The post India vs Zimbabwe : भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा पहला मैच, यहां देखें फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
India vs Zimbabwe : भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज से एक दिवसीय क्रिकेट सीरीज का पहला मैच खेला जाना है। यह मैच जिम्बाब्वे के Harare Sports Club में खेला जाना है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की सीरीज खेली जानी है। दोनों टीमों के बीच पहला मैच 18 अगस्त, दूसरा मैच 20 अगस्त और तीसरा मैच 22 अगस्त को खेला जाना है। इस सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल और वाइस कप्तान शिखर धवन है। इसके साथ ही इस सीरीज के पहले मैच में राहुल त्रिपाठी को भी मौका मिल सकता है। यहां हम आपको पहले मैच की टाइमिंग, ऑनलाइन स्ट्रिमिंग के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाले मैच को Sony LIV ऐप पर लाइव देखा जा सकता है। सोनी लिव ऐप के कई सारे सब्सक्रिप्शन है।
Mobile-ओनली प्लान: Fm प्लान की कीमत 599 रुपये है। इस प्लान में लाइव स्टीमिंग के साथ कई इंटरनेशनल शो भी देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही 12 महीने तक सभी एक दिवसीय मैच देख पाएंगे। हालांकि इस प्लान को सिर्फ स्मार्टफोन पर भी एक्सेस किया जा सकता है।
LIV प्रीमियम प्लान : अगर आप अपने स्मार्ट टीवी में मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आपको LIV प्रीमिमय प्लान लेना होगा। इस प्लान को अग़ल अग़ल टैरिफ़ के साथ ख़रीदा जा सकता है।
Sony LIV ऐप को स्मार्टफोन में Google Play Store और App Store से डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं लैपटॉप में इसे वेबसाइट से एक्सेस किया जा सकता है। इसके साथ ही स्मार्ट टीवी में भी इस ऐप को एक्सेस किया जा सकता है। यह ऐप एंड्रॉयड, फायर टीवी समेत सभी स्मार्ट टीवी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाले पहले एकदिवसीय मैच को DishTV और TATA Sky पर भी लाइव देखा जा सकता है। यह मैच Sony Six और Sony Six HD TV चैनल पर लाइव देखा जा सकता है। यह भी पढ़ें : 120W चार्जिंग, 108MP कैमरा वाले Xiaomi के फ़ोन पर तगड़ा डिस्काउंट, बेहद सस्ते में ख़रीदें, जानें ऑफर
जियो यूज़र्स JioTV ऐप पर भारत के मैच को फ़्री में देख सकते हैं। जियो टीवी ऐप पर Sony SIX HD चैनल को लाइव फ्री में देखा जा सकता है।
The post India vs Zimbabwe : भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा पहला मैच, यहां देखें फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post BenQ GS50 पोर्टेबल प्रोजेक्टर रिव्यू : एंटरटेनमेंट का लंच-बॉक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
BenQ GS50 के दोनो तरफ़ हरे रबर पैनल लगे हैं। साथ ही एक स्ट्रैप हैंडल दिया गया है। जिससे इसे एक ट्रेंडी लुक मिलता है। ये एक गुड–लुकिंग, क्यूबिकल शेप वाला प्रोजेक्टर है, जो डिज़ाइन की वजह से सबका ध्यान अपनी ओर खींचता है।
प्रोजेक्टर के टॉप पर कुछ फ़िज़िकल बटन दिए गए हैं, जिनमे एक पावर बटन, ब्लूटूथ कनेक्ट बटन और साउंड के लिए बटन शामिल है। बाएँ तरफ़ एक रबर कवरिंग के नीचे USB-C, HDMI और USB पोर्ट दिए गए हैं। साथ ही यहाँ सेटिंग्स को लॉक करने के लिए एक स्विच भी दिया गया है। आगे की और नीचे प्रोजेक्टर की हाइट और प्रोजेक्शन ऐंगल घटाने–बढ़ाने के लिए एक बटन दिया गया है।
प्रोजेक्टर वजन में काफ़ी हल्का और कॉम्पैक्ट है। ये केवल 6.06 इंच चौड़ा और 5.75 इंच लम्बा और 7.32 इंच लम्बा है। जिससे इसको सफ़र के दौरान साथ ले जाने में आसानी होती है।
प्रोजेक्टर के साथ आने वाला रिमोट भी काफ़ी कॉम्पैक्ट है। इसमें Google Assistant के अलावा Prime और Youtube की Hot Keys और प्रोजेक्टर सेट्टिंग कंट्रोल भी दिया गया है। रिमोट की मदद से BenQ डोंगल और प्रोजेक्टर दोनो को कंट्रोल किया जा सकता है।
BenQ GS50 पर Android TV चलाने के लिए QS01 डोंगल को, ऊपर दिए गए HDMI पोर्ट में लगाना पड़ता है। टॉप पर HDMI पोर्ट फ़्लैप के नीचे दिया गया है, जिसे पहली बारी में खोज पाना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन ये डोंगल को छुपा भी लेता है।
BenQ GS50 को आप केवल वायर लेस यानी वाई–फ़ाई के ज़रिए ही इंटरनेट से जोड़ सकते हैं। इसमें LAN का ऑप्शन नहीं दिया गया है। लेकिन अगर आप अपना कम्प्यूटर, लैप्टॉप या कोई दूसरा डिवाइस इससे जोड़ना चाहें तो HDMI या TYPE-C पोर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Android TV आराम से और स्मूथ काम करता है। किसी भी ऐप को ऑपरेट करने में मुझे कोई परेशानी नहीं हुई। इस पर Prime, Hotstar और दूसरी लगभग सभी OTT ऐप चलाई जा सकती हैं। लेकिन Netflix का नेटिव सपोर्ट प्रोजेक्टर को नहीं है। कम्पनी दावा करती है, की थर्ड–पार्टी ऐप के ज़रिए आप Netflix को चला सकते हैं। लेकिन काफ़ी कोशिश करने के बाद भी मैं नाकाम रहा और Netflix प्रेमियों के लिए ये थोड़ी निराशाजनक बात ज़रूर हो सकती है
एक ख़ास फ़ीचर ये है की प्रोजेक्टर अपना खुद का कास्ट नेटवर्क बना लेता है।जिससे फ़ोन या दूसरे किसी डिवाइस से कुछ भी कास्ट करने के लिए हमेशा ऐक्टिव इंटरनेट की ज़रूरत नहीं होती है।
प्रोजेक्टर को स्मार्ट्फ़ोन पर मिलने वाली ‘BenQ Smart Control’ ऐप के ज़रिए भी कंट्रोल किया जा सकता है।
GS50 एक 1080p रेजोल्यूशन वाला प्रोजेक्टर है। इससे हाई एंड होम थीयटर जैसी पर्फ़ॉर्मन्स की उम्मीद बेईमानी है। 1080p रेजोल्यूशन के साथ आपको 500 ANSI लूमेंस की ब्रायट्नेस मिलती है। ये प्रोजेक्टर डार्क और हल्की रोशनी वाली कंडिशन में ज्यादा सही काम करता है। आप इससे 30 इंच से लेकर लगभग 110 इंच तक का विशाल प्रोजेक्शन कर सकते हैं। हालाँकि BenQ के अनुसार, सबसे अच्छा रिज़ल्ट 80 से 100 इंच के बीच आता है।
सचमुच प्रोजेक्शन की क्वालिटी काफ़ी अच्छी है। इमेज़ काफ़ी क्रिस्प और डिफ़ाइंड बनती है। लेकिन जैसे मैंने पहले भी लिखा की ये एक पोर्टबेल प्रोजेक्टर है, ये आम दिन की ज़्यादा रोशनी में नहीं बल्कि हल्की रोशनी और अंधेरे में अपना काम बखूबी करता है।
BenQ GS50, 2.5 घंटो का मैक्स बैकप देता हैं। या इसको यूँ समझ लीजिए की आप बिना पावर के ज्यादातर फ़िल्में देख सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे की मूवी चलाते हुए आपने ब्रायट्नेस कितनी की हुई है, साउंड कितनी है ये सभी चीज़ें भी बैटरी लाइफ़ पर असर डालती हैं। लो–ब्राइट मोड, धीमी आवाज़ और यूट्यूब के ज़रिए मूवी देखने पर आप इससे सबसे ज़्यादा बैकप निकाल पाएँगे।
BenQ ने अपने प्रोजेक्टर में मिलने वाले साउंड को लेकर काफ़ी काम किया है और ध्यान दिया है। क्योंकि अच्छी पिक्चर क्वालिटी के साथ उतना ही दमदार साउंड भी ज़रूरी होता है। और ये बात पक्की है की इस प्रोजेक्टर के साथ आपको एक्सटेरनल स्पीकर इस्तेमाल करने की ज़रूरत नहीं पड़ने वाली है। क्योंकि इसमें इन–बिल्ट दमदार टिवोलो स्पीकर दिए गए हैं जो इंडोर और आउट्डॉर दोनो ही कंडिशन में बहतरीन और लाउड आउट्पुट देते हैं। इनसे आपको ठीक ठाक बेस, और साफ़ मिड और हाई आउट्पुट मिल जाता है। ख़ास बात ये है की आप इस प्रोजेक्टर को एक पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
BenQ GS50 एक बहतरींन पोर्टेबल प्रोजेक्टर है। इसका वॉटर–स्प्लैश प्रूफ़ डिज़ाइन ख़ास तौर पर सफ़र में इसको साथ ले जाने के लिहाज़ से काफ़ी अच्छा है। हालाँकि दिन में या ज्यादा रोशनी में ये इतना कामयाब नहीं है, लेकिन कम रोशनी और अंधेरे में ये कमाल का काम करता है। अगर आप एक लाख रुपय से कम में पोर्टेबल प्रोजेक्टर तलाश रहें हैं तो BenQ GS50 एक कमाल का विकल्प है।
रही बात दूसरे विकल्प की तो पोर्टेबल प्रोजेक्टर के नाम पर फ़िलहाल बाजार में केवल BenQ या सैमसंग फ़्री स्टाइल प्रोजेक्टर ही ज्यादा चर्चाओं में हैं। लेकिन सैमसंग का प्रोजेक्टर इससे 10 हज़ार महँगा पड़ता है। ऐसे में अगर आपका बजट थोड़ा टाइट है तो BenQ GS50 का चुनाव कर सकते हैं।
The post BenQ GS50 पोर्टेबल प्रोजेक्टर रिव्यू : एंटरटेनमेंट का लंच-बॉक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 31 मई को भारत में एंट्री कर सकता है iQOO Neo 6, Amazon की इस गलती से हुआ खुलासा, जानें क्या है खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
iQOO ने कुछ दिनों पहले ही कंफर्म किया है कि वह भारत में मिड रेंज में iQOO Neo 6 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। कंपनी यह पहले ही बता चुकी है कि iQOO Neo 6 स्मार्टफोन को भारत में क्वालकॉम के ऑक्टा-कोर Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही आइकू का यह भी कंफर्म कर चुका है कि यह फोन 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। आइकू के इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट को लेकर फिलहाल कंपनी ने कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन ने गलती से सभी यूजर्स को एक नोटिफिकेशन भेज दिया, जिसमें iQOO Neo 6 के इंडिया लॉन्च का पता चलता है।
MySmartPrice ने एक इमेज शेयर कर बताया है कि iQOO Neo 6 स्मार्टफोन भारत में 31 मई को लॉन्च किया जाएगा। इस इमेज में अमेजन की ओर से शेयर किए नोटिफिकेशन्स का स्क्रीनशॉट है। Amazon India ने यह नोटिफिकेशन उन यूजर्स को भेजा है जिन्होंने iQOO Neo 6 स्मार्टफोन से जुड़े अलर्ट सब्सक्राइब किया है।

iQOO Neo 6 के इंडिया वेरिएंट के बारे में बात करें तो इसमें 6.62-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। iQOO Neo 6 स्मार्टफोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 870 प्रोसेसर होगा। इसके साथ ही फोन में 12GB तक की रैम और 256GB तक का स्टोरेज दिया जा सकता है।
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा होगा जो कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ आएगा। इसके साथ ही 12MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2MP B&W कैमरा लेंस दिया जाएगा। आइकू के इस फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। iQOO Neo 6 स्मार्टफोन में 4,700mAh की बैटरी दी जाएगी। इसके साथ ही फोन में 80W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Apple के सबसे प्रीमियम iPhone 14 Pro Max के लॉन्च से पहले ही वीडियो हुआ लीक, जानें क्या हुए बदलाव
iQOO Neo 6 स्मार्टफ़ोन के इंडिया क़ीमत को लेकर फ़िलहाल कुछ भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि लीक रिपोर्ट्स की माने तो भारत में iQOO Neo 6 स्मार्टफ़ोन को 30,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 5G in India : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले 5G टेस्टबेड को किया लॉन्च, बोले – 6G पर भी काम हुआ शुरू
The post 31 मई को भारत में एंट्री कर सकता है iQOO Neo 6, Amazon की इस गलती से हुआ खुलासा, जानें क्या है खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post iPhone SE 5G मॉडल जल्द करेगा एंट्री, लॉन्च डेट और डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन्स आए सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Apple जल्द ही अपना अफोर्डेबल iPhone SE का नया मॉडल लॉन्च कर सकता है। Apple का नया iPhone SE मॉडल 5G कनेक्विटी के साथ लॉन्च किया जाएगा। iPhone SE के लॉन्च से पहले कई तरह की जानकारी सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि iPhone SE 5G स्मार्टफ़ोन के लॉन्च में कुछ देर हो सकती है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में भी यह दावा किया जा रहा था कि 5G सपोर्ट वाला iPhone SE मार्च में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, अब एक नई रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि एप्पल का यह आईफोन अप्रैल या मई तक लॉन्च किया जा सकता है।
डिजिटल सप्लाई चेन कंसल्टेंट्स के रॉस यंग की रिपोर्ट से पता चलता है कि इस साल के iPhone SE में इस्तेमाल होने वाले डिस्प्ले के लिए पैनल प्रोडक्शन इसी महीने शुरू होने वाला है। ऐसे में अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि iPhone SE 5G अप्रैल के दूसरे भाग या मई महीने में लॉन्च किया जा सकता है। iPhone SE 5G के लॉन्च की यह नई टाइमलाइन ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमैन ने सजें की है। उन्होंने बताया था कि Apple iPhone SE 3 स्मार्टफोन को एक वर्चुअल इवेंट में मार्च या अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है।
लीक रिपोर्ट्स की माने तो iPhone SE 2022 स्मार्टफोन का डिजाइन पहले की तरह ही हो सकता है। इसके साथ ही स्पेक्स की माने तो यह पहले से काफी बेहतर होंगे। ऐप्पल का यह नया मॉडल डिजाइन के मामले में iPhone 8 की तरह ही होगा। iPhone SE 5G मॉडल में 4.7-इंच का Retina HD LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस फोन की डिस्प्ले में होम बटन दिया जाएगा, जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर इंबिड होगा। संभवत: यह Apple का आखिरी फोन होगा जो LCD डिस्प्ले दिया और होम बटन के साथ आएगा। यह भी पढ़ें : Redmi L19 सीरीज के स्मार्टफोन जल्द करेंगे एंट्री, मिलेगा Xiaomi 12 की तरह प्रीमिमय डिजाइन और LCD डिस्प्ले
रिपोर्ट्स की माने तो iPhone SE 5G स्मार्टफोन में Apple A15 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो 3GB की RAM के साथ पेश किया जा जाएगा। रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी इस मॉडल का प्लस वेरिएंट भी पेश कर सकता है जो 4GB रैम के साथ पेश किया जा सकता है। iPhone SE 5G मॉडल को 12MP सिंगल रियर कैमरा सेंसर के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : OnePlus भारत में 20 हजार रुपये से सस्ता स्मार्टफोन करेगा लॉन्च, Xiaomi और Samsung की राह होगी मुश्किल
Source – Gizmochina
The post iPhone SE 5G मॉडल जल्द करेगा एंट्री, लॉन्च डेट और डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन्स आए सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Samsung के अपकमिंग Galaxy S22 और Galaxy S22+ स्मार्टफोन में होगा 10MP का सेल्फी कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Samsung की अपकमिंग फ्लैगशिप Galaxy S22 series को लेकर अटकलें है कि ये फरवरी 2022 में लॉन्च हो सकती है। अपकमिंग Galaxy S22 सीरीज सैमसंग के इस साल की शुरुआत में लॉन्च की गई Galaxy S21 सीरीज की सक्सेसर होगी। सैमसंग के फ्लैगशिप सीरीज के लॉन्च होने में अब कुछ ही महीने बचे हुए हैं। लॉन्च से कुछ महीने पहले सैमसंग के अपकमिंग Galaxy S22 और Galaxy S22+ स्मार्टफोन के सेल्फ़ी कैमरा के बारे में जानकारी सामने आई हैं।
ब्लेंड की वेबसाइट galaxyclub.nl ने अपकमिंग Samsung Galaxy S22 और Galaxy S22+ स्मार्टफोन के सेल्फी कैमरा को लेकर दावा किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन Galaxy S22 और Galaxy S22+ स्मार्टफ़ोन में पिछले साल लॉन्च किए गए Galaxy S21 सीरीज़ की तरह 10 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा दिया जा सकता है। सैमसंग के अपकमिंग फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन के सेल्फ़ी कैमरा का रेजलूशन पिछले साल की तरह ही होगा।
बता दें कि सैमसंग ने Galaxy S9 स्मार्टफ़ोन में 10 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा दिया था। इससे पहले कंपनी ने Galaxy S8 स्मार्टफ़ोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा ऑफ़र किया था। बता दें कि सैमसंग के Galaxy S10 और Galaxy 21 सीरीज़ में भी 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया था। हालांकि सैमसंग ने Galaxy S21 Ultra स्मार्टफोन में 40 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा दिया था। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि Samsung Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन में भी 40MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया जा सकता है।

सैमसंग की Galaxy S22 series (S22 और S22+) स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 10MP का नया टेलीफोटो कैमरा 3x जूम सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके साथ ही Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन में 108 MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा, 10MP 3x टेलीफोटो कैमरा और 10MP टेलीफोटो कैमरा के साथ 10X ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : OnePlus 10 Pro के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, जानें क्या होंगी खूबियां
लीक रिपोर्ट्स की माने तो Samsung Galaxy S22 series के बारे में बताया जा रहा है कि इसे 8 फरवरी 2022 को Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही सैमसंग के अपकमिंग Galaxy S22 सीरीज की प्री-बुकिंग उसी दिन से शुरू होगी। सेल को लेकर कहा जा रहा है कि गैलेक्सी एस 22 सीरीज की बिक्री 18 फरवरी से शुरू होगी। इसके साथ ही Galaxy S22 सीरीज से पहले कंपनी जनवरी में CES 2022 में Galaxy S21 Fan Edition स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। यह भी पढ़ें : Pure EV EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर 120KM रेंज और 60KMPH टॉप स्पीड के साथ लॉन्च, जानें क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स
The post Samsung के अपकमिंग Galaxy S22 और Galaxy S22+ स्मार्टफोन में होगा 10MP का सेल्फी कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Best Android tablets Under Rs 20,000 : बच्चों की पढ़ाई हो या वर्क फ्रॉम होम ये हैं सबसे बेस्ट एंड्रॉयड टैबलेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Best Android tablets Under Rs 20,000 : कोरोना महामारी के चलते लोग घरों पर ही हैं। बच्चे घर पर रहकर ही पढ़ाई कर रहे हैं तो अधिकर लोग घर से ही काम कर रहे हैं। ऐसे में टैबलेट पढ़ाई, मीडिया और दूसरे काम के लिए एक बेहतर डिवाइस है। छोटा, कॉम्पैक्ट और पतला होने के चलते टैबलेट को अपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं। बड़ी टच डिस्प्ले होने के चलते टैबलेट की मदद से दिन के टास्क आसानी से निपटाए जा सकते हैं। अगर आप स्मार्टफ़ोन की छोटी डिस्प्ले के चलते काम नहीं कर पाते हैं तो आप टैबलेट ख़रीद सकते हैं। अगर आप अफोर्डेबल टैबलेट ख़रीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां हम आपको बेस्ट टैबलेट्स के बारे में बता रहे हैं। यहां हम आपको अमेजन इंडिया पर मौजूद 20,000 रुपये से कम की क़ीमत में उपलब्ध बेस्ट एंड्रॉयड टैबलेट्स के बारे में बता रहे हैं।
Lenovo Tab M10 FHD Plus टैबलेट में कंपनी ने 10.3-इंच की डिस्प्ले दिया है जिसका रेजलुशन FHD+ है। लेनोवो के इस टैबलेट को कंपनी ने 4GB RAM के साथ पेश किया है। इस टैबलेट में 4G LTE सपोर्ट के साथ पेश किया है। लेनेवो का यह टैबलेट MediaTek Helio P22T चिपसेट के साथ पेश किया है। लेनोवो के इस टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया है जो ऑटो फोकस के साथ आता है। इसके साथ ही इस फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी, ड्यूल साइड स्पीकर के साथ डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है।
पैनासोनिक के इस टैबलेट में बड़ा डिस्प्ले मिलता है। इस टैबलेट में 8-इंच की HD डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजलूशन 800 पिक्सल है। इस टैबलेट में ऑक्टाकोर मीडियाटेक चिपसेट दिया गया है। इस टैबलेट को कंपनी ने 3GB RAM के साथ पेश किया गया है। इस फोन में डुअल SIM दिया गया है जो 4G कनेक्टिविटी के साथ पेश फास्ट इंटरनेट स्पीड ऑफर करता है। इस टैबलेट में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इस टैब में 5100mAh की बैटरी और FM Radio सपोर्ट दिया गया है।
Alcatel के टैबलेट में बड़ा डिस्प्ले मिलता है। Alcatel 3T10 टैब में 10 इंच का डिस्प्ले दिया है जिसका रेजलूशन HD है। इस टैब के दोनों ओर फ्रंट और बैक में 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता हैं। इस टैबलेट को बच्चों को टार्गेट करते हुए फीचर दिए हैं, जिसमें आई केयर, स्क्रीन ब्रेक रिमाइंडर और पास से स्क्रीन देखने पर अलर्ट दिया है। इसके साथ ही टैब में एंड फ्रेंडली मोड़ दिया गया है। अल्काटेल के इस टैबलेट में 5500mAh की बैटरी मिलती है।
Samsung का टैबलेट भी हमारी लिस्ट में है। सैमसंग के Galaxy Tab A7 में कंपनी ने 10.1-इंच का Full HD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें ब्राइट कलर और कॉन्ट्रास्ट दिया गया है। इस टैबलेट में आप मूवी और लेटेस्ट नेटफ्लिक्स शो इंजॉय कर सकते हैं। इसके साथ ही सैमसंग के टैबलेट में क्वाड स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। इस टैब को कंपनी ने 3GB रैम के साथ ऑक्टा कोर चिपसेट के साथ पेश किया है। सैमसंग के इस फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा और बैक में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi और ब्लूटूथ दिया गया है। सैमसंग के Tab A7 में बिल्ट इन 7,040mAh की बैटरी दी है।
Swipe Strike मार्केट में मौजूद बेहतर बजट टैबलेट है। इस टैबलेट में 7-इंच की डिस्प्ले दी गई है। इस टैब में 3GB RAM के साथ पेश किया है। इस टैब मको कंपनी ने डुअल सिम स्लॉट के साथ पेश किया है। फोन में 4G VoLTE कनेक्टिविटी और Wi-Fi कनेक्टिविटी के साथ पेश किया है। यह टैबलेट एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर रन करता है। Swipe Strike टैबलेट में 3,000mAh की बैटरी दी गई है।
The post Best Android tablets Under Rs 20,000 : बच्चों की पढ़ाई हो या वर्क फ्रॉम होम ये हैं सबसे बेस्ट एंड्रॉयड टैबलेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 5000 रुपये से कम कीमत में खरीदें ये बेस्ट फिटनेस बेंड, ये रही लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
फिटनेस बेंड फिजिकल ऐक्टिविटी ट्रैक करने के साथ आपके सभी नोटिफिकेशन ट्रैक करने काफी मददगार होते हैं। अगर आप अपनी जेब ज़्यादा ढीली किए बगैर बेस्ट फिटनेस बैंड सर्च कर रहे हैं तो हम आपकी मदद करेंगे। हम आपके लिए 5000 रुपये से कम की क़ीमत में आने वाले बेस्ट फ़िटनेस बैंड की लिस्ट शेयर कर रहे हैं। इस लिस्ट में कुछ हाई क्वालिटी फ़िटनेस ट्रेकर मौजदू हैं जो आपकी ऐक्टिविटी, स्लीप क्वालिटी, फिटनेस ट्रेकिंग समेत दूसरी ऐक्टिविटी पर नज़र बनाए रखती हैं। इसके साथ ही स्मार्टफ़ोन के नोटिफिकेशन्स भी ट्रैक करती हैं। इस लिस्ट में 5000 रुपये तक की क़ीमत के स्टायलिश फिटनेस बैंड हैं जिन्हें आप अपने किसी भी आउटफ़िट के साथ ट्राई कर सकते हैं। यहां हम आपको 5000 रुपये तक की फिटनेस बैंड के बारे में बता रहे हैं।
Mi Band 5 शाओमी की भारत में लेटेस्ट फिटनेस बेंड है। इसकी कीमत 2,499 रुपये की है। शाओमी की लेटेस्ट Mi Band 5 बेंड में कंपनी ने मैग्नेटिक चार्जिंग मैकेनिज्म, बड़ा डिस्प्ले और पहले से दमदार प्रोसेसर दिया है। शाओमी का फिटनेस बेंड 11 स्पोर्ट्स मोड, अलग अलग तरह के वर्कआउट के साथ वुमैन मैन्सुअल साइकल ट्रैक करता है। इस फिटनेस बेंड के दूसरे हाईलाइट्स की बात करें तो इसमें PAi, इंप्रूव हार्ट रेट और स्लीप सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें रिमोट शटर बटन, कस्टमाइज्ड वॉच फेस, म्युजिक कंट्रोल, कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन्स, वेदर फोरकास्ट, टाइमर और अलार्म जैसे फीचर दिए हैं। Mi Band 5 बैंड 5ATM वाटर रजिस्टेंट डिज़ाइन के साथ आता है।
Fastrack reflex 2.0 फिटनेस बेंड ब्लूटूथ की मदद से iOS और एंड्रॉयड दोनों डिवाइसे पर कनेक्ट किया जा सकता है। इस फिटनेस बेंड के फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लैक एंड व्हाइट टच डिस्प्ले दिया गया है। इ सके साथ ही यह बेंड सिंगल चार्ज पर दस दिनों तक की बैटरी बैकअप ऑफर करता है। इस फिटनेस बेंड के दूसरे फीचर की बात करें तो इसमें डिस्टेंस, स्टेप और कैलोरी काउंटर जैसे फीचर दिए हैं। इसके साथ ही इसमें स्लीप ट्रैकिंग भी दिया गया है। यूजर्स डिस्प्ले पर क्लिक कर कॉल और मैसेज रिसीव कर सकते हैं। यह बेंड थर्मोप्लास्टिक का बना हुआ है। Fastrack reflex 2.0 को भारत में 1,195 रुपये में खरीदा जा सकता है।
शाओमी और फास्टट्रैक की तरह GOQii भी मार्केट में मौजूद विश्वसनीय बेंड में से एक है। कंपनी का नया फिटनेस बेंड Smart Vital है। इस बेंड में 24×7 हार्ट मॉनीटरिंग सिस्टम, SpO2 मॉनीटर जैसे फीचर दिए हैं। इस फिटनेस बेंड में 1.3-इंच का कलर डिस्प्ले दिया गया है। इस फिटनेस बेड में भी मैसेज और कॉल ट्रैकिंग के साथ स्टेप काउंट, कैलोरी बर्न जैसे फीचर दिए गए हैं। GOQii Smart Vital स्मार्ट बेंड को भारत में 4,440 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
OnePlus हाल में ही फिटनेस बैंड लॉन्च किया है। OnePlus Band में कंपनी ने 13 एक्सरसाइज मोड, SpO2 मॉनीटर के साथ हार्ट रेट ट्रैकर दिए गए हैं। इस बैंड को OnePlus Health ऐप की मदद से एंड्रॉयड और iOS डिवाइसेस से कनेक्ट किया जा सकता है। IP68 सर्टिफाइड OnePlus Band 50 तक वाटर प्रूव है। इस वॉच में कंपनी ने 1.1 इंच का डिस्प्ले दिया है। इसमें कॉल मैसेज नोटिफिकेशन, म्यूजिक कंट्रोल प्लेबैक और वॉच फेस जैसे फीचर भी दिए गए हैं। सिंगल चार्ज में यह करीब 2 हफ्ते का बैकअप ऑफर करती है। OnePlus Band को करीब 2,499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
OPPO Smart Band में कंपनी ने 1.1-इंच का AMOLED डिस्प्ले, SpO2 मॉनीटरिंग और 12 वर्कआउट मोड्स दिए हैं। OPPO Smart Band के बारे में कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 10 दिनों का बैकअप ऑफर करती है। इस फिटनेस ट्रैकर का वजन मात्र 10 ग्राम जिसके चलते इसे पहन कर आसानी से सोया भी जा सकता है। OPPO Smart Band को भारत में 2,499 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है।
| मॉडल | कीमत |
| Mi Band 5 | Rs 2,499 |
| Fastrack reflex 2.0 | Rs 1,195 |
| GOQii Smart Vital | Rs 4,440 |
| OnePlus Band | Rs 2,499 |
| OPPO Smart Band | Rs 2,499 |
| ShoptoShop | Rs 599 |
| Zebronics Zebfit 450 | Rs 1,497 |
| MevoFit Bold HR | Rs 1,799 |
| Noise ColorFit 2 | Rs 1,699 |
| Realme Band | Rs 1,999 |
| GOQii Vital 3.0 | Rs 3,880 |
The post 5000 रुपये से कम कीमत में खरीदें ये बेस्ट फिटनेस बेंड, ये रही लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post POCO M3 Pro 5G के डिजाइन से कंपनी ने उठाया पर्दा, लॉन्च से पहले यहां जानें पोको स्मार्टफोन की खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Poco इन दिनों अपने अफोर्डेबल स्मार्टफ़ोन Poco M3 Pro 5G स्मार्टफोन के लॉन्च की तैयारियों में जुटा हुआ है। पोको का यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में 19 मई को लॉन्च होना है। लॉन्च से पहले पोको अपने अपकमिंग Poco M3 Pro 5G स्मार्टफोन को खूब टीज कर रहा है। पोको के इस स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह चीन में लॉन्च किए Redmi Note 10 5G का रिब्रांड वर्जन है। पोको इसी स्मार्टफोन को नए डिजाइन के साथ POCO M3 Pro 5G स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को टीज करते हुए इसके डिज़ाइन से पर्दा उठा दिया है। POCO M3 Pro 5G स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह यूनीक नए डिज़ाइन के साथ आएगा जो शाओमी रेडमी नोट 10 5G से अलग दिखाई देगा लेकिन इसकी स्पेसिफिकेशन्स एक जैसी होंगी।
पोको ग्लोबल ने अपने ट्विटर हैंडल से इस अपकमिंग स्मार्टफोन का फ़ोटो शेयर किया हैं, जिसमें इस फ़ोन का बैक टू टोन फ़िनिश के साथ आएगा, जिसमें कैमरा सेटअप के साथ Poco की ब्रांडिंग दी गई है। POCO का कहना है कि POCO M3 Pro स्मार्टफोन 8.92mm मोटा होगा और इसका भार 192 ग्राम है। यहां हम आपको पोको स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे कि इसमें क्या खूबियां होंगी। यह भी पढ़ें : ASUS ZenFone 8 और ZenFone 8 Flip स्मार्टफोन भारत में ASUS 8Z और 8Z Flip के नाम से हो सकते हैं लॉन्च
Check out #POCOM3Pro 5G’s exclusive design by POCO
8.92mm thin, 190g light#MoreSpeedMoreEverything pic.twitter.com/pq49kDU8Mt— POCO (@POCOGlobal) May 17, 2021
POCO M3 Pro 5G स्मार्टफ़ोन ग्लोबल मार्केट में 19 मई को लॉन्च होना है। पोको ब्रांडिंग के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन Redmi Note 10 5G का रिब्रांड वर्जन है, जिसकी कई स्पेसिफिकेशन्स पहले से मालूम हैं। 19 मई को इस स्मार्टफ़ोन की कीमत इस फ़ोन का हाइलाइट रहेगा। यहां हम आपको इस स्मार्टफ़ोन में क्या कुछ ख़ास होगा इसकी जानकारी दे रहे हैं। यह भी पढ़ें : Amazon से ऑर्डर किया माउथवॉश, डिब्बा खोला तो निकला Redmi Note 10 और फिर…
POCO M3 Pro 5G स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 700 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। पोको के इस फोन में 6.5 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। POCO M3 Pro 5G को 6GB RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। पोको ने कंफर्म किया है कि POCO M3 Pro 5G स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगा जो 18W फास्ट चार्ज सपोर्ट करेगा। पोको के इस स्मार्टफोन में 3.5mm का हेडफ़ोन जैक दिया जाएगा।
POCO M3 Pro 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर दिया है। पोको के इस फोन में 48MP का प्राइमेरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा, जिसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया जाएगा। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए पोको के इस स्मार्टफोन में 8MP का कैमरा दिया जाएगा। POCO M3 Pro स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
The post POCO M3 Pro 5G के डिजाइन से कंपनी ने उठाया पर्दा, लॉन्च से पहले यहां जानें पोको स्मार्टफोन की खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post रियलमी ने लाॅन्च किया आज की तारीख का ‘आउट डेटिड’ फोन Realme C20, जाने क्यों कहा जाएगा पिछड़ा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme को लेकर पिछले दिनों ही खबर सामने आई थी कि कंपनी अपनी ‘सी सीरीज़’ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे Realme C20 नाम के साथ मार्केट में लाॅन्च किया जाएगा। वहीं आज रियलमी ने अपने इस नए डिवाईस पर से आधिकारिक तौर पर पर्दा उठा दिया है। कंपनी की ओर से रियलमी सी20 को टेक मंच पर पेश कर दिया गया है जो 5,000एमएएच बैटरी और हीलियो जी35 चिपसेट जैसी स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। Realme C20 फिलहाल वियतनाम में लाॅन्च हुआ है जो आने वाले दिनों में इंडिया सहित अन्य बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध होगा
Realme C20
रियलमी सी20 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह एक लो बजट फोन है जो प्लास्टिक बाॅडी पर बनाया गया है और वाॅटरड्राॅप नाॅच डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लाॅन्च किया गया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है। Realme C20 की स्क्रीन नैरो बेजल्स वाली है जिसमें नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है।

Realme C20 को एंडराॅयड 10 ओएस पर लाॅन्च किया गया है जो रियलमी वनयूआई के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लाॅक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। वियतनाम में यह फोन 2 जीबी रैम मैमोरी पर लाॅन्च हुआ है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की एक्सपेंडेबल स्टोरेज की डिटेल अभी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: 6,000एमएएच बैटरी के साथ लाॅन्च हुआ यह सस्ता स्मार्टफोन, कीमत 7,000 रुपये से भी कम
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो रियलमी ने अपने इस फोन को सिंगल रियर कैमरे के साथ लाॅन्च किया है जिसे आज की तारीख में आउट डेटिड ही कहा जाएगा। फोन के बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर स्क्वायर शेप में रियर कैमरा सेटअप लगा है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स और 3.5एमएम जैक के साथ यह फोन सिक्योरिटी के लिए जहां फेस अनलाॅक फीचर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। वियतनाम में रियलमी सी20 स्मार्टफोन VND2,490,001 में लाॅन्च हुआ है जिसे Blue और Black कलर में खरीदा जा सकता है। इंडियन कंरसी अनुसार यह प्राइस 7,500 रुपये के करीब है।
The post रियलमी ने लाॅन्च किया आज की तारीख का ‘आउट डेटिड’ फोन Realme C20, जाने क्यों कहा जाएगा पिछड़ा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Exclusive: 5000 mAh बैटरी वाला Vivo Y30, जून में होगा भारत में लॉन्च, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
लॉकडाउन ने सभी कंपनियों के फोन लॉन्च का सिस्टम ही खराब कर दिया है। कहां मार्च में ही Vivo V19 को भारत में लॉन्च होना था लेकिन मई में इसे पेश किया गया। परंतु अब काफी फोन लाइनअप में हैं। अगले माह शुरुआत में ही वीवो अपने Y सीरीज में नए फोन को लेकर आने वाला है। 91मोबाइल्स के पास इस फोन को लेकर एक्सिक्लूसिव जानकारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार Vivo अगले माह शुरुआत में ही अपना Vivo Y30 मॉडल को इंडिया में लॉन्च कर सकती है। हाल में ही इस फोन को कंपनी ने मलेशिया में पेश किया था।
फोन के लॉन्च की तैयारी कंपनी कर चुकी है और अगले सप्ताह से इसका प्रमोशन भी शुरू हो सकता है। हमें यह सूचना वीवो के ही एक अधिकारी से प्राप्त हुई है जिन्होंने नाम न बताने की शर्त पर जानकारी दी है। हालांकि यह फोन ऑनलाइन में भी उपलब्ध होगा लेकिन मिड रेंज के इस फोन को खास कर ऑफलाइन स्टोर्स को ध्यान में रखकर पेश किया जाएगा। फोन में बड़ी स्क्रीन के साथ आपको बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। इसे भी पढ़ें: Exclusive: जून में भारत में लॉन्च होगा 60X ज़ूम वाला Realme X3 SuperZoom, दमदार हैं फोन के स्पेसिफिकेशन
Vivo Y30 के स्पेसिफिकेशन
जैसा कि मैंने बताया कि वीवो वाई30 कुछ दिन पहले ही मलेशिया में लॉन्च हुआ और इसी फोन को कंपनी भारत में लाने वाली है। फोन में पंच होल डिसप्ले के साथ 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 6.47 इंच का डिसप्ले दिया गया है। फोन में 1560 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाला एचडी+ डिसप्ले देखने को मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Jio ने फिर नाराज किए अपने यूजर्स, 102जीबी डाटा वाला प्लान किया बंद
“Vivo Y30 को जून के पहले सप्ताह में ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है।”
यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसमें आपको वीवो का फन टच ओएस देखने को मिलेगा। Vivo Y30 को मीडियाटेक हेलिया पी35 चिपपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 2.3गीगाहट्र्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 4जीबी की रैम मैमोरी और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। फोन में आपको मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी मिलेगा। इसे भी पढ़ें: 8जीबी रैम, 4300एमएएच और 40एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Honor X10
कैमरा सेग्मेंट की ओर आते हैं तो वहां भी आपको निराशा नहीं मिलेगी। कंपनी ने इसे क्वाड कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है और फोन में 13 + 8 + 2 + 2 एमपी का कैमरा सेंसर मिलेगा। फोन मुख्य सेंसर एफ/2.2 अपर्चर के साथ आता है। वहीं सेल्फी के लिए कंपनी ने इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।
दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट है और इसके साथ ही वाईफाई और ब्लूटूथ भी मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। वहीं फेस अनलॉक भी आपको मिलेगा। रही बात बैटरी की तो कंपनी ने इसे 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया है। हालांकि फास्ट चार्जिंग नहीं है। भारतीय बाजार में इस फोन को 15,000 रुपये के आस पास लॉन्च किया जा सकता है।
The post Exclusive: 5000 mAh बैटरी वाला Vivo Y30, जून में होगा भारत में लॉन्च, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>