें तो यह 7.81 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। ऐसे में Tigor EV भारत में प्राइवेट बॉयर्स के लिए सबसे किफायती ईवी होगी। Tata Motors इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में लीडिंग कंपनी है। ऐसे में नई इलेक्ट्रिक Tigor के साथ कंपनी भारत में अपनी दावेदारी को काफी मजबूत कर रही है। इस प्राइस सेगमेंट में Tigor EV के मुकाबले कोई कार नहीं है। यह भी पढ़ें : MG Motor ने अपकमिंग ASTOR से उठाया पर्दा, एडवांस AI टेक्नोलॉजी से लैस SUV का Creta और Seltos से होगा मुकाबला

लेटेस्ट वीडियो : Samsung Galaxy Z Flip 3 और Galaxy Z Fold 3 लॉन्च

The post Tata भारत में 31 अगस्त को लॉन्च करेगा किफायती और दमदार Tigor EV, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tata-motors-to-launch-tigor-ev-in-india-on-august-31/feed/ 0