Tecno Camon 18P | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 05 Oct 2021 08:10:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Tecno लेकर आया दो नए Mobile Phone Camon 18 और Camon 18P, स्पेसिफिकेशन्स हैं शानदार https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-camon-18-and-camon-18p-launch-specifications-feature-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-camon-18-and-camon-18p-launch-specifications-feature-price-sale/#respond Tue, 05 Oct 2021 08:10:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68196 तीन नए फोन Tecno Camon 18 Premier, Camon 18 और Camon 18P लॉन्च हुए हैं।

The post Tecno लेकर आया दो नए Mobile Phone Camon 18 और Camon 18P, स्पेसिफिकेशन्स हैं शानदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Tecno ने कल अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना प्रोडक्ट प्रोटफोलियो बढ़ाते हुए कैमोन 18 सीरीज़ को पेश किया है। इस सीरीज़ के तहत तीन नए स्मार्टफोन पेश किए गए हैं जिन्होंने Tecno Camon 18 Premier, Tecno Camon 18 और Tecno Camon 18P नाम के साथ एंट्री ली है। ये तीनों मोबाइल फोन कंपनी की ओर से फिलहाल नाइजीरिया में लॉन्च किए गए हैं जो आने वाले दिनों में इंडिया समेत अन्य बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। चलिए जानते हैं क्या है इस नई टेक्नो कैमोन सीरीज़ में खास

Tecno Camon 18 और Camon 18P की specifications

टेक्नो कैमोन सीरीज़ के ये दोनों स्मार्टफोन 1080 x 2460 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.8 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किए गए हैं जो पंच-होल डिजाईन पर बनी है। Tecno Camon 18 की स्क्रीन जहां 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश पर काम करती है वहीं Tecno Camon 18P स्मार्टफोन डिसप्ले 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। ये दोनों मोबाइल फोन Polar Night और Vast Sky कलर में पेश किए गए हैं।

Tecno Camon 18 and Camon 18P launch specifications feature price sale

Tecno ब्रांड के ये दोनों स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुए हैं जो हाईओएस 8.0 पर काम करते हैं। प्रोसेसिंग के लिए कैमोन 18 में जहां मीडियाटेक का हीलियो जी88 चिपसेट दिया गया है वहीं कैमोन 18पी मीडियाटेक हीलियो जी96 चिपसेट के साथ बाजार में आया है। Tecno Camon 18 ने 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ तथा Tecno Camon 18P ने 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ मार्केट में एंट्री ली है। यह भी पढ़ें : Tecno Camon 18 Premier स्मार्टफोन 64MP ट्रिपल रियर कैमरा और 60x हाइपर ज़ूम के साथ लॉन्च, जानें डिटेल

फोटोग्राफी के लिए ये टेक्नो फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। कैमोन 18 में जहां 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है वहीं कैमोन 18पी में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। इसके अलावा फोंस के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नए टेक्नो मोबाइल 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते हैं।

Tecno Camon 18 and Camon 18P launch specifications feature price sale

Tecno Camon 18 और Tecno Camon 18P में सिक्योरिटी के लिए जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए ये दोनों मोबाइल फोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करते हैं। कंपनी की ओर से कैमोन 18 मॉडल को 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है तथा कैमोन 18पी मॉडल 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया गया है।

The post Tecno लेकर आया दो नए Mobile Phone Camon 18 और Camon 18P, स्पेसिफिकेशन्स हैं शानदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-camon-18-and-camon-18p-launch-specifications-feature-price-sale/feed/ 0