Tecno POP 5 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 05 Aug 2021 05:41:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5,000mAh बैटरी और Android Go की पावर के साथ लॉन्च हुआ यह सस्ता Tecno स्मार्टफोन, लो बजट में हुई नई एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/entry-level-low-budget-phone-tecno-pop-5p-launched-price-specs-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/entry-level-low-budget-phone-tecno-pop-5p-launched-price-specs-sale/#respond Thu, 05 Aug 2021 05:41:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=64250 Tecno POP 5P एक बजट स्मार्टफोन है जो लार्ज डिसप्ले तथा बड़ी बैटरी के साथ आया है।

The post 5,000mAh बैटरी और Android Go की पावर के साथ लॉन्च हुआ यह सस्ता Tecno स्मार्टफोन, लो बजट में हुई नई एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

TECNO Mobile ने पिछले महीने इंडिया में नई ‘कैमोन 17 सीरीज़’ को पेश किया था जिसके तहत दो स्मार्टफोन Tecno Camon 17 और Tecno Camon 17 Pro लॉन्च हुए थे। अटरेक्टिव लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस इन स्मार्टफोंस में 48MP Selfie और 64MP Rear Camera के साथ 8GB RAM और Helio G95 चिपसेट दिया गया था। वहीं आज इंटरनेशनल मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए टेक्नो ने एक नया लो बजट डिवाईस Tecno POP 5P लॉन्च कर दिया है।

Tecno POP 5P का प्राइस

Tecno POP 5P एक बजट स्मार्टफोन है जिसे कंपनी ने फिलहाल नाइजीरिया में लॉन्च किया है। यह फोन टेक्नो के मौजूदा डिवाईस Tecno POP 5 का बड़ा वर्ज़न है जो लार्ज डिसप्ले तथा बड़ी बैटरी के साथ आया है। नाइजीरिया में टेक्नो पॉप 5पी को को एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 2GB RAM के साथ 32GB internal storage सपोर्ट करता है। इस फोन को NGN 44,000 में लॉन्च किया गया है जो इंडियन करंसी अनुसार 7,900 रुपये के करीब है। यह भी पढ़ें : सिर्फ 10,990 रुपए में लॉन्च हुआ 5,000mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y12G

Tecno POP 5P की स्पेसिफिकेशन्स

टेक्नो पॉप 5पी को पॉलिकार्बोनेट बॉडी पर बनाया गया है जिसमें नैरो बेजल्स वाला फ्रंट पैनल दिया गया है। फोन डिसप्ले के चारों ओर बॉडी पार्ट मौजूद है तथा उपरी ओर ‘वी’ शेप वाली नॉच दी गई है। Tecno POP 5P स्मार्टफोन 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.52 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 10 (Go Edition) आधारित इस फोन में 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है लेकिन फोन में चिपसेट कौन सा है यह बात अभी सामने नहीं आई है।

entry level Low Budget Phone Tecno POP 5P Launched price specs sale

फोटोग्राफी के लिए Tecno POP 5P डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक एआई सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है तथा पावर बैकअप के लिए नया टेक्नो फोन 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

entry level Low Budget Phone Tecno POP 5P Launched price specs sale
Tecno Camon 17

Tecno Camon 17 और Camon 17 Pro का इंडियन प्राइस

भारत में लॉन्च हुए लेटेस्ट टेक्नो मोबाइल फोंस की बात करें तो दोनों मॉडल्स को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। Tecno CAMON 17 की बात पहले करें तो यह स्मार्टफोन 6GB RAM + 128GB Storage के साथ लॉन्च हुआ है तथा इस मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है। इसी तरह Tecno CAMON 17Pro को कंपनी की ओर से 8GB RAM + 128GB Storage पर पेश किया गया है जिसका प्राइस 16,999 रुपये है। टेक्नो कैमोन 17 को Frost Silver, Spruce green और Magnet Black कलर में तथा कैमोन 17 प्रो मॉडल को Arctic Down कलर में खरीदा जा सकता है।

The post 5,000mAh बैटरी और Android Go की पावर के साथ लॉन्च हुआ यह सस्ता Tecno स्मार्टफोन, लो बजट में हुई नई एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/entry-level-low-budget-phone-tecno-pop-5p-launched-price-specs-sale/feed/ 0
टेक्नो ला रही है दो सस्ते स्मार्टफोन Tecno POP 5 और POP 5 Go, कीमत हो सकती है 6000 रुपये के करीब https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pop-5-go-to-launch-soon-in-low-budget-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pop-5-go-to-launch-soon-in-low-budget-specs/#respond Tue, 20 Jul 2021 04:49:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63025 इसके तहत Tecno POP 5 और Tecno POP 5 Go स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे।

The post टेक्नो ला रही है दो सस्ते स्मार्टफोन Tecno POP 5 और POP 5 Go, कीमत हो सकती है 6000 रुपये के करीब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Tecno का नाम उन मोबाइल ब्रांड्स में आता है जो अमूमन लो बजट में ही अपने स्मार्टफोन लॉन्च करते हैं। टेक्नो फोन कम कीमत पर शानदार स्पेसिफिकेशन्स प्रदान करते हैं। हाल ही में टेक्नो ने भारत में कैमोन सीरीज़ के तहत Tecno Camon 17 और Camon 17 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जो आर्कषक लुक के साथ ही दमदार स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करते हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी अपनी नई स्मार्टफोन ‘POP’ को भी बाजार में लाने की तैयारी कर रही है और इसके तहत Tecno POP 5 और Tecno POP 5 Go स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे।

इस नई स्मार्टफोन सीरीज़ को गूगल सपोर्टेड डिवाईस लिस्ट में शामिल किया है जिसे टिपस्टर मुकुल शर्मा ने स्पॉट किया है। यहां Tecno POP 5 स्मार्टफोन को Tecno BD2p मॉडल नंबर और Tecno POP 5 Go को Tecno BD1 मॉडल नंबर दिया गया है। इस ताजा लीक में इस दोनों ही मोबाइल फोंस के नाम का खुलासा तो हो गया है लेकिन अन्स कोई डिटेल सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में टेक्नो पॉप 5 सीरीज़ की नई अपडेट भी सामने आ जाएगी।

tecno-pop-5-go-to-launch-soon-in-low-budget-specs

Tecno POP 5 की स्पेसिफिकेशन्स

पाठकों को याद दिला दें कि कुछ समय पहले उपरोक्त स्मार्टफोंस में से एक टेक्नो पॉप 5 गूगल प्ले कन्सोल पर भी लिस्ट हुआ था। इस लिस्टिंग में स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल की फोटो के साथ ही कई फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आए थी। लिस्टिग में मौजूद फोटो से पता चला था कि Tecno POP 5 को ‘यू’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। स्क्रीन के तीन किनारें बेजल लेस दिखाए गए थे तथा नीचे चौड़ा चिन पार्ट दिया गया था। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया था। यह भी पढ़ें : 48MP Selfie और 64MP Rear कैमरे के साथ यह धाकड़ फोन इंडिया में लॉन्च, 5000mAh Battery के साथ है 8GB RAM

tecno-pop-5-go-to-launch-soon-in-low-budget-specs

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गूगल प्ले कंसोल के अनुसार यह मोबाइल फोन 720 x 1560 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली एचडी डिसप्ले सपोर्ट करेगा। फोन का स्क्रीन साईज़ तो सामने नहीं आया था लेकिन यह जरूर बताया गया था कि डिसप्ले 320पीपीआई सपोर्ट करेगी। गूगल प्ले कसोंल पर Tecno POP 5 को एंडरॉयड 10 ओएस से लैस दिखाया गया था जिसमें Spreadtrum SC7731E प्रोसेसर दिए जाने की बात कही गई थी। लिस्टिंग में माली टी820 जीपीयू और 1 जीबी रैम दिए जाने का खुलासा हुआ था।

tecno-pop-5-go-to-launch-soon-in-low-budget-specs

Tecno POP 5 और Tecno POP 5 Go को लेकर उम्मीद की जा रही है कि टेक्नो अपनी इस सीरीज़ के स्मार्टफोन को एंडरॉयड ‘गो’ ओएस के साथ बाजार में उतारेगी। ऐसे में यह तय है कि टेक्नो पॉप 5 सीरीज़ की कीमत बेहद ही कम रहने वाली है। आशा कर सकते हैं कि इस सीरीज़ का शुरूआती दाम 6,000 रुपये के करीब देखने को मिल सकता है।

The post टेक्नो ला रही है दो सस्ते स्मार्टफोन Tecno POP 5 और POP 5 Go, कीमत हो सकती है 6000 रुपये के करीब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-pop-5-go-to-launch-soon-in-low-budget-specs/feed/ 0