Tata Xpres-T | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 15 Sep 2021 15:44:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Tata ने लॉन्च की सस्ती इलेक्ट्रिक सेडान Xpres-T EV, कीमत मात्र 9.5 लाख रुपये से शुरू https://www.91mobiles.com/hindi/tata-launches-electric-sedan-xpres-t-ev-at-a-starting-price-of-just-rs-9-5-lakh/ https://www.91mobiles.com/hindi/tata-launches-electric-sedan-xpres-t-ev-at-a-starting-price-of-just-rs-9-5-lakh/#respond Wed, 15 Sep 2021 15:44:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=67094 Tata Motors ने भारत में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक व्हीकल Xpres-T EV को लॉन्च कर दिया है। टाटा मोटर्स इस इलेक्ट्रिक सेडान कार को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। Tata Xpres-T 165 में 165KM की रेंज मिलती है वहीं Tata Xpres-T 213 में 213KM की रेंज मिलती है। Tata Xpres-T को भारत में 9.54 लाख रुपये की शुरुआती क़ीमत में पेश किया गया है।

The post Tata ने लॉन्च की सस्ती इलेक्ट्रिक सेडान Xpres-T EV, कीमत मात्र 9.5 लाख रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Tata Motors ने भारत में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक व्हीकल Xpres-T EV को लॉन्च कर दिया है। Tata ने जुलाई में टैक्सी ऑपरेटर्स के लिए सब ब्रांड Xpres को पेश किया था। अब कंपनी ने अपनी Xpres ब्रांड की पहली कार Tata Xpres-T को पेश कर दिया है। टाटा मोटर्स इस इलेक्ट्रिक सेडान कार को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। Tata Xpres-T 165 में 165KM की रेंज मिलती है वहीं Tata Xpres-T 213 में 213KM की रेंज मिलती है। Tata Xpres-T को भारत में 9.54 लाख रुपये की शुरुआती क़ीमत में पेश किया गया है। यहां हम आपको टाटा की लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार Xpres-T EV के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Tata Xpres-T स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

tata xpres t ev

Tata Xpres-T इलेक्ट्रिक कार को दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इस कार में टाटा ने 39 bhp मोटर का इस्तेमाल किया है जो 105 Nm का टॉर्क ऑफर करती है।Tata Xpres-T 16.5 kWh बैटरी पैक वाली कार में 165 km की रेंज मिलती है। यह बैटरी जीरो से 80 प्रतिशत चार्ज होने में मात्र 90 मिनट (फास्ट चार्जिंग) का समय लेती है। वहीं 21.5 kWh बैटरी पैक में टाटा की यह कार सिंगल चार्ज में 213 km की रेंज ऑफर करती है। इसके साथ ही जीरो से 80 प्रतिशत चार्ज होने में यह कार 110 मिनट (फास्ट चार्ज) का समय लेती है। इसके साथ ही Xpres-T इलेक्ट्रिक व्हीकल को घरों में लगे सामान्य 15A सॉकेट से भी चार्ज कर सकते हैं। यह चार्ज होने में क़रीब 11.5 घंटे लेती है।

tata-xpres-t-ev

 

Tata Xpres-T EV के डिजाइन की बात करें तो यह हाल में पेश की गई 2021 Tigor EV की तरह है। टाटा की यह कमर्शियल इलेक्ट्रिक सेडान का इंटीरियर Tigor EV Ziptron की तरह है लेकिन ऑल ब्लैक थीम के साथ। इस कार में सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमैट कंट्रोल, हरमन साउंड सिस्टम, डुअल फ्रंट एयरबैग, ABS और EBD, Eco और Sport ड्राइविंग मोड दिए गए हैं। यह भी पढ़ें : Apple ने iPhone 13 के प्रोमो वीडियो में लगाया बॉलीवुड म्यूजिक का तड़का, आप भी देखिये वीडियो

Tata Xpres-T EV Price in India

tata xpres t ev Price in india

 

Tata ने Xpres-T EV को दो मॉडल पेश किया है। कंपनी ने दोनों मॉडल के दो-दो वेरिएंट पेश किए हैं। कीमत की बात करें तो Tata Xpres-T 165 XM को कंपनी ने 9.54 लाख रुपये की कीमत में पेश किया है। इसके साथ ही Tata Xpres-T 165 XZ को कंपनी ने 10.04 लाख रुपये की कीमत पेश किया है। इसके साथ ही हायर स्पैक्स वाले Tata Xpres-T 213 XM+ वेरिएंट को 10.14 लाख रुपये की कीमत और Tata Xpres-T 213 XZ+ को 10.64 लाख रुपये की कीमत में पेश किया है। टाटा के लेटेस्ट ईवी की ये एक्स शोरूम कीमत है जो FAME II सब्सिडी के साथ है। टाटा की यह कार फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए है जो खास तौर पर कमर्शियल यूज के लिए लॉन्च की गई है। यह भी पढ़ें : iPhone 13 series लॉन्च के साथ भारत में 14,000 रुपये तक सस्ते हुए iPhone 11, iPhone 12 mini, और iPhone 12

लेटेस्ट वीडियो : Apple iPhone 13 सीरीज हुई लॉन्च

The post Tata ने लॉन्च की सस्ती इलेक्ट्रिक सेडान Xpres-T EV, कीमत मात्र 9.5 लाख रुपये से शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tata-launches-electric-sedan-xpres-t-ev-at-a-starting-price-of-just-rs-9-5-lakh/feed/ 0