Tech Review in Hindi | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 24 Apr 2024 13:22:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Primebook रिव्यू : अफॉर्डेबल, मगर स्मार्ट लैपटॉप https://www.91mobiles.com/hindi/primebook-review-in-hindi-best-laptop-under-rs-15k/ https://www.91mobiles.com/hindi/primebook-review-in-hindi-best-laptop-under-rs-15k/#respond Wed, 24 Apr 2024 13:22:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=138561 इंडियन कंपनी ने PrimeBook नाम से अफॉर्डेबल लैपटॉप को भारत में लॉन्च किया है, जिसे महंगे लैपटॉप का किफायती और स्मार्ट वर्जन कहा जा रहा है।

The post Primebook रिव्यू : अफॉर्डेबल, मगर स्मार्ट लैपटॉप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आजकल लैपटॉप खरीदने जाएं, तो इसकी कीमत 20 हजार रुपये से शुरू हो जाती है। इसके बाद आप चाहें, जितना भी महंगा लैपटॉप ले सकते हैं। मगर आज लोग स्मार्ट डिवाइस की बात करते हैं, जो न सिर्फ हल्का, बल्कि स्मार्ट, ईजी टू यूज और अफॉर्डेबल भी हो। ऐसे ही स्मार्ट जरूरतों को देखते हुए हाल में एक इंडियन कंपनी ने PrimeBook नाम से अफॉर्डेबल लैपटॉप को भारत में लॉन्च किया है, जिसे महंगे लैपटॉप का किफायती और स्मार्ट वर्जन कहा जा रहा है। यह PrimeBook हमारे पास भी रिव्यू के लिए आया था। लगभग एक महीने के उपयोग के बाद हमने इसका रिव्यू किया है, जिसका रिजल्ट अब आपको सामने हैः

डिजाइन

लैपटॉप के डिजाइन की बात करते हैं, तो यह सामान्य लैपटॉप के मुकाबले देखने में छोटा और स्मार्ट है। अच्छी बात है कि कंपनी ने क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया है। इसकी बॉडी प्लास्टिक की बनी है, लेकिन क्वालिटी अच्छी लगी। खास बात यह कही जा सकती है इसकी बॉडी रबर कोटेट है, ऐसे में ग्रिप करने पर अच्छा अहसास भी कराता है। कहीं लेकर जा रहे हैं, तो हाथों से फिसलता भी नहीं है। रही बात वजन की तो यह लैपटॉप सिर्फ 950 ग्राम का है। ऐसे में लंबे समय तक भी अपने बैग पैक में रख कर चलते हैं तो भारी नहीं लगेगा। यह लैपटॉप भारतीय बाजार में सिर्फ ब्लैक कलर में मौजूद है और यह कलर अच्छा लगता है। जहां तक कमी की बात है तो डिजाइन के मामले में मुझे ज्यादा कुछ नहीं लगा, लेकिन कह सकते हैं कि कुछ और कलर ऑप्शन होते तो और बेहतर होता।

पोर्ट्स

इस छोटे से लैपटॉप में आपको पोर्ट्स की कमी नहीं होगी। इस लैपटॉप में 2 यूएसबी 2.0 पोर्ट दिए गए हैं। वहीं इमसें मिनी एचडीएमआई पोर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और हेडफोन जैक मिल जाता है। वहीं नीचे स्पीकर ग्रिल दिया गया है। प्राइस के हिसाब से पोर्ट्स को देखें, तो ऑप्शन की कमी नहीं है। पर मैं कहूंगा कि यदि इसमें एक पोर्ट यूएसबी 2.0 की जगह 3.0 का होता, तो ज्यादा बेहतर कहा जाता।

कीबोर्ड और ट्रैक पैड

जैसा कि मैंने बताया कि यह एक कॉम्पैक्ट लैपटॉप है। ऐसे में इसमें फुल साइज कीबोर्ड आपको देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि कीबोर्ड की साइज अच्छी है और अगर आप साधारण टाइपिंग करते हैं तो कोई समस्या भी नहीं होगी, लेकिन तेज टाइपिंग के लिए ज्यादा सही नहीं कहूंगा। कीबोर्ड में बैकलीट नहीं है और इस प्राइस रेंज में हम इसकी आशा भी नहीं कर सकते। रही बात ट्रैकपैड की तो यह मीडियम साइज का है। यह मल्टी फिंगर टच को सपोर्ट करता है। हालांकि रिस्पॉन्स औसत है और हम थोड़े और बेहतर की उम्मीद कर रहे थे।

डिस्प्ले

डिजाइन और पोर्ट्स से आगे डिस्प्ले की ओर आते हैं तो बता दें कि प्राइमबुक में 11.6 इंच की एलसीडी स्क्रीन दी गई है। इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1366 X 768 पिक्सल है और यह 135 पीपीआई सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसमें 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल जाता है। अपने रोजाना टेस्ट के दौरान हमने इसे कई एंगल से यूज किया और कह सकता हूं कि कलर थोड़े डल लग रहे थे। कंपनी ने कहीं भी इसके ब्राइटनेस को लेकर जानकारी नहीं दी है, लेकिन इनडोर में सही लगा। आउटडोर में थोड़ी समस्या थी। हां!एक चीज जिसने हमें प्रभावित किया वह रिफ्लेक्शन की कमी थी जो कि इस रेंज के लैपटॉप में बहुत कम देखने को मिलती है।

टेस्टिंग के दौरान हमने इस पर 1440 पिक्सल और 2160 पिक्सल रेजल्यूशन वाले वीडियो प्ले किए, जो कि प्ले तो अच्छे से हो रहे थे, मगर 2160 पिक्सल वाले वीडियो में थोड़े फ्रेम ड्रॉप देखने को मिले।

हार्डवेयर

जहां अब तक आपने ज्यादातर इंटेल प्रोसेसर आधारित लैपटॉप देखा होगा, वहीं प्राइमबुक को कंपनी ने Mediatek MT8788 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। इसके साथ ही 4जीबी की एलपीडीडीआर 4 रैम और 64 जीबी की स्टोरेज आपको मिल जाती है। डिवाइस में 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है। प्रोसेसर देख कर आप कहेंगे कि पुराना है, लेकिन हमें परफॉर्मेंस ठीक-ठाक लगा।

यूज के दौरान हमने इस पर कुछ टेस्ट रन किए, जहां गीकबेंच पर यह फोन सिंगल कोर में 303 और मल्टीकोर में 1161 का स्कोर कर पाया। इसी तरह पीसी मार्क पर 5,808 तक का स्कोर किया। 3डी मार्क पर यह फोन 626 तक का स्कोर करने में सक्षम रहा।

बेंचमार्क स्कोर देखें तो औसतहै। ऐसे में आप समझ गए होंगे कि यह लैपटॉप गेमिंग के लिए तो नहीं बना है और न ही हैवी ऐप्स को हैंडल कर पाएगा। मगर इसे क्रोमबुक के विकल्प के रूप में उपयोग कर सकते हैं। लैपटॉप में आप ईमेल, गूगल शीट और डॉक्स आदि का उपयोग आसानी से कर पाएंगे।

सॉफ्टवेयर

हार्डवेयर के बाद हम सॉफ्टवेयर की बात करें, तो इसमें आपको एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम देखने को मिलेगा, जिस पर कंपनी ने अपनी स्किन का उपयोग किया है। इस स्किन का नाम Prime-OS है। जब आप ऑपरेटिंग सिस्टम को देखेंगे तो थोड़ी निराशा होगी, क्योंकि यह डिवाइस एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। यह ओएस तीन साल पुराना है।

हालांकि इसका एक दूसरा पहलू यह भी है कि यदि इस डिवाइस की तुलना जियोबुक से करते हैं, तो इसका ऑपरेटिंग सिस्टम आपको ज्यादा बेहतर लगेगा। इसमें कुछ प्रीलोडेड ऐप्स मिल जाते हैं खास कर गूगल ऐप जो आपके काम के होंगे। रही बात यूजर इंटरफेस की तो काफी अच्छा है और आसान है। यहां आपको बता दें कि उपयोग के दौरान यह साधारण विंडोज लैपटॉप की तरह आपको अहसास नहीं कराएगा, बल्कि मोबाइल का फील ज्यादा देता है। ऐसे में शुरुआत में तो आपको थोड़ा अलग लगेगा, लेकिन आपने पहले कोई एंड्रॉयड फोन का उपयोग किया है, तो फिर आदत हो जाएगी। हालांकि हमें इस लैपटॉप का सिक्योरिटी पैच सितंबर 2022 का मिला था, जो कि सिक्योरिटी के लिहाज से सही नहीं कहा जाएगा।

कैमरा

लैपटॉप का कैमरा ज्यादा मायने नहीं रखता, क्योंकि मुख्य तौर पर इसका उपयोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए किया जाता है और इस मामले में भी यह डिवाइस आपको निराश नहीं करता है। प्राइम बुक में आपको 2 एमपी का वेब कैम मिल जाता है, जो बहुत अच्छा तो नहीं है, लेकिन प्राइस के हिसाब से सही है। कैमरा के साथ आपको मैनुअल लॉक फीचर नहीं मिलता है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

बैटरी की बात करें तो कंपनी ने बैटरी पावर की जानकारी तो नहीं दी है, लेकिन 10 घंटे के बैटरी बैकअप की बात कही है। हमारे टेस्ट में भी यह लैपटॉप 7-8 घंटे तक का बैटरी बैकअप देने में सक्षम था, जो कि कम नहीं कहा जाएगा। हमें इसमें एक चीज की कमी लगी, वह यह कि लैपटॉप यूएसबी टाइप-सी चार्जर से चार्ज होता है। परंतु जब हमने इसे दूसरे टाइप-सी चार्जर से चार्ज करना चाहा तो यह नहीं हुआ। सिर्फ प्रोप्राइटरी चार्जर से ही चार्ज हो रहा था। ऐसे में हर वक्त आपको चार्जर लेकर ही चलना होगा।

कनेक्टिविटी की ओर नजर डालें, तो इसमें ब्लूटूथ 5.0 मिल जाता है। वहीं इंटरनेट के लिए यह डिवाइस वाईफाई बैंड 2.5 गीगाहर्ट्ज के साथ वाईफाई 5 को भी सपोर्ट करता है जो कि अच्छी बात कही जा सकती है। कनेक्टिविटी मे कोई समस्या नहीं हुई।

निष्कर्ष

भारतीय बाजार में प्राइमबुक की शुरुआती कीमत 12,490 रुपये है। प्राइस के हिसाब से इसके फीचर्स काफी शानदार कहे जा सकते हैं। डिजाइन के मामले में काफी अच्छा है और वजन में भी हल्का है। बैटरी बैकअप बेहतर है और डिस्प्ले में कमी नहीं कह सकते। हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर थोड़ा पुराना है, लेकिन जिस काम के लिए इसे डिजाइन किया गया है उसे सही तरह से करने में सक्षम है, जैसे कि इमेल, ऑनलाइन टूल्स का उपयोग, कॉन्फ्रेंस और छोटे-मोटे एजुकेशन से जुड़े कार्य आदि।

हां! हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर थोड़े अप टू डेट रहते तो ज्यादा बेहतर कहा जाता। बावजूद इसके यही कहूंगा कि यदि आप टैबलेट लेने का प्लान कर रहे हैं, तो उससे बेहतर यह प्राइम बुक है।

प्राइमबुक टे​स्ट और इनपुट सहयोग: आदित्य पांडे

The post Primebook रिव्यू : अफॉर्डेबल, मगर स्मार्ट लैपटॉप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/primebook-review-in-hindi-best-laptop-under-rs-15k/feed/ 0
GIZMORE GIZFIT GLOW रिव्यू : स्मार्ट लुक के साथ कॉलिंग फीचर्स से है लैस https://www.91mobiles.com/hindi/rs-3000-calling-watch-gizmore-gizfit-glow-review/ https://www.91mobiles.com/hindi/rs-3000-calling-watch-gizmore-gizfit-glow-review/#respond Thu, 12 Jan 2023 08:28:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=95993 GIZMORE GIZFIT GLOW की कीमत 2,999 रुपये है। इस प्राइस में आप देखेंगे तो कंपनी आपको AMOLED डिसप्ले के साथ कॉलिंग वॉच दे रही है जिसमें IP67 की रेटिंग मिल जाती है।

The post GIZMORE GIZFIT GLOW रिव्यू : स्मार्ट लुक के साथ कॉलिंग फीचर्स से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • 3 हजार रुपये से कम की प्राइस
  • आकर्षक डिजाइन
  • कॉलिंग फीचर
  • AMOLED डिसप्ले
  • IP67 रेटिंग

पिछले कुछ महीनों में आप गौर करेंगे तो स्मार्टवॉच सेगमेंट में कॉलिंग फीचर्स की मांग काफी बढ़ गई है। कुछ साल पहले की बात करें तो इनकी संख्या काफी कम थी और थे भी तो थोड़े महंगे बजट में। परंतु अब आप 3000 रुपये के बजट में भी स्टाइलिश स्मार्टवॉच ले सकते हैं जो कॉलिंग फीचर्स से लैस हैं। ऐसा ही एक वॉच है GIZMORE GIZFIT GLOW जो कॉलिंग के साथ एमोलेड डिसप्ले के साथ आता है। इस स्मार्टवॉच का हमने रिव्यू के किया और जो भी निष्कर्ष मिले वो आपके सामने हैं।

कंटेंट टेबल

  • डिजाइन और  डिसप्ले
  • ब्लूटूथ कॉलिंग
  • स्मार्ट फीचर्स
  • बैटरी
  • निष्कर्ष

डिजाइन और  डिसप्ले

  • 1.37 इंच एमोलेड डिसप्ले
  • 550 NITS पीक ब्राइटनेस
  • Aluminium Alloy मेटल फ्रेम

सबसे पहले इस स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो GIZMORE GIZFIT GLOW में अपको 1.37 इंच का डिसप्ले मिल जाता है। जहां आज स्क्वायर शेप वॉच ज्यादा देखे जा सकते हैं। ऐसे में कंपनी ने इसे राउंड डायल में लॉन्च किया है जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 420 X 420 पिक्सल है। सबसे अच्छी बात कही जा सकती है कि यह वॉच 550 NITS पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें : Blaupunkt 50 इंच 4K QLED TV रिव्यू: बेहतरीन डिसप्ले और साउंड से लैस शानदार स्मार्ट टीवी

rs-3000-calling-watch-gizmore-gizfit-glow-review

रही बात बॉडी की तो कंपनी ने मेटल फ्रेम का उपयोग किया है। कंपनी ने Aluminium Alloy फ्रेम का उपयोग किया है जो काफी हल्का और प्रीमियम क्वालिटी का अहसास कराता है। वैसे तो यह स्मार्टवॉच अलग-अलग पांच रंगों में उपलब्ध है लेकिन हमारे पास Burgundy वर्जन आया था और यह काफी स्मार्ट है।

इसमें आपको ब्रॉन्ज कलर डायल के साथ बरगंडी स्ट्रीप भी मिलता है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि स्ट्रीप रबर फिनिश में है ऐसे में काफी बेहतर अहसास करता है और यहां भी क्वालिटी ने हमें इम्प्रेस किया।

कुल मिलाकर कहूं तो प्राइस के हिसाब से बिल्ट क्वालिटी बहुत ही शानदार लगी और कह सकते हैं कि पहली झलक में ही यह आपको आकर्षित करने का दम रखता है। रही बात डिसप्ले की तो एमोलेड का फायदा तो इसे मिला है लेकिन 550 निट्स ब्राइटनेस के बावजूद थोड़ा डल लग रहा था लेकिन प्राइस को आप देखें तो जरूर अच्छा ही कहेंगे। वहीं डिसप्ले में उंगलियों के निशान काफी आ रहे थे। यह स्मार्टवॉच टच सपोर्ट करता है और टच रिस्पॉन्स काफी मिला जुला कहा जा सकता है। बहुत अच्छा नहीं कह सकते। इसे भी पढ़ें : Asus Vivobook X1502 रिव्यू : परफेक्ट प्रोडक्टिव लैपटॉप

rs-3000-calling-watch-gizmore-gizfit-glow-review

परंतु इन सबके बावजूद जो सबसे खास बात कही जा सकती है यह कि यह डिवाइस आईपी67 सर्टिफाइड है। यानी बहुत हद तक पानी और धूल अवरोधक है। यह डिवाइस 1 मीटर पानी में 30 मिनट तक रह सकता है।

ब्लूटूथ कॉलिंग

  • ब्लूटूथ कॉलिंग
  • री-डायल फीचर
  • फैवरेट कॉन्टैक्ट डायल

इस स्मार्टवॉच की सबसे बड़ी खूबी है ब्लूटूथ कॉलिंग और सबसे पहले उसी की बात कर लेते हैं। GIZMORE GIZFIT GLOW में आपको ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट मिल जाता है। वहीं कंपनी ने इसमें म्यूजिक शेयरिंग के साथ ही कॉलिंग से भी लैस किया है। अक्सर देखा जाता है कि स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग के दौरान आपको आवाज काफी कम आती है लेकिन इसमें साधारण स्मार्टवॉच के मुकाबले आवाज काफी अच्छी है। वहीं म्यूजिक में भी आपको बेहतर वॉल्यूम लेवल मिलता है।

rs-3000-calling-watch-gizmore-gizfit-glow-review

कालिंग में अच्छी बात यह कही जा सकती है कि आप अपने फेवरेट कॉन्टैक्ट को सीधा फोन से डायल कर सकते हैं। वहीं इसमें रीडायल का विकल्प भी है। कॉलिंग के लिहाज से अच्छा है लेकिन म्यूजिक में आप बेहतर बीट की आशा नहीं कर सकते। वहीं यदि आप कॉलिंग के लिए लगातार फोन से इसे कनेक्ट रखते हैं तो फोन की बैटरी लाइफ काफी कम हो जाती है। इसलिए कॉलिंग का जितना कम उपयोग करें उतना ही बेहतर है।

स्मार्ट फीचर्स

  • एंड्रॉयड और आईओएस के साथ करता है काम
  • Google और Siri वाइस कमांड सपोर्ट
  • SPO2 का सपोर्ट
  • अनलिमिटेड वॉच फेसेज

चूंकि यह एक स्मार्टवॉच है ऐसे में कई स्मार्ट फीचर्स आपको इस फोन में मिल जाएंगे। यह वॉच एंड्रॉयड और आईओएस दोनों तरह के डिवाइस के साथ आसानी से पेयर होने में सक्षम है। वहीं इसमें आपको Google और Siri जैसे वाइस असिस्टेंट फीचर्स मिल जाते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने हार्ट रेट मॉनिटर के साथ  SPO2 का सपोर्ट दिया है जो खून में ऑक्सीजन लेवल को बताता है। हालांकि इसे बहुत सटीक तो नहीं कह सकते लेकिन स्मार्टवॉचेज में लगभग ऐसा ही सपोर्ट मिलता है। इसे भी पढ़ें : Hendriks 1 TWS रिव्यू: अमेरिकी कंपनी के Made in India Earbuds, जानें कितना आगेे और कितना पीछे!

rs-3000-calling-watch-gizmore-gizfit-glow-review

वहीं यदि आप वर्क आउट करते हैं तो इसके लिए ढेर सारे स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं जिसमें स्विमिंग से लेकन टेनिस और रनिंग तक शामिल हैं। हालांकि सबसे अच्छा हमें लगा कि इस स्मार्टवॉच में एनालॉग वॉच की तरह दो रोटेटरी क्राउन हैं जिन्हें घुमाकर आप एप्स को रोटेट कर देख सकते हैं।

रही बात वॉच फेसेज की तो कंपनी ने अनलिमिटेड क्लाउड वॉच फेसेज का दावा किया है लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि काफी अच्छे ऑप्शन आपके उपलब्ध होंगे। वैसे तो यूज में यह अच्छा है लेकिन इसका ओएस काफी धीमा है। ऑपरेटिंग में यही थोड़ी कमी लगी।

बैटरी

  • 350 एमएएच की बैटरी
  • 15 दिन का बैकअप
  • मैग्नेटिक चार्जर

सबकुछ देखने के बाद बात आती है बैटरी की तो बता दूं कि इस वॉच को कंपनी ने 350 एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया है। वहीं कंपनी का दावा है कि साधारण उपयोग में यह 15 दिन का बैकअप देने में सक्षम है। वहीं कॉलिंग के साथ उपयोग करेंगे तो दो दिन का बैकअप मिलेगा। हालांकि उपयोग के दौरान हमने पाया कि साधारण कॉलिंग में इससे 2 दिन का बैकअप मिल जाता है लेकिन अगर लंबी कॉलिंग हो तो थोड़ा बैकअप कम हो जाता है लेकिन बावजूद इसके बेहतर कहा जाएगा।

rs-3000-calling-watch-gizmore-gizfit-glow-review

रही बात चार्जिंग की तो कंपनी ने इस स्मार्टवॉच के साथ मैग्नेटिक चार्जर दिया है। हालांकि डिवाइस को चार्ज होने में ज्यादा समय नहीं लगता है यदि आप इसे पावर सॉकेट से चार्ज करते हैं। परंतु लैपटॉप या दूसरे यूएसबी पोर्ट से समय लगता है। वहीं हर जगह चार्जर लेकर चलना भी जरूरी होगा क्योंकि ऐसा सॉकेट जल्द उपलब्ध नहीं होता। यही इसकी कमी है। वहीं चार्जर को कनेक्ट करने में भी काफी समस्या आती है जैसे ही थोड़ा हिलता है चार्जर डिस्कनेक्ट हो जाता है। यहां पर कंपनी को थोड़ा काम करने की

निष्कर्ष

सब कुछ देखने के बाद बात आती है निष्कर्ष की तो GIZMORE GIZFIT GLOW की कीमत 2,999 रुपये है। इस प्राइस में आप देखेंगे तो कंपनी आपको AMOLED डिसप्ले के साथ कॉलिंग वॉच दे रही है जिसमें IP67 की रेटिंग मिल जाती है। वहीं बैटरी बैकअप भी अच्छा है। ऐसे में कह सकते हैं कि यह एक बेहतर सौदा है।

The post GIZMORE GIZFIT GLOW रिव्यू : स्मार्ट लुक के साथ कॉलिंग फीचर्स से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/rs-3000-calling-watch-gizmore-gizfit-glow-review/feed/ 0
BenQ GS50 पोर्टेबल प्रोजेक्टर रिव्यू : एंटरटेनमेंट का लंच-बॉक्स https://www.91mobiles.com/hindi/benq-gs50-portable-projector-review/ https://www.91mobiles.com/hindi/benq-gs50-portable-projector-review/#respond Fri, 10 Jun 2022 07:45:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=82171 डिज़ाइन  BenQ GS50 के दोनो तरफ़ हरे रबर पैनल लगे हैं। साथ ही एक स्ट्रैप हैंडल दिया गया है। जिससे इसे एक ट्रेंडी लुक मिलता है। ये एक गुड–लुकिंग, क्यूबिकल शेप वाला प्रोजेक्टर है, जो डिज़ाइन की वजह से सबका ध्यान अपनी ओर खींचता है। प्रोजेक्टर के टॉप पर कुछ फ़िज़िकल बटन दिए गए हैं, […]

The post BenQ GS50 पोर्टेबल प्रोजेक्टर रिव्यू : एंटरटेनमेंट का लंच-बॉक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

डिज़ाइन 

BenQ GS50 के दोनो तरफ़ हरे रबर पैनल लगे हैं। साथ ही एक स्ट्रैप हैंडल दिया गया है। जिससे इसे एक ट्रेंडी लुक मिलता है। ये एक गुडलुकिंग, क्यूबिकल शेप वाला प्रोजेक्टर है, जो डिज़ाइन की वजह से सबका ध्यान अपनी ओर खींचता है।

प्रोजेक्टर के टॉप पर कुछ फ़िज़िकल बटन दिए गए हैं, जिनमे एक पावर बटन, ब्लूटूथ कनेक्ट बटन और साउंड के लिए बटन शामिल है। बाएँ तरफ़ एक रबर कवरिंग के नीचे USB-C, HDMI और USB पोर्ट दिए गए हैं। साथ ही यहाँ सेटिंग्स को लॉक करने के लिए एक स्विच भी दिया गया है। आगे की और नीचे प्रोजेक्टर की हाइट और प्रोजेक्शन ऐंगल घटानेबढ़ाने के लिए एक बटन दिया गया है।

प्रोजेक्टर वजन में काफ़ी हल्का और कॉम्पैक्ट है। ये केवल 6.06 इंच चौड़ा और 5.75 इंच लम्बा और 7.32 इंच लम्बा है। जिससे इसको सफ़र के दौरान साथ ले जाने में आसानी होती है।

प्रोजेक्टर के साथ आने वाला रिमोट भी काफ़ी कॉम्पैक्ट है। इसमें Google Assistant के अलावा Prime और Youtube की Hot Keys और प्रोजेक्टर सेट्टिंग कंट्रोल भी दिया गया है। रिमोट की मदद से BenQ डोंगल और प्रोजेक्टर दोनो को कंट्रोल किया जा सकता है।

BenQ GS50 पर Android TV चलाने के लिए QS01 डोंगल को, ऊपर दिए गए HDMI पोर्ट में लगाना पड़ता है। टॉप पर HDMI पोर्ट फ़्लैप के नीचे दिया गया है, जिसे पहली बारी में खोज पाना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन ये डोंगल को छुपा भी लेता है।

फ़ीचर और सॉफ़्टवेयर 

BenQ GS50 को आप केवल वायर लेस यानी वाईफ़ाई के ज़रिए ही इंटरनेट से जोड़ सकते हैं। इसमें LAN का ऑप्शन नहीं दिया गया है। लेकिन अगर आप अपना कम्प्यूटर, लैप्टॉप या कोई दूसरा डिवाइस इससे जोड़ना चाहें तो HDMI या TYPE-C पोर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Android TV आराम से और स्मूथ काम करता है। किसी भी ऐप को ऑपरेट करने में मुझे कोई परेशानी नहीं हुई। इस पर Prime, Hotstar और दूसरी लगभग सभी OTT ऐप चलाई जा सकती हैं। लेकिन Netflix का नेटिव सपोर्ट प्रोजेक्टर को नहीं है। कम्पनी दावा करती है, की थर्डपार्टी ऐप के ज़रिए आप Netflix को चला सकते हैं। लेकिन काफ़ी कोशिश करने के बाद भी मैं नाकाम रहा और Netflix प्रेमियों के लिए ये थोड़ी निराशाजनक बात ज़रूर हो सकती है 

एक ख़ास फ़ीचर ये है की प्रोजेक्टर अपना खुद का कास्ट नेटवर्क बना लेता है।जिससे फ़ोन या दूसरे किसी डिवाइस से कुछ भी कास्ट करने के लिए हमेशा ऐक्टिव इंटरनेट  की ज़रूरत नहीं होती है। 

प्रोजेक्टर को स्मार्ट्फ़ोन पर मिलने वाली ‘BenQ Smart Control’ ऐप के ज़रिए भी कंट्रोल किया जा सकता है।

परफॉरमेंस और बैटरी 

GS50 एक 1080p रेजोल्यूशन वाला प्रोजेक्टर है। इससे हाई एंड होम थीयटर जैसी पर्फ़ॉर्मन्स की उम्मीद बेईमानी है। 1080p रेजोल्यूशन के साथ आपको 500 ANSI लूमेंस की ब्रायट्नेस मिलती है। ये प्रोजेक्टर डार्क और हल्की रोशनी वाली कंडिशन में ज्यादा सही काम करता है। आप इससे 30 इंच से लेकर लगभग 110 इंच तक का विशाल प्रोजेक्शन कर सकते हैं। हालाँकि BenQ के अनुसार, सबसे अच्छा रिज़ल्ट 80 से 100 इंच के बीच आता है।

सचमुच प्रोजेक्शन की क्वालिटी काफ़ी अच्छी है। इमेज़ काफ़ी क्रिस्प और डिफ़ाइंड बनती है। लेकिन जैसे मैंने पहले भी लिखा की ये एक पोर्टबेल प्रोजेक्टर है, ये आम दिन की ज़्यादा रोशनी में नहीं बल्कि हल्की रोशनी और अंधेरे में अपना काम बखूबी करता है। 

BenQ GS50, 2.5 घंटो का मैक्स बैकप देता हैं। या इसको यूँ समझ लीजिए की आप बिना पावर के ज्यादातर फ़िल्में देख सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे की मूवी चलाते हुए आपने ब्रायट्नेस कितनी की हुई है, साउंड कितनी है ये सभी चीज़ें भी बैटरी लाइफ़ पर असर डालती हैं। लोब्राइट मोड, धीमी आवाज़ और यूट्यूब के ज़रिए मूवी देखने पर आप इससे सबसे ज़्यादा बैकप निकाल पाएँगे।

ऑडियो और साउंड 

BenQ ने अपने प्रोजेक्टर में मिलने वाले साउंड को लेकर काफ़ी काम किया है और ध्यान दिया है। क्योंकि अच्छी पिक्चर क्वालिटी के साथ उतना ही दमदार साउंड भी ज़रूरी होता है। और ये बात पक्की है की इस प्रोजेक्टर के साथ आपको एक्सटेरनल स्पीकर इस्तेमाल करने की ज़रूरत नहीं पड़ने वाली है। क्योंकि इसमें इनबिल्ट दमदार टिवोलो स्पीकर दिए गए हैं जो इंडोर और आउट्डॉर दोनो ही कंडिशन में बहतरीन और लाउड आउट्पुट देते हैं। इनसे आपको ठीक ठाक बेस, और साफ़ मिड और हाई आउट्पुट मिल जाता है। ख़ास बात ये है की आप इस प्रोजेक्टर को एक पोर्टेबल  ब्लूटूथ स्पीकर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

हमारा फ़ैसला 

BenQ GS50 एक बहतरींन पोर्टेबल  प्रोजेक्टर है। इसका वॉटरस्प्लैश प्रूफ़ डिज़ाइन ख़ास तौर पर सफ़र में इसको साथ ले जाने के लिहाज़ से काफ़ी अच्छा है। हालाँकि दिन में या ज्यादा रोशनी में ये इतना कामयाब नहीं है, लेकिन कम रोशनी और अंधेरे में ये कमाल का काम करता  है। अगर आप एक लाख रुपय से कम में पोर्टेबल प्रोजेक्टर तलाश रहें हैं तो BenQ GS50 एक कमाल का विकल्प है।

रही बात दूसरे विकल्प की तो पोर्टेबल प्रोजेक्टर के नाम पर फ़िलहाल बाजार में केवल BenQ या सैमसंग फ़्री स्टाइल प्रोजेक्टर ही ज्यादा चर्चाओं में हैं। लेकिन सैमसंग का प्रोजेक्टर इससे 10 हज़ार महँगा पड़ता है। ऐसे में अगर आपका बजट थोड़ा टाइट है तो BenQ GS50 का चुनाव कर सकते हैं।

 

The post BenQ GS50 पोर्टेबल प्रोजेक्टर रिव्यू : एंटरटेनमेंट का लंच-बॉक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/benq-gs50-portable-projector-review/feed/ 0
Tarbull SuperBuddy Rabbito Speaker Review: बच्चों में मोबाइल की लत छुड़ाने का काम करेगा ये स्मार्ट स्पीकर https://www.91mobiles.com/hindi/tarbull-superbuddy-rabbito-speaker-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/tarbull-superbuddy-rabbito-speaker-review-in-hindi/#respond Sun, 20 Feb 2022 12:19:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75969 बच्चों की फोन की लत छुड़ाने वाले इस स्पीकर की कीमत 3,499 रुपए है।

The post Tarbull SuperBuddy Rabbito Speaker Review: बच्चों में मोबाइल की लत छुड़ाने का काम करेगा ये स्मार्ट स्पीकर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज हमारी लाइफ में स्‍मार्टफोन सांस लेने जितना ही जरूरी हो गया है। वहीं, दूसरी ओर बच्‍चों को भी फोन में गेम खेलने और कार्टून देखने की लत लग गई जो शायद अब कभी खत्म होगी। हम सभी को पता है कि बच्चों का इस तरह फोन इस्तेमाल बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। इसी को देखते हुए कुछ समय पहले टेक कंपनी Tarbull ने खास बच्चों के लिए खास स्पीकर को पेश किया है। इस स्पीकर को कंपनी ने SuperBuddy Rabbito का नाम दिया है। यह स्पीकर हमारे पास कुछ समय पहले रिव्यू के लिए पहुंचा और इसके आते ही मुझसे ज्यादा मेरे घर के बच्चे इसे इस्तेमाल करने के लिए ज्यादा उत्साहित थे। तो चलिए आपको इस रिव्यू में बतातें कि कैसे यह स्पीकर आपके बच्चों की फोन की मोबाइल लत छुड़ाने में कामयाब होगा।

बच्चों को पसंद आएगा इसका डिजाइन

Tarbull सुपरबडी रैबिटो को खरगोश की शक्ल में डिज़ाइन किया गया है जो कि पहली बार में ही बच्चों को आकर्षित कर जाएगा। कंपनी की ओर से स्पीकर दो कलर (ब्लू और रेड) में सेल किया जा रहा है। हमारे पास रिव्यू के लिए कंपनी की ओर से रेड कलर वेरिएंट भेजा गया था। अगर बात करें इसके डिजाइन की तो इस वायरलैस स्पीकर में सिलिकॉन के मुलायम चमकते कान आपको काफी अच्छे लगेंगे जो कि अंधेरे में लाइट के साथ और सुंदर लगते हैं। स्पीकर का वजन महज 360 ग्राम है जो कि काफी हल्का है। इसके अलावा चार्जिंग लेवल को दिखाने के लिए सुपरबडी रैबिटो के माथे पर सामने की तरफ एक एलईडी है। स्पीकर को चार्जर में प्लग करने पर यह लाल रंग में चमकेगा। एक बार बैटरी पूरी तरह से चार्ज हो जाने के बाद यह बंद हो जाएगी।

tarbull-superbuddy-rabbito-speaker

इसमें वॉयस कमांड, पिछला या अगला ट्रैक, कहानियां, सॉन्ग और रिकॉर्ड के लिए माइक्रोफ़ोन जैसे ऑप्शन हैं। साथ ही फ्रंट में चाइल्ड लॉक बटन भी है। Tarbull सुपरबडी रैबिटो के पिछले हिस्से पर एक बड़ा स्पीकर ग्रिल और नीचे की ओर पावर ऑन व ऑफ बटन है जो कि वाल्यूम कम और बढ़ाने का काम भी करता है। स्पीकर में नीचे की तरफ चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट है। इसके अलावा, एक एसडी कार्ड स्लॉट है जिसे स्क्रू ड्राइवर का उपयोग करके खोलना पड़ता है। डिजाइन के अलावा इसका बिल्ड क्वालिटी भी कमाल की है। कंपनी ने इसमें अच्छी प्लास्टिक इस्तेमाल किया है। अच्छी क्वालिटी होने के कारण स्पीकर थोड़ी सी ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रहता है।

tarbull-superbuddy-rabbito-speaker-review

शानदार फीचर्स से लैस

टैरबुल सुपरबडी रैबिटो एक शानदार स्पीकर है, जिसमें बच्चों के लिए बहुत ही अच्छा कंटेंट है। यह स्पीकर बच्चों को सिंग, डांस और क्रिएटिव बनाने में मदद करेगा। इस स्पीकर में डिजिटल म्यूजिक प्लेयर, वॉयस रिकॉर्डिंग, चाइल्ड लॉक हैं। इसके अलावा सुपरबडी स्टोरीटेलर 750 से अधिक अंग्रेजी और हिंदी ट्रैक के साथ पहले से लोड हैं। वहीं, सुपरबडी रैबिटो स्पीकर किसी भी डिवाइस से कनेक्ट हो सकता है और इसमें मौजूद कंटेंट को चलाने के लिए यह ब्लूटूथ 5.0 का उपयोग करता है। इस स्पीकर में बच्चों के लिए ढेर सारी कहानियां मौजूद हैं। इसमें साहसिक कहानियां, क्लासिक परियों की कहानियां, महान शासकों की कहानियां, पौराणिक कहानियां, जातक कथाएं और भारत के स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी है। इसके अलावा इसमें और भी बहुत कुछ है। इसमें फ्रंट पर कई बटन दिए गए हैं, जिन्हें इस्तेमाल करना काफी आसान है। स्पीकर के टॉप लेफ्ट पर मौजूद बटन को हल्का सा प्रैस कर पिछले ट्रैक पर और लॉन्ग प्रैस कर चाइल्ड लॉक व ऑफ कर सकते हैं। इसके अलावा राइट साइड पर मौजूद बटन को हल्का सा प्रैस कर अगले ट्रैक पर व इसे लॉन्ग प्रैस कर लाइट को ऑन व ऑफ कर सकते हैं।

tarbull-superbuddy-rabbito-speaker3
वहीं, नीचे बुक वाले बटन को टैब कर स्टोरी सुनी जा सकता है। इसी बटन को शॉर्ट प्रैस कर स्टोरी प्ले की जा सकती है। वहीं, लॉन्ग प्रैस कर दूसरी स्टोरी फोल्डर में पहुंचा जा सकता है। इस बटन को दो बार प्रैस कर पहले के स्टोरी फोल्डर पर पहुंचा जा सकता है। साथ ही इसके नीचे वाले बटन को प्रैस कर कहानियां सुनी जा सकती हैं जो हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा में हैं। इसके अलावा इसके नीचे मौजूद बटन से अपनी रिकॉर्डिंग को रिकॉर्ड कर सुना जा सकता है। इस बटन को शॉर्ट प्रैस कर रिकर्ड ट्रैक को प्ले, लॉग्न प्रैस कर वॉयस रिकॉर्डिंग को प्ले, शॉर्ट प्रैस कर वॉयस रिकार्डिंग को स्टॉप और दो बार प्रैस कर रिकॉर्डिंग को डिलीट किया जा सकता है।

tarbull-superbuddy-rabbito-speaker2

परफॉर्मेंस

अगर बात करें इसकी परफॉर्मेंस की तो स्पीकर में शानदार साउंड क्वालिटी मिलती है। आप बड़े से रूम में इस स्पीकर से शानदार पर्फोर्मेंस की उम्मीद कर सकते हैं। मैंने इसे 40 प्रतिशत साउंड के साथ यूज किया। आपके घर में यह एक सजावट के तौर पर भी रखा जा सकता है। वहीं टेबल पर या किसी भी प्लेन सताह पर रखने पर इसके गिरने की संभावना कम है। कुल मिलकार कहा जा सकता है कि इस प्रोडक्ट को खासतौर से बच्चों के फोन की लत छुड़ाने के लिए ही बनाया गया है। इसके अलावा यह स्पीकर 2000mAh की बैटरी से लैस है। वहीं, इसे एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक का बैकअप मिलता है। हालांकि, स्पीकर में अगर टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट होता तो ज्यादा अच्छा होता।

super-buddy

प्राइस और सेल

3,499 रुपए की कीमत वाला यह सुपरबडी रैबिटो एक स्मार्ट ऑडियो प्लेयर सिस्टम है, जो बच्चों को स्क्रीन के बिना अपना समय बिताने के लिए प्रोत्साहित करता है। सुपरबडी रैबिटो 2 से 10 साल के बच्चों के लिए बनाया गया है। स्पीकर को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।

लेटेस्ट वीडियो

खरीदें या नहीं?

यदि आपके बच्चे फोन पर ज्यादा समय बीताते हैं और आप इसे लेकर परेशान है तो इस शानदार स्पीकर Tarbull SuperBuddy Rabbito Speaker को खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं यह स्पीकर किसी को गिफ्ट करने के लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन है। इस स्पीकर से बच्चों की भाषा में भी सुधार आएगा। इसके साथ ही यह बच्चों में रचनात्मक सोच और जिज्ञासा को बढ़ाता है।

The post Tarbull SuperBuddy Rabbito Speaker Review: बच्चों में मोबाइल की लत छुड़ाने का काम करेगा ये स्मार्ट स्पीकर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tarbull-superbuddy-rabbito-speaker-review-in-hindi/feed/ 0
BenQ V7050i 4K HDR Laser TV Review: घर पर मूवी हाल के बड़े पर्दे का मजा ! https://www.91mobiles.com/hindi/benq-v7050i-4k-hdr-laser-tv-review/ https://www.91mobiles.com/hindi/benq-v7050i-4k-hdr-laser-tv-review/#respond Mon, 14 Feb 2022 13:23:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75599 मुझे बड़े पर्दे पर मूवी देखना बेहद पसंद है। लेकिन इसके लिए मूवी हाल में जाना पसंद नहीं क्यूँकि तब घर का आराम छोड़कर बाहर निकलना पड़ता है और कोरोना काल में तो वैसे भी बीते कुछ सालों से थियेटर कम ही खुल पाए हैं। अगर आज से कुछ साल पहले मैं आपसे पूछता कि […]

The post BenQ V7050i 4K HDR Laser TV Review: घर पर मूवी हाल के बड़े पर्दे का मजा ! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मुझे बड़े पर्दे पर मूवी देखना बेहद पसंद है। लेकिन इसके लिए मूवी हाल में जाना पसंद नहीं क्यूँकि तब घर का आराम छोड़कर बाहर निकलना पड़ता है और कोरोना काल में तो वैसे भी बीते कुछ सालों से थियेटर कम ही खुल पाए हैं।

अगर आज से कुछ साल पहले मैं आपसे पूछता कि घर पर बड़े पर्दे पर एंटरटेनमेंट का मज़ा कैसे लिया जा सकता है? तो शायद आप यही कहते कि इसके लिए सीलिंग माउंटेड प्रोजेक्टर ही लगाना होगा। लेकिन अब जमाना है लेज़र टीवी का जो 120 इंच तक का बड़ा प्रोजेक्शन करने में सक्षम हैं। कमाल की बात ये है ऐसा करने के लिए इसे सीलिंग पर लटकाने की भी ज़रूरत नहीं है। दीवार से केवल कुछ सेंटीमीटर की दूरी पर रख कर एक बड़े प्रोजेक्शन का आनंद लिया जा सकता है।

BenQ V7050i एक हाई-एंड 4K HDR Cinema Projector है जिसकी क़ीमत लगभग ₹5,49,000 है।

BenQ V7050i डिज़ाइन:

डिजाइन में लेज़र प्रोजेक्टर आम प्रोजेक्टर के मुक़ाबले थोड़े बड़े होते हैं। फिर भी BenQ V7050i (L15.3 x W18.9 x H6.3 इंच) का डिज़ाइन आपको निराश नहीं करेगा। देखने में इसकी तुलना आप एक छोटे डेस्कटॉप से भी कर सकते हैं, जिसे बड़े आराम से किसी भी टेबल पर रखा जा सकता है। इसमें सामने की तरफ़ प्लेन फ़ैब्रिक दिया गया है जिसके पीछे स्पीकर्स दिए गए हैं। यहीं पर दाईं ओर BenQ का लोगो भी लगा है।
प्रोजेक्टर की दोनों साइड्स पर कूलिंग फ़ैन की ओपनिंग दी गई है। वहीं पीछे की ओर सभी पोर्ट्स दिए गए हैं। जिसमें 2xHDMI 2.0, 3xUSB-A और एक पावर पिन पोर्ट शामिल है।

BenQ V7050i का टॉप सबसे आकर्षक है। यहाँ पर एक स्लाइडर रूफ़ दी गई है। जो प्रोजेक्टर को ऑन करने पर खुलती है और इसी के नीचे प्रोजेक्टर लेंस मौजूद है। लेंस की सेफ्टी के लिहाज़ से रूफ़ कवर एक अच्छा फ़ीचर है।
यह लेज़र टीवी 2 रिमोट के साथ आता है – एक रिमोट से आप प्रोजेक्टर को पूरी तरह कंट्रोल कर सकते हैं। जबकि दूसरा रिमोट प्रोजेक्टर के साथ आने वाली BenQ QS01 Android TV डोंगल का है। जी हाँ, V7050i में इन बिल्ट Android TV नहीं मिलता है, बल्कि इसके लिए प्रोजेक्टर के साथ में आने वाली BenQ डोंगल का इस्तेमाल करना पड़ता है। हालांकि डोंगल के रिमोट से ही प्रोजेक्टर को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

फ़ीचर और सॉफ़्टवेयर:

BenQ स्टिक में मिलने वाला Android TV अच्छे से काम करता है। मार्केट में आने वाली दूसरी डोंगल के मुक़ाबले ये फ़ास्ट और रेस्पॉन्सिव है। इसमें आपको Amazon Prime और YouTube जैसी स्ट्रीमिंग ऐप प्री-इन्स्टॉल्ड मिलती है। साथ ही आप अपनी कोई भी पसंदीदा ऐप को गूगल प्ले स्टोर के ज़रिए आसानी से इंस्टॉल भी कर सकते हैं।
गूगल असिस्टेंट की हॉट की रिमोट कंट्रोल पर दी गयी है, जिसकी मदद से वॉयस कमांड के ज़रिए भी टीवी को कंट्रोल किया जा सकता है।

हालाँकि एक मुख्य परेशानी यह भी है कि Android TV पर Netflix का नेटिव सपोर्ट नहीं मिलता है। जिसकी वजह से आपको थर्ड-पार्टी ऐप और प्ले स्टोर की मदद लेनी पड़ती है।

परफॉर्मेंस:

जब बात Laser TV या Projector की हो रही हो तो सबसे ज़रूरी इमेज और पिक्चर क्वालिटी होती है। V7050i पर ये दोनों ही बेहतरीन मिलती है। यह लेज़र टीवी Deep Black लेवल, वाइब्रेंट कलर और शार्प पिक्चर क्वालिटी डिलीवरी करता है। प्रोजेक्टर में एक स्पेशल ब्राइट सिनेमा मोड दिया गया है। जिससे दिन के समय या फिर लाइट ऑन होने पर भी कंटेंट देखा जा सकता है। लेकिन किसी भी दूसरे प्रोजेक्टर की तरह लो-लाइट में ज्यादा बेहतर डिस्प्ले नज़र आती है।

display
यह एक 4K UHD प्रोजेक्टर है, जो 1,920 x 1,080 DLP चिप के साथ Pixel Shifting करके 3,840 x 2,160 तक का रेज़लूशन सपोर्ट करता है। आसान शब्दों में इमेज HD to 4K कन्वर्ट होती है, लेकिन असली 4K क्वालिटी और इस क्वालिटी में अंतर ना के बराबर ही है।
BenQ V7050i में HDR10 और HLG, दोनों का सपोर्ट मौजूद है लेकिन यहाँ Dolby Vision का सपोर्ट नहीं दिया गया है। हालांकि इस कीमत पर अन्य किसी भी प्रोजेक्टर में Dolby Vision नहीं मिलता है।

 

ऑडियो क्वालिटी:

V7050i में Tivoli के बिल्ट-इन स्पीकर दिए गए हैं, जिसमें दो 5-वॉट के वर्चुअल सराउंड साउंड स्पीकर शामिल है। स्पीकर की साउंड लाउड और क्लीयर तो है लेकिन यहाँ आपको Bass इफ़ेक्ट इतना नहीं मिलता है। कुल-मिलाकर स्पीकर औसत काम करते हैं। लेकिन अगर आपको एक पूरा सिनेमैटिक मजा चाहिए तो साउंड बार पर अलग से खर्च करना ही होगा।

फ़ैसला:

अगर आप सिनेमा लवर है और घर पर बड़ा लिविंग रूम है, तब BenQ V7050i आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसमें बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी के साथ Tru-Cinematic एक्सपीरियंस मिलता है। हालाँकि अगर इसमें Built-In Android TV दे दिया जाता तो यूजर एक्सपीरियंस ज्यादा बेहतर हो सकता था।
V7050i की कीमत है ₹5,49,000 और किसी भी 120 इंच टीवी की कीमत के मुकाबले यह लगभग आधी है। प्रोजेक्टर के साथ कंपनी 120 इंच की ALR स्क्रीन और Android TV Dongle भी मुहैया करा रही है।

 

The post BenQ V7050i 4K HDR Laser TV Review: घर पर मूवी हाल के बड़े पर्दे का मजा ! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/benq-v7050i-4k-hdr-laser-tv-review/feed/ 0
2 सितंबर को लॉन्च होगा Xiaomi का सस्ता फोन Redmi 9A, कीमत होगी 7000 रुपये के करीब https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9a-to-launch-in-india-on-2-september-sale-price-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9a-to-launch-in-india-on-2-september-sale-price-specs/#respond Fri, 28 Aug 2020 08:57:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=48125 4 सितंबर से यह फोन बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

The post 2 सितंबर को लॉन्च होगा Xiaomi का सस्ता फोन Redmi 9A, कीमत होगी 7000 रुपये के करीब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कल ही खबर आई थी कि टेक कंपनी Xiaomi इंडिया में Redmi 9 स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद इसी सीरीज़ में एक और नया फोन जोड़ने की तैयारी कर रही है जिसे Redmi 9i नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं आज इस खबर को अफवाह करार देते हुए शाओमी ने साफ कर दिया है कि कंपनी सीरीज़ में नया स्मार्टफोन तो ला रही है लेकिन इसे रेडमी 9आई नहीं बल्कि Redmi 9A नाम के साथ लॉन्च कर दिया जाएगा। फोन की जानकारी देते हुए शाओमी ने यह घोषणा भी कर दी है कि रेडमी 9ए आने वाली 2 सितंबर को इंडिया में एंट्री ले लेगा।

Xiaomi Redmi 9A आने वाली 2 सितंबर को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को कंपनी ‘देश का स्मार्टफोन’ टाईटल के साथ टीज़ कर रही है। शाओमी ने बताया है कि 2 सितंबर को लॉन्च होने के बाद 4 सितंबर से यह फोन बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। बता दें कि रेडमी 9ए अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है जो इंडिया में भी लो बजट सेग्मेंट में ही उतारा जाएगा।

Redmi 9A

अंर्तराष्ट्रीय बाजार में रेडमी 9ए की बात करें तो इसमें 6.53-इंच HD+ (1600×720) एलसीडी डिसप्ले वॉटरड्रॉप नॉच वाला दिया गया है। इसके अलावा फोन में नया 2GHz MediaTek Helio G25 चिपसेट दिया गया है। यह चिपसेट कम बजट वाले स्मार्टफोन में पावरफुल गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। इसके अलावा चिपसेट HyperEngine टेक्नोलॉजी और आईएमजी पावरवीआर GE8320 GPU से लैस है। फोन में 2जीबी की रैम और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

Xiaomi Redmi 9A to launch in india on 2 september sale price specs

फोटोग्राफी के लिए Redmi 9A में वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल बैक में दिया गया है। इस सेटअप में एक सिंगल 13MP कैमरा सेंसर और एलईडी फ्लैश लाइट है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP सेल्फी कैमरा फ्रंट पर दिया गया है। इतना ही नहीं फोन में ट्रिपल कार्ड स्लॉट सिम ट्रे है। इसका मतलब फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के साथ ही दो सिम का इस्तेमाल का एक समय पर किया जा सकता है। Redmi 9A में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी और यह फोन Android 10 with MIUI 11 पर कार्य करता है।

Xiaomi Redmi 9

शाओमी रेडमी 9 की बात करें तो इस फोन को कंपनी की ओर से दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कीमत की बात करें तो फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,999 रुपये तथा 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। फोन के फुल फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए आगे दिए लिंक पर क्लिक करें (Redmi 9)

The post 2 सितंबर को लॉन्च होगा Xiaomi का सस्ता फोन Redmi 9A, कीमत होगी 7000 रुपये के करीब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9a-to-launch-in-india-on-2-september-sale-price-specs/feed/ 0
लो बजट के बेस्ट ऑप्शन्स में से एक Truke Yoga Power और Truke Fit 1 https://www.91mobiles.com/hindi/truke-yoga-power-neckband-fit-1-tws-wireless-bluetooth-headphones-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/truke-yoga-power-neckband-fit-1-tws-wireless-bluetooth-headphones-review-in-hindi/#respond Fri, 24 Jan 2020 13:28:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40195 Truke ब्रांड ने अपने दोनों ही प्रोडक्ट्स बेहद कम दाम पर पेश किए हैं जो यूजर्स को शानदार अनुभव प्रदान करते हैं।

The post लो बजट के बेस्ट ऑप्शन्स में से एक Truke Yoga Power और Truke Fit 1 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज के दौर में जहां गानों का अंदाज बदला है वहीं इन्हें सुनने का जरिया भी पहले से एडवांस हो गया है। तार से बंधे हुए ईयरफोन के ज्यादा लोग ब्लूटूथ हेडफोन को तवज्जो देते हैं। वायरलेस तरीके से गाने सुनने के शौकिन भी दो तरह के होते हैं, एक वो जो ब्लूटूथ हेडफोन को गर्दन पर टांग कर रखते हैं और एक वो जो पूरी तरह से लाइट यानि ट्रूली वायरलेस ईयरबड को पसंद करते हैं। टेक कंपनी Truke ने ऐसे दोनों यूजर्स को टारगेट करते हुए पिछले दिनों भारतीय बाजार में दो नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। कंपनी की ओर से वायरलेस ब्लूटूथ हेडफोन को जहां Truke Yoga Power नाम से लॉन्च किया गया है वहीं ट्रूली वायरलेस ईयरबड को कंपनी ने Truke Fit 1 नाम के साथ बाजार में उतारा है। Truke ब्रांड ने अपने दोनों ही प्रोडक्ट्स बेहद कम दाम पर पेश किए हैं जो लो बजट में यूजर्स को शानदार अनुभव प्रदान करते हैं। आगे हमनें 3 प्वाइंट्स में इन दोनों ही प्रोडक्ट्स का फर्स्ट इंप्रेशन और रिव्यू लिखा है जिसे पढ़कर आप जान पाएंगे के बड़े नामों के बीच Truke कितना शानदार साबित हुआ है। रिव्यू शुरू करने से पहले आपको बता दें कि Truke Yoga Power जहां मार्केट में सिर्फ 999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है वहीं Truke Fit 1 को महज़ 1,199 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Truke Yoga Power

1. फर्स्ट इंप्रेशन

Truke Yoga Power ब्लू और ब्लैक कलर में लॉन्च हुआ है और हमें ब्लू कलर वाला मॉडल रिव्यू के लिए मिला। योगा पावर नेकबैंड के साथ आता है जो काफी फ्लैक्सिबल है। सॉफ्ट और फ्लैक्सिबल होने के चलते इसके टूटने या गलत मुड़ने को डर नहीं रहता है। नेकबैंड काफी ग्लॉसी फिनिश वाली है जो देखने में अच्छी लुक देती है। वायर के जरिये ईयरबड नेकबैंड से कनेक्ट है। देखने में ईयरबड बलकी यानि साईज़ में थोड़े बड़े लगते हैं। ये ईयरबड क्वॉड स्पीकर के साथ आते हैं यानि हर ईयरबड पर दो स्पीकर लगे हुए हैं। Truke Yoga Power के ईयरबड मैग्नेटिक है जो एक अच्छी बात कही जाएगी। नेकबैंड की दाईं स्ट्रैप पर कंट्रोलर बटन लगा है, जिसपर प्ले/पॉज़, वॉल्यूम अप और वॉल्यूम डाउन फंक्शन मौजूद है। इस कंट्रोलर पर माइक्रोफोन और यूएसबी पोर्ट भी मौजूद है। Truke Yoga Power स्पलैश प्रूफ है जो जॉगिंग व एक्सरसाईज़ के दौरान इसके यूज़ के लिए फायदेमंद है। बॉक्स में आपको अतिरिक्त ईयरबड कैप के साथ यूएसबी केबल भी मिलेगी।

2. कनेक्टिविटी

Truke Yoga Power ब्लूटूथ 5.0 से लैस हैं जो 8 से 10 मीटर तक की दूरी पर रखे प्राइमरी डिवाईस के साथ कनेक्ट रहते है। ये हेडफोन एंडरॉयड व आईफोन दोनों तरह के मोबाइल के साथ आसानी से पेयर होकर कनेक्ट हो जाते हैं। हेडफोन की अच्छी बात यह भी है कि डिवाईस से कुछ देर तक डिस्कनेक्ट रहने पर यह अपने आप स्लीप मोड पर चले जाते हैं और पावर की दबाने पर दोबार एक्टिव होते है। इससे बैटरी बैकअप अच्छा बना रहता है। Truke Yoga Power को ऑपरेट करना भी आसान है। पावर बटन को लॉग प्रैस करने पर ये ऑन/ऑफ होते हैं। कंपनी ने इस हेडफोन को वॉयस नोटिफिकेशन के साथ पेश किया है जो हर डिवाईस कनेक्शन को नोटिफाई करती है। Truke Yoga Power एक्स्ट्रनल नॉइज कैंसलेशन फीचर से लैस है जो बाहर के शोरशराबे से म्यूजिक में डिस्टर्बेंस पैदा नहीं होने देता है। कंपनी ने इसे बूस्ट बास तकनीक के साथ पेश किया है। Truke Yoga Power में 360एमएएच की बैटरी दी गई है जो 20 घंटे तक का प्लेइंग टाईम देने का दावा करती है।

3. क्वॉलिटी

Truke Yoga Power का डिजाईन देखने में बेशक औसत लगता है लेकिन इस क्वॅालिटी बेहद शानदार है। नेकबैंड की फ्लेक्सिबिलिटी इसके रफ यूज़ को भी आसान कर देती है। बैंड स्ट्रेप पर बनी फंक्शन की इसी एक्सेसेबल है जिन्हें आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसी कंट्रोल पैनल पर लगे माइक की क्वॉलिटी भी शानदार है। कॉलिंग के दौरान बात करने में कोई परेशानी नहीं होती है। साउंड क्वॉलिटी की बात करें तो यहां Truke Yoga Power थोड़ा फीका लगा। हेडफोन की वॉल्यूम तो लाउड है लेकिन बेस व रिदम की थोड़ी कमी है। क्वॉड स्पीकर होने के बावजूद साउंड क्वॉलिटी थोड़ा निराश करती है। किसी स्पेशल बीट के लिए यदि कोई गाना सुनना चाहते हैं तो यूजर्स को समझौता करना पड़ेगा। Truke Yoga Power का बैटरी बैकअप हमें काफी अच्छा लगा। एक घंटे के चार्ज में आप दिनभर के यूज़ के बाद भी दो दिन से ज्यादा इसका यूज़ कर सकते हैं। सिर्फ 999 रुपये में Truke Yoga Power को अच्छी च्वाइस कहा जा सकता है।

Truke Fit 1

1. फर्स्ट इंप्रेशन

Truke Fit 1 को भी कंपनी ने ब्लू और ब्लैक कलर में लॉन्च किया है और दोनों ही रंगों में यह ईयरबड काफी जंचता है। फिट 1 ईयरबड और ईयरबड दोनों को हार्ड प्लास्टिक बॉडी पर पेश किया गया है और ये एक ही रंग के बने है। प्लास्टिक होने के चलते केस और ईयरबड दोनों ही वज़न में काफी हल्के हैं। केस औसत साईज़ का है जिसमें आगे की ओर एलईडी लाईट दी गई है तथा पीछे की ओर यूएसबी पोर्ट मौजूद है। यह एलईडी लाईट Truke Fit 1 केस की बैटरी प्रतिशत को दिखाती है। ईयरबड की बात करें तो इसकी बॉडी साईज में थोड़ी बड़ी लगी जो कान में लगाने पर बाहर से बड़ी नज़र आ रही थी। दोनों ईयरबड पर नोटिफिकेशन लाईट मौजूद है। Truke Fit 1 में दोनों ही ईयरबड पर बटन दिया गया है जिनका लॉग प्रेस करने के इन्हें ऑन किया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि इनका यूज़ स्टीरियो और मोनो दोनों मोड पर किया जा सकता है। बॉक्स में यूजर्स को अतिरिक्त ईयरबड कैप के साथ माइक्रो यूएसबी केबल भी दी जा रही है। Truke Fit 1 स्पलैश प्रूफ है जो इसे पानी से सुरक्षित रखता है। Truke Fit 1 के लिए हम कह सकते हैं कि युवा यूजर्स तक पहुॅंच बनाने के लिए कंपनी को इसकी लुक पर अभी और काम करना होगा।

truke yoga power neckband fit 1 tws wireless bluetooth headphones review in hindi

2. कनेक्टिविटी

Truke Fit 1 TWS ईयरबड है। यहां TWS का मतलब True Wireless Stereo से है। कपंनी ने अपने इस डिवाईस को ब्लूटूथ 5.0 से लैस किया है जो 10 मीटर तक की दूरी से भी आपके स्मार्टफोन से कनेक्ट रहते हैं। ईयरबड को केस से निकालते ही ये अपने आप ऑन हो जाते हैं। ये ईयरबड स्टीरियो और मोनो दोनों मोड पर काम करते हैं लिहाजा दोनों ईयरबड को उनपर लगे बटन से ऑन करना होगा। अच्छी बात यह है कि ईयरबड ऑन करने पर ये बेहद तेजी से एक दूसरे से कनेक्ट हो जाते हैं। वहीं Truke Fit 1 को फोन से कनेक्ट करने के लिए प्राइमरी ईयरबड को एक्सेस करना होगा। यह डिवाईस फोन से भी आसानी से पेयर होकर कनेक्ट होते हैं। फिट 1 ईयरबड वॉयस नोटिफिकेशन देते हैं तथा साथ ही यह डिवाईस माइक्रोफोन से लैस है जो गूगल व सिरी जैसे पसर्नल असिस्टेंट को भी एक्सेस करता है। Truke Fit 1 को भी कंपनी ने इसे बूस्ट बास तकनीक के साथ पेश किया है। Truke Fit 1 ईयरबड केस को कंपनी ने 300एमएएच की बैटरी से लैस किया हे वहीं राईट व लेफ्ट दोनों ईयरबड 50एमएएच की बैटरी से लैस है। यानि केस को एक बार फुल चार्ज करने पर यह तीन बार ईयरबड को चार्ज कर सकता है।

3. क्वॉलिटी

आज बाजार में 1,000 से 1,500 रुपये की रेंज में अनेंको ईयरबड मौजूद है ऐसे में Truke Fit 1 लुक के मामले में थोड़ा पीछे रह जाता है। ईयरबड्स का वज़न काफी कम है लेकिन इसकी शेप की वजह से इन्हें कानों में लगाने पर ईयरबड बाहर से थोड़ा हैवी नज़र आते हैं। दोनों ईयरबड अलग अलग फंक्शन पर काम करते हैं। कॉलिंग हो या म्यूज़िक एक्सेस कुछ फीचर्स जहां दाएं ईयरबड से एक्सेस होते हैं तो कुछ बाएं ईयरबड से। इस ट्रूलीवायरलेस ईयरबड का डिजाईन औसत है वहीं म्यूज़िक व साउंड क्वॉलिटी में इसे अच्छा कहा जाएगा। ईयरबड की कंट्रोलिंग जहां अच्छी है वहीं माइक की क्वॉलिटी भी बेहतर है। वॉयस कमांड हो या कॉलिंग, दोनों कंडिशन में आवाज साफ रहती है। Truke Fit 1 की बैटरी लाईफ शानदार है। एक बार केस चार्ज करने के बाद हमनें इसका औसत यूज़ किया जो 4 दिनों तक चला। स्ट्रीरियो व मोनो दोनों मोड पर काम करना Truke Fit 1 की बड़ी खूबी कहा जाएगी। कुल मिलाकर 1,199 रुपये की कीमत पर Truke Fit 1 लेना घाटे का सौदा नहीं है लेकिन यूजर्स साथ ही कुछ अन्य ऑप्शन्स भी तलाश सकते हैं।

The post लो बजट के बेस्ट ऑप्शन्स में से एक Truke Yoga Power और Truke Fit 1 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/truke-yoga-power-neckband-fit-1-tws-wireless-bluetooth-headphones-review-in-hindi/feed/ 0