Tecno Phantom Ultimate G Fold | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 18 Jul 2025 05:22:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 इस Tri-Fold फोन में है टैबलेट जैसी बड़ी स्क्रीन, Tecno ने पेश किया फैंटम अल्टीमेट जी फोल्ड कॉन्सेप्ट https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-phantom-ultimate-g-fold-concept-unveiled-2/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-phantom-ultimate-g-fold-concept-unveiled-2/#respond Fri, 18 Jul 2025 05:18:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=178499 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

TECNO ने अपना लेटेस्ट और सबसे अलग Tri-Fold कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन TECNO PHANTOM Ultimate G Fold Concept पेश कर दिया है। इसमें आपको टैबलेट जैसी बड़ी स्क्रीन देखने को मिलती है। इसमें इनवर्ड फोल्डिंग G-स्टाइल डिजाइन है, जिससे इसका प्राइमरी डिस्प्ले दो बार अंदर की ओर मुड़ता है। इससे स्क्रीन को स्क्रैच और डैमेज से सुरक्षा […]

The post इस Tri-Fold फोन में है टैबलेट जैसी बड़ी स्क्रीन, Tecno ने पेश किया फैंटम अल्टीमेट जी फोल्ड कॉन्सेप्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • फोल्ड होने पर डिवाइस 11.49mm और अनफोल्ड होने पर मात्र 3.49mm का है।
  • इसमें इनोवेटिव G-स्टाइल डिजाइन इनवर्ड डुअल फोल्डिंग डिस्प्ले है।
  • इसका 9.94-इंच क्रीज-फ्री डिस्प्ले टैबलेट जैसा अनुभव देता है।

TECNO ने अपना लेटेस्ट और सबसे अलग Tri-Fold कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन TECNO PHANTOM Ultimate G Fold Concept पेश कर दिया है। इसमें आपको टैबलेट जैसी बड़ी स्क्रीन देखने को मिलती है। इसमें इनवर्ड फोल्डिंग G-स्टाइल डिजाइन है, जिससे इसका प्राइमरी डिस्प्ले दो बार अंदर की ओर मुड़ता है। इससे स्क्रीन को स्क्रैच और डैमेज से सुरक्षा मिल जाती है। इसमें कई दमदार फीचर्स भी हैं। आइए, आगे अनोखे फोन की डिटेल्स जानते हैं।

TECNO PHANTOM Ultimate G Fold Concept की डिटेल्स

  • TECNO PHANTOM Ultimate G Fold Concept में सेकेंडरी कवर डिस्प्ले भी दिया गया है जो आपको जरुरी जानकारी ऊपर ही देने में सक्षम है।
  • PHANTOM Ultimate G Fold में कस्टम-इंजीनियर्ड डुअल-हिंग तकनीक है जिसमें एक छोटा वॉटरड्रॉप हिंग और एक बड़ा प्राइमरी हिंग उपयोग हुआ है। जब डिवाइस फोल्ड होता है, तो छोटा हिंग स्क्रीन के राइट साइड को बिना किसी गैप के अंदर की ओर मोड़ता है, जबकि बड़ा हिंग बचे हुए हिस्से को ऊपर से फोल्ड करने में मदद करता है। इसका सेल्फ-लॉकिंग मैकेनिज्म इसे सुरक्षित भी बनाता है।
  • बड़े हिंग में लगे डुअल-कैमरा डिजाइन से यह डिवाइस मल्टी-एंगल होवरिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे इसे आंशिक रूप से फोल्ड करके मिनी वर्कस्टेशन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है जैसे वीडियो कॉल, डॉक्यूमेंट एडिटिंग या अन्य उपयोगी काम के लिए भी यह सही साबित होगा।
  • फोन पूरी तरह से अनफोल्ड होने पर बड़ा 9.94-इंच फ्लैट डिस्प्ले और क्रीज-फ्री एक्सपीरियंस देता है। इसके साथ ही डिवाइस जेब में रखने लायक स्मार्टफोन से एक टैबलेट साइज के रूप में बदला जा सकता है।
  • TECNO PHANTOM Ultimate G Fold Concept की फोल्डेड थिकनेस मात्र 11.49mm है, जो कई डुअल-फोल्ड स्मार्टफोन जितना ही पतला है। वहीं, जब यह पूरी तरह से ओपन होता है, तो इसकी मोटाई सिर्फ 3.49mm है। ब्रांड का दावा है कि यह दुनिया का सबसे पतला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन है। यह डिजाइन 2000 MPa की अल्ट्रा-हाई-स्ट्रेंथ स्टील हिंग और 0.3mm मोटाई वाली टाइटन फाइबर बैक कवर जैसी अत्याधुनिक सामग्री की वजह से बना है।
  • डिवाइस में हाई-परफॉर्मेंस चिपसेट, ट्रिपल कैमरा सिस्टम और 5000mAh से ज्यादा की बैटरी जैसी फीचर्स दिए गए हैं।

बताते चलें कि TECNO ने साल 2024 में PHANTOM ULTIMATE 2 नामक अल्ट्रा-थिन ट्रिपल-फोल्ड फोन बनाया था जिसे MWC 2025 में दिखाया गया था। वहीं, अब PHANTOM Ultimate G Fold Concept आ गया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह डिवाइस MWC 2026 में शोकेस होगा।

The post इस Tri-Fold फोन में है टैबलेट जैसी बड़ी स्क्रीन, Tecno ने पेश किया फैंटम अल्टीमेट जी फोल्ड कॉन्सेप्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-phantom-ultimate-g-fold-concept-unveiled-2/feed/ 0
डुअल इनवर्ड ट्राई-फोल्ड डिजाइन से लैस Tecno Phantom Ultimate G Fold, जानें डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-phantom-ultimate-g-fold-concept-unveiled/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-phantom-ultimate-g-fold-concept-unveiled/#respond Sat, 12 Jul 2025 05:30:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=178070 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Tecno ने अपना पहला ट्राई-फोल्ड कॉन्सेप्ट फोल्डेबल फोन पेश किया है, जिसका नाम Tecno Phantom Ultimate G Fold Concept है। इस डिवाइस में डुअल इनवर्ड फोल्डिंग मैकेनिज्म दिया गया है, जिससे यूजर्स दो पैनल्स को खोलकर आसानी से एक टैबलेट साइज डिस्प्ले का उपयोग कर सकते हैं। यह कॉन्सेप्ट Phantom Ultimate 2 Tri-Fold Concept का […]

The post डुअल इनवर्ड ट्राई-फोल्ड डिजाइन से लैस Tecno Phantom Ultimate G Fold, जानें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Tecno Phantom Ultimate G Fold Concept को खोलने पर यह एक टैबलेट के आकार का डिस्प्ले प्रदान करेगा।
  • Phantom Ultimate G Fold का फोल्डिंग मैकेनिज्म Huawei Mate XT से बिल्कुल अलग है।
  • Tecno Phantom Ultimate G Fold Concept से जुड़ी और जानकारी जुलाई के मिड तक सामने आ सकती है।

Tecno ने अपना पहला ट्राई-फोल्ड कॉन्सेप्ट फोल्डेबल फोन पेश किया है, जिसका नाम Tecno Phantom Ultimate G Fold Concept है। इस डिवाइस में डुअल इनवर्ड फोल्डिंग मैकेनिज्म दिया गया है, जिससे यूजर्स दो पैनल्स को खोलकर आसानी से एक टैबलेट साइज डिस्प्ले का उपयोग कर सकते हैं। यह कॉन्सेप्ट Phantom Ultimate 2 Tri-Fold Concept का अगला संस्करण है, जिसे ब्रांड ने पिछले साल शोकेस किया था।

9to5Google की रिपोर्ट के अनुसार, Tecno ने यह जानकारी एक प्रेस रिलीज के जरिए शेयर दी है, जो कि जुलाई 2025 में होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट से ठीक पहले जारी की गई थी। कंपनी ने घोषणा की है कि Phantom Ultimate G Fold Concept को जुलाई मध्य में आधिकारिक रूप से पेश किया जाएगा। जो लोग नहीं जानते उनके लिए बता दें कि ‘Phantom’ सीरीज Tecno की हाई-एंड और फ्लैगशिप स्मार्टफोन की लाइनअप है, जिसमें Phantom X2, Phantom V Flip2, और Phantom V Fold2 जैसे डिवाइसेज शामिल हैं। इनमें से Phantom V Fold2 फिलहाल ब्रांड का नवीनतम फोल्डेबल फोन है, जो बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Huawei Mate XT से अलग, जो कि चीन में एक लोकप्रिय और कमर्शियल रूप से उपलब्ध ट्राई-फोल्ड फोन है, Tecno Phantom G Fold Concept को अंदर की तरफ फोल्ड किया जाएगा ताकि इसके फ्लेक्सिबल डिस्प्ले को नुकसान से बचाया जा सके। Mate XT का फोल्डिंग मैकेनिज्म बाहर की ओर होता है और यह एक ही डिस्प्ले का उपयोग कई फॉर्म फैक्टर्स के लिए करता है जैसे सिंगल स्क्रीन, डुअल-स्क्रीन, और ट्रिपल-स्क्रीन मोड। वहीं, Phantom G Fold में एक डेडिकेटेड कवर स्क्रीन दी गई है, जैसे किसी पारंपरिक फोल्डेबल फोन में होती है। अंदर मौजूद फ्लेक्सिबल डिस्प्ले को खोलकर इसे टैबलेट साइज व्यू में बदला जा सकता है, जिससे यूजर्स को एक बड़ा और एक्सपैंडेड व्यू मिलता है।

Image credit: IceUniverse/X

आधिकारिक घोषणा से ठीक पहले, टिप्स्टर Ice Universe ने Tecno Phantom G Fold Concept के डिजाइन की कई तस्वीरें साझा की हैं। टिप्स्टर ने यह भी बताया है कि यह फोल्डेबल फोन फिलहाल सिर्फ एक कॉन्सेप्ट डिवाइस रहेगा और कंपनी का इसे मास प्रोडक्शन में लाने का कोई प्लान नहीं है। तस्वीरों का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि यह ट्राई-फोल्ड फोन पूरी तरह से खोलने पर काफी स्लिम दिखाई देता है, और पीछे से देखने पर इसकी बॉडी तीन हिस्सों में विभाजित है, जिन्हें हिंजेस (hinges) के जरिए जोड़ा गया है।

Image caption: IceUniverse/X

जब Phantom G Fold को पूरी तरह से खोला जाता है, तो इसका बायां हिस्सा एक बड़ी कवर डिस्प्ले के साथ आता है, जिसकी ऊंचाई और चौड़ाई एक पारंपरिक स्मार्टफोन जैसी प्रतीत होती है। मध्य भाग में हॉरिज़ॉन्टली अलाइन्ड ट्रिपल कैमरा सेटअप और LED फ्लैशलाइट दी गई है, जबकि दायां हिस्सा पूरी तरह खाली दिखाई देता है। हालांकि बैटरी की सटीक क्षमता अभी ज्ञात नहीं है, लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा है कि डिवाइस के हर हिस्से में अलग-अलग बैटरी यूनिट हो सकती है, जो मिलकर इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को पावर देती हैं।

एक अन्य खबर में, Samsung के President और Head of Mobile eXperience, TM Roh ने बताया है कि कंपनी इस साल अपना बहुप्रतीक्षित ट्राई-फोल्ड फोन लॉन्च करेगी। हालांकि इसके नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अफवाहों के मुताबिक इसे Galaxy G Fold कहा जा सकता है और यह भी संभवतः एक डुअल-इनवर्ड फोल्डेबल फोन होगा।

जब भी Tecno अपने ट्राई-फोल्ड फोन को मार्केट में लाने का फैसला करेगा, तो उम्मीद की जा सकती है कि यह डिवाइस Samsung और अन्य ब्रांड्स की तुलना में काफी कम कीमत पर उपलब्ध होगा। Tecno के अब तक के रिकॉर्ड को देखते हुए, कंपनी अपने फोल्डेबल फोंस की कीमत प्रतिस्पर्धियों से कम रखती है। उदाहरण के तौर पर, Phantom V Fold 2 को ₹89,990 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, जबकि उसी समय Galaxy Z Fold 6 की कीमत ₹1,64,999 थी। ऐसा ही कुछ Tecno के ट्राई-फोल्ड फोन के साथ भी हो सकता है।

The post डुअल इनवर्ड ट्राई-फोल्ड डिजाइन से लैस Tecno Phantom Ultimate G Fold, जानें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-phantom-ultimate-g-fold-concept-unveiled/feed/ 0