Tecno Camon 16 Premier | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 04 Mar 2023 11:12:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 8GB रैम, 48MP डुअल सेल्फी और 64MP क्चॉड रियर कैमरे के साथ इंडिया में लाॅन्च हुआ यह शानदार स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-camon-16-premier-8gb-ram-48mp-dual-selfie-64mp-rear-camera-launch-in-india-price-rs-16999/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-camon-16-premier-8gb-ram-48mp-dual-selfie-64mp-rear-camera-launch-in-india-price-rs-16999/#respond Wed, 13 Jan 2021 08:35:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=52923 यह फोन हीलियो जी90टी चिपसेट पर रन करता है।

The post 8GB रैम, 48MP डुअल सेल्फी और 64MP क्चॉड रियर कैमरे के साथ इंडिया में लाॅन्च हुआ यह शानदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Tecno ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Tecno Camon 16 Premier लाॅन्च किया है। यह स्मार्टफोन स्टाईलिश लुक और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ 6 कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। टेक्नो कैमोन 16 प्रीमियर को कंपनी की ओर से 16,999 रूपये की कीमत पर लाॅन्च किया गया है जो 16 जनवरी से शाॅपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर और आने वाले दिनों में आफलाईन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

कैमरे का कमाल

सबसे पहले फोन के फोटोग्राफी सेग्मेंट की ही बात करें तो टेक्नो कैमोन 16 प्रीमियर क्वाॅड रियर कैमरा और डुअल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए फोन के फ्रंट पैनल पर दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इस सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 105 डिग्री की क्षमता वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है।

Tecno Camon 16 Premier 8gb ram 48mp dual selfie 64mp rear camera launch in india price rs 16999

इसी तरह Camon 16 Premier के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX686 सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर और एक अन्य 2 मेगापिक्सल लेंस मौजूद है। फोन का कैमरा 30fps 4K वीडियो और 960fps सुपर स्लो-मोशन वीडियो रिकाॅर्ड करने की क्षमता रखता है। यह भी पढ़ें: 8 जीबी रैम और 5,000एमएएच बैटरी के साथ सामने आया कम कीमत वाला नया OPPO A93 5G स्मार्टफोन

स्पेसिफिकेशन्स

Tecno Camon 16 Premier के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 20.5ः9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.85 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। टेक्नो का यह नया फोन एंडराॅयड 10 ओएस पर लाॅन्च हुआ है जो 2.05गीगाहर्ट्ज़ क्लाॅक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हीलियो जी90टी चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी76 जीपीयू दिया गया है।

Tecno Camon 16 Premier 8gb ram 48mp dual selfie 64mp rear camera launch in india price rs 16999

कैमोन 16 प्रीमियर को इंडिया में 8 जीबी रैम पर लाॅन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए Tecno Camon 16 Premier 18वाॅट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 4,500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। इस फोन को Glacier Silver कलर में खरीदा जा सकता है।

The post 8GB रैम, 48MP डुअल सेल्फी और 64MP क्चॉड रियर कैमरे के साथ इंडिया में लाॅन्च हुआ यह शानदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-camon-16-premier-8gb-ram-48mp-dual-selfie-64mp-rear-camera-launch-in-india-price-rs-16999/feed/ 0
64MP क्चॉड रियर और 48MP डुअल सेल्फी कैमरे वाला यह कमाल फोन, 13 जनवरी को होगा इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-camon-16-premier-to-launch-in-india-on-13-january-with-64mp-quad-rear-48mp-selfie-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-camon-16-premier-to-launch-in-india-on-13-january-with-64mp-quad-rear-48mp-selfie-camera/#respond Mon, 11 Jan 2021 12:28:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=52847 फोन में 33वॉट फ्लैश चार्जिंग तकनीक से लैस 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 64MP क्चॉड रियर और 48MP डुअल सेल्फी कैमरे वाला यह कमाल फोन, 13 जनवरी को होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कम कीमत में बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स देने वाले Tecno ब्रांड के पास इंडिया का सबसे सस्ता 64 मेगापिक्सल कैमरा, 6.8 इंच डिसप्ले और 5000एमएएच बैटरी से लैस स्मार्टफोन लॉन्च करने का खिताब है। यह कमाल किया था अक्टूबर महीने में लॉन्च हुए Tecno Camon 16 स्मार्टफोन ने, जो 10,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं आज कंपनी ने घोषणा की है कि टेक्नो इस सीरीज़ का एक और नया मॉडल Tecno Camon 16 Premier भी 13 जनवरी को इंडिया में लॉन्च करने जा रही है।

टेक्नो इंडिया ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि कंपनी आने वाली 13 जनवरी को भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जो Tecno Camon 16 Premier नाम के साथ इंडियन मार्केट में एंट्री लेगा। बता दें कि टेक्नो कैमोन 16 प्रीमियर ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है जो 64एमपी क्वॉड रियर कैमरे के साथ ही 48एमपी डुअल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। उम्मीद है कि टेक्नो इंडिया में इस फोन को 15,000 रुपये से कम कीमत पर लॉन्च करेगी और इंडिया में इस फोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स ग्लोबल वेरिएंट के समान ही होगी।

TECNO CAMON 16 Premier

फोन स्पेसिफिकेशन्स की शुरूआत अगर कैमरा सेग्मेंट से ही करें तो इसमें फ्रंट पर दो और बैक में चार सेंसर हैं। रियर में एक 119 डिग्री एंटी-डिस्ट्रोशन सुपर वाइड एंगल 8-मेगापिक्सल कैमरा और मैक्रो लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर, 64-मेगापिक्सल सोनी IMX686 प्राइमरी कैमरा सेंसर, 2-मेगापिक्सल 1080p अल्ट्रा नाइट पोर्टेट लेंस के साथ LED है। वहीं, Tecno Camon 16 Premier में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी कैमरा के लिए फ्रंट में दो सेंसर हैं। इनमें से एक 48-मेगापिक्सल प्राइमरी कैम और 8-मेगापिक्सल का 105 डीग्री अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और डुअल फ्रंंट फ्लैश है।

tecno-camon-16-premier-to-launch-in-india-on-13-january-with-64mp-quad-rear-48mp-selfie-camera

Techno Camon 16 Premier में 6.9-इंच FHD dual डॉट-इन डिसप्ले है जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट, 20:5:9 आस्पेक्ट रेश्यो और HDR10+ सपोर्ट है। ग्लोबल मार्केट में यह 8 जीबी रैम मैमोरी और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया था जिसमें एंडरॉयड 10 ओएस के साथ प्रोसेसिंग के​ लिए मीडियाटेक मीडियाटेक जी90टी चिपसेट मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 33वॉट फ्लैश चार्जिंग तकनीक से लैस 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 64MP क्चॉड रियर और 48MP डुअल सेल्फी कैमरे वाला यह कमाल फोन, 13 जनवरी को होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-camon-16-premier-to-launch-in-india-on-13-january-with-64mp-quad-rear-48mp-selfie-camera/feed/ 0
Tecno Spark Go 2020 हुआ लॉन्च, जानें फुल डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-camon-16-premier-launched-with-48mp-dual-selfie-cameras-know-full-specification-and-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-camon-16-premier-launched-with-48mp-dual-selfie-cameras-know-full-specification-and-price/#respond Fri, 04 Sep 2020 09:21:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=48416 फोन में कई शानदार फीचर्स हैं।

The post Tecno Spark Go 2020 हुआ लॉन्च, जानें फुल डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Tecno ने टेक मंच पर आखिरकार अपने सबसे प्रतीक्षित स्मार्टफोन Camon 16 Premier को लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन की यूएसपी एक क्वाड-कैमरा सेटअप और 90 हर्ट्ज डिसप्ले जैसे फीचर्स हैं। इतना ही नहीं यह हैंडसेट एक टॉप-एंड गेमिंग प्रोसेसर के साथ आता है जो एक बेहतर गेमिंग अनुभव प्रदान करता है। इससे पहले ट्रांजिशन इंडिया ने इस हफ्ते अपना नया और सस्ता हैंडसेट Tecno Spark Go 2020 लॉन्च किया था। आइए आगे आपको Tecno Camon 16 प्रीमियर के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स, डिजाइन और कीमत के बारे में जानकारी देते हैं। हालांकि, अभी इस फोन के इंडिया में पेश किए जाने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

डिजाइन

Camon 16 Premier को कंपनी ने खास डिजाइन के साथ पेश किया है। फोन के फ्रंट में पिल-शेप्ड डुअल सेल्फी होल-पंच डिसप्ले दिया गया है। डिसप्ले के टॉप लेफ्ट पर होल-पंच मौजूद है, जिसमें दो सेल्फी कैमरा सेंसर एक दूसरे से थोड़ी दूरी पर प्लेस हैं। इसके अलावा फोन के फ्रंट पर टॉप और बॉटम में थोड़े बेजल्स देखने को मिलेंगे। हालांकि, राइट और लेफ्ट साइट में कम बेजल्स हैं। डिवाइस के बॉटम में टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और माइक को जगह दी गई है। रियर पैनल पर इस फोन में प्लैगशिप लेवल का चौकोर क्वाड कैमरा मिडल में प्लेस है। फोन के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर बटन प्लेस किया गया है, जिसके नीचे पावर ऑन-ऑफ बटन भी है। इसे भी पढ़ें: अब तक इंडिया में बैन हो चुकी है 200 से भी अधिक चाइनीज ऐप, यहां देखें पूरी लिस्ट

tecno-camon-16-premier-internal-image

6 कैमरा से है लैस

अगर बात करें कैमरा की तो इसमें फ्रंट पर दो और बैक में चार सेंसर हैं। रियर में एक 119 डिग्री एंटी-डिस्ट्रोशन सुपर वाइड एंगल 8-मेगापिक्सल कैमरा और मैक्रो लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर, 64-मेगापिक्सल सोनी IMX686 प्राइमरी कैमरा सेंसर, 2-मेगापिक्सल 1080p अल्ट्रा नाइट पोर्टेट लेंस के साथ LED है।

tecno-camon-16-premier-new

वहीं, Tecno Camon 16 Premier में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी कैमरा के लिए फ्रंट में दो सेंसर हैं। इनमें से एक 48-मेगापिक्सल प्राइमरी कैम और 8-मेगापिक्सल का 105 डीग्री अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और डुअल फ्रंंट फ्लैश है।

स्पेसिफिकेशन्स

Techno Camon 16 Premier में 6.9-इंच FHD dual डॉट-इन डिसप्ले है जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट, 20:5:9 आस्पेक्ट रेश्यो और HDR10+ सपोर्ट है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक MediaTek G90T चिपसेट के साथ Cortex-A76 CPU और माली G76 जीपीयू है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 8GB RAM और 128GB की स्टोरेज दी गई है। इसे भी पढ़ें: Huawei Enjoy 20 और Enjoy 20 Plus लॉन्च, पॉप-अप कैमरे के साथ है 8 जीबी रैम, बड़ी बैटरी और 5G प्रोसेसर

camon-16-premier

हार्डवेयर के साथ हीट कम करने के लिए फोन में नई तकनीक भी दई गई है। जो कि 2 डिग्री तक प्रभावी ढंग से फोन को ठंडा करने में सक्षम है। हैंडसेट में पवार बैकअप के लिए 4,500mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी द्वारा 33W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट है। कंपनी का दावा है कि फ्लैश चार्जर 30 मिनट में 70 प्रतिशत तक चार्ज होने में सक्षम है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो Tecno Camon 16 प्रीमियर में GSM, WCDMA, LTE (FDD, TDD), GPRS, HSPA +, FULL EDGE, GPS, WIFI, FM, BT, और OTG शामिल हैं। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 10 पर HiOS पर चलता है। यह स्मार्टफोन ग्लेशियर सिल्वर, गोमेद ब्लैक, आइस क्रिस्टल ब्लू, मिस्टी ग्रे, क्लाउड व्हाइट और प्यूरिस्ट ब्लू रंग विकल्पों में आता है। हालांकि, अभी तक स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता की घोषणा नहीं की।

The post Tecno Spark Go 2020 हुआ लॉन्च, जानें फुल डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-camon-16-premier-launched-with-48mp-dual-selfie-cameras-know-full-specification-and-price/feed/ 0