Tecno Camon 50 Ultra | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 10 Jul 2026 10:00:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 50MP Selfie कैमरा वाला 5जी फोन Tecno Camon 50 Ultra, 17 जुलाई को होगा इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-selfie-camera-phone-tecno-camon-50-ultra-launching-in-india-on-17-july/ https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-selfie-camera-phone-tecno-camon-50-ultra-launching-in-india-on-17-july/#respond Fri, 10 Jul 2026 10:00:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199649 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

टेक्नो ने मार्च महीने में अपना प्रीमियम मोबाइल फोन Tecno Camon 50 Ultra 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था। अब यह मोबाइल फोन इंडिया आ रहा है। कंपनी की ओर से घोषणा कर दी गई है कि कैमोन 50 अल्ट्रा 17 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा। ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट सहित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म […]

The post 50MP Selfie कैमरा वाला 5जी फोन Tecno Camon 50 Ultra, 17 जुलाई को होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक्नो ने मार्च महीने में अपना प्रीमियम मोबाइल फोन Tecno Camon 50 Ultra 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था। अब यह मोबाइल फोन इंडिया आ रहा है। कंपनी की ओर से घोषणा कर दी गई है कि कैमोन 50 अल्ट्रा 17 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा। ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट सहित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर इस मोबाइल की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है जहां Camon 50 Ultra की लॉन्च डेट सहित कई अन्य फीचर्स का भी खुलासा हुआ है।

Camon 50 Ultra लॉन्च डिटेल

टेक्नो कैमोन 50 अल्ट्रा 17 जुलाई को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। इस मोबाइल का सॉफ्ट लॉन्च के जरिये भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। 17 जुलाई की दोपहर 12 बजे Tecno Camon 50 Ultra की कीमत और सेल डिटेल्स पर से पर्दा उठाया जाएगा। यह मोबाइल अमेजन पर लिस्ट हो गया है जिससे साफ होता है कि कैमोन 50 अल्ट्रा की बिक्री इसी शॉपिंग साइट पर होगा। यह अपकमिंग 5जी फोन भारतीय बाजार में Nebula Titanium, Cypress Green और Misty Purple कलर में बिकेगा।

Camon 50 Ultra स्पेसिफिकेशन्स

जैसा कि हमने पहले ही बताया टेक्नो कैमोन 50 अल्ट्रा ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुका है लिहाजा इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पहले से ही सार्वजनिक है। इस टेक्नो मोबाइल को Silk-Flow डिजाइन पर बनाया गया है। यह मोबाइल 4नैनोमीटर प्रोसेस पर बने MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट पर काम करता है जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

Tecno Camon 50 Ultra 5G फोन के ग्लोबल मॉडल में LPDDR5X RAM लगाई गई है जो इंडियन मॉडल में भी दी जा सकती है। यानी यह स्मार्टफोन मल्टीटास्किंग को स्मूथली हैंडल कर सकता है। कंपनी इस फोन को Extended RAM टेक्नोलॉजी के साथ लेकर आएगी जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर उसकी रैम पावर को डबल कर सकती है। भारतीय कस्टमर्स को इस फोन में एंड्रॉयड 16 आधारित HiOS 16 मिल सकता है।

इस टेक्नो के 5जी फोन में 1208 x 2644 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह Curved AMOLED डिस्प्ले है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही 2304Hz PWM डिमिंग और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर कोर्निंग Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन लेयर दी गई है। ग्लोबल मार्केट में यह मोबाइल ProXDR आई-केयर टेक्नोलॉजी के साथ लाया गया है जो आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करती है।

फोटोग्राफी के लिए Camon 50 Ultra 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल Sony LYT700C मेन ओआईएस सेंसर दिया गया है जो 50-मेगापिक्सल 3x Telescope Periscope सेंसर और 8-मेगापिक्सल Ultra wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

पावर बैकअप के​ लिए टेक्नो कैमोन 50 अल्ट्रा 5जी फोन 6500mAh बैटरी सपोर्ट करता है। ग्लोबल मार्केट में कंपनी इसे 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आई थी और इंडियन यूजर्स को भी यही मिल सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। बताते चलें कि ग्लोबल मॉडल की थिकनेस 7.75mm है और उम्मीद है कि इंडियन मॉडल भी इतना ही स्लीम होगा। बहरहाल Tecno Camon 50 Ultra 5G की फुल डिटेल्स आप 91मोबाइल्स पर पढ़ सकते हैं।

The post 50MP Selfie कैमरा वाला 5जी फोन Tecno Camon 50 Ultra, 17 जुलाई को होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-selfie-camera-phone-tecno-camon-50-ultra-launching-in-india-on-17-july/feed/ 0
Dimensity 7400 और 12GB RAM के साथ Tecno Camon 50 Ultra हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-camon-50-ultra-geekbench-dimensity-7400-12gb-ram/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-camon-50-ultra-geekbench-dimensity-7400-12gb-ram/#respond Wed, 21 Jan 2026 08:15:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=188964 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Tecno अपने प्रीमियम स्मार्टफोन Tecno Camon 50 Ultra को लॉन्च करने की तैयारी में लग रहा है। यह स्मार्टफोन Geekbench लिस्टिंग पर मॉडल नंबर CN7c के साथ स्पॉट हुआ है। जिससे इसके प्रोसेसर, रैम और सॉफ्टवेयर से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ गई है। इस प्लेटफार्म पर आने से उम्मीद है कि आगामी टेक्नो मॉडल […]

The post Dimensity 7400 और 12GB RAM के साथ Tecno Camon 50 Ultra हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Tecno अपने प्रीमियम स्मार्टफोन Tecno Camon 50 Ultra को लॉन्च करने की तैयारी में लग रहा है। यह स्मार्टफोन Geekbench लिस्टिंग पर मॉडल नंबर CN7c के साथ स्पॉट हुआ है। जिससे इसके प्रोसेसर, रैम और सॉफ्टवेयर से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ गई है। इस प्लेटफार्म पर आने से उम्मीद है कि आगामी टेक्नो मॉडल मिड-रेंज सेगमेंट में दमदार परफॉरमेंस के साथ एंट्री ले सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Geekbench स्कोर की बात करें तो Tecno Camon 50 Ultra ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1082 और मल्टी-कोर टेस्ट में 3257 अंक हासिल किए हैं। इस स्कोर से लगता है कि आगामी फोन रोज के काम के साथ मल्टीटास्किंग और परफॉरमेंस का अच्छा अनुभव दे सकता है। लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें चार कोर 2.00GHz और चार हाई-परफॉरमेंस कोर 2.60GHz की क्लॉक स्पीड पर दिखे हैं।

प्रोसेसर डिटेल्स से लगता है कि Tecno Camon 50 Ultra में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया जा सकता है, जिसे Mali-G615 MC2 GPU के साथ जोड़ा जा सकता है। Geekbench लिस्टिंग में यह भी कंफर्म हुआ है कि फोन में करीब 12GB रैम दी जाएगी, जो इस सेगमेंट में इसे बढ़िया ऑप्शन बना सकता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Tecno Camon 50 Ultra Android 16 पर रन करता हुआ नजर आया है। इस OS के साथ ग्राहकों को बेहतर सिक्योरिटी, स्मूथ एक्सपीरियंस और नए फीचर्स मिलने की उम्मीद की जा सकती है।

हालांकि Geekbench लिस्टिंग में कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन Camon सीरीज के पैटर्न को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि Tecno इस फोन में एडवांस कैमरा फीचर्स, बड़ा AMOLED डिस्प्ले और बड़ी बैटरी प्रदान कर सकता है।

Tecno Camon 50 Ultra उन ग्राहकों के लिए लाया जा सकता है जो मिड-रेंज सेगमेंट में पावरफुल स्मार्टफोन चाहते हैं। इसकी 12GB RAM और लेटेस्ट Android 16 के चलते भी यह फोन यूजर्स को लुभा सकता है। हालांकि और खूबियां सामने आने के बाद ही हम आपको सही सुझाव दे पाएंगे।

लॉन्च के बाद Tecno Camon 50 Ultra का मुकाबला संभावित तौर पर Redmi Note 15, Realme Narzo 90 और iQOO Z10R से हो सकता है। यदि इसकी कीमत कम रहती है तो यह वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन बन सकता है। अगर आपको टेक्नो ब्रांड का फोन लेना है तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Dimensity 7400 और 12GB RAM के साथ Tecno Camon 50 Ultra हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-camon-50-ultra-geekbench-dimensity-7400-12gb-ram/feed/ 0