tech | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 04 Mar 2023 10:48:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Flying Taxi : चाइनीज कंपनी XPeng ने दुबई में टेस्ट किया फ्लाइंग टैक्सी, देखें वीडियो https://www.91mobiles.com/hindi/video-chinese-company-xpeng-tests-flying-taxi-in-dubai/ https://www.91mobiles.com/hindi/video-chinese-company-xpeng-tests-flying-taxi-in-dubai/#respond Tue, 11 Oct 2022 06:41:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=90149 XPeng दुनियाभर में कई सारे फ्लाइंग ऑटोमोबाइल प्रोजेक्ट XPeng X2 को चला रहा है।

The post Flying Taxi : चाइनीज कंपनी XPeng ने दुबई में टेस्ट किया फ्लाइंग टैक्सी, देखें वीडियो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Flying Taxi : चाइनीज कंपनी ने सोमवार को इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी को टीज किया है। फ्लाइंग टैक्सी को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए पेश किया गया है। कंपनी का कहना है कि इसकी मदद से पेसेंजर कम समय में जल्दी से अपने डेस्टिनेशन पर पहुंच सकते हैं। इस फ्लाइंग टैक्सी को चीन की कंपनी XPeng Inc ने पेश किया है। XPeng दुनियाभर में कई सारे फ्लाइंग ऑटोमोबाइल प्रोजेक्ट XPeng X2 को चला रहा है। समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक़, फ्लाइंग टैक्सी प्रोजेक्ट में अब तक कुछ ही संख्या में सफल यात्री टेस्ट हुए हैं।

फ्लाइंग टैक्सी प्रोजेक्ट के इस डेमोनस्ट्रेशन की झलक से पता चलता है कि संभवत: एक दिन कटिंग एज टेक्नोलॉजी की मदद से पेसेंजर शहरों के ट्रैफ़िक से भरे सड़कों के ऊपर से उड़कर अपनी गंतव्य तक पहुँच सकते हैं। कंपनी ने सोमवार को एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक ख़ाली कॉकपिट का इस्तेमाल किया गया था। यह मानवयुक्त फ्लाइंग टेस्ट को असल में जुलाई 2021 में आयोजित किया गया था।

इस मॉर्डन डिज़ाइन पेसेंजर व्हीकल में दो पेसेंजर के लिए जगह है, जिसमें आठ फ़ैन उपलब्ध हैं। कंपनी के मुताबिक़, इस फ्लाइंग व्हीकल की टॉप स्पीड 130KMpH हो सकती है।  यह भी पढ़ें : भारतीय कंपनी ने किया कमाल, पेश की एशिया की पहली हाइब्रिड फ्लाइंग कार

फ्लाइंग टैक्सी : एयरोप्लेन और हेलीकॉप्टर से कितना अलग है?

फ्लाइंग टैक्सी पॉइंट टू पॉइंट पिकअप और ड्रॉप फ़ैसिलिटी ऑफ़र करता है। सबकी एयरोप्लेन्स को टेक ऑफ और लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट की ज़रूरत होती है। वहीं हैलीकॉप्टर वर्टिकली टेक ऑफ और लैंड होता है, जिसके लिए भी कुछ जगह निर्धारित होती हैं। वहीं ये इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल कहीं पर भी वर्टिकल लैंड और टेक ऑफ कर सकता है। ई-फ्लाइंग टैक्सी को सेफ, क्विक, फास्ट और पर्यावरण फ्रेंडली डिज़ाइन के लिए तैयार किया गया है। यह भी पढ़ें : 2022 में आ सकती है दुनिया की पहली Flying Car, खूबियां जानकर हो जाएंगे हैरान

फ्लाइंग टैक्सी के लिए करना होगा इंतजार

फ्लाइंग टैक्सी अभी अपनी शुरुआती दौर में है। ऐसे में फ्लाइंग टैक्सी उद्योग को काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें बैटरी बैकअप, सिक्योरिटी प्रोब्लम, एरियल ट्रैफ़िक कंट्रोल और इंफ्रास्टेक्चर जैसी बुनियादी ज़रूरतें शामिल हैं। इसके साथ ही इस सर्विस को अफोर्डेबल बनाना भी काफ़ी ज़रूरी है।

The post Flying Taxi : चाइनीज कंपनी XPeng ने दुबई में टेस्ट किया फ्लाइंग टैक्सी, देखें वीडियो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/video-chinese-company-xpeng-tests-flying-taxi-in-dubai/feed/ 0
24 जून को लॉन्च होगा वीवो का नया स्मार्टफोन Vivo V21e, जानें डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21e-to-launch-in-india-on-24-june-with-8gb-ram-know-specs-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21e-to-launch-in-india-on-24-june-with-8gb-ram-know-specs-price-sale/#respond Mon, 21 Jun 2021 07:11:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=61235 Vivo V21e फोन 8GB RAM + 128GB Storage के साथ लॉन्च किया जाएगा।

The post 24 जून को लॉन्च होगा वीवो का नया स्मार्टफोन Vivo V21e, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo ने पिछले हफ्ते ही अनाउंस कर दिया था कि कंपनी इंडियन मार्केट के लिए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जिसे Vivo V21e नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस फोन का प्रोमोशन इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली द्वारा किया जा रहा है। बीते दिनों वीवो ने इस फोन की फोटोज़ को टीज़न ईमेज को इंटरनेट पर शेयर किया था वहीं आज कंपनी ने वीवो वी21ई की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। Vivo V21e स्मार्टफोन आने वाली 24 जून को इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा।

Vivo V21e इंडिया लॉन्च

वीवो वी21ई स्मार्टफोन आने वाली 24 जून को भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिये बताया है कि 24 जून को वीवो इंडिया एक ऑनलाइन ईवेंट का आयोजन करेगी जो शाम को 5 बजे शुरू होगा। इस वर्चुअल ईवेंट के मंच से Vivo V21e स्मार्टफोन भारतीय बाजार में एंट्री लेगा। फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और सेल की घोषणा भी इसी दिन यानी 24 जून को कीमत जाएगी।

Vivo V21e फोन की कीमत

वीवो के आने वाले फोन वी21ई का प्राइस ट्वीटर पर एक टिपस्टर द्वारा शेयर किया गया है। इस लीक में बताया गया है कि Vivo V21e फोन भारतीय बाजार में 8GB RAM मैमोरी के साथ लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 128GB Storage देखने को मिलेगी। लीक में बताया गया है कि इस फोन वेरिएंट की कीमत 24,990 रुपये होगी। हालांकि हमें उम्मीद है कि वीवो वी21ई फोन भारत में एक से अधिक वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 6,000mAh बैटरी, 20MP सेल्फी + 64MP रियर कैमरे वाला Samsung Galaxy M32 इंडिया में लॉन्च, कीमत 14,999 रुपये से शुरू

Vivo V21e की स्पेसिफिकेशन्स

Vivo V21e स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह फोन 6.44-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ FHD+ पिक्सल रेजलूशन के साथ पेश किया जा सकता है। भारत में यह फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ Dimensity 700 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। इस चिपसेट के साथ यह फोन Geekbench और Google Play Console की लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। Google Play Console लिस्टिंग में यह फोन 8GB RAM के साथ स्पॉट किया गया था जो Android 11 पर रन करेगा।

Vivo V21e to launch in india on 24 june with 8GB RAM know specs price sale

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP और सेकेंडरी कैमरा 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल का हो सकता है। वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। Vivo V21e 5G स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी दिया जा सकती है, जो 44W फास्ट चार्ज सपोर्ट करेगा।

The post 24 जून को लॉन्च होगा वीवो का नया स्मार्टफोन Vivo V21e, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-v21e-to-launch-in-india-on-24-june-with-8gb-ram-know-specs-price-sale/feed/ 0
मोटो जी6 प्ले 21 मई को होगा भारत में लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर होगी एक्सक्लूसिव सेल https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g6-play-india-launch-21-may-flipkart-exclusive-in-hindi/ Fri, 18 May 2018 10:00:10 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19884 मोटो जी6 प्ले के कुछ दिनों बाद ही मोटो जी6 इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है।

The post मोटो जी6 प्ले 21 मई को होगा भारत में लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर होगी एक्सक्लूसिव सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला ने तीन दिन पहले ही अपने आॅ​फिशियल इंडियन ट्वीटर हैंडल के जरिये सार्वजनिक किया था कि कंपनी जल्द ही भारत में अपनी मोटो जी6 सीरीज़ शुरू करने जा रही है। मोटोरोला ने बताया था कि कंपनी मोटो जी6 और मोटो जी6 प्ले स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में पेश कर देगी। मोटोरोला ने हालांकि अब तक इन स्मार्टफोंस की लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन एक ताजा लीक में जानकारी मिली है कि कंंपनी आने वाली 21 मई को मोटो जी6 सीरीज़ को भारतीय बाजार में उतार देगी।

टेक वेबसाइट बीजीआर इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में पब्लिश किया है कि मोटोरोला आने वाली 21 मई को भारत में अपना नया स्मार्टफोन मोटो जी6 प्ले लॉन्च करने वाली है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि यह स्मार्टफोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के​ लिए उपलब्ध होगा। गौरतलब है कि इस रिपोर्ट में सिर्फ मोटो जी6 प्ले का ही जिक्र किया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि शायद कंपनी मोटो जी6 प्ले को इंडिया में लॉन्च करने के कुछ दिनों बाद मोटो जी6 का पेश करें।

motorola to launch moto g6 moto g6 plus moto g6 play and moto x5 in mwc

मोटो जी6 प्ले स्मार्टफोन की बात करें तो यह स्मार्टफोन कंपनी की जी6 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन है। यह फोन भी 18:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ उपलब्ध है। मोटो जी6 प्ले में 5.7—इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर उपलब्ध है और इसमें 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 3जीबी रैम और 32जीबी की मैमोरी दी गई है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी जे6 इनफिनिटी डिसप्ले के साथ भारत में हो रहा है लॉन्च, 22 मई से होगी सेल, रिटेल स्टोर्स पर होगा उपलब्ध

मोटो जी6 प्ले में फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जबकि सेल्फी कैमरा 8-मेगापिक्सल का दिया गया है। दोनों कैमरे के साथ आपको फ्लैश मिलेंगे। मोटो जी6 प्ले में पिछले पैनल में आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिलेगा। पावर बैकअप के लिए कंपनी ने इसे 4,000 एमएएच की बैटरी से लैस किया है। बहरहाल मोटो जी6 प्ले के साथ ही मोटो जी6 की पुख्ता लॉन्च डेट के लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post मोटो जी6 प्ले 21 मई को होगा भारत में लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर होगी एक्सक्लूसिव सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ आॅनर वी9 और साथ में आॅनर 8 यूथ एडिशन https://www.91mobiles.com/hindi/honor-v9-and-honor-8-launched-in-hindi/ Wed, 22 Feb 2017 12:40:55 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5254 आॅनर के ये दोनों फोन अपने स्टाईलिश डिजाईन और लुक की वजह से खासे पसंद किए जा रहे हैं।

The post 6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ आॅनर वी9 और साथ में आॅनर 8 यूथ एडिशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आॅनर ने अपनी फ्लैगशिप के तहत एक और स्मार्टफोन आॅनर वी9 लॉन्च कर दिया है। चीन में इस फोन की लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी की ओर से आॅनर 8 लाईट के ही एक और वर्ज़न को आॅनर 8 यूथ एडिशन नाम से पेश किया गया है। आॅनर के ये दोनों फोन अपने स्टाईलिश डिजाईन और लुक की वजह से खासे पसंद किए जा रहे हैं।

आॅनर वी9
आॅनर के नए फोन वी9 के फ़ीचर्स और स्पे​सिफिकेशन्स की बात करें तो यह कंपनी का पहला फोन है जो 3डी ईमेज़िंग तकनीक से लैस है। इस फ़ीचर के चलते यह फोन 3डी मॉडल कैप्चर करने में सक्षम ​है। कंपनी की ओर से फोन 5.7-इंच की क्वॉडएचडी डिसप्ले के साथा मेटल ​यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है।

honor-v9-2

यह फोन एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ किरिन 960 आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को 4जीबी व 6जीबी रैम के साथ 64जीबी तथा 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए जहां इस फोन में 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है। 4जी सपोर्ट के साथ ही यह फोन फिंगरप्रिंट जैसे फ़ीचर्स से लैस है।

आॅनर 8 यूथ एडिशन
आॅनर के इस फोन की बात की जाए तो कपंनी की ओर से इसे मेटल और ग्लास डिजाईन के साथ पेश किया गया है जो 5.2-इंच की फुलएचडी डिसप्ले से लैस है। आॅनर 8 यूथ एडिशन आॅक्टा-कोर हाई-सिलिकॉन किरिन 655 प्रोसेसर पर कार्य करता है।

यह फोन भी कंपनी की ओर से 3जीबी व 4जीबी रैम के साथ 32जीबी, 64जीबी तथा 128जीबी स्टोरेज पर उतारा गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। एंडरॉयड नुगट आधारित यह फोन 4जी वोएलटीई सपोर्टिड है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

honor-v9-1

आॅनर वी9 की कीमत की बात करें तो भारतीय कंरसी अनुसार इस फोन के 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत तकरीबन 25,300 रुपये, 6जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की तकरीबन 29,200 रुपये तथा 6जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 34,000 रुपये के करीब है।

इसी तरह आॅनर 8 यूथ एडिशन के 3जीबी रैम व 32जीबी वाले स्टोरेज का मूल्य तकरीबन 10,700 रुपये, 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वाले मॉडल की कीमत करीब 13,600 रुपये तथा 4जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत तकरीबन 15,550 रुपये है।

The post 6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ आॅनर वी9 और साथ में आॅनर 8 यूथ एडिशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
16-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-c5-pro-leak-in-hindi/ Mon, 06 Feb 2017 08:42:22 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4490 सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो के बारे में एक नई जानकारी सामने आई है। इस फोन को वाईफाई सर्टिफिकेशन के लिए भेजा गया है और वहां से इसका मॉडल नंबर देखा जा सकता है।

The post 16-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कई माह से सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो के बारे में जानकारियां आ रही हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही इस फोन को लॉन्च किया जा सकता है। वहीं आज इस फोन के बारे में एक नई जानकारी सामने आई है। इस फोन को वाईफाई सर्टिफिकेशन के लिए भेजा गया है और वहां से इसका मॉडल नंबर देखा जा सकता है।

16 फरवरी को लॉन्च होगा शाओमी का दमदार फोन

दरअसल सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन गैलेक्सी सी5 प्रो को वाई-फाई सर्टिफिकेशन वेबसाइट वाई-फाई अलायन्स पर देखा गया है जहां इसे एसएम-सी501एक्स मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह डिवाइस सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो को इंटरनेशनल वेरिएंट हो सकता है। आपको बता दें कि अबतक इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर एसएम-सी5010 से ही ​सर्टिफाइड किया जा रहा था।

samsung-galaxy-c5-pro

सैमसंग के इस डिवाईस के इंटरनेशनल वेरिएंट का वाई-फाई सर्टिफाइड होना इस बात की ओर ईशारा करता है कि कंपनी जल्द ही अपने इस फोन को अंर्तराष्ट्रीय बाज़ार में उतार सकती है इस फोन को लेकर अबतक सामने आए लीक्स के अनुसार इस फोन को 2.21गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टाकोर क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया जा स​कता है जो एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर कार्य करेगा।

स्मार्टफोन ऐक्सेसरीज़ जो देंगी आपकी सेल्फी को नया लुक

गैलेक्सी सी5 प्रो के अन्य फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 5.5-इंच की फुलएचडी स्कीन दी जा सकती है तथा यह 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी से लैस हो सकता है फोटोग्राफी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा तथा इतने का ही रियर कैमरा हो सकता है। हालांकि गैलेक्सी सी5 प्रो को लेकर कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन वेबसाईट की लिस्टिंग के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है कि यह फोन जल्द ही अंर्तराष्ट्रीय बाज़ार में कदम रख सकता है।

The post 16-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नए डिजाइन में उपलब्ध होंगे एचटीसी के वाइव सीरीज फोन https://www.91mobiles.com/hindi/htc-vive-will-support-new-design-and-look-in-hindi/ Tue, 10 Jan 2017 07:40:19 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3648 कंपनी अपनी वाइव सीरीज़ के आगामी फोन को डिजाईनर लुक के साथ पेश करेगी।

The post नए डिजाइन में उपलब्ध होंगे एचटीसी के वाइव सीरीज फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाईल फोन मार्केट एक जैसे दिखने वाले स्मार्टफोन्स से बहुत ज़्यादा भर चुकी है। क्या आप भी ऐसा समझते हैं? खैर ताईवानी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी का तो ऐसा ही मानना है। और इसी भेड़चाल को खत्म करने हुए एचटीसी मोबाईल फोन के लुक्स में बेहद रोचक और आर्कषक बदलाव लाने जा रही है। कंपनी अपनी वाइव सीरीज़ के आगामी फोन को डिजाईनर लुक के साथ पेश करेगी।

असूस ज़ेनफोन पेगसस 3एस लॉन्च, यह चलता है लेटेस्ट एंडरॉयड पर

दरअसल ईवीलीक्स नाम की ट्वीटर प्रोफाईल से एचटीसी की एक आॅफिशियल वीडियो लीक की गई है, जिसमें एचटीसी के आगामी फोन के डिजाईन और लुक को और लेकर कंपनी की रणनीति तथा योजना को बताया गया है। वीडियो की खास बात यह भी है कि इसमें एचटीसी वाइव सीरीज़ के नए स्मार्टफोन की झलक भी दिखाई गई है।

90 सेकेंड से ज्यादा लंबी इस वीडियो में एक वर्कशॉप को दिखाया गया है जहां एचटीसी के नए फोन्स के बैक पैनल को नया लुक दिया जा रहा है। वीडियो में फोन को आर्कषक और डिजाईनर लुक देने के लिए कैमिकल, सुपर फाईबर और लिट्मस का प्रयोग किया गया है।
और वाकई में ये फोन अबतक चले आ रहे फोन के बैक पैनल के काफी अलग और ख़ूबसूरत लग रहे हैं। जिस तरह आज फोन को सुंदर और आर्कषक बनाने के ​लिए मोबाईल कवर का इस्तेमाल किया जाता है, उस राह में कंपनी का यह आईडिया काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

फोन बैटरी जल्दी हो रही है खत्म, जानें कैसे करें उसे ठीक

वीडियो के अंत में एचटीसी के आगामी स्मार्टफोन को भी दिखाया गया है जिसके बैक पैनल पर एचटीसी वाइव लिखा हुआ है। अनुमान लगाया जा सकता है कि यह डिवाईस कंपनी का अगला वाइव फोन होगा जो फरवरी में आयोजित होने वाले मोबाईल वर्ल्ड काग्रेंस में प्रदर्शित किया जा सकता है।

The post नए डिजाइन में उपलब्ध होंगे एचटीसी के वाइव सीरीज फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नोकिया के एक और फोन की जानकारी हुई उजागर, 4जीबी रैम से होगा लैस https://www.91mobiles.com/hindi/nokia-z2-plus-leaked-on-geekbench-with-rating-and-4gb-ram-in-hindi/ Tue, 20 Dec 2016 13:16:22 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2715 नोकिया ज़ेड2 प्लस को क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है और इसी के साथ फोन में 1.77 गीगाहर्ट्ज़ क्वॉडकोर प्रोसेसर देखने को मिल सकता हैं। फोन में 4जीबी रैम मैमोरी होने की संभावना है। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर आधारित हो सकता है।

The post नोकिया के एक और फोन की जानकारी हुई उजागर, 4जीबी रैम से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ऐसा लगता है कि 2017 के लिए नोकिया बड़ी तैयारी कर रहा है। आए दिन कंपनी के फोन के बारे में नई जानकारियां मिल रही हैं। अभी कल ही नोकिया सी1 के बारे में लीक आया था वहीं आज नोकिया ज़ेड 2 की जानकारी सामने आई है। यह फोन बेहद ही ताकतवर फीचर से लैस होगा। नोकिया के इस फोन को फीचर्स और स्पोसिफिकेशन रेटिंग के साथ बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है।

गीकबेंच पर लिस्ट हुए नोकिया ज़ेड2 प्लस को सिंगल कोर टेस्टिंग में 2156 तथा मल्टी कोर टेस्टिंग में 5217 स्कोर प्राप्त हुआ है। स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो नोकिया ज़ेड2 प्लस को क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है और इसी के साथ फोन में 1.77 गीगाहर्ट्ज़ क्वॉडकोर प्रोसेसर देखने को मिल सकता हैं। फोन में 4जीबी रैम मैमोरी होने की संभावना है। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर आधारित हो सकता है।

nokia-z2-plus

हालांकि नोकिया के इस फोन को लेकर ​अधिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ दिनों पहले नोकिया के दो स्मार्टफोन्स की लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स पर गौर किया जाए तो ज़ेड2 प्लस उनमें से एक फोन हो सकता है।

फरवरी में नहीं अप्रैल में लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी एस8

एचएमडी ग्लोबल द्वारा अधिकृत नोकिया ब्रांड के अंतर्गत लीक हुए दो फोन 5.2 इंच और 5.5 इंच 2के डिसप्ले वाले थे। जिनमें से एक स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट पर आधारित था। इसलिए कुछ हद तक यह माना जा सकता है कि पहले लीक हुए डिवाईस में से एक नोकिया ज़ेड2 प्लस हो सकता है। गौरतलब है ​कि नोकिया स्मार्टफोन कार्ल जाईज़ लेंस से लैस हो सकता है तथा फोन को वॉटर प्रूफिंग के साथ मेटल यूनिबॉडी डिजाईन में पेश किया जा सकता है।

nokia-z2-plus-1

हालांकि नोकिया की कोई भी जानकारी अभी पुख्ता नहीं कही जा सकती लेकिन आए दिन सामने आने वाले लीक इस बात की ओर जरूर ईशारा करते हैं कि फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल द्वारा बनाए जा रहे नोकिया स्मार्टफोन्स् दमदार फीचर्स से लैस होकर हर बड़े ब्रांड को टक्कर देंगे। फिलहाल उम्मीद की जा रही है कि फरवरी 2017 में होने वाले एमडब्ल्यूसी इवेंट के दौरान नोकिया अपने डिवाईस पेश कर सकता है।

The post नोकिया के एक और फोन की जानकारी हुई उजागर, 4जीबी रैम से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>