Tecno Phantom X2 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Mar 2023 11:29:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5000 रुपये डिस्काउंट के साथ Tecno Phantom X2 की पहली सेल आज, देखें ऑफर्स https://www.91mobiles.com/hindi/5000-rs-discount-on-tecno-phantom-x2-first-sale-starts-today-amazon-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/5000-rs-discount-on-tecno-phantom-x2-first-sale-starts-today-amazon-india/#respond Mon, 09 Jan 2023 04:59:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=95712 Tecno Phantom X2 की सेल आज दोपहर 12 बजे Amazon India पर शुरू होगी। टेक्नो के इस फोन पर डिस्काउंट के साथ मिल रहा एक साल का अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन

The post 5000 रुपये डिस्काउंट के साथ Tecno Phantom X2 की पहली सेल आज, देखें ऑफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Tecno Phantom X2 की पहली सेल आज अमेजन इंडिया पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी।
  • पहली सेल के दौरान Tecno Phantom X2 स्मार्टफोन पर 5000 रुपये का स्पेशल डिस्काउंट मिल रहा है।
  • टेक्नो के इस दमदार स्मार्टफ़ोन में मीडियाटेक का Dimensity 9000 प्रोसेसर दिया गया है।

Tecno Phantom X2 की आज पहली सेल है। यह सेल अमेजन पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। टेक्नो का फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन को कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही ग्लोबल और इंडियन मार्केट में लॉन्च किया था। टेक्नो के इस दमदार स्मार्टफ़ोन की प्री-बुकिंग 2 जनवरी से शुरू हो चुकी थी लेकिन आज 9 जनवरी से फ़ोन की बिक्री शुरू हो जाएगी। फ़र्स्ट सेल के दौरान कंपनी बॉयर्स के लिए कई धमाकेदार ऑफर्स लेकर आई है। आज हम आपको Tecno Phantom X2 स्मार्टफोन सेल, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर जानकारी दे रहे हैं।

Tecno Phantom X2 कीमत और सेल ऑफर्स

Tecno Phantom X2 स्मार्टफोन को भारत में 39,999 रुपये की स्पेशल लॉन्च प्राइस में पेश किया गया है। टेक्नो के इस फोन की बिक्री अमेजन इंडिया पर आज 9 जनवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसके साथ ही कंपनी 31 जनवरी तक बॉयर्स को खास ऑफर दे रही है।

tecno phantom x2 sale

टेक्नो के फ्लेगशिप स्मार्टफ़ोन Tecno Phantom X2 स्मार्टफोन के पहली सेल के मौके पर कंपनी 5,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही हैं। इसके साथ ही कंपनी बॉयर्स को 12 महीने का Amazon Prime Membership भी ऑफर कर रही है। वहीं अमेजन से फोन को 6,667 रुपये प्रतिमाह की ईएमआई पर भी ख़रीदा जा सकता है।

Tecno Phantom X2 की खूबियां

टेक्नो के लेटेस्ट फ्लैगशिप Phantom X2 स्मार्टफोन में 6.8-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें कर्व ऐज मिलते हैं। इसके साथ ही फोन की डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+, आस्पेक्ट रेश्यो 20.5:9 और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही यह डिस्प्ले Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आती है। इस फोन को मीडियाटेक के Dimensity 9000 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।

tecno-phantom-x2-price

Tecno Phantom X2 स्मार्टफोन में 256 GB की UFS 3.1 स्टोरेज और 8GB की LPDDR5 रैम दी गई है। टेक्नो का यह फोन Android 12 पर आधारित HiOS 12.1 पर रन करता है। फोन में 5160mAh की बैटरी और 45W क्विक चार्ज सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Redmi Note 12 5G स्मार्टफोन की कीमत ही नहीं कैमरा भी करता है निराश, ये हैं सबसे बेस्ट ऑप्शन

टेक्नो के Phantom X2 स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 64MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 13MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का तीसरा कैमरा सेंसर दिया गया है।

The post 5000 रुपये डिस्काउंट के साथ Tecno Phantom X2 की पहली सेल आज, देखें ऑफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5000-rs-discount-on-tecno-phantom-x2-first-sale-starts-today-amazon-india/feed/ 0
17GB RAM ताकत वाला TECNO PHANTOM X2 इंडिया में लॉन्च, मिलेगा 32MP सेल्फी कैमरा और 5160mAh बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-phantom-x2-launched-in-india-with-mediatek-dimensity-9000-check-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-phantom-x2-launched-in-india-with-mediatek-dimensity-9000-check-price-specifications/#respond Mon, 02 Jan 2023 09:43:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=95315 TECNO PHANTOM X2 launched in india with MediaTek Dimensity 9000 check price specifications

The post 17GB RAM ताकत वाला TECNO PHANTOM X2 इंडिया में लॉन्च, मिलेगा 32MP सेल्फी कैमरा और 5160mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • TECNO PHANTOM X2 39,999 रुपये में लॉन्च हुआ है।
  • इस फोन में MediaTek Dimensity 9000 5G चिपसेट दिया गया है।
  • यह टेक्नो मोबाइल 64MP रियर और 32MP सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।

टेक्नो ब्रांड ने आज भारतीय बाजार में अपना सबसे महंगा स्मार्टफोन उतारा है। कंपनी की ओर से TECNO PHANTOM X2 इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। यह हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जिसकी कीमत 39,999 रुपये है। टेक्नो फैंटम एक्स2 5जी फोन में MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट के साथ 12GB RAM, 64MP Camera और 45W 5,160mAh Battery दी गई है। फोन के प्राइस व स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

TECNO PHANTOM X2 launched in india with MediaTek Dimensity 9000 check price specifications

TECNO PHANTOM X2 Price

टेक्नो फैंटम एक्स2 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 12 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत 39,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन में 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। TECNO PHANTOM X2 आज से ही देश में प्रीबुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया है। इस फोन की सेल 9 जनवरी से शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर शुरू हो जाएगी जिसे Mars Orange और Stardust Grey कलर में खरीदा जा सकेगा।

TECNO PHANTOM X2 launched in india with MediaTek Dimensity 9000 check price specifications

TECNO PHANTOM X2 Specification

  • 6.8” FHD+ Flexible AMOLED
  • 12GB+5GB RAM
  • MediaTek Dimensity 9000
  • 64MP Rear + 32MP Selfie Camera
  • 45W 5,160mAh Battery

TECNO PHANTOM X2 launched in india with MediaTek Dimensity 9000 check price specifications

यह टेक्नो मोबाइल 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 6.8 इंच की फुलएचडी+ डुअल कर्व्ड डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह फोन स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 360हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। डिस्प्ले में पी3 कलर गामुट जैसे फीचर्स मिलते हैं तथा मजबूती प्रदान करने के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस से प्रोटेक्ट किया गया है।

TECNO PHANTOM X2 launched in india with MediaTek Dimensity 9000 check price specifications

TECNO PHANTOM X2 एंड्रॉयड आधारित हाईओएस 2.0 पर लॉन्च हुआ है जिसमें 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डिमेनसिटी 9000 प्रोसेसर दिया गया है जो 3.05गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। इस फोन में 5जीबी एक्सटेंडेड रैम दी गई है जिसके चलते फैंटम एक्स2 17जीबी रैम पर परफॉर्म कर सकता है। इस मोबाइल में LPDDR5 RAM और UFS3.1 ROM दिया गया है।

TECNO PHANTOM X2 launched in india with MediaTek Dimensity 9000 check price specifications

फोटोग्राफी के लिए टेक्नो फैंटम एक्स2 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल थर्ड सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

TECNO PHANTOM X2 launched in india with MediaTek Dimensity 9000 check price specifications

पावर बैकअप के लिए यह टेक्नो मोबाइल 5,160एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। इस फोन को 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि इस फोन की लार्ज बैटरी सिर्फ 20 मिनट में ही 50 प्रतिशत से ज्यादा चार्ज हो सकती है।

The post 17GB RAM ताकत वाला TECNO PHANTOM X2 इंडिया में लॉन्च, मिलेगा 32MP सेल्फी कैमरा और 5160mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-phantom-x2-launched-in-india-with-mediatek-dimensity-9000-check-price-specifications/feed/ 0
Tecno Phantom X2 5G इस प्राइस पर हो सकता है भारत में लॉन्च, Dimensity 9000 से होगा लैस https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-phantom-x2-price-in-india-rs-26999-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-phantom-x2-price-in-india-rs-26999-leaked/#respond Fri, 23 Dec 2022 10:52:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=94762 Tecno Phantom X2 प्राइस इन इंडिया 26,999 रुपये बताया गया है।

The post Tecno Phantom X2 5G इस प्राइस पर हो सकता है भारत में लॉन्च, Dimensity 9000 से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Tecno Phantom X2 प्राइस इन इंडिया 26,999 रुपये बताया गया है।
  • यह फोन जनवरी 2023 में भारत में लॉन्च होगा।
  • टेक्नो फैंटम एक्स2 5जी फोन MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर पर काम करता है।
  • 64MP ट्रिपल रियर और 32MP Selfie Camera दिया गया है।

टेक्नो ने बीते दिनों टेक मंच पर अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए ‘फैंटम एक्स2’ सीरीज़ को पेश किया था। इस सीरीज़ के तहत दो 5G Phone Phantom X2 और Phantom X2 Pro लॉन्च हुए हैं जो ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध हो चुके हैं। नए साल 2023 में ये दोनों टेक्नो फोन भारतीय बाजार में भी एंट्री लेंगे। कंपनी ने फिलहाल इंडिया लॉन्च डेट का खुलासा तो नहीं किया है लेकिन एक नए लीक में इन मोबाइल फोन का इंडिया प्राइस लीक हो गया है।

tecno phantom x2 price in india rs 26999 leaked

Tecno Phantom X2 प्राइस इन इंडिया

टिपस्टर पारस गुगलानी ने टेक्नो फैंटम एक्स2 5जी फोन के इंडिया प्राइस की जानकारी दी है। लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 26,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। यह फोन के 8GB RAM + 256GB storage वेरिएंट की कीमत हो सकती है। हालांकि फोन के ग्लोबल प्राइस को देखते हुए यह भी माना जा रहा है कि 26 हजार की कीमत फोन का स्पेशल लॉन्च प्राइस भी हो सकता है जो ऑफर्स के बाद बनेगा। यानी वास्तविक ब्रिकी इससे महंगे में होगी।

Tecno Phantom X2 सीरीज की स्पेसिफिकेशन्स

Tecno Phantom X2

  • 6.8 FHD+ Curved डिस्प्ले
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर
  • 32MP Selfie Camera
  • 64MP + 13MP + 2MP Rear Camera
  • 45W 5,160mAh battery

Tecno Phantom X2 Pro

  • 6.8 FHD+ Curved डिस्प्ले
  • 12GB RAM + 256GB Storage
  • MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर
  • 32MP Selfie Camera
  • 50MP + 50MP + 13MP Rear Camera
  • 45W 5,160mAh battery

Tecno Phantom X2 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन में 6.8 इंच का FHD+ Curved Display दिया गया है। इन दोनों फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 360Hz है जो Corning Gorilla Glass Victus Protection सपोर्ट के साथ आता है। दोनों ही फोन में मीडियाटेक का Dimensity 9000 5G प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए Mali-G710 MC10 GPU दिया गया है। टेक्नो के ये दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित HiOS 12.0 पर रन करते हैं।

tecno phantom x2 price in india rs 26999 leaked

Tecno Phantom X2 और X2 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। बेस मॉडल में प्राइमरी कैमरा 64MP का है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 13MP का सेकेंडरी लेंस और 2MP का लेंस दिया गया है। वहीं प्रो मॉडल में 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ 50MP पोर्टेट लेंस और 13MP कैमरा के साथ पेश किया गया है। टेक्नो के दोनों ही स्मार्टफ़ोन में 32MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

tecno phantom x2 price in india rs 26999 leaked

Tecno Phantom X2 स्मार्टफोन में 8GB की रैम और 256GB UFS 3. स्टोरेज दिया गया है। वहीं X2 Pro स्मार्टफोन में 12GB का रैम और 256GB स्टोरेज दिया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन में 5GB वर्चुअल रैम सपोर्ट दिया गया है। दोनों ही फोन में Vapor Chamber Cooling System और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए ये 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,160एमएएच बैटरी सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी डिपार्टमेंट की बात करें तो फोन में 5G, 4G, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.3, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

The post Tecno Phantom X2 5G इस प्राइस पर हो सकता है भारत में लॉन्च, Dimensity 9000 से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-phantom-x2-price-in-india-rs-26999-leaked/feed/ 0
Tecno Phantom X2 और Phantom X2 Pro धाकड़ स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुए लॉन्च, जानें खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-phantom-x2-and-tecno-phantom-x2-pro-launched-check-specifications-and-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-phantom-x2-and-tecno-phantom-x2-pro-launched-check-specifications-and-price/#respond Wed, 07 Dec 2022 12:27:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=93487 Tecno Phantom X2 और Phantom X2 Pro स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 9000 5G प्रोसेसर दिया गया है।

The post Tecno Phantom X2 और Phantom X2 Pro धाकड़ स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुए लॉन्च, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Tecno ने भारत अपनी Phantom X2 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। Tecno ने इस सीरीज़ के दो स्मार्टफ़ोन Phantom X2 और Phantom X2 Pro लॉन्च किए हैं। Phantom X2 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आते है। टेक्नो के दोनों ही स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9000 5G प्रोसेसर के साथ आता है। इन दोनों स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स क़रीब-क़रीब एक जैसी हैं। हालाँकि दोनों स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स अलग-अलग हैं। Tecno Phantom X2 में जहां 64MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं X2 Pro स्मार्टफ़ोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। टेक्नो के दोनों ही स्मार्टफ़ोन में 5GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया गया है। यहां हम आपको Tecno Phantom X2 और X2 Pro दोनों स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Tecno Phantom X2 सीरीज स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स

Tecno Phantom X2 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन में 6.8 इंच का FHD+ Curved Display दिया गया है। इन दोनों फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 360Hz है जो Corning Gorilla Glass Victus Protection सपोर्ट के साथ आता है। दोनों ही फोन में मीडियाटेक का Dimensity 9000 5G प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए Mali-G710 MC10 GPU दिया गया है। टेक्नो के ये दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित HiOS 12.0 पर रन करते हैं।

tecno-phantom-x2-and-x2-pro-price

Tecno Phantom X2 स्मार्टफोन में 8GB की रैम और 256GB UFS 3. स्टोरेज दिया गया है। वहीं X2 Pro स्मार्टफोन में 12GB का रैम और 256GB स्टोरेज दिया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन में 5GB वर्चुअल रैम सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी डिपार्टमेंट की बात करें तो फोन में 5G, 4G, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.3, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। Phantom X2 और X2 Pro दोनों ही फोन में Vapor Chamber Cooling System और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Tecno Phantom X2 और X2 Pro दोनों ही फोन में 5160mAh की बैटरी और 45W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Gujarat And Himachal Pradesh Results Live : जानें कब और कहां देखें गुजरात और हिमाचल प्रदेश के रिजल्ट लाइव

कैमरा सेटअप की बात करें तो Tecno Phantom X2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ आता है। प्राइमरी कैमरा के साथ 13MP का सेकेंडरी लेंस और 2MP का लेंस दिया गया है।

Tecno Phantom X2 Pro स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इस फोन प्राइमरी कैमरा के साथ 50MP पोर्टेट लेंस और 13MP कैमरा के साथ पेश किया गया है। टेक्नो के दोनों ही स्मार्टफ़ोन में 32MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : 13GB रैम और 50MP कैमरा वाला Tecno Pova 4 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Tecno Phantom X2 और X2 Pro कीमत

Tecno Phantom X2 स्मार्टफोन को 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस फोन को दुबई में 2699 SAR (करीब 59000 रुपये) में पेश किया गया है। वहीं Phantom X2 Pro को 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 3499 SAR (करीब 76,700 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। Tecno Phantom X2 स्मार्टफोन भारत में दिसंबर महीने के अंत और Tecno Phantom X2 Pro को जनवरी महीने में पेश किया जा सकता है।

The post Tecno Phantom X2 और Phantom X2 Pro धाकड़ स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुए लॉन्च, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-phantom-x2-and-tecno-phantom-x2-pro-launched-check-specifications-and-price/feed/ 0
Exclusive: 11,999 रुपये में लॉन्च होगा Tecno Pova 4, 6000mAh Battery और 8GB RAM से होगा लैस https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-tecno-pova-4-price-in-india-will-be-11999-know-launch-date-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-tecno-pova-4-price-in-india-will-be-11999-know-launch-date-and-specifications/#respond Thu, 01 Dec 2022 13:07:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=93178 Tecno Pova 4 Price 11,999 रुपये होगा और फोन इंडिया में 7 दिसंबर को लॉन्च होगा। टेक्नो पोवा 4 Memory fusion टेक्नोलॉजी के साथ मार्केट में आएगा जो इसे 13GB RAM की पावर प्रदान करेगा।

The post Exclusive: 11,999 रुपये में लॉन्च होगा Tecno Pova 4, 6000mAh Battery और 8GB RAM से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक्नो कंपनी ने कुछ समय पहले ही टेक मार्केट में Tecno Pova 4 लॉन्च किया था जो अब भारतीय बाजार में उपलब्ध होने वाला है। कंपनी की घोषणा से पहले 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि टेक्नो पोवा 4 स्मार्टफोन इंडिया में 7 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा तथा Tecno Pova 4 Price 11,999 रुपये होगा। टेक्नो पोवा 4 में Memory fusion टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी जिसके साथ यह स्मार्टफोन 13GB RAM (8GB+5GB) की पावर प्रदान करेगा।

91मोबाइल्स को सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि टेक्नो इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन पोवा 4 लॉन्च करने वाली है। हमें मिली जानकारी के अनुसार Tecno Pova 4 स्मार्टफोन 7 दिसंबर को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा तथा इस टेक्नो मोबाइल की कीमत 11,999 रुपये होगी। टेक्नो पोवा 4 की लॉन्च डेट और इसके प्राइस के साथ ही हमें इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी मिली है जिनकी डिटेल्स आगे दी गई है।

Exclusive Tecno Pova 4 price in india will be 11999 know launch date and specifications

Tecno Pova 4 Specifications

टेक्नो पोवा 4 स्मार्टफोन 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक हीलियो जी99 चिपसेट पर लॉन्च होगा। इस मोबाइल फोन में मैमोरी फ्यूजन तकनीक देखने को मिलेगी जिसके चलते Tecno Pova 4 स्मार्टफोन 13जीबी रैम की परफॉर्मेंस दे पाएगा। इंडिया में यह स्मार्टफोन 128जीबी इंटरनल स्टोरेज में सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए टेक्नो पोवा 4 में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी जाएगी।

Exclusive Tecno Pova 4 price in india will be 11999 know launch date and specifications

Tecno Phantom X2 series इंडिया लॉन्च डेट और प्राइस

इंडस्ट्री सोर्स ने हमें टेक्नो पोवा 4 के साथ ही अपकमिंग Tecno Phantom X2 series की डिटेल्स भी दी है। गौरतलब है कि यह स्मार्टफोन सीरीज़ 7 दिसंबर को ही ग्लोबली लॉन्च हो रही है और हमारे सूत्र के मुताबिक टेक्नो फैंटम एक्स2 सीरीज़ जनवरी 2023 में इंडियन मार्केट में उतार दी जाएगी।

Exclusive Tecno Pova 4 price in india will be 11999 know launch date and specifications
Tecno Phantom X

टेक्नो फैंटम एक्स2 सीरीज़ में दो स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे जिनका नाम Tecno Phantom X2 और Tecno Phantom X2 Pro होगा। हमें मिली जानकारी के अनुसार टेक्नो फैंटम एक्स2 स्मार्टफोन की कीमत 40,000 के बजट में होगी तथा टेक्नो फैंटम एक्स2 प्रो स्मार्टफोन 50 हजार की रेंज में इंडिया में लॉन्च होगा।

The post Exclusive: 11,999 रुपये में लॉन्च होगा Tecno Pova 4, 6000mAh Battery और 8GB RAM से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-tecno-pova-4-price-in-india-will-be-11999-know-launch-date-and-specifications/feed/ 0
आ रही है Tecno Phantom X2 series, मोबाइल मार्केट में मचेगा बवाल! 7 दिसंबर को होगी लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-phantom-x2-series-launch-date-feature-specifications-and-price-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-phantom-x2-series-launch-date-feature-specifications-and-price-details/#respond Wed, 23 Nov 2022 07:45:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92649 Tecno Phantom X2 series launch date feature specifications and price details

The post आ रही है Tecno Phantom X2 series, मोबाइल मार्केट में मचेगा बवाल! 7 दिसंबर को होगी लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक्नो ब्रांड इंडिया में अपने सस्ते स्मार्टफोंस के लिए मशहूर है। इस कंपनी के मोबाइल फोन बड़ी स्पेसिफिकेशन्स को भी अन्य ब्रांड्स की तुलना में कम कीमत पर उपलब्ध कराते हैं। टेक्नो को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि Tecno Phantom X की सफलता के बाद अब कंपनी अपनी नई और पावरफुल Tecno Phantom X2 series लेकर आ रही है जो 7 दिसंबर को दुबई में लॉन्च होगी। इस सीरीज़ के तहत Tecno Phantom X2 और Tecno Phantom X2 Pro लॉन्च हो सकते हैं। कंपनी ने नए टेक्नो मोबाइल फोंस की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स पर से भी पर्दा उठा दिया है जिनकी डिटेल्स आगे दी गई है।

Tecno Phantom X2 series Launch

टेक्नो फैंटम एक्स2 सीरीज़ लॉन्च डिटेल कंपनी ने लंदन में आयोजित वेबिनार के जरिये दी है। कंपनी ने बताया है कि वह आने वाली 7 दिसंबर को दुबई में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है तथा इस ईवेंट के मंच से ही फैंटम एक्स2 सीरीज़ टेक मंच पर एंट्री लेगी। यह Tecno Phantom X2 Global Launch होगा जिसके बाद टेक्नो फैंटम एक्स2 और टेक्नो फैंटम एक्स2 प्रो स्मार्टफोन विश्व के विभिन्न बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

Tecno Phantom X2

टेक्नो कंपनी ने साफ बता दिया है कि कंपनी की नई फैंटम सीरीज़ में मीडियाटेक डिमेनसिटी 9000 चिपसेट दिया जाएगा। हालांकि यह प्रोसेसर Tecno Phantom X2 बेस मॉडल में होगा या फिर Tecno X2 Pro मॉडल में यह अभी साफ नहीं हो पाया है। इस नए मीडियाटेक प्रोसेसर के बारे में बात करें तो यह 3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड वाले कोर्टेक्स-एक्स2 कोर से लैस है तथा यह 4नैनोमीटर ​आर्किटेक्चर पर बना है।

48MP Dual Selfie Camera phone Tecno Phantom X India Launch 29 April know price specs

Tecno Phantom X

मार्केट में मौजूद टेक्नो फैंटम एक्स की बात करें तो इंडिया में यह स्मार्टफोन 25,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है जिसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिलती है। फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो यह टेक्नो मोबाइल फोन 6.7 इंच की फुलएचडी+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह पिल-शेप पंच-होल डिस्प्ले है।

Tecno Phantom X2 series launch date feature specifications and price details

Tecno Phantom X मीडियाटेक हीलियो जी95 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल पोर्टरेट लेंस और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 48 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस टेक्नो फोन में 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,700एमएएच बैटरी दी गई है।

The post आ रही है Tecno Phantom X2 series, मोबाइल मार्केट में मचेगा बवाल! 7 दिसंबर को होगी लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-phantom-x2-series-launch-date-feature-specifications-and-price-details/feed/ 0